Hot News

October 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Karwa Chauth 2025 Moon Time in Jharkhand: आज है करवा चौथ, जानें झारखंड के शहरों में चांद दिखने का समय

Karwa Chauth 2025 Moon Time in Jharkhand: करवा चौथ हिंदू धर्म में विवाहित स्त्रीओं का अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है. इस दिन स्त्रीएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक सुख की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. रात में चंद्रमा का दर्शन और उसे अर्घ्य देना व्रत के पूर्ण होने के लिए अनिवार्य माना जाता है. झारखंड में उत्साहपूर्वक मनाया जाने वाला पर्व झारखंड में भी करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. चंद्रमा का उदय प्रत्येक शहर में अलग समय पर होता है. राजधानी रांची में करवा चौथ 2025 में चंद्रमा रात 7:20 बजे दिखाई देगा, और इसके तुरंत बाद स्त्रीएं अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी. प्रमुख शहरों में चंद्रमा उदय का समय जमशेदपुर में चंद्रमा रात , देवघर में रात 7:22 बजे, और हजारीबाग में रात 7:28 बजे उदय होगा. इसलिए व्रती स्त्रीओं को अपने-अपने शहर के अनुसार समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि व्रत सही समय पर पूर्ण हो सके. ये भी पढ़ें: करवा चौथ आज, जानें बिहार के प्रमुख शहरों में कब दिखेगा चांद झारखंड के प्रमुख शहरों में 10 अक्टूबर 2025 के करवा चौथ के दिन कब होगा चंद्रोदय रांची – 7:56 PM जमशेदपुर – 7:52 PM धनबाद – 7:14 PM बोकारो स्टील सिटी – 7:28 PM हजारीबाग – 7:28 PM गिरिडीह –7:59 AM देवघर – 7:45 PM रामगढ़ – 7:00 PM सरगी और दिनभर व्रत की तैयारी इस दिन सुबह सरगी खाई जाती है, जिसमें फल, मिठाई और सुखा मेवा शामिल होता है. दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद स्त्रीएं शाम को पूजा और सजावट के लिए तैयार होती हैं. चंद्रमा दिखाई देने पर स्त्रीएं जल से अर्घ्य देती हैं और व्रत खोलती हैं. इस अवसर पर परिवार और प्रियजन भी मिलकर प्रसाद बांटते हैं और खुशियां मनाते हैं. धार्मिक मान्यता और शुभ लाभ धार्मिक मान्यता है कि यदि व्रती स्त्री चंद्रमा को देखकर अर्घ्य देती हैं और पति का स्मरण करती हैं, तो उनके वैवाहिक जीवन में सुख, सौभाग्य और पति की लंबी उम्र आती है. इसलिए झारखंड के सभी प्रमुख शहरों में समयानुसार चंद्रमा देखकर अर्घ्य देना बेहद आवश्यक है. View this post on Instagram A post shared by Naya Vichar (@prabhat.khabar) करवा चौथ का व्रत कब खोला जाता है? जब चंद्रमा आकाश में दिखाई देता है, तब स्त्रीएं जल से अर्घ्य देती हैं और पति का दर्शन कर व्रत पारण करती हैं. चांद दिखने से पहले व्रत नहीं तोड़ना चाहिए. सरगी क्या होती है और इसे कब खाया जाता है? सरगी सूर्योदय से पहले खाई जाती है. इसमें फल, मिठाई, सूखे मेवे और हल्का भोजन शामिल होता है, जिससे दिनभर निर्जला व्रत रखने की शक्ति मिलती है. करवा चौथ के दिन पूजा कब करनी चाहिए? शाम के समय चंद्रमा निकलने से पहले करवा माता की पूजा की जाती है. स्त्रीएं थाली सजाकर दीपक, मिठाई और करवा से पूजन करती हैं. अगर बादलों की वजह से चांद न दिखे तो क्या करें? अगर चांद बादलों में छिप जाए, तो स्त्रीएं उसकी दिशा में देखकर या मन से चंद्रदेव का ध्यान करते हुए अर्घ्य दे सकती हैं और व्रत खोल सकती हैं. The post Karwa Chauth 2025 Moon Time in Jharkhand: आज है करवा चौथ, जानें झारखंड के शहरों में चांद दिखने का समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वह इसके हकदार हैं… डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देते हुए, नेतन्याहू ने शेयर की एआई तस्वीर

Benjamin Netanyahu Donald Trump Nobel Peace Prize: डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना ही चाहिए, वे इसके हकदार हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए इस मांग को दोहराया है.  नेतन्याहू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक एआई-जनित तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देते हुए दिख रहे हैं. इस तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप के गले में नोबेल पुरस्कार लटका हुआ है और वे हाथ ऊपर कर लोगों का धन्यवाद करते दिख रहे हैं. वहीं नेतन्याहू समेत कई लोग इस बात को चीयर करते नजर आ रहे हैं.  नेतन्याहू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दीजिए, वह इसके पूरी तरह हकदार हैं.” इजरायल में केवल नेतन्याहू ही नहीं, बल्कि विपक्षी पार्टियों ने भी ट्रंप को इस पुरस्कार के काबिल बताया है. मध्यमार्गी यश अतीद पार्टी के नेता और पूर्व पत्रकार यायर लापिड ने कहा कि ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज मिलना चाहिए. इजरायल के लोग उनका बहुत धन्यवाद कर रहे हैं.   Give @realDonaldTrump the Nobel Peace Prize – he deserves it! 🏅 pic.twitter.com/Hbuc7kmPt1 — Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) October 9, 2025 नेतन्याहू की यह पोस्ट उस समय आई है जब इजरायल और हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा शांति योजना के पहले चरण को स्वीकार कर लिया है. ट्रंप द्वारा प्रस्तावित यह 20-सूत्रीय शांति योजना गाजा में पिछले दो वर्षों से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से बनाई गई है, जिसमें अब तक 67,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इस शांति समझौते के पहले चरण में हमास बंधकों को रिहा करेगा, जबकि इजरायल धीरे-धीरे अपनी सेना को गाजा पट्टी के इलाके से पीछे हटाएगा.  2025 नोबेल शांति पुरस्कार वहीं 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार शुक्रवार को घोषित किया जाएगा. ट्रंप सहित कई लोग इस बार उन्हें विजेता बनने का पूरा भरोसा जता रहे हैं. ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कम से कम सात देशों आर्मेनिया, अजरबैजान, कंबोडिया, गैबॉन, इजरायल, पाकिस्तान और रवांडा ने नामांकित किया है. वहीं इन देशों ने भी विभिन्न संघर्षों को समाप्त करने में उनकी भूमिका को देखते हुए ट्रंप का नामांकन पीस प्राइज के लिए किया है. “मैं नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार हूं”- ट्रंप ट्रंप ने खुद भी कहा है कि वे दुनिया भर में युद्ध समाप्त करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार पाने के हकदार हैं. उनका दावा है कि जनवरी 2025 में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद उन्होंने अब तक 6 से 8 युद्ध खत्म किए हैं. पिछले सप्ताह वर्जीनिया के मरीन कॉर्प्स बेस क्वांटिको में सैन्य अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, “किसी ने ऐसा पहले कभी नहीं किया. क्या आपको नोबेल पुरस्कार मिलेगा? बिल्कुल नहीं. वे इसे किसी ऐसे व्यक्ति को दे देंगे जिसने कुछ भी नहीं किया. वे मुझे प्राइज न देने का कोई न कोई बहाना ढूंढ लेंगे.” क्या ट्रंप जीत पाएंगे 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार? ट्रंप और उनके समर्थकों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस पुरस्कार के हकदार हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार उनके जीतने की संभावना बहुत कम है. दरअसल नॉर्वेजियन नोबेल समिति आमतौर पर उन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करती है जो शांति की स्थायित्व, अंतरराष्ट्रीय भाईचारे की भावना और ऐसी संस्थाओं के शांत कार्यों को प्रोत्साहित करते हैं जो इन उद्देश्यों को मजबूत करती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का बहुपक्षीय संस्थाओं के प्रति असहज रवैया और वैश्विक जलवायु परिवर्तन के प्रति उनकी उदासीनता उनके खिलाफ जा सकती है. ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी से बात करने के लिए बेंजामिन नेतन्याहू ने रोकी कैबिनेट मीटिंग, क्या थी इतनी जरूरी बात? Gaza Ceasefire: ट्रंप के ट्राई से इजराइल-गाजा में शांति, बंधकों की रिहाई के साथ पीछे हटेगी इजराइली सेना चीनी गर्लफ्रेंड से प्यार पड़ा महंगा! अमेरिकी राजनयिक की हुई छुट्टी, वॉशिंगटन से बीजिंग तक मचा हड़कंप The post वह इसके हकदार हैं… डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देते हुए, नेतन्याहू ने शेयर की एआई तस्वीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NEET UG Counselling 2025: नीट राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 अक्टूबर को, देखें नया शेड्यूल

NEET UG Counselling 2025: मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी समाचार है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2025 के राउंड 3 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है. अब सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा. जिन छात्रों ने तीसरे राउंड में आवेदन किया है, वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां आप NEET UG Counselling 2025 के बारे में डिटेल देखें. NEET UG Counselling 2025: क्यों बढ़ी सीट अलॉटमेंट की तारीख? पहले MCC ने राउंड 3 के रिजल्ट की तारीख 8 अक्टूबर तय की थी, लेकिन देश के कुछ राज्यों में नए मेडिकल कॉलेज और सीटें जुड़ने के कारण शेड्यूल को संशोधित किया गया है. अब कुल 139 नई सीटें इस चरण में जोड़ी गई हैं. इससे कई छात्रों को नए अवसर मिलने वाले हैं. NEET UG Counselling 2025: कहां-कहां जोड़ी गईं नई सीटें? तीसरे राउंड की काउंसलिंग में जोड़ी गई सीटें कई राज्यों में बांटी गई हैं, जिसकी जानकारी इस प्रकार है- दिल्ली (NCT): 42 सीटें गुजरात: 25 सीटें हरियाणा: 15 सीटें महाराष्ट्र: 25 सीटें पंजाब: 25 सीटें उत्तर प्रदेश: 7 सीटें. NEET UG Counselling 2025: Seat Allotment Result कैसे देखें? स्टूडेंट्स यहां दिए गए आसान स्टेप्स से अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं: सबसे पहले MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. होमपेज पर “NEET UG Counselling 2025 Seat Allotment Result” लिंक पर क्लिक करें. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें. “Submit” पर क्लिक करें और अपनी सीट अलॉटमेंट डिटेल्स देखें. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी सेव रखें. NEET UG Counselling 2025:आगे क्या होगा? सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर रिपोर्टिंग और फीस सबमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी समस्या या अपडेट के लिए MCC की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें. इसे भी पढ़ें- 600 से अधिक कोर्स, घर बैठे पाएं सर्टिफिकेट, SWAYAM 2025 के लिए फटाफट कर लें रजिस्ट्रेशन जिन छात्रों को राउंड 3 में सीट नहीं मिली, उनके लिए क्या विकल्प हैं? अगर किसी उम्मीदवार को राउंड 3 में सीट नहीं मिलती है, तो वे स्ट्रे वेकेंसी राउंड या मॉप-अप राउंड का इंतज़ार कर सकते हैं. MCC इन राउंड्स में बची हुई सीटों पर एडमिशन देती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नए शेड्यूल को ध्यान से देखें और सभी तारीखों पर नज़र बनाए रखें ताकि कोई मौका न छूटे. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार को क्या करना होगा? रिजल्ट घोषित होने के बाद जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए दिए गए समय में संबंधित मेडिकल कॉलेज पहुंचना होगा. अगर उम्मीदवार allotted सीट को स्वीकार करना चाहते हैं तो उन्हें एडमिशन फीस जमा करनी होगी और सभी आवश्यक दस्तावेज़ सत्यापन के लिए दिखाने होंगे. NEET UG Counselling 2025 के राउंड 3 का रिजल्ट कब जारी होगा? NEET UG Counselling 2025 के राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार MCC (Medical Counselling Committee) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस लिस्ट में यह बताया जाएगा कि किस कॉलेज और कोर्स में उम्मीदवार को एडमिशन मिला है. The post NEET UG Counselling 2025: नीट राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 अक्टूबर को, देखें नया शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Women World Cup 2025: भारत के विजयी रथ पर लगा ब्रेक, साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट से दी मात, ऋचा की पारी गई बेकार

IND W vs SA W: विशाखापट्टनम में स्पोर्ट्से गए रोमांचक आईसीसी स्त्री वर्ल्ड कप 2025 (Women World Cup 2025) मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने नेदिन डि क्लर्क के नाबाद 84 रन और क्लो ट्रायोन की 49 रन और 3 विकेट के दम पर हिंदुस्तान को 3 विकेट से मात दी. 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम ने 48.5 ओवर में जीत हासिल की. इससे पहले ऋचा घोष की 94 रन की शानदार पारी की मदद से हिंदुस्तान ने 251 रन बनाए, लेकिन उनका यह प्रयास टीम को जीत नहीं दिला सका. (South Africa Beat India by 3 Wickets). हिंदुस्तान की खराब बल्लेबाजी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिंदुस्तानीय टीम की शुरुआत तो ठीक रही. ओपनर प्रतिका रावल ने 37 रन और स्मृति मंधाना 23 रन ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े. लेकिन इसके बाद हिंदुस्तानीय बल्लेबाज लगातार अंतराल पर पवेलियन लौटते गए. हरलीन देओल (13), कप्तान हरमनप्रीत कौर (9), जेमिमा रोड्रिग्स (0) और दीप्ति शर्मा (4) बड़ी पारी नहीं स्पोर्ट्स सकीं. हिंदुस्तान का स्कोर एक समय छह विकेट पर 102 रन था, जिससे टीम पूरी तरह दबाव में आ गई थी. ऋचा की विस्फोटक पारी से बदला मैच  निचले क्रम में उतरीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला. उन्होंने 77 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 94 रन बनाए. ऋचा ने पहले अमनजोत कौर (13) के साथ सातवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े, फिर स्नेह राणा (33 रन, 24 गेंद, 6 चौके) के साथ आठवें विकेट के लिए मात्र 53 गेंदों में 88 रन की साझेदारी की. ऋचा की इस आक्रामक पारी की बदौलत हिंदुस्तान ने अंतिम नौ ओवरों में 97 रन जोड़े और 49.5 ओवर में 251 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. ट्रायोन और म्लाबा ने मचाया कहर साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी शानदार रही. बाएं हाथ की स्पिनर क्लो ट्रायोन ने 10 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके और हिंदुस्तान के मिडल ऑर्डर की कमर तोड़ दी. नोनकुलुलेको म्लाबा ने 2 विकेट लेकर हिंदुस्तान को शुरुआती झटके दिए, जबकि मारिजेन कैप ने 2 विकेट 45रन देकर और नेदिन डि क्लर्क के 2 विकेट 52 रन ने अहम मौकों पर विकेट निकालकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. हिंदुस्तानीय बल्लेबाज ट्रायोन की स्पिन के आगे संघर्ष करते नजर आए. वोलवार्ट और डि क्लर्क की पारी से मिली जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. टीम ने 18 रन पर दो विकेट गंवा दिए. लेकिन कप्तान लॉरा वोलवार्ट  की 70 रन की पारी ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को मैच में बनाए रखा. जब स्कोर 171 पर 7 विकेट गिर गए थे, तब लगा कि हिंदुस्तान आसानी से मैच जीत लेगा, लेकिन नेदिन डि क्लर्क और क्लो ट्रायोन ने हिंदुस्तानीय गेंदबाजों की योजनाओं पर पानी फेर दिया. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 69 रन जोड़े. डि क्लर्क ने 54 गेंदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी स्पोर्ट्सी और 7 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी. हिंदुस्तानीय गेंदबाजों का जादू नहीं आया काम हिंदुस्तान की गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की थी. क्रांति गौड़ ने 2 विकेट 59 रन देकर हासिल किए. वहीं स्नेह राणा 47 रन देकर 2 विकेट और दीप्ति शर्मा के एक विकेट ने शुरुआती झटके दिए.  साउथ अफ्रीका 58 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी. हालांकि अंतिम ओवरों में हिंदुस्तानीय गेंदबाज डि क्लर्क के हमलों के आगे टिक नहीं पाए. डि क्लर्क ने लगातार छक्के-चौकों से मैच की दिशा पलट दी और साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण जीत दिलाई. ये भी पढ़ें- क्रिकेट इतिहास में पहली बार, ऋचा घोष ने 94 रन जड़ बनाया बड़ा कीर्तिमान टीम इंडिया को रोहित-कोहली की जरूरत, कैप्टन शुभमन गिल ने कह दी दिल की बात 5 करोड़ की रंगदारी, Rinku Singh को अंडरवर्ल्ड डॉन की धमकी, D-Company फिर एक्टिव The post Women World Cup 2025: हिंदुस्तान के विजयी रथ पर लगा ब्रेक, साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट से दी मात, ऋचा की पारी गई बेकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Bihar ka Mausam: कोहरे की चादर में लिपटा बिहार, गुलाबी ठंड की दस्तक — मॉनसून की विदाई करीब

Aaj Bihar ka Mausam: बिहार में मॉनसून अब लगभग विदाई की ओर है और मौसम ने करवट ले ली है. राज्यभर में बारिश का दौर थम गया है, सिर्फ सुपौल और किशनगंज में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. सुबह-शाम की हवा में ठंडक घुलने लगी है और नदियों के किनारे बसे गांवों में कोहरे की हल्की परत दिखने लगी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 15 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में गुलाबी ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा. पटना समेत अधिकांश जिलों में दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की सिहरन का मौसम बना रहेगा. कोहरे की चपेट में सुबह — हवा से घिरे ठंड की सिहरन आज सुबह बिहार के कई इलाकों में हल्का-हल्का कोहरा छाया रहेगा. नदियों के किनारे बसे गाँवों में सुबह का दृश्य धुंधलका रहा और तापमान ठंडक की ओर झुका रहा. धीरे-धीरे दिन बढ़ने के साथ ही हवा की गति बढ़ने तथा सूर्य की किरणों के असर से कोहरे की परत हटेगी, लेकिन गुलाबी ठंड का असर बरकरार रहेगा. शाम होते-होते हवाएँ फिर तेज होकर ठंडक बढ़ा सकती हैं. उत्तर-पश्चिमी दिशाओं की शुष्क हवाओं ने अब पूरी तरह सक्रियता पकड़ी है. इन हवाओं के असर से न सिर्फ हवा में नमी घटेगी, बल्कि रात और सुबह का तापमान धीरे-धीरे नीचे की ओर खिसकने लगेगा. बिहार का “आज” — IMD पटनाः मौसम का मिजाज हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग, पटनानेशनल वेब पोर्टल के अनुसार, आज पटना एयरपोर्ट पर वर्तमान तापमान लगभग 25.4 °C दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पटना और अन्य जिलों में दिन का अधिकतम तापमान करीब 32 °C और रात का न्यूनतम लगभग 23-24 °C रहने का अनुमान है. #अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/mAWHkTNxCB — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) October 9, 2025 मॉनसून की विदाई की तैयारी — कब होगी औपचारिक विदाई? आज सुपौल और किशनगंज में बहुत हल्की बारिश का अंदेशा जरूर है — बाकी सभी हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा — बारिश की संभावना नगण्य है. इसीलिए किसी भी ज़िलाई चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विशेषज्ञों की माने तो, आने वाले 10–15 अक्टूबर के बीच बिहार से मॉनसून की औपचारिक विदाई हो सकती है. जब तक यह नहीं हो जाता, कुछ इलाकों में हल्की छाप बरकरार रह सकती है. वर्तमान मौसम प्रणालियों और शुष्क हवाओं की सक्रियता को देखकर, अगले 3–4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं आएगा — दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंडक बनी रहेगी. पटना का मौसम — धूप और धीरे-धीरे ठंडी साँसे पटना में आज धूप भरपूर रहेगी. गुलाबी ठंड का एहसास सुबह-शाम ज़्यादा होगा. अधिकतम तापमान 32 °C के करीब रहने के संकेत हैं, जबकि रात में तापमान नीचे झुक सकता है. दिन के उजाले से राहत मिलेगी, लेकिन हवा में तेज़ ठंडक का एहसास भी रहेगा. मौसम विभाग के रुझान और स्थानीय आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बारिश अब बिहार के लिए लगभग इतिहास बन चुकी है और ठंडी हवाओं का बोलबाला होने वाला है. Also Read: ‘चांद और मंगल ग्रह पर चार कठ्ठे का एक-एक फार्म हाउस दिया जाएगा’, तेजस्वी के ऐलान की मांझी ने ऐसे निकाली हवा The post Aaj Bihar ka Mausam: कोहरे की चादर में लिपटा बिहार, गुलाबी ठंड की दस्तक — मॉनसून की विदाई करीब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम मोदी से बात करने के लिए बेंजामिन नेतन्याहू ने रोकी कैबिनेट मीटिंग, क्या थी इतनी जरूरी बात?

Benjamin Netanyahu Gaza Peace Deal Narendra Modi: इजरायल और हमास के बीच दो साल से जारी युद्ध अब शांति की ओर जाता दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 सूत्रीय गाजा शांति योजना पर दोनों पक्षों की ओर से सहमति जताई गई है. इसे लेकर जहां इजरायल खुश है, तो दुनिया भर में शांति के पक्षधर देशों ने भी सकारात्मक रुख अपनाया है. इस शांति समझौते को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी कैबिनेट की अहम बैठक कर रहे थे, जिसमें वे युद्धविराम और हमास के कब्जे में फंसे बंधकों की रिहाई की बात कर रहे थे. लेकिन उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया. क्यों? क्योंकि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आ गया. बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने अफसरों और मंत्रियों को थोड़ा समय देने के लिए कहा और उन्होंने पीएम मोदी से 10 मिनट तक बात की.  द टाइम्स ऑफ इजरायल की समाचार के मुताबिक इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. यह कॉल उस वक्त की गई जब नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20-सूत्रीय गाजा शांति योजना के तहत युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते पर चर्चा करने के लिए सुरक्षा कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को सभी बंधकों की रिहाई के लिए हुए समझौते पर बधाई दी.” पीएम मोदी ने इजरायल को बताया हिंदुस्तान का मित्र प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू हमेशा से हिंदुस्तान के घनिष्ठ मित्र रहे हैं और दोनों देशों के बीच यह मित्रता आने वाले समय में भी और मजबूत रहेगी. मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान और इजरायल के रिश्ते आपसी विश्वास, सहयोग और समान मूल्यों पर आधारित हैं और यह संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मोदी का इजरायल के प्रति समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि हिंदुस्तान और इजरायल आगे भी करीबी साझेदारी और समन्वय के साथ विभिन्न मुद्दों पर साथ काम करते रहेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, “मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन कर राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा शांति योजना के तहत हुई प्रगति पर बधाई दी. हम बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों के लिए मानवीय सहायता बढ़ाने के समझौते का स्वागत करते हैं. यह भी दोहराया कि आतंकवाद किसी भी रूप में या कहीं भी स्वीकार्य नहीं है.” हिंदुस्तानीय प्रधानमंत्री के इस एक्शन को लोगों ने भी सराहा. हिंदुस्तान अब पश्चिम एशिया में एक बड़ी भूमिका निभा रहा है.  Called my friend, Prime Minister Netanyahu, to congratulate him on the progress made under President Trump’s Gaza peace plan. We welcome the agreement on the release of hostages and enhanced humanitarian assistance to the people of Gaza. Reaffirmed that terrorism in any form or… — Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2025 नेतन्याहू की कैबिनेट मीटिंग में क्या हुआ फैसला? इस बीच इजरायली प्रशासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20-सूत्रीय गाजा शांति योजना के तहत युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते के पक्ष में मतदान किया है. नेतन्याहू ने पहले सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई थी और बाद में मंत्रियों के साथ एक और बैठक की. जेरूसलम पोस्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार सुबह घोषणा की, “प्रशासन ने अब सभी बंधकों जीवित और मृत की रिहाई के लिए रूपरेखा को मंजूरी दे दी है.” शांति समझौते से संबंधित अधिकारियों के अनुसार युद्धविराम तुरंत प्रभाव से लागू होगा. सोमवार तक सभी बंधकों की रिहाई संभव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि गाजा में हामास की कैद में रखे गए सभी बंधकों को सोमवार या मंगलवार तक रिहा कर दिया जाएगा.  व्हाइट हाउस में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि बुधवार को बंधकों की रिहाई और गाजा के पुनर्निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया के पहले चरण पर सहमति बन गई है. इस समझौते के तहत हमास 72 घंटे के संघर्षविराम के बाद बचे हुए 20 बंधकों को एक साथ मुक्त करेगा. ट्रंप ने इस मौके को खुशी का दिन बताया और उम्मीद जताई कि यह कदम क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा. उन्होंने यह भी बताया कि वे मिस्र में होने वाले समझौते के औपचारिक हस्ताक्षर समारोह में शामिल होने की योजना बना रहे हैं. दोनों पक्षों ने जताई समझौते पर सहमति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर भी यरूशलेम में हुई उस प्रशासनी बैठक में मौजूद थे, जिसमें इजरायली प्रशासन ने अमेरिकी मध्यस्थता वाले युद्धविराम समझौते पर मतदान किया. इसके साथ ही इजरायली प्रशासन ने युद्धविराम समझौते के “पहले चरण” को मंजूरी दी, जिसके तहत बंधकों की अदला-बदली और गाजा के कुछ हिस्सों से इजरायल की वापसी की उम्मीद की जा रही है. वहीं हमास के मुख्य वार्ताकार खलील अल-हय्या ने कहा कि अमेरिका की ओर से मिली गारंटी के मुताबिक युद्धविराम समझौते का पहला चरण इस बात का संकेत है कि “गाजा में युद्ध पूरी तरह समाप्त हो गया है.” ये भी पढ़ें:- Gaza Ceasefire: ट्रंप के ट्राई से इजराइल-गाजा में शांति, बंधकों की रिहाई के साथ पीछे हटेगी इजराइली सेना दिल्ली में सजी अंतरराष्ट्रीय सुंदरियों की महफिल, हिंदुस्तान की झोली में भी आयी बड़ी जीत यूपी के देवबंद से तालिबान का क्या है कनेक्शन? जहां अफगानी विदेश मंत्री करेंगे दौरा The post पीएम मोदी से बात करने के लिए बेंजामिन नेतन्याहू ने रोकी कैबिनेट मीटिंग, क्या थी इतनी जरूरी बात? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बच्चे की मौत मामले की जांच करेगा एसएनएमएमसीएच प्रबंधन

धनबाद. जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलिपुत्र अस्पताल में हुई एक शिशु की मौत मामले की जांच की जिम्मेवारी एसएनएमएमसीएच प्रबंधन को सौंपी गयी है. स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने पत्र जारी कर एसएनएमएमसीएच के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ सुनील कुमार को जांच पूरी कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. मामले को लेकर गुरुवार को पीड़ित परिवार के लोग एसएनएमएमसीएच पहुंचे थे, पर तकनीकी कारणों से पूछताछ की प्रक्रिया नहीं हो पायी. उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए शुक्रवार को अस्पताल बुलाया गया है. ज्ञात हो कि इस मामले की शिकायत मृतक के पिता संजय वर्मा ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से की है. डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप संजय वर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पुत्र आदित्य कुमार वर्मा को पेट में दर्द होने पर 29 जून, 2024 को इलाज के लिए उक्त अस्पताल ले गये. जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अगले दिन बेटे को डिस्चार्ज कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि शिशु के पेट में इंफेक्शन है. कुछ दिन बाद पेट दर्द की शिकायत पर बेटे को फिर पांच जुलाई को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉ राकेश कुमार ने सीटी स्कैन कराया और बताया कि रिपोर्ट दो दिन के बाद आयेगी. जब आठ जुलाई को रिपोर्ट आयी तो उनके बेटे को रेफर कर दिया गया. वह बेटे को एसएसकेएम हॉस्पिटल, कोलकाता ले गये, जहां बताया कि शिशु का केस खराब हो गया है. उसके पेट में अपेंडिस था, जो दो दिन पहले ही फट गया है. इलाज के दौरान नौ जुलाई 2024 को बेटे की मौत हो गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: शिशु की मौत मामले की जांच करेगा एसएनएमएमसीएच प्रबंधन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आर्थिक तंगी के कारण युवक ने लगायी फांसी

धनबाद. धनबाद थाना क्षेत्र के बारामुड़ी में रहने वाले शुभांकर बाउरी (27) का शव गुरुवार को पुलिस ने उसके घर से बरामद किया है. शुभांकर बारामुड़ी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अधीन मिले अपने फ्लैट नंबर 202 में अकेले रह रहे थे. घटना की जानकारी उसके घर वालों को मिलने पर उन लोगों ने अपना फर्द बयान पुलिस को दर्ज करवाया है. बलियापुर बाउरी कुल्ही सीमाटांड़ बस्ती निवासी मृतक शुभांकर की मां मखुनी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा होटल में मजदूरी करता था. उसकी शादी होने वाली थी. आर्थिक तंगी को लेकर वह चिंतित था. घर चलाने की जिम्मेदारी उसी पर थी. आर्थिक तंगी के कारण उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को जब्तकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आर्थिक तंगी के कारण युवक ने लगायी फांसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: उपभोक्ता आयोग ने बैंक को मुआवजा भुगतान का दिया आदेश

धनबाद. जिला उपभोक्ता आयोग धनबाद के अध्यक्ष ललित प्रकाश चौबे व सदस्य शिप्रा की खंडपीठ ने एक उपभोक्तावाद में फैसला सुनाया. आयोग ने विपक्षी शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक चीरागोड़ा हीरापुर धनबाद को आदेश दिया कि वह दो माह के अंदर परिवादी दुर्गा वस्त्रालय हटिया रोड हीरापुर धनबाद निवासी कनुप्रिया चटर्जी को मानसिक पीड़ा और व्यथा के लिए 20 हजार रुपये मुआवजा तथा वाद खर्च के रूप में 10 हजार रुपए का भुगतान करे. साथ ही उनके बैंक खाते का संचालन करने की भी अनुमति दी. आयोग ने परिवादी को यह भी आदेश दिया कि वह एक माह में क्षतिपूर्ति बांड बैंक को प्रस्तुत करे. यदि विपक्षी बैंक तय समय सीमा में मुआवजा का भुगतान नहीं करता है तो अवार्ड की तारीख से वास्तविक भुगतान होने तक कुल अवार्ड राशि पर 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से भुगतान करना होगा. क्या है मामला परिवादी ने 3.10.2012 को पंजाब नेशनल बैंक के चीरागोड़ा शाखा में बचत खाता खोला था. वर्ष 2016 में परिवादी की बहन साधोना भट्टाचार्जी ने 19 लाख 85 हजार 600 रुपये का चेक अपने भाई के बैंक खाते में जमा किया. बैंक खाते के लेनदेन के दौरान परिवादी ने पाया कि विपक्षी बैंक ने अनधिकृत रूप से बिना कोई नोटिस दिये चेक की राशि की निकासी पर रोक लगा दी थी. जब परिवादी ने बैंक प्रबंधक से संपर्क किया तो पता चला कि उक्त साधोना भट्टाचार्जी व उनके पति ने परिवादी के पक्ष में चेक की राशि का भुगतान करने का आग्रह किया था लेकिन विपक्षी बैंक ने आग्रह के बावजूद चेक की राशि का भुगतान नहीं किया. परिवादी ने इस संबंध में 20 जनवरी 2021 को जिला उपभोक्ता आयोग धनबाद में विपक्षी पंजाब नेशनल बैंक चिरागोड़ा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ उपभोक्ता वाद संख्या 8/21 दायर किया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: उपभोक्ता आयोग ने बैंक को मुआवजा भुगतान का दिया आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एफसीआइ साइडिंग में ट्रांसपोर्टर व ट्रक चालकों में हिंसक संघर्ष, चालक को लगी गोली

स्लग : भाड़ा बढ़ाने समेत अन्य मुद्दों को ले बुलायी गयी बैठक में हुआ विवाद-धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया में है एफसीआइ की साइडिंग -दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग हुए घायल -लोगों ने ट्रक लगा जाम किया बरमसिया रोड, कार में तोड़फोड़ -एसयूवी से पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद धनबाद. धनसार थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया एफसीआइ साइडिंग में गुरुवार को एक ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवरों के बीच हो रही बैठक ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. फायरिंग भी की गयी. बरमसिया निवासी श्रवण यादव के दायें हाथ व पैर में गोली लग गयी. फायरिंग होते ही अफरातफरी मच गयी. श्रवण यादव को एसएनएमएमसीएच ले जाया गया. मारपीट में दूसरे पक्ष के ट्रांसपोर्टर कुणाल सिंह समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. उन्हें जोड़ाफाटक स्थित पाटलिपुत्र अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी मिलने पर धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. छानबीन में पुलिस ने एसयूवी जेएच 10बीए 6100 से एक पिस्टल, 14 गोलियां व दो मैगजीन बरामद किया. सूचना मिलने पर आरपीएफ भी पहुंच गयी. इधर, घटना के विरोध में लोगों ने ट्रक लगाकर बरमसिया रोड को घंटों जाम कर दिया. अनाज की मात्रा में कमी को लेकर था विवाद कुछ दिनों से ट्रक ड्राइवराें व ट्रांसपोर्टर के बीच अनाज के वजन को लेकर विवाद चल रहा था. साइडिंग से अनाज उठाकर बरवाअड्डा स्थित पीजी गोदाम भेजा जाता था. कांटा होने के बाद जितना माल पीजी पहुंचना चाहिए, उतना नहीं पहुंचता था. इस पर ट्रांसपोर्टर ने कई बार चालकों को समझाया. गुरुवार को ट्रांसपोर्टर व ड्राइवरों के बीच भाड़ा बढ़ाने और अनाज ढुलाई में कमी को लेकर बैठक थी. ट्रांसपोर्टर कुणाल सिंह कई लोगों के साथ साइडिंग पहुंचे थे. वहां पहले से दर्जनों ट्रक ड्राइवर व अन्य लोग मौजूद थे. इसी दौरान बातचीत में विवाद बढ़ गया. दोनों पक्षों में लाठी-डंडा व रॉड चलने लगे. जमकर मारपीट हुई. इसी दौरान पिस्टल से फायरिंग भी की गयी. इसमें श्रवण यादव को गोली लग गयी. कुणाल सिंह का सिर फट गया. कुणाल के साथी उदय प्रताप व करण भी घायल हो गये. श्रवण को शाम में बोकारो रेफर कर दिया गया, जबकि कुणाल सिंह, उदय प्रताप व करण जोड़ाफाटक स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में पुलिस की कस्टडी में इलाजरत हैं. कुणाल सिंह पर लगा फायरिंग करने का आरोप घायल श्रवण कुमार यादव ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है. उसने बताया कि वह अपने ट्रक पर बरमसिया गोदाम से चावल लोड करता है. गुरुवार को ट्रांसपोर्टर संजय सिंह ने ट्रक का भाड़ा बढ़ाने को लेकर सभी ट्रक चालकों व मालिकों को मालगोदाम के पास बुलाया था. इसमें संजय सिंह, उनके चाचा श्याम मोहन, संजय सिंह के दोनों पुत्र कुणाल सिंह व शैलेश सिंह आये थे. बैठक में संजय सिंह भाड़ा नहीं बढ़ाना चाहते थे. इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. कुणाल सिंह ने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया, जो काली रंग की स्कॉर्पियो से आये थे. सभी के हाथ में हथियार थे. गाड़ी से उतरते ही वे फायरिंग करने लगे. इसी क्रम में कुणाल सिंह एवं शैलेश सिंह ने अपने हाथ में हथियार ले लिये और उस पर फायरिंग कर दी. इससे उसके हाथ व पैर में गोली लग गयी. कुणाल ने कहा : फंसाने के लिए गाड़ी में रखी गयी पिस्टल कुणाल सिंह ने बताया कि वह अपने कुछ लोगों के साथ साइडिंग में वार्ता करने पहुंचे थे. राजकुमार के कई गुर्गे भी वहां मौजूद थे. विवाद बढ़ते ही उनलोगों ने हमला कर उन्हें व उनके साथी करण व उदय प्रताप को बुरी तरह घायल कर दिया. गाड़ी में भी तोड़फोड़ की. पता चला है कि उन लोगों ने उन्हें फंसाने के लिए उनकी गाड़ी में पिस्टल व गोली रख दी है. कुणाल ने प्रकाश, सत्तु, अर्जुन, राजेश व अन्य दर्जनों लोगों पर मारपीट कर घायल करने और गोली चलाने का आरोप लगाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: एफसीआइ साइडिंग में ट्रांसपोर्टर व ट्रक चालकों में हिंसक संघर्ष, चालक को लगी गोली appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top