Hot News

February 6, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस सिंपल रेसिपी से घर पर बनाएं भरवां टिंडे की स्वादिष्ट सब्जी

Bharwa Tinda Ki Sabji: भरवा तरीके से बनाई गई किसी भी सब्जी का स्वाद मजेदार होता है. चाहे वो भरवां परवल की सब्जी हो या भरवा बैगन की सब्जी. भरवां सब्जी खाने के स्वाद को दोगुना करने में कोई कसर नहीं छोड़ती. खाने की थाली में किसी भी तरह की भरवा सब्जी मिल जाने से फिर मजा आ जाता है. इन्हीं सब्जियों में शामिल है भरवां टिंडे की सब्जी. हम आपको टिंडे की ऐसी सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आइए इसकी आसान रेसिपी बताते हैं. भरवां टिंडे की सब्जी बनाने की सामग्री टिंडा – 250 ग्राम लहसुन – 100 ग्राम प्याज – 2 बड़े आकार के धनिये के बीज – 4 चम्मच जीरा – 1 चम्मच हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच कलोंजी – 1 /2 चम्मच सौंफ – 1 /2 चम्मच साबुत लाल मिर्च – 2 तेल – आवश्यकतानुसार नमक – स्वादानुसार दही – 1 चम्मच यह भी पढ़ें: Dhaba Style Aloo ki Sabzi: अब घर पर उठाएं ढाबा स्टाइल आलू की सब्जी का आनंद, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार भरवां टिंडे की सब्जी बनाने की विधि भरवां टिंडे की सब्जी बनाने के लिए पहले सभी सूखे मसालों जैसे जीरा, खड़ी धनिया, कलोंजी, सौंफ और लाल मिर्च को भूनकर पीस लें. फिर आप टिंडों को छील कर उनके बीच में जगह बनाते हुए चाकू से इसके अंदर से बीज निकालकर अलग रख लें. इसके बाद लहसुन और प्याज को अच्छी तरह छीलकर दरदरा पेस्ट बना लें और इसे अच्छी तरह भून लें. अब इनमें सूखे मसाले और अमचूर पाउडर को मिला लें. फिर एक-एक करके सारे टिंडों में इन मसालों को अच्छी तरह से स्टफ कर लें. अब एक कड़ाही में तेल गरम करके एक-एक करके सारे टिंडों को ढक कर पकने दें. इन टिंडों के पक जाने के बाद इसमें 1 चम्मच फेंटा हुआ दही डाल दें. अब आप गरमा-गरम टिंडे का मजा ले सकते हैं. यह भी पढ़ें: Sangri ki Sabji: घर पर इस आसान रेसिपी से लें राजस्थान की चटपटी सांगरी की सब्जी का मजा यह भी पढ़ें: Kaddu Ke Patte Ki Sabji: इस रेसिपी से तैयार करें कद्दू के पत्ते की सब्जी, मिनटों में चट हो जाएगी थाली The post इस सिंपल रेसिपी से घर पर बनाएं भरवां टिंडे की स्वादिष्ट सब्जी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, UP की पूर्व मुख्यमंत्री ने की बैन की मांग

Ghuskhor Pandat Movie: लखनऊ से एक फिल्म को लेकर विवाद तेजी से सुर्खियों में आ गया है.‘घूसखोर पंडत’ नाम की फिल्म को लेकर सियासी माहौल भी गर्म हो गया है. बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस फिल्म पर सख्त आपत्ति जताते हुए इसे तुरंत बैन करने की मांग की है. मायावती ने ये लिखा यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यू.पी. में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडत’ को घूसखोर आदि बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है तथा जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय ज़बरदस्त रोष व्याप्त है, इसकी हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों… — Mayawati (@Mayawati) February 6, 2026 मायावती ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि बीते कुछ समय से ‘पंडत’ शब्द को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उसे घूसखोरी जैसे आरोपों से जोड़कर दिखाया जा रहा है. उनका कहना है कि इससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं और यह पूरे समाज के सम्मान पर चोट करने जैसा है. उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी नाराजगी है और उनकी पार्टी भी इसका कड़ा विरोध करती है. मायावती ने केंद्र प्रशासन से मांग की कि ऐसी जातिसूचक फिल्म पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए. डायरेक्टर और टीम के खिलाफ FIR  उधर, इस मामले में लखनऊ पुलिस ने भी कदम उठाया है. हजरतगंज कोतवाली में फिल्म के डायरेक्टर और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर आरोप है कि फिल्म के जरिए एक विशेष जाति का अपमान किया गया और समाज में तनाव फैलाने की कोशिश की गई. धारा 66 के तहत भी कार्रवाई पुलिस ने हिंदुस्तानीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें जाति, धर्म या भाषा के आधार पर वैमनस्य फैलाने, किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने से जुड़ी धाराएं शामिल हैं. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 के तहत भी कार्रवाई की गई है. फिल्म निर्माता का बयान इन सब के बाद फिल्म निर्माता नीरज पांडे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि ‘घूसखोर पंडत’ की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है और इसका किसी भी जाति या समुदाय से कोई संबंध नहीं है. ‘नेटफ्लिक्स’ की इस फिल्म को एक दिन पहले अपने नाम को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जिसके बाद पांडे का यह बयान सामने आया है. सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में पांडे ने स्वीकार किया कि फिल्म के शीर्षक से दर्शकों के एक वर्ग की भावनाएं ‘‘आहत’’ हुई हैं और उन्होंने कहा कि फिलहाल फिल्म से जुड़ी सभी प्रचार सामग्री हटा ली जाएगी. यह भी पढ़ें: RSS पर बनी फिल्म ‘शतक’ को मिला अजय देवगन का समर्थन, 5 दिन पहले टीजर आया था सामने The post मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, UP की पूर्व मुख्यमंत्री ने की बैन की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महंगे तेल और शैंपू फेल! बस 1 हफ्ते तक बालों में लगाएं ये चीज, नए बाल उगने लगेंगे

Hair Care Tips: क्या आपकी कंघी भी हर सुबह टूटे हुए बालों से भर जाती है? बाजार के महंगे तेल और कंडीशनर पर पैसे बर्बाद करने के बाद भी अगर बाल गिरना बंद नहीं हो रहे, तो आप अकेले नहीं हैं. हकीकत तो यह है कि केमिकल वाले ये प्रोडक्ट्स बालों को ठीक करने के बजाय और भी ज्यादा कमजोर कर देते हैं. लेकिन यकीन मानिए, बालों को फिर से उगाने का असली राज आपकी रसोई की एक साधारण सी चीज में छिपा है. बस 7 दिनों तक इसका सही इस्तेमाल और आपके बालों का झड़ना हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा. तो यहां जानिए वह जादुई चीज क्या है और इसे लगाने का सही तरीका. प्याज का रस बालों के लिए इतना फायदेमंद क्यों है? प्याज का रस बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे ताकतवर माना जाता है. इसमें सल्फर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. यह सल्फर बालों की जड़ों को अंदर से पोषण देता है. इससे कमजोर बाल टूटना बंद हो जाते हैं. यह रस आपके सिर की त्वचा में खून के बहाव को भी तेज करता है. इसी वजह से नए बालों का उगना शुरू हो जाता है. प्याज का शुद्ध रस घर पर कैसे तैयार करें? इसे बनाना बहुत ही आसान है. सबसे पहले आप दो मीडियम आकार के प्याज लीजिए. इन प्याज को अच्छी तरह छीलकर साफ कर लीजिए. अब प्याज को कद्दूकस करके उसका एक पेस्ट तैयार कर लीजिए. इस पेस्ट को एक सूती कपड़े में डालकर अच्छे से निचोड़ लीजिए. इससे आपको प्याज का ताजा रस मिल जाएगा. इस रस को आप एक साफ कटोरी में रख लीजिए. इसे बालों में लगाने का सही तरीका क्या है? आप एक साफ रुई का टुकड़ा लीजिए. इस रुई को प्याज के रस में अच्छी तरह डुबो लीजिए. अब रुई की मदद से रस को अपने सिर की जड़ों पर धीरे-धीरे लगाइए. जब पूरे सिर पर रस लग जाए, तो हल्के हाथों से मालिश कीजिए. इसे कम से कम आधे घंटे तक बालों में लगा रहने दीजिए. इसके बाद अपने बालों को किसी अच्छे शैंपू से धो लीजिए. बेहतर रिजल्ट पाने के लिए क्या करना चाहिए? अच्छे परिणाम के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार जरूर आजमाएं. प्याज की तेज महक को कम करने के लिए आप इसमें थोड़ा गुलाब जल मिला सकते हैं. लगातार इस्तेमाल करने से आपके बाल घने और मजबूत होने लगेंगे. यह पूरी तरह से प्राकृतिक उपाय है और इसका बालों पर कोई बुरा असर नहीं होता है. ये भी पढ़ें: Hair Care: सफेद बालों से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बाल होंगे जड़ से काले और घने ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: अगर बालों में शाइन और मजबूती नहीं है, तो बदलें ये आदतें Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post महंगे तेल और शैंपू फेल! बस 1 हफ्ते तक बालों में लगाएं ये चीज, नए बाल उगने लगेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कई बीमारियों का इलाज है योग, बस जान लें करने का सही तरीका

Yoga Benefits: योग करने के से शरीर को मजबूती और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है. योग का चलन आज से नहीं बल्कि यह बहुत पुरानी परंपरा है. योग करने से चिंता दूर होती है और मन शांत रहता है. योग करने से एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं. योग करने से पहले ध्यान देने वाली बात है कि इससे नियम को जानकर ही आप इसे करना शुरू करें. आजकल की भागदौड़ वाली लाइफ में लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं लेकिन यह गलत है. योग के माध्यम से आप कई सारी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं.   योग करने के फायदे योग करने से न सिर्फ आप शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे. योग करने से अस्थमा, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, गठिया, पाचन और अन्य कई बीमारियों से राहत मिलती है. योग करने से मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल, खानपान में गड़बड़ी जैसी बुरी आदतों से छुटकारा मिलता है. योग से मिलने वाले फायदे के लिए आप अपनी रोजाना की रूटीन में इसे शामिल करें. यह भी पढ़ें: Yoga Tips: शरीर को हेल्दी रखते हैं योग के ये 5 आसन, आप भी करें ट्राई योग करने का तरीका योग शुरू करने से पहले आप एक्सपर्ट की ट्रेनिंग लेना सही रहेगा. योग के लिए आप सूर्योदय या सूर्यास्त का समय चुनें. योग शुरू करने से 2 घंटे पहले कुछ भी खाना सही नहीं रहता. फिर योग करने के 30 मिनट बाद तक भी आप कुछ मत खाएं. कपड़े हमेशा आरामदायक ही पहनें. मन को शांत रख ही योग करें. किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत योगाभ्यास रोक दें. ध्यान रहे कि योग करते समय अंत में शवासन करें. यह भी पढ़ें: हेल्थ के लिए अमृत है तांबे के बर्तन का पानी, जानें फायदे यह भी पढ़ें: Yoga Tips: योग करने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, वरना पर जाएगा पछताना The post कई बीमारियों का इलाज है योग, बस जान लें करने का सही तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वैलेंटाइन डे पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी, देखते ही पति हार बैठेंगे अपना दिल 

Valentine Mehndi Design for Wife: वैलेंटाइन डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि अपने प्यार को खास अंदाज में महसूस कराने का मौका होता है. इस दिन हर पति चाहता है कि उसकी पत्नी खुद को सबसे ज्यादा खास और प्यार से भरा हुआ महसूस करे. ऐसे में वैलेंटाइन स्पेशल मेहंदी डिजाइन एक खूबसूरत और दिल से जुड़ा विकल्प बनकर सामने आती है. मेहंदी की हर रेखा, हर डिजाइन प्यार, विश्वास और रिश्ते की गहराई को दर्शाती है. दिल, फूल, नाम और रोमांटिक प्रतीकों से सजी ये मेहंदी डिजाइंस आपकी पत्नी के हाथों की खूबसूरती के साथ-साथ आपके प्यार की कहानी भी बयां करती हैं. दिल शेप मेहंदी डिजाइन वैलेंटाइन डे की पहचान दिल से है. हार्ट शेप मेहंदी डिजाइन में उंगलियों या हथेली पर बने दिल, कपल इनिशियल्स या “Love” लिखी हुई डिजाइन बेहद रोमांटिक लगती है. यह डिजाइन आपकी पत्नी के हाथों को खास बना देती है. दिल के आकार की मेहंदी डिजाइन (image: ai generated) कपल थीम मेहंदी डिजाइन इस डिजाइन में पति-पत्नी की परछाई, नाम के पहले अक्षर या शादी की तारीख को मेहंदी में उकेरा जाता है. यह डिजाइन न सिर्फ खूबसूरत दिखती है, बल्कि भावनाओं से भी जुड़ी होती है. नाम का पहला अक्षर (image: ai generated) फ्लोरल और बेल पैटर्न मेहंदी अगर आपकी पत्नी को सिंपल लेकिन एलिगेंट डिजाइन पसंद है, तो फूलों और बेलों वाली मेहंदी बेस्ट ऑप्शन है. गुलाब, लिली या लता डिजाइन प्यार और कोमलता का प्रतीक माने जाते हैं, जो वैलेंटाइन डे के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं. बेल मेहंदी डिजाइन (image: ai generated) नाम या इनिशियल मेहंदी डिजाइन पति का नाम या इनिशियल्स छुपी हुई स्टाइल में लिखवाना आजकल काफी ट्रेंड में है. यह डिजाइन आपकी पत्नी को खास महसूस कराती है और आपके रिश्ते की गहराई को दर्शाती है. नाम और प्रारंभिक मेहंदी डिजाइन (image: ai generated) अरेबिक और मिनिमल मेहंदी डिजाइन अगर आपकी पत्नी भारी मेहंदी पसंद नहीं करतीं, तो अरेबिक या मिनिमल डिजाइन बढ़िया विकल्प है. कम पैटर्न में बनी यह मेहंदी स्टाइलिश भी लगती है और मॉडर्न लुक भी देती है. अरबी मेहंदी डिजाइन (image: ai generated) यह भी पढ़ें: 7 Latest Mehndi Design for Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर लगाएं ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन यह भी पढ़ें: Simple Mehndi Design For Shivratri: शिवरात्रि पर बनाएं हाथों में सुंदर मेहंदी डिजाइन, देखने वाले पूछेंगे लगाने वाले का नाम The post वैलेंटाइन डे पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी, देखते ही पति हार बैठेंगे अपना दिल  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फाइनल में भारत ने जीता टॉस,इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

Highlights दोनों टीमों की प्लेइंग 11 हिंदुस्तान का गेमप्लान इंग्लैंड की रणनीति पिच का मिजाज और हालात U19 World Cup 2026 Final: हिंदुस्तान और इंग्लैंड (Ind vs Eng) की अंडर-19 टीमों के बीच स्पोर्ट्से जा रहे इस अहम मुकाबले में टॉस का बॉस हिंदुस्तान बना है. हिंदुस्तानीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने कहा यह मैच एक अच्छे बैटिंग ट्रैक पर स्पोर्ट्सा जा रहा है, जिससे उम्मीद है कि आज दर्शकों को चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम भी इस फैसले से खुश है क्योंकि वे वैसे भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे.  दोनों टीमों की प्लेइंग 11 हिंदुस्तान U19 की प्लेइंग इलेवन: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आर एस अमरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन. इंग्लैंड U19 की प्लेइंग इलेवन: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन. हिंदुस्तान का गेमप्लान टॉस जीतने के बाद हिंदुस्तानीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने साफ कर दिया कि उनकी रणनीति क्या रहने वाली है. उन्होंने कहा कि पिच बहुत अच्छी और सख्त (hard) है, जो बल्लेबाजी के लिए मददगार साबित होगी. हिंदुस्तानीय टीम का टारगेट बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करना है ताकि इंग्लैंड पर दबाव बनाया जा सके. कप्तान ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि बल्लेबाजों ने अब तक शानदार स्पोर्ट्स दिखाया है और वे उसी लय को बरकरार रखना चाहते हैं. टीम का प्लान बहुत सिंपल है, अपना नेचुरल गेम स्पोर्ट्सना और चीजों को ज्यादा उलझाना नहीं. सबसे अच्छी बात यह है कि हिंदुस्तानीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. टीम उसी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरी है जिसने पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था. इंग्लैंड की रणनीति इंग्लैंड के खेमे में भी उत्साह की कोई कमी नहीं है. इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने कहा कि वे भी पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करते, इसलिए टॉस हारने का उन्हें कोई गम नहीं है. उनका मानना है कि यह मैदान लक्ष्य का पीछा (chasing) करने के लिए बहुत अच्छा है. इंग्लैंड के खिलाड़ी पूरी तरह तरोताजा (fresh) महसूस कर रहे हैं और मुकाबले के लिए तैयार हैं. इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ियों से साफ कहा है कि वे बिना किसी दबाव के मैदान पर जाएं और स्पोर्ट्स का मजा लें. उन्होंने टीम पर से प्रेशर हटाने की पूरी कोशिश की है. इंग्लैंड की टीम में आज एक बदलाव किया गया है, जो उनकी रणनीति का हिस्सा है. सुबह के सत्र में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, जिसका फायदा इंग्लैंड उठाना चाहेगा. पिच का मिजाज और हालात आज की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जा रही है, लेकिन सुबह के समय इसमें गेंदबाजों के लिए भी कुछ मौके हो सकते हैं. इंग्लैंड के कप्तान का मानना है कि सुबह के समय गेंद थोड़ी हरकत कर सकती है, जिससे शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने का मौका बनेगा. वहीं, हिंदुस्तान की नजरें सख्त पिच का फायदा उठाकर पहले ही सत्र में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने पर होंगी. यह एक ‘हाई स्कोरिंग’ मैच होने की उम्मीद है जहां टॉस की भूमिका अहम हो सकती है, लेकिन असली परीक्षा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की होगी. ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को श्रीलंका की दो टूक, हिंदुस्तान से नहीं स्पोर्ट्से तो होगा बड़ा नुकसान स्मृति मंधाना की टीम ने रचा इतिहास, आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, हार के बाद भी दिल्ली मालामाल ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, पैट कमिंस के बाद अब हेजलवुड भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर The post फाइनल में हिंदुस्तान ने जीता टॉस,इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्मी आने से पहले घर पर लगाएं सोलर सिस्टम, सरकार देगी सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी राहत

PM Surya Ghar Bijali Yojana: फरवरी का महीना अब कुछ ही दिनों में जाने वाला है और सूरज के तेवर अब धीरे-धीरे कड़े होने लगे हैं. कुछ ही हफ्तों में भीषण गर्मी दस्तक देने वाली है, जिसके साथ ही घरों में AC और कूलरों का शोर बढ़ जाएगा. लेकिन इस ठंडी हवा के साथ आने वाला भारी-भरकम बिजली का बिल पसीने छुड़ा देता है. अगर आप इस बार गर्मियों में बिल की चिंता किए बिना चैन की नींद सोना चाहते हैं, तो सोलर पैनल लगवाने का यह सबसे सही समय है. गर्मी आने से पहले क्यों है सोलर पैनल लगवाना समझदारी? जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, वैसे-वैसे सोलर इंस्टॉलेशन की डिमांड बढ़ जाती है, जिससे वेंडर्स के पास वेटिंग टाइम बढ़ सकता है. अभी सोलर प्लांट लगवाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आने वाली पूरी गर्मियों में आप अपनी खुद की बिजली पैदा करेंगे और ग्रिड पर आपकी निर्भरता कम हो जाएगी. एक मिडिल क्लास परिवार के लिए पावर पैक गर्मी के दिनों में जब पंखे, फ्रिज और एयर कंडीशनर (AC) लगातार चलते हैं, तो औसत घर की खपत 300 से 500 यूनिट तक पहुंच जाती है. ऐसे में 3 किलोवॉट (3kW) का सोलर सिस्टम एक परफेक्ट मैच है. यह न केवल आपके घर का पूरा लोड उठाएगा, बल्कि फालतू बिजली को ग्रिड में वापस भेजकर आपके बिल को जीरो की ओर ले जाएगा. जानें प्रशासन कितना देगी सब्सिडी 2026 में एक स्टैंडर्ड 3kW सोलर सिस्टम की लागत 1.5 लाख रुपए से 2.2 लाख रुपए के बीच है. लेकिन आपको पूरा पैसा अपनी जेब से नहीं देना है. PM सूर्यघर योजना के तहत प्रशासन इस पर 78,000 रुपए की फिक्स्ड सब्सिडी दे रही है. सब्सिडी के बाद यह सिस्टम आपको मात्र 82,000 रुपए से ₹1.2 लाख के आसपास पड़ेगा. बिजली की बचत के जरिए यह पैसा अगले 3-4 सालों में ही वसूल हो जाएगा. छत को बनाएं अपना पावर हाउस सोलर पैनल लगवाने के लिए बस आपको प्रशासन के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होगा. याद रखें कि सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए केवल प्रमाणित (Certified) सोलर वेंडर से ही पैनल लगवाएं और इंस्टॉलेशन के बाद वेरिफिकेशन जरूर करवाएं. Also Read: सावधान! कहीं आपका आधार कार्ड तो नहीं हुआ रद्द? प्रशासन ने बंद किए 2.5 करोड़ कार्ड The post गर्मी आने से पहले घर पर लगाएं सोलर सिस्टम, प्रशासन देगी सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आपका डिजिटल फ्रॉड हुआ है ? जानिए RBI के नए ₹25,000 रिफंड नियम के बारे में

RBI Customer Compensation: डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है. केंद्रीय बैंक ऐसे फ्रेमवर्क पर काम कर रहा है, जिसके तहत छोटे डिजिटल फ्रॉड में हुए नुकसान पर ग्राहकों को ₹25,000 तक का मुआवजा मिल सकता है. इसका मकसद बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सिस्टम में भरोसा बढ़ाना है. डिजिटल फ्रॉड से ग्राहकों को राहत देने की योजना आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति संबोधन में बताया कि ग्राहकों की सुरक्षा के लिए जल्द ही ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की जाएंगी. इनमें अनधिकृत बैंकिंग ट्रांजैक्शन में ग्राहक की जिम्मेदारी सीमित करने, गलत तरीके से प्रोडक्ट बेचने (मिस-सेलिंग) और लोन रिकवरी से जुड़े नियमों को स्पष्ट करने जैसे प्रावधान शामिल होंगे. रिकवरी एजेंट और लोन प्रक्रियाओं पर भी सख्ती नई गाइडलाइंस में रिकवरी एजेंट्स के इस्तेमाल और लोन वसूली के तरीकों को भी नियमों के दायरे में लाया जाएगा, ताकि ग्राहकों के साथ किसी तरह की जबरदस्ती या गलत व्यवहार न हो. इसके अलावा डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के उपायों पर एक चर्चा पत्र (डिस्कशन पेपर) भी जारी किया जाएगा. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और पीयर-टू-पीयर लेंडिंग के बढ़ते चलन के साथ धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसे में RBI की यह पहल ग्राहकों को सुरक्षा देने और सिस्टम में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम मानी जा रही है. एक्सपर्ट्स बोले ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा LenDenClub और Vartis Platforms के को-फाउंडर और CEO भाविन पटेल के मुताबिक, यह कदम फ्रॉड का शिकार हुए ग्राहकों के लिए बड़ा सहारा साबित होगा और इससे लेंडिंग इकोसिस्टम में भरोसा और जवाबदेही बढ़ेगी. उनका कहना है कि सीमित जिम्मेदारी और मुआवजे की व्यवस्था से लोग समय पर शिकायत दर्ज कराएंगे और डर कम होगा. ग्राहकों के साथ-साथ संस्थानों को भी फायदा Resurgent India Limited के MD ज्योति प्रकाश गाडिया का मानना है कि RBI का यह कदम ग्राहक-केंद्रित सोच को दर्शाता है. इसमें सीनियर सिटीजन्स की सुरक्षा जैसे पहलू भी शामिल हैं. साथ ही बैंकों को पर्याप्त तरलता (लिक्विडिटी) देकर वित्तीय स्थिति को गति देने की कोशिश भी की जा रही है. पहले भी कई सुधार कर चुका है RBI विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के समय में MSME के लिए बिना गारंटी वाले लोन की सीमा बढ़ाना और NBFC से जुड़े नियमों में राहत जैसे फैसले भी RBI के सक्रिय और संतुलित दृष्टिकोण को दिखाते हैं, जहां ग्राहकों और वित्तीय संस्थानों दोनों का ध्यान रखा जा रहा है. Also Read : रेलवे में बड़े बदलाव की तैयारी, RAC यात्रियों को मिल सकता है रिफंड, सुपरफास्ट के नियमों पर उठे सवाल The post क्या आपका डिजिटल फ्रॉड हुआ है ? जानिए RBI के नए ₹25,000 रिफंड नियम के बारे में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विजया एकादशी 2026 कब हैं? जानें सहीं तिथि, शुभ मुर्हूत, पूजा की विधि, महत्व 

Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित एक बेहद पवित्र व्रत है. एक साल में 24 एकादशी व्रत आते हैं, यानी हर महीने 2 एकादशी व्रत पड़ते हैं. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि में पड़ने वाले व्रत को विजया एकादशी कहा जाता है. साल 2026 में यह व्रत 13 फरवरी को किया जाएगा. जीवन की समस्याओं और बाधाओं के नाश तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए यह व्रत किया जाता है. विजया एकादशी शुभ मुहूर्त विजया एकादशी 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को है. एकादशी तिथि प्रारम्भ: 12 फरवरी 2026 को सुबह 11:33 मिनट पर एकादशी तिथि समाप्त: 13 फरवरी 2026 को दोपहर 01:30 मिनट पर पूजा का शुभ समय: 13 फरवरी को सुबह 06:26 से 09:15 मिनट तक पारण का शुभ समय: 14 फरवरी को सुबह 07:50 से 09:15 मिनट तक विजया एकादशी पूजा विधि संकल्प: पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. पूजा स्थल पर बैठकर भगवान नारायण के सामने व्रत का संकल्प लें. कलश स्थापना: विजया एकादशी के दिन वेदी बनाकर कलश स्थापना कर पूजा की जाती है. कलश में सप्तधान (सात प्रकार के अनाज) डालें. पूजन: कलश के ऊपर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर रखें. उन्हें पीले फूल, ऋतु फल, धूप, दीप और तुलसी दल अर्पित करें. मंत्र जप: भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. जागरण: एकादशी की रात में भजन-कीर्तन करते हुए जागरण करें. पारण: अगले दिन यानी द्वादशी को किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन कराएं, दान-दक्षिणा दें और शुभ मुहूर्त में स्वयं भोजन कर व्रत खोलें. सावधानियां एकादशी के दिन चावल खाना पूरी तरह वर्जित माना जाता है. व्रत के दौरान किसी की निंदा न करें और मन को शांत व सात्त्विक रखें. इस दिन अपशब्दों का प्रयोग न करें और क्रोध से बचें. भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल शुभ माना जाता है, लेकिन एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. पूजा के एक दिन पहले तुलसी के पत्ते तोड़कर रख लें. विजया एकादशी का महत्व मान्यता है कि लंका जाने से पहले भगवान श्रीराम ने विजया एकादशी व्रत किया था, जिसके बाद उन्होंने लंकापति रावण का वध कर विजय प्राप्त की थी. ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस व्रत को निष्ठापूर्वक करते हैं, उन्हें शत्रुओं पर विजय और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है. यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar The post विजया एकादशी 2026 कब हैं? जानें सहीं तिथि, शुभ मुर्हूत, पूजा की विधि, महत्व  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Toyota Fortuner के बजट में आती हैं ये 5 लग्जरी सेडान, देखें क्या-क्या हैं इनकी खूबियां

Toyota Fortuner इंडिया में प्रीमियम SUV सेगमेंट की पॉपुलर गाड़ियों में से एक है. यह अपनी दबंग लुक, शानदार रोड प्रेजेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत करीब 34.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. अगर इतने बजट में आप कोई लग्जरी सेडान खरीदने का सोच रहे हैं, तो मार्केट में कई बढ़िया ऑप्शन भी मौजूद हैं. आइए आपक इनके बारे में डिटेल में बताते हैं. Audi A4 अगर आप ऐसी सेडान कार ढूंढ रहे हैं जो स्टाइल और पावर दोनों में जबरदस्त हो, तो Audi A4 बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इस कार का लुक काफी दमदार है. इसमें चौड़े विंग्स, शानदार साइड डिजाइन और यूनिक व्हील्स इस कार काफी प्रीमियम फील देते हैं. इसमें 2.0 लीटर का इंजन मिलता है, जो 204 हॉर्सपावर की ताकत देता है. ये कार सिर्फ 7.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. कीमत की बात करें तो Audi A4 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 46.25 लाख रुपये है. Mercedes-Benz A-Class Limousine Mercedes-Benz A-Class Limousine भी इस लिस्ट में शामिल है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 44.45 लाख रुपये है. यह एक लग्जरी सेडान है. इसमें आपको पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और A-Class वाला स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल मिलता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार सिर्फ 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड करीब 230 किमी/घंटा तक जाती है. BMW 2 Series Gran Coupe अगर आप ऐसी कार चाहते हैं जो स्पोर्टी होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी लगे, तो BMW 2 Series Gran Coupe अच्छा ऑप्शन हो सकता है . इसमें फ्रेमलेस साइड विंडो दी गई हैं. यह कार 1.5 लीटर इंजन के साथ आती है और करीब 230 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 45.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. Toyota Camry इस लिस्ट में Toyota Camry भी शामिल है. बता दें कि ये कार 2.5 लीटर के इंजन के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में आती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 14.66 लाख रुपये से शुरू होती है. लुक की बात करें तो इसमें दमदार LED लाइट्स, स्टाइलिश ग्रिल और शानदार एयरोडायनामिक डिजाइन देखने को मिल जाता है.  BYD Seal BYD Seal का लुक काफी स्टाइलिश और स्लिम डिजाइन वाला है. इसकी बॉडी थोड़ी लो और व्हीलबेस लंबा रखा गया है. इसी की वजह से इसमें जबरदस्त इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस का फील मिलता है. इस कार में आपको दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. पहला 61.44kWh और दूसरा 82.56kWh. इसकी शुरुआती कीमत करीब 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह भी पढ़ें: कार लवर्स के लिए फरवरी का महीना होने वाला है खास, MG Majestor से Nissan Tekton तक लॉन्च होंगी ये 5 धांसू कारें The post Toyota Fortuner के बजट में आती हैं ये 5 लग्जरी सेडान, देखें क्या-क्या हैं इनकी खूबियां appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top