Hot News

July 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पत्नी-पड़ोसी अनजान, CCTV हार्डडिस्क गायब: मर्डर केस बना पहेली, मनरेगा के पंचायत रोजगार सेवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या

Muzaffarpur Murder News: काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर रामराजी रोड में घर में घुसकर मनरेगा के पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) मो. मुमताज अहमद (38) की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी. घटना रविवार की देर रात तीन बजे के आसपास की है. मुमताज मूल रूप से वैशाली जिला के पातेपुर थाना के डढूआ गांव के रहने वाले थे. उनकी पोस्टिंग वैशाली के ही भगवानपुर ब्लॉक में थी. हत्यारे ने मुमताज का गला तीन बार रेता, उसके दोनों आंख में चाकू मार दी, पूरे शरीर पर 15 से अधिक गहरे जख्म के निशान मिला है. हत्या के बाद अपराधी ने मृतक के घर से लाखों की ज्वेलरी व नकदी भी लूट लिया.  बगल वाले कमरे में सो रही थी पत्नी  पुलिस को हत्यारे का सुराग न मिले इसके लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गया है. हैरानी की बात है कि जिस कमरे में अपराधी ने मो. मुमताज की निर्मम हत्या की है, उसके बगल वाले कमरे में उसकी पत्नी खुशबू और तीन शिशु सोये हुए थे. उनको घटना की कोई भनक नहीं लगी है. सोमवार की सुबह हत्या की समाचार मिलते ही रामराजी रोड में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी.  सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, नगर डीएसपी वन सीमा देवी और थानेदार जयप्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मृतक अपने कमरे में फर्श पर पेट के बल लेटा हुआ था. पूरे कमरे में खून पसरा हुआ था. पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला है हत्यारा घर के पीछे से आया था. पड़ोसी के छत के सहारे फर्स्ट फ्लोर पर दाखिल हुआ. दरवाजे की जाली को कटर से काट कर गेट में लगा ताला को भी काट दिया. फिर, कमरे के अंदर घुसकर इस निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जुटाए साक्ष्य घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सिटी एसपी कोटा किरण ने तुरंत एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया. एफएसएल के पांच वैज्ञानिकों की टीम ने करीब दो घंटे तक कमरे व फर्स्ट फ्लोर के गेट जिसकी जाली काट कर हत्यारा अंदर दाखिल हुआ था वहां से साक्ष्य जुटाया. मृतक के बेड पर पड़ा खून से सना चाकू जिसके बेट पर रूमाल लपेटा हुआ था उससे भी एफएसएल के वैज्ञानिकों ने ब्लड व फिंगरप्रिंट का सैंपल लिया है. चाकू को जब्त कर लिया गया है. इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया. खोजी कुत्ता मृतक के कमरे से नीचे उतर कर बगल के गली होकर झाड़ी के रास्ते से खोजी कुत्ता रेलवे ट्रैक तक पहुंचा इसके बाद रुक गया. मृतक का दो मोबाइल फोन व हार्ड डिस्क गायब मृतक मुमताज अहमद के पास दो मोबाइल फोन थे और दोनों ही रविवार शाम 7:30 बजे से बंद आ रहा है. अपराधी दोनों मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए हैं. इसके अलावा, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी गायब है, जिससे अपराधियों की पहचान करना और भी मुश्किल हो रहा है. इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जब अपराधी बिना किसी डर के घर में घुसकर हत्या और लूट को अंजाम दे सकते हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ जाती हैं. पत्नी बोली- नौकरी को लेकर थे परेशान, फोन पर हुई थी कहासुनी मृतक की पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है. वह बार – बार बेहोश हो रही थी. उन्होंने बताया कि मुमताज पिछले कुछ समय से अपनी नौकरी को लेकर काफी परेशान थे. वह अक्सर कहते थे कि उनकी नौकरी सुरक्षित नहीं है, कभी भी जा सकती है. खुशबू ने यह भी बताया कि मुमताज ने बाजार में कुछ लोगों को पैसे दिए हुए थे और रविवार रात को उनकी किसी से फोन पर तीखी कहासुनी भी हुई थी. अपराधियों ने उनके दोनों मोबाइल फोन भी अपने साथ ले लिए हैं, जिससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि रात में उनकी किससे बात हुई थी. मृतक के भाई ने कहा पहले से मिल रही थी हत्या की धमकी मुमताज के बड़े भाई मुश्ताक अहमद ने अपने पैतृक गांव के ही कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है, हालांकि उन्होंने किसी का नाम खुलकर नहीं बताया. मुश्ताक के मुताबिक, मुमताज ने आठ साल पहले ही मुजफ्फरपुर में अपना घर बनवाया था. उसको नौकरी को लेकर लगातार धमकी मिल रही थी. वह जो काम करवा रहा था उसमें रंगदारी की मांग की जाती थी. घर के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरा में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कैद मृतक मो. मुमताज अहमद के घर के पीछे जो झाड़ी होकर रास्ता रेलवे ट्रैक के पास पहुंचती है वहां एक मकान में लगे सीसीटीवी की पुलिस ने फुटेज खंगाली है. उसमें रात्रि तीन बजे के आसपास वहां एक काले रंग की नये मॉडल की स्कॉर्पियो आती है कुछ सेकेंड के लिए रूकती है और वहां से निकल जाती है. पुलिस को आशंका है कि कहीं इसी स्कॉर्पियो से तो हत्यारा नहीं निकला है. रामराजी रोड जाने वाले सभी रास्तों की पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. डीआइयू व सर्विलांस टीम भी हत्या के बाद लूटी गयी मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर रही है. Also Read: झगड़ा देखने गया युवक बना निशाना, गर्दन में लगी गोली सिटी एसपी ने क्या कहा ?  मुजफ्फरपुर सिटी एसपी ने बताया कि माड़ीपुर में पंचायत रोजगार सेवक की रविवार की देर रात तीन बजे के आसपास हत्या की गयी है. एफएसएल व डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर जांच करायी गयी है. मृतक के घर से ज्वेलरी व नकदी गायब है. लूट के दौरान हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. लेकिन, पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी गंभीरतापूर्वक जांच कर रही है. कमरे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है. The post पत्नी-पड़ोसी अनजान, CCTV हार्डडिस्क गायब: मर्डर केस बना पहेली, मनरेगा के पंचायत रोजगार सेवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Electricity: पड़ोसी देशों के बिजली परियोजना से बिहार मांगा हिस्सेदारी, ऊर्जा मंत्री ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

अनुज शर्मा/ Bihar Electricity: बिहार में गर्मी और मानसून के दिनों मे बिजली की खपत बढते जा रहा है. इसको लेकर ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर 21000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की मांग की है. इस अपूर्ति को पूरा करने के लिए बिहार ने नेपाल -भूटान की परियोजना से हिस्सेदीरी सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा . जिससे बिहार को अतिरिक्त बिजली, बिजली बाजार से महंगी दर पर खरीदनी न पडे़. नेपाल-भूटान की परियोजनाओं से आपूर्ति की मांग राज्य में लगातार बढ़ रही बिजली की खपत को देखते हुए बिहार प्रशासन ने केंद्र प्रशासन से 2100 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की मांग की है. ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र भेजकर कहा है कि राज्य को देश और विदेश की विभिन्न विधुत परियोजनाओं से आवश्यकतानुसार बिजली दी जाए. बिहार प्रशासन ने विशेष तौर पर नेपाल और भूटान की आगामी पनबिजली परियोजनाओं से राज्य को प्राथमिकता देने की मांग की है. मंत्री ने कहा है कि चूंकि बिहार इन देशों का सीमावर्ती राज्य है, इसलिए भविष्य में जब इन परियोजनाओं से बिजली उत्पादन शुरू हो, तो उसमें बिहार की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए. भूटान के पुनातसांगचू से 206 मेगावाट की मांग बिहार ने भूटान के पुनातसांगचू जलविधुत परियोजना से 206 मेगावाट बिजली की मांग की है, जो कुल उत्पादन का 40.46 प्रतिशत है. इसके अलावा केंद्र के पास मौजूद ऐसी परियोजनाएं, जो किसी राज्य को आवंटित नहीं हैं (केंद्रीय कोटा), उनसे जुलाई से सितंबर की अवधि के लिए 500 मेगावाट बिजली देने का आग्रह किया गया है. बिहार ने अरुणाचल प्रदेश की जलविधुत परियोजनाओं कलाई से दो, हीओ, और टाटो एक, तथा नेपाल की अरुण पनबिजली परियोजना से कुल 1426 मेगावाट बिजली की भी मांग रखी है. इन परियोजनाओं से उत्पादन शुरू होने पर बिहार को लाभ देने की सिफारिश की गई है. गर्मी में मांग बढ़ने पर बाजार से बिजली खरीदता है बिहार उल्लेखनीय है कि गर्मी और मानसून के दौरान बिहार में बिजली की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होती है. इस दौरान राज्य को बाजार से महंगी दरों पर बिजली खरीदनी पड़ती है. यदि केंद्र से सीधे अतिरिक्त बिजली मिलती है, तो न केवल लागत घटेगी, बल्कि आपूर्ति भी निर्बाध रहेगी. फिलहाल बिहार में प्रतिदिन औसतन 7000 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है, जबकि अधिकतम खपत 8400 मेगावाट तक पहुंच जाती है. ऊर्जा विभाग का कहना है कि औद्योगीकरण और गर्मी के प्रभाव से आने वाले महीनों में यह मांग और बढ़ सकती है. ऐसे में समय रहते अतिरिक्त स्रोतों की पहचान और आवंटन जरूरी है. Also Read: Bihar Politics: दलित सीटों को लेकर क्या कांग्रेस बदलेगी 2025 में अपनी रणनीति, जानें चुनावी गणित The post Bihar Electricity: पड़ोसी देशों के बिजली परियोजना से बिहार मांगा हिस्सेदारी, ऊर्जा मंत्री ने केंद्र प्रशासन को लिखा पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सारठ में कपड़ा सूखने के क्रम में करंट लगने से महिला की मौत

सारठ. थाना क्षेत्र के पुराना बाजार धोबी टोला में सोमवार को एक 36 वर्षीय स्त्री कपड़े सुखाने के दौरान अर्थिंग तार की चपेट में आ गयी, जिससे वह करंट से झुलस गयी. उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गयी. दरअसल, दोपहर दो बजे के करीब उर्मिला देवी स्नान करके कपड़ा सुखाने के लिए आंगन में डाल रही थी. उसी समय तेज वर्षा व गर्जन होने लगी. आंगन में बिजली के अर्थिंग वाले तार के संपर्क में आने के बाद कपड़ा टंगनी पर डालते हुए तेज झटका लगा. इसके बाद जोर से चिल्लायी. पर आसपास कोई नहीं था. पानी होने की वजह से स्त्री का हाथ तार में सटा ही रह गयी, जिससे दोनों हाथ भी बिजली के करंट से जल गया. चिल्लाने की आवाज पर कुछ लोग ने देखने के बाद हो-हल्ला किया. इसके बाद किसी ने पावर हाउस फोन कर बिजली कटवाया. घर वाले स्त्री को लेकर सीएचसी सारठ पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच करते हुए उर्मिला को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव लेकर घर आये. जहां मृतक का पति पिंटू रजक, बेटी और बेटा के साथ परिजन दहाड़ मार के रोने लगे. वहीं, घटना की सूचना पाकर सारठ थाना से पहुंची जेएसआइ विशंभर विश्वकर्मा, आरबी सिंह दल-बल के साथ घटना का जायजा लेकर पंचनामा तैयार कराया. इधर, मुखिया प्रतिनिधि अनिल राव की सूचना पर विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के परिजनों को ढाढ़स बंधाया. वहीं, विधायक ने सीओ कृष्ण चंद्र मुंडा, बीडीओ चंदन कुमार सिंह एवं बिजली विभाग के अधिकारी को फोन कर परिजनों को हर संभव प्रशासनी सहायता देने का निर्देश दिया. साथ ही सिविल सर्जन को पोस्टमार्टम स्वयं की निगरानी में कराने का निर्देश दिया. मुखिया प्रतिनिधि ने पोस्टमार्टम के लिए शव देवघर भेजने की व्यवस्था की. मौके पर उप मुखिया सनोज कुमार, सुनील रजक, उमेश गुप्ता, संतोष दे, मो कलाम, अनीश राउत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. हाइलार्ट्स: विधायक ने मृतका के परिजनों को ढाढ़स बंधाया डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सारठ में कपड़ा सूखने के क्रम में करंट लगने से स्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : दुधिया रौशनी से जगमग रहेगा देवघर-बासुकिनाथ मार्ग

संवाददाता, देवघर : इस वर्ष देवघर-बासुकिनाथ मार्ग सोलर स्ट्रीट लाइट नहीं, बल्कि बिजली से वेपर लाइट से जगमगायेगा. देवघर-बासुकिनाथ फोरलेन निर्माण की वजह से सोलर स्ट्रीट लाइट के खंभे पहले ही हटा दिये गये हैं. सड़क का निर्माण कार्य चालू रहने की वजह से सड़क कई जगह कच्ची व डायवर्सन के रूप में है, ऐसी परिस्थिति अंधेरे में दुर्घटना की संभावना को देखते हुए देवघर-बासुकिनाथ मार्ग में इस वर्ष विशेष तौर पर अस्थायी खंभे लगाये व इसमें स्पाइरल लाइट के साथ दुधिया रोशनी से जगमगाती वेपर लाइट लगायी गयी है. वेपर लाइट में बिजली का कनेक्शन दिया गया है. हिंडोलावरण से बासुकिनाथ तक हर तीन से चार मीटर की दूरी कुल 35 किलोमीटर लाइट लगायी गयी है. इससे पूरा बासुकिनाथ मार्ग दुधिया रोशनी से जगमगा रहा है. इस लाइट से यात्री वाहनों को आवागमन में सुविधा होगी व साथ तिरंगे की स्पाइरल लाइट के साथ दुधिया रौशन से इस मार्ग की खूबसूरती भी बढ़ गयी है. इससे बासुकिनाथ पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी. हालांकि देवघर शहर से हिंडोलावरण तक सोलर स्ट्रीट लाइट जल रहा है व इस खंभे में स्पाइरल लाइट लगाया गया है. हाइलाइट्स पर्यटन विभाग ने 35 किलोमीटर मार्ग में लगाया विशेष वेपर लाइट डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : दुधिया रौशनी से जगमग रहेगा देवघर-बासुकिनाथ मार्ग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घाघर वॉटर फॉल में डूबने से बंगाल के युवक की मौत

चार दोस्तों के साथ तिरुपतिया नदी घूमने आया था नलहटी का युवक प्रतिनिधि, गोपीकांदर(दुमका) दुमका जिला के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खरौनी तिरुपतिया नदी के घाघर वॉटर फॉल के पास घूमने आये चार दोस्तों में से एक की डूबकर मौत हो गयी है. चारों दोस्त पश्चिम बंगाल के नलहटी थाना क्षेत्र के चतरा गांव के रहनेवाले हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद गोपीकांदर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है. मृतक की पहचान रूपांकर दत्ता (22) के रूप में हुई है. वह नलहटी के चतरा गांव का रहनेवाला था. गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने मृतक और बाकी दोस्तों के परिजनों को भी सूचना दी है. घटना के संबंध में रूपांकर के दोस्त शाहिल अख्तर ने बताया कि वह योगेश गुप्ता, सरफराज हुसैन और रूपांकर दत्ता, कुल चार दोस्त दो बाइक पर सवार होकर खरौनी बाजार के घाघर वॉटर फॉल के नीचे वाले घाट कसाई पहाड़ घूमने और नहाने आये थे. दिन के 11 बजे करीब सभी आनंद लेते हुए पानी में छलांग लगाना शुरू किया. इसी बीच रूपांकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. बचाओ-बचाओ की आवाज भी लगायी. उनलोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे. हो-हल्ला करने पर धान रोपनी कर रहे ग्रामीण भी जुट गये. रूपांकर की खोजबीन शुरू कर दी. गहरे पानी में करीब 45 मिनट तक लोग रूपांकर को खोजते रहे. लेकिन वह नहीं मिला. बाद में उसका शव बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन गोपीकांदर थाना के लिए निकल गए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घाघर वॉटर फॉल में डूबने से बंगाल के युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बैंक कर्मियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक, योजनाओं की दी जानकारी

मंडरो. मंडरो प्रखंड अंतर्गत बच्चा पंचायत के बच्चा ग्राम में वित्तीय समावेशन हेतु पंचायत स्तर पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, ई-केवाईसी में बचत खाता खोलना आदि कार्य हेतु वित्त मंत्रालय नयी दिल्ली के निर्देशानुसार कैंप लगाया गया. इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के उप प्रबंधक झिरलीकररिया, सीएफएल मंडरो, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक ब्रह्मानंद महतो व सखी मंडल के सदस्य एवं अन्य ग्रामीणों ने इस कैंप में भाग लिया. वहीं इस कैंप के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना में बचत खाता खोलना आदि योजना का लाभ ग्रामीणों को दिया गया. मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा झिल्लीकररिया के केशव कुमार, जेएसएलपीएस के बीपीएम ब्रह्मानंद महतो, बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी एजेंट संतोष कुमार, वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडरो के रामदेव रजक, वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षक रामदेव दास, आइपीआरपी, साहेब दास, आराधना देवी, रूथ मेरी सोरन आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बैंक कर्मियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक, योजनाओं की दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रावणी मेला-2025: देवघर के 14 प्रमुख स्थलों पर लगेंगे 148 सीसीटीवी कैमरे, 68 में होगी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी

वरीय संवाददाता, देवघर . राजकीय श्रावणी मेला-2025 के दौरान देवघर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुव्यवस्थित यातायात नियंत्रण के लिये इस बार बड़ी पहल की जा रही है. प्रशासन ने देवघर शहर के 14 प्रमुख स्थलों पर 148 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है, जिनमें से 68 कैमरे ऐसे होंगे जो आवाज भी रिकॉर्ड करेंगे. इन कैमरों के साथ स्पीकर भी लगाये जायेंगे, जिनके माध्यम से भीड़ नियंत्रण व दिशा-निर्देश दिये जा सकेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस-प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र सहित देवघर के महत्वपूर्ण स्थानों पर पहली बार ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग युक्त निगरानी तंत्र लागू किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य मेला क्षेत्र में अराजक तत्वों पर नजर रखना व आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करना है. चौपा मोड़, हिंडोलाबरन, मोहनपुर बाजार, सुखाड़ी गार्डेन, घोरमारा बाजार, कोठिया, आइएसबीटी बाघमारा, दर्दमारा बॉर्डर, मीना बाजार, बजरंगी चौक, विद्यापति चौक, क्लब ग्राउंड, कुंडा थाना मोड़ सहित अन्य स्थानों पर निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जानी है. साथ ही 68 कैमरों में आवाज रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी, जिससे विवाद या हंगामे की स्थिति में साक्ष्य संकलन में आसानी होगी. कैमरों के साथ लगे स्पीकर से भीड़ को दिशा-निर्देश देने व सतर्क करने का काम भी किया जा सकेगा. ड्यूटी स्थल पर हंगामा करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आयेगी. यह निर्णय यातायात पुलिस के प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है, जिसे प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है. मेला के दौरान आवाजाही की सुगमता, भारी भीड़ में नियंत्रण और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिये यह तकनीकी पहल अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पुलिस विभाग के अनुसार यह पहली बार है जब चेहरे की पहचान के साथ आवाज भी रिकॉर्ड की जायेगी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान व जांच में बड़ी सहायता मिलेगी. ॰श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुव्यवस्थित यातायात नियंत्रण के लिये की गयी है बड़ी पहल ॰विवाद या हंगामे की स्थिति में साक्ष्य संकलन में आसानी होगी ॰68 कैमरों में आवाज रिकॉर्डिंग की सुविधा से विवाद या हंगामे की स्थिति में साक्ष्य संकलन में मिलेगी मदद ॰आवाजाही की सुगमता, भारी भीड़ में नियंत्रण और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिये यह तकनीकी पहल डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्रावणी मेला-2025: देवघर के 14 प्रमुख स्थलों पर लगेंगे 148 सीसीटीवी कैमरे, 68 में होगी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर से निकाल कर युवक के पेट में मारा चाकू, भर्ती

साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी साहिबगंज में घर से निकाल कर चाकू मारने का मामला प्रकाश में आया है. युवक पुरानी साहिबगंज निवासी भोला पंडित पिता शिव कुमार पंडित है. युवक का आरोप है कि चाकू मारने के पूर्व उसे गोली भी मारी गयी. पर फायर नहीं हो पाया. युवक ने बताया कि मैं अपने घर में सोया था. तभी जितेंद्र स्वर्णकार, लालू स्वर्णकार, राहुल स्वर्णकार व मुकेश स्वर्णकार बाहर गाली-गलौज कर रहे थे. जब मैं घर से बाहर आया तो खींचकर रोड पर ले गये. पहले गोली मारने का प्रयास किया लेकिन फायर नहीं हुआ. इसके बाद जितेंद्र चाकू निकाल कर मेरे पेट में मार दिया. जिससे मैं घायल हो गया, जबकि बाकी के तीनों लोग मुझे पकड़े थे. शोर-शराबा की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये. तब आरोपी वहां से फरार हो गये. बताया जा रहा है कि घायल युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. युवक का इलाज फिलहाल भागलपुर के मायागंज अस्पताल में किया जा रहा है. इधर, इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है. पूछताछ की गयी. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर से निकाल कर युवक के पेट में मारा चाकू, भर्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : बलथरी चेकपोस्ट पर 86 लाख रुपये की चांदी के साथ दो को पुलिस ने दबोचा

कुचायकोट. बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक बस की तलाशी में बैग में छिपाकर ले जायी जा रही चांदी की पायल बरामद की है, जो 80 किलो वजन की है. बाजार में उसका मूल्य 86 लाख रुपये है. पुलिस ने इस कार्रवाई में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. आगरा से मुजफ्फरपुर और दरभंगा लेकर जा रहे थे चांदी चांदी आगरा से लेकर मुजफ्फरपुर व दरभंगा ले जा रहा था. पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर व दरभंगा ले जाने की बात सामने आयी है. पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी है. कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस बलथरी स्थित पुलिस पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक बस को रोककर तलाशी ली गयी. बस की डिक्की में चार बैग में छिपाकर रखी गयी थी चांदी बस की डिक्की में चार बैग में छिपाकर रखी गयी चांदी की पायल बरामद की गयी. पुलिस ने आगरा के मोनू व अरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ की. दोनों लोग चांदी की पायल के बारे में स्पष्ट कागजात नहीं दिखा सके. थानाध्यक्ष ने बताया कि मुजफ्फरपुर से जीएसटी टीम को बुलाया गया है. टीम के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. कई बार चांदी के बिस्कुट व पायल हो चुके हैं बरामद बलथरी स्थित बैरियर पर शराबबंदी के बाद से शराब जांच के दौरान कई बार चांदी का बिस्कुट तथा पायल बरामद किये जा चुके हैं. कुछ मामलों में जीएसटी टीम द्वारा जांच के बाद सामान छोड़ भी दिया गया है जबकि कई बार चांदी के बिस्कुट तथा पायल को जब्त करते हुए जीएसटी चोरी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इसके बावजूद आगरा से चांदी की पायल लाने का सिलसिला लगातार जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : बलथरी चेकपोस्ट पर 86 लाख रुपये की चांदी के साथ दो को पुलिस ने दबोचा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रो एसपी शाही 12 से 16 तक दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक विज्ञान संघ की संगोष्ठी में शोधपत्र करेंगे प्रस्तुत

संवाददाता, पटना मगध विश्वविद्यालय (एमयू) के कुलपति प्रो एसपी शाही को 12 से 16 जुलाई तक दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय नेतृत्वक विज्ञान संघ की संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. प्रो शाही इस वैश्विक मंच पर ‘बिहार में अनुसूचित जातियों का नेतृत्वक सशक्तीकरण’ विषयक अपने शोध-पत्र को 14 जुलाई को प्रस्तुत करेंगे. यह शोध बिहार की सामाजिक चेतना, लोकतांत्रिक भागीदारी और हाशिए के वर्गों के सशक्तीकरण को अंतरराष्ट्रीय विमर्श में स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. राज्यपाल द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने के लिए कुलपति प्रो शाही को स्वीकृति प्रदान की गयी है. मगध यूनिवर्सिटी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि यह अवसर न केवल मगध विश्वविद्यालय, बल्कि संपूर्ण बिहार के लिए गर्व का विषय है कि राज्य के एक शिक्षाविद् वैश्विक अकादमिक मंच पर हिंदुस्तानीय दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे. निश्चय ही यह भागीदारी बिहार की शैक्षणिक प्रतिष्ठा, सामाजिक शोध और अंतरराष्ट्रीय संवाद को नयी दिशा प्रदान करेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रो एसपी शाही 12 से 16 तक दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय नेतृत्वक विज्ञान संघ की संगोष्ठी में शोधपत्र करेंगे प्रस्तुत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top