Jharkhand Crime: झारखंड में एक युवती को जिंदा जलाकर मार डाला, अधजला शव मिलने से सनसनी
Jharkhand Crime: गुमला, दुर्जय पासवान-गुमला में एक युवती को अपराधियों ने जिंदा जलाकर मार डाला. पुलिस ने गुमला शहर से सटे टुकूटोली से सुनसान जगह से शुक्रवार की सुबह युवती का अर्धनग्न अधजला शव बरामद किया. आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती से पहले दुष्कर्म हुआ होगा. उसके बाद उसे जलाकर मार डाला गया. युवती की गर्दन में तेज धारदार हथियार से काटने का भी निशान है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शव बरामद करने के बाद स्थानीय से पूछताछ गुमला पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 20 साल है. शव बरामद करने के बाद पुलिस ने आस-पास के कई लोगों से पूछताछ की. वहीं शव की स्थिति को देखते हुए तीन सदस्यीय फोरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंचकर शव की जांच की. घटनास्थल से कुछ साक्ष्य बरामद किया गया है. रूमाल और घड़ी मिला है. रूमाल में खून लगा हुआ है. ये भी पढ़ें: Jharkhand News: बच्चा चोर की अफवाह पर पहुंची पुलिस पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी क्षतिग्रस्त शव की नहीं हो सकी शिनाख्त ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. समाचार मिलते ही गुमला थाने के एएसआई अविनाश टीयू दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां उपस्थित लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. ये भी पढ़ें: Video: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए IB ऑफिसर मनीष रंजन के परिजनों से मिलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, दिया ये आश्वासन ये भी पढ़ें: Good News: CUJ को नैक ‘A’ ग्रेड, वीसी प्रो केबी दास ने बताया 4 वर्षों की मेहनत का नतीजा ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश, बंद रहीं दुकानें, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, अगले 6 दिन झमाझम बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट The post Jharkhand Crime: झारखंड में एक युवती को जिंदा जलाकर मार डाला, अधजला शव मिलने से सनसनी appeared first on Naya Vichar.

