Hot News

April 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम की मार : तेज हवा-बारिश संग ओलावृष्टि, कारों के शीशे, घर के एस्बेस्टस टूटे, शौचालय पर गिरा पेड़

Weather Attack| झारखंड की राजधानी में बिन मौसम बारिश और ओलावृष्टि से करीब 3 घंटे तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. दोपहर 2 बजे तेज हवा और आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई. बादल गरजने के साथ-साथ शुरू हुई बारिश करीब 2 घंटे चली. साथ में तेज हवा के साथ आंधी भी चली. आधी-तूफान के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ गिर गये. पेड़ गिरने के कारण और ओलावृष्टि से कार के शीशे भी टूट गये. बड़ा तालाब स्थित सुलभ शौचालय के पास एक बड़ा पेड़ भवन पर गिर गया. इससे सुलभ शौचालय की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी. पेड़ गिरने की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की टीम पहुंची और पेड़ को काटकर हटाया. शुक्रवार देर शाम के बाद पेड़ को हटाया जा सका. ओले जमाकर मस्ती करते दिखे लोग ओलावृष्टि के दौरान लोग अपने घरों की छतों और सड़क पर जाकर ओले जमा करते दिखे. साथ ही ओलावृष्टि के बीच मस्ती करते भी नजर आये. मोरहाबादी हॉकी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे हॉकी खिलाड़ियों ने बारिश और ओलावृष्टि के बीच खूब आनंद उठाया. कई लोगों ने ओला के साथ फोटो और सेल्फी भी ली. उसे सोशल साइट पर साझा भी किया. हरमू, कोकर में ओलावृष्टि से कार के शीशे टूटे तेज बारिश के साथ मोरहाबादी, बरियातू, स्पोर्ट्सगांव, हिनू, हरमू और कोकर सहित पूरी रांची में ओलावृष्टि भी हुई. ओले गिरने से कई कारों के शीशे टूट गये, जिससे कई वाहनों को काफी नुकसान भी हुआ. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कई घरों के एस्बेस्टस व खपरैल टूट गये ओलावृष्टि की वजह से कई घरों को एस्बेस्टस और खपरैल टूट गये. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास हुंडरू, हेथू, हरा टांड़, गड़हा टोली, छोटा घाघरा, डाडी डीपा, चंदा घासी, कुटे टोली और अन्य गांवों में ओलावृष्टि हुई. इससे कई घरों के एस्बेस्टस और खपरैल टूट गये. इससे लोगों को काफी क्षति हुई है. सड़क पर हो गया जलजमाव बारिश के कारण बरियातू रोड से रिम्स जाने वाले रास्ते में कुछ देर तक बारिश का पानी जमा रहा. जयपाल सिंह स्टेडियम के सामने और सेवा सदन के पास भी जलजमाव की स्थिति बनी रही. मेन रोड में भी कई जगहों पर जलजमाव हुआ. डेली मार्केट के पास भी पानी जमा रहा. इसके अलावा भी कई जगहों पर थोड़ी देर के लिए जलजमाव की स्थिति बनी. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी. इसे भी पढ़ें Crime News Jharkhand: कांड्रा में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, इलाके में दहशत Video: रामगढ़ के पतरातू कोयला एंट्री गेट पर फायरिंग, रंगदारी की मांग The post मौसम की मार : तेज हवा-बारिश संग ओलावृष्टि, कारों के शीशे, घर के एस्बेस्टस टूटे, शौचालय पर गिरा पेड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heat Wave Alert: राजस्थान में प्रचंड गर्मी, लू और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान, IMD अलर्ट

Heat Wave Alert: राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभागों, शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. दिन के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर और चूरू में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री और 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है. धूल भरी आंधी चलने की संभावना जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है और जोधपुर तथा बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं/धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. उन्होंने बताया कि राज्य में कुछ स्थानों पर लू और कुछ स्थानों पर उष्ण रात दर्ज की गई. कुछ हिस्सों में हुई बारिश राज्य के बीकानेर संभाग में धूल भरी आंधी चली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई. राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. The post Heat Wave Alert: राजस्थान में प्रचंड गर्मी, लू और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान, IMD अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kesari Chapter 2: कैटरीना कैफ ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इतनी खूबसूरती से बताई…

Kesari Chapter 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग ने 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दिया. फैंस से लेकर क्रिटिक्स ने इसे पॉजिटिव रिस्पांस दिया. कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी पीरियड ड्रामा की जमकर तारीफ की. अब कैटरीना कैफ इस लीग में शामिल हो गई हैं. उन्होंने भी केसरी चैप्टर 2 को लेकर अपनी राय रखी. हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस ने अनन्या पांडे का जिक्र नहीं किया. केसरी चैप्टर 2 की सफलता पर क्या बोली कैटरीना कैफ कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, “करण त्यागी की ओर से इतनी खूबसूरती से बताई गई एक अनकही कहानी… अमृतपाल बिंद्रा, आनंद तिवारी, आप पर गर्व है… अक्षय कुमार, आर माधवन कमाल के थे. धर्मा मूवीज, लियो मूवीज कलेक्टिव, करण जौहर को बधाई.” हालांकि इस नोट से अनन्या पांडे का नाम गायब दिखा. Kesari chapter 2: कैटरीना कैफ ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इतनी खूबसूरती से बताई… 2 विक्की कौशल ने भी मूवी को बताया था बेहतरीन कैटरीना के पति और अभिनेता विक्की कौशल ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “एक अनकही कहानी इतनी हिम्मत, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कही गई है! यह एक बेहतरीन निर्देशन वाली पहली फिल्म है करण त्यागी… हमारे इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय को सेल्युलाइड पर लाने के लिए करण जौहर, अमृतपाल बिंद्रा, आनंद तिवारी, अपूर्व मेहता, अदार पूनावाला को बधाई. अक्षय कुमार, आर माधवन, अनन्या पांडे और अमित सियाल, बेहतरीन. बिल्कुल जादू! मिस न करें!!!” केसरी चैप्टर 2 के बारे में केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी को काफी सराहा गया है. जिसमें लिखा था, “शंकरन नायर के रूप में अक्षय की उपस्थिति बहुत ही शानदार है.” केसरी चैप्टर 2 में 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़ी दर्दनाक घटनाओं को फिर से दिखाया गया है. अक्षय कुमार सी शंकरन नायर की भूमिका निभाई हैं, जो एक वकील हैं. आर माधवन एडवोकेट नेविल मैककिनले की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अनन्या पांडे पत्रकार दिलरीत गिल की भूमिका निभा रही हैं. यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड सनी देओल की जाट बनी बॉक्स ऑफिस की जान, कलेक्शन देख रह जाएंगे दंग The post Kesari Chapter 2: कैटरीना कैफ ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इतनी खूबसूरती से बताई… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Printed Palazzo Designs: प्रिंटेड पलाजो से पाएं समर में कूल और स्टाइलिश लुक गर्मियों के मौसम में

Printed Palazzo Designs: कपड़े चुनते समय सबसे पहले ध्यान दिया जाता है उनके आराम और स्टाइल पर. ऐसे में प्रिंटेड पलाजो एक बेहतरीन ऑप्शन है जो न सिर्फ आपको कूल और कंफर्टेबल लुक देता है, बल्कि हर आउटफिट के साथ स्टाइलिश भी लगता है. हल्के फैब्रिक और खूबसूरत प्रिंट्स के साथ पलाजो  आजकल हर लड़की की वार्डरोब का हिस्सा बन गया है. चलिए जानते हैं 5 लेटेस्ट प्रिंटेड पलाजो  डिज़ाइन जो इस समर सीजन में जरूर ट्राई करने चाहिए. Printed palazzo designs 1. फ्लोरल प्रिंटेड पलाजो- Floral Print Palazzo फ्लोरल डिजाइन गर्मियों का ट्रेंड है और जब ये पलाजो पर हो तो बात ही कुछ और होती है.  हल्के रंगों और बड़े-बड़े फूलों वाले ये पलाजो  कुर्तियों, टॉप या टी-शर्ट के साथ खूब जंचते हैं. ये लुक आपको फ्रेश और फेमिनिन टच देगा. 2. जियोमैट्रिक प्रिंट पलाजो अगर आप कुछ यूनिक और मॉडर्न चाहती हैं तो जियोमैट्रिक प्रिंट वाला पलाजो जरूर ट्राई करें.  ट्रेंडी शेप्स और पिकासो-स्टाइल डिज़ाइन वाले ये पलाजो  ऑफिस से लेकर कैज़ुअल डे आउट तक परफेक्ट हैं. Printed palazzo designs 3. ट्राइबल प्रिंट पलाजो एथनिक लुक पसंद करने वालों के लिए ट्राइबल प्रिंट वाला पलाजो एकदम परफेक्ट चॉइस है.  इसे आप सॉलिड कलर के कुर्ते या शॉर्ट टॉप के साथ पेयर करें, स्टाइल और कम्फर्ट दोनों मिलेगा. 4. स्ट्राइप्ड प्रिंट पलाजो स्ट्राइप्स हमेशा क्लासी और लंबा दिखने का illusion देती हैं.  वर्टिकल स्ट्राइप्स वाला पलाजो  न सिर्फ ट्रेंडी है बल्कि यह आपकी हाइट को भी उभारेगा.  इसे वाइट शर्ट या ब्लैक टॉप के साथ पहनें और स्टाइलिश लुक पाएं. Printed palazzo designs 5. बाटिक प्रिंट पलाजो बाटिक प्रिंट गर्मियों के लिए एकदम उपयुक्त है.  यह देसी और मॉडर्न दोनों टच देता है.  आप इसे किसी भी सिंपल कुर्ती के साथ पहनकर फैशनेबल लग सकती हैं.  बाटिक प्रिंट वाले पलाजो  आरामदायक भी होते हैं और गर्मी में स्किन को राहत भी देते हैं. प्रिंटेड पलाजो ना सिर्फ गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि यह आपको एक स्टाइल स्टेटमेंट बनाने में भी मदद करते हैं. Also Read:Trendy Summer Dresses for Vacation: Beach से लेकर Dinner तक समर वेकेशन में फ्लॉन्ट करें ये 5 बेस्ट आउटफिट्स Also Read: Trendy Summer Outfits for College Girls: गर्मियों में कॉलेज में लगना है सबसे स्टाइलिश? ये 6 वन पीस ड्रेस करें ट्राई Also Read: Office Wearing Outfit Ideas: ऑफिस में स्टाइल और कंफर्ट का परफेक्ट बैलेंस चाहिए? तो ट्राइ करें ये Co-ord सेट The post Printed Palazzo Designs: प्रिंटेड पलाजो से पाएं समर में कूल और स्टाइलिश लुक गर्मियों के मौसम में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अस्थि विसर्जन के लिए संगम जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, माता-पिता समेत 4 की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नेशनल हाईवे-2 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है.झांसी के रहने वाला एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज त्रिवेणी संगम जा रहा था तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया.तेज रफ्तार अर्टिगा पीछे से खड़ी डंपर में जा घुसी.जिससे माता पिता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. हादसे की वजह कार चालक की झपकी आना बताया जा रहा है. यूपी के फतेहपुर के पास शुक्रवार का हादसा है. शवों को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और घायलों को कानपुर रेफर कर दिया है.जानकारी के अनुसार हादसा खागा कोतवाली के सुजानीपुर मोड़ के पास का है. जहां तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी. कार में सवार परिवार झांसी से अपने बेटे की अस्थियां विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहा था.मृतकों की पहचान 55 वर्षीय राजकुमार शर्मा उनकी पत्नी 50 वर्षीय कमलेश भार्गव 35 वर्षीय रिश्तेदार शुभम और 50 वर्षीय पराग चौबे के रूप में हुई. The post अस्थि विसर्जन के लिए संगम जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, माता-पिता समेत 4 की मौत, दो घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crime News Jharkhand: कांड्रा में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, इलाके में दहशत

Crime News Jharkhand| गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां), प्रियरंजन : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह-सुबह फायरिंग हो गयी. एसबी ट्रेडर्स के मालिक को गोली मारकर बदमाश फरार हो गये. घटना कांड्रा-डुमरा मुख्य मार्ग पर बाना डुंगरी के पास हुई. यहां एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से संजय को कांड्रा थाना पहुंचाया गया, जहां से पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गयी. संजय को 2 गोलियां लगी हैं. एक उनके पैर में और दूसरी जांघ में. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. व्यावसायिक क्षेत्र में दिन-दहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, बाराती गाड़ी ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 6 शिशु समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल Video: रामगढ़ के पतरातू कोयला एंट्री गेट पर फायरिंग, रंगदारी की मांग The post Crime News Jharkhand: कांड्रा में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, इलाके में दहशत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Facial AT Home: घर बैठे पाएं पार्लर जैसी ग्लोइंग स्किन, सिर्फ 5 आसान स्टेप्स में

Facial AT Home: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास पार्लर जाकर फेशियल करवाने का समय नहीं होता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर बैठे ही अपनी स्किन को पार्लर जैसा ग्लो दे सकते हैं? वो भी बिना महंगे प्रोडक्ट्स और टाइम वेस्ट किए. जी हां, सिर्फ 5 आसान स्टेप्स को अपनाकर आप अपनी थकी हुई और बेजान त्वचा को फिर से चमकदार और फ्रेश बना सकते हैं. ये स्टेप्स न सिर्फ आपकी स्किन को डीप क्लीन करते हैं, बल्कि उसे हेल्दी और मॉइश्चराइज भी रखते हैं. तो आइये जानते हैं की आप पारलर जैसा फेसिअल घर पर नेचुरल चीजों से कैसे कर सकते हैं. स्टेप 1: क्लींजिंग 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच एलोवेरा जेल को एक साथ अच्छे से मिक्स करें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और उंगलियों से 2–3 मिनट तक हल्की मसाज करें. इसके बाद गीला कपड़ा या हल्का गरम पानी लेकर चेहरे को साफ कर लें. स्टेप 2: स्क्रबिंग 1 चम्मच चावल का पाउडर, 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 बड़ा चम्मच दही मिला लें. इससे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्के हांथों को घुमाते हुए 3–5 मिनट तक स्क्रब करें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. ये भी पढ़ें: Tan Removal Face Packs: तेज धुप से टैनिंग हो गई है तो ट्राई करें ये 3 फेस पैक, दो दिनों में ही टैनिंग गायब ये भी पढ़ें: Skin Care: चेहरे पर इस तरीके से कीजिये आलू का इस्तेमाल, दाग-धब्बे हटकर मिलेगी चमकदार स्किन स्टेप 3: स्टीम इस स्टेप में एक बाउल में गर्म पानी लें और तौलिया से सिर ढंककर 5–7 मिनट तक स्टीम लें. इससे पोर्स खुलते हैं और अगली स्टेप्स ज्यादा असरदार होती हैं. स्टेप 4: फेस पैक 2 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, 1 बड़ा चम्मच दही और 1/2 चम्मच शहद एक साथ मिलाएं. इसे गर्दन सहित चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 15–20 मिनट के लिए सूखने दें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोएं. स्टेप 5: मॉइस्चराइजिंग फेसिअल के लास्ट स्टेप में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1/2 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर अच्छे से फैला कर लगाएं. इसे चेहरे पर 15–20 मिनट के लिए लगा कर रखें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. ये भी पढ़ें: Makeup Mistakes: मेकअप लगाते समय कभी न करें ये गलतियां, बिगड़ सकती है आपकी खूबसूरती ये भी पढ़ें: Gold Facial At Home: घर पर करें गोल्ड फेसियल, जानें स्टेप बाय स्टेप और पाएं पारलर जैसा ग्लो Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Facial AT Home: घर बैठे पाएं पार्लर जैसी ग्लोइंग स्किन, सिर्फ 5 आसान स्टेप्स में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPMSP UP Board 10th Result 2025: आने वाला है यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट, इन 5 स्टेप्स से करें चेक

UPMSP UP Board 10th Result 2025 in Hindi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. बोर्ड की ओर से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा यहां आपको बताएंगे कि ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अन्य कई तरीकों से भी अपना रिजल्ट देख पाएंगे.  यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इन पांच वेबसाइट पर चेक करें (Sarkari Result 2025) upmsp.edu.in. upresults.nic.in. upmspresults.nic.in. sarkariresult.com UPMSP पोर्टल. यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें? यहां सबसे पहले UP Board 10th Result कैसे चेक करें? (UP Board Result) यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें: कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं. फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. यह भी पढ़ें- UP Board Result 2025: 54 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, आज हो सकता है यूपी बोर्ड रिजल्ट का ऐलान यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UPMSP UP Board 10th Result 2025) यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UPMSP UP Board 10th Result 2025) के बारे में यहां बताया जा रहा है- 1. मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें. 2. अब UP10 रोल नंबर टाइप करें. 3. अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करने के बाद, अपना संदेश 56263 पर भेजें. 4. UP बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके सेल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा. 5. भविष्य के संदर्भ के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें. यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें? यहां सबसे पहले यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (10th Passing Marks 2025) यूबी बोर्ड 10वीं परीक्षा में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षा भी होती है. पास होने के लिए दोनों को मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. अगर कोई छात्र इससे कम अंक लाता है, तो उसे फेल माना जाएगा. वहीं फर्स्ट डिवीजन के लिए 60 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. The post UPMSP UP Board 10th Result 2025: आने वाला है यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट, इन 5 स्टेप्स से करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: केसरी 2 का वर्ल्डवाइड तूफान, पल भर में तोड़ डाला जाट का रिकॉर्ड

Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन की पीरियड ड्रामा केसरी चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. कोर्ट रूम ड्रामा को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. पीरियड ड्रामा हिंदुस्तान के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को दिखाने का वादा करती है. द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग टाइटल वाली यह फिल्म 2019 की केसरी का सीक्वल है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की. केसरी चैप्टर 2 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़ करण सिंह त्यागी के निर्देशन और धर्मा प्रोडक्शंस के समर्थन से बनी इस फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे सहित कई प्रभावशाली कलाकार हैं. सैकनिल्क के अनुसार, केसरी चैप्टर 2 ने अपने पहले दिन हिंदुस्तान में 7.75 करोड़ कमाए. फिल्म ने विदेशों में भी 5.75 करोड़ कमाए, जिससे रिलीज के दिन इसका टोटोल कलेक्शन 15 करोड़ हो गया है. इसका मतलब है कि यह सनी देओल की मास एक्शन फिल्म जाट को पछाड़ने में कामयाब रही, जिसने पहले दिन महज 13.50 करोड़ कमाए. नाइट शो में केसरी 2 की बढ़ी डिमांड केसरी चैप्टर 2 के लिए अच्छी बात यह है कि दिन चढ़ने के साथ-साथ कलेक्शन में भी तेजी आई. करण सिंह त्यागी निर्देशित इस फिल्म को सोशल मीडिया पर नेटिजन्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. कई ने तो अक्षय को नेशनल अवार्ड का हकदार बताया. सैकनिलक ने बताया कि फिल्म के सुबह के शो में हिंदुस्तान भर में 12-13 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी, जबकि रात के शो में यह बढ़कर लगभग 28 प्रतिशत हो गई. केसरी चैप्टर 2 में स्टार्स ने निभाया ये रोल केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग में अक्षय सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो एक वकील हैं. उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. आर. माधवन एडवोकेट नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं और अनन्या पांडे दिलरीत गिल की भूमिका में हैं. यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड सनी देओल की जाट बनी बॉक्स ऑफिस की जान, कलेक्शन देख रह जाएंगे दंग The post Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: केसरी 2 का वर्ल्डवाइड तूफान, पल भर में तोड़ डाला जाट का रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे भयंकर बारिश और आंधी-तूफान का तांडव! IMD का हाई अलर्ट

Heavy Rain Alert: हिंदुस्तानीय मौसम विभाग ने 19 से 21 अप्रैल तक के लिए लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग ने 19 से 21 अप्रैल के बीच देश के 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का हाई अलर्ट जारी किया है. हिंदुस्तान में आगामी मौसम चेतावनी (Heavy Rain Warning) एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर ईरान और आसपास के क्षेत्रों में मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय है. एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण पंजाब के ऊपर निचले क्षोभमंडल में बना हुआ है. अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर प्रदेश, उत्तर बांग्लादेश और असम के ऊपर बने हुए हैं. इसके साथ ही, तीन द्रोणियां (ट्रफ) दक्षिण पंजाब से लेकर मन्नार की खाड़ी तक अलग-अलग मार्गों में फैली हुई हैं. सांकेतिक फोटो प्रभावित क्षेत्रों में संभावित मौसम (Weather Forecast) उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान): 19–21 अप्रैल: गरज, बिजली, तेज हवाओं (50–70 किमी/घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश. 19 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना. 19 अप्रैल: उत्तराखंड में भी ओलावृष्टि हो सकती है. 19–20 अप्रैल: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. अगले 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान (Weather Forecast For Next 5 Days ) 18–19 अप्रैल: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में भारी वर्षा. 18 अप्रैल: ओडिशा और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना. 21 अप्रैल: उत्तर ओडिशा में भी गरज के साथ तेज बौछारें हो सकती हैं. पूर्व और पूर्वोत्तर हिंदुस्तान (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश) इसे भी पढ़ें: 35 साल की उम्र में पुरुष से बने किन्नर, लेकिन क्यों? दक्षिण हिंदुस्तान (Rain Alert) अगले 7 दिन: आंधी, बिजली, तेज हवाएँ (40–60 किमी/घंटा) और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. तापमान का पूर्वानुमान (Temperature Forecast) उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान: अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. फिर अगले 3 दिनों में तापमान में उतनी ही बढ़ोतरी की संभावना है. मध्य हिंदुस्तान: आने वाले 5 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद 2 दिनों तक तापमान स्थिर बना रहेगा. पूर्वी हिंदुस्तान: अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 5 दिनों में: बिहार और झारखंड में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है. गुजरात: अगले 24 घंटों में तापमान स्थिर रहेगा. फिर 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और उसके बाद फिर 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. महाराष्ट्र: आने वाले 5 दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 3 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. इसे भी पढ़ें: हैवान प्रिंसिपल! 5 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा The post Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे भयंकर बारिश और आंधी-तूफान का तांडव! IMD का हाई अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top