Hot News

आज मीन राशि में चंद्रमा का संचार, जानें आज किसे मिलेगा सम्मान और किसे रहना होगा सतर्क

Aaj Ka Rashifal 24 October 2026: आज शनिवार, 24 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी. राहुकाल प्रात: 09:20 से 10:49 बजे तक रहेगा, इसलिए इस अवधि में कोई शुभ कार्य न करें. नक्षत्र की बात करें तो दोपहर 12:01 बजे तक पूर्वाभाद्रपदा रहेगा, उसके बाद उत्तराभाद्रपदा का योग बनेगा. चन्द्रमा आज मीन राशि में संचार करेंगे. सूर्योदय प्रात: 6:33 बजे और सूर्यास्त सायं 5:48 बजे होगा. आज मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं. वहीं तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, जबकि कुंभ और मीन राशि वालों को खर्च व मानसिक तनाव को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं सितारे:

आज मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल

आज का मेष राशिफल

मेष राशि वालों की रोजी-रोजगार की स्थिति में सुधार होगा और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा तथा व्यापार में वृद्धि के योग हैं. चारों ओर हर्ष और उल्लास का वातावरण बनेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा. नया वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है.

आज का वृष राशिफल

कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी और संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी तथा उद्योग-धंधे में सफलता मिलेगी. अधिकांश समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.

आज का मिथुन राशिफल

परिश्रम और प्रयत्न से रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी और निर्माण कार्य में प्रगति होगी. धनलाभ के अवसर बनेंगे, नया व्यवसाय शुरू हो सकता है. नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी और राज्यपक्ष से समर्थन मिलेगा.

आज का कर्क राशिफल

अनायास काम बनते चले जाएंगे. आर्थिक स्थिति सुधरेगी और मान-सम्मान मिलेगा. नए लोगों से संपर्क होगा, स्त्री मित्र के माध्यम से लाभ तथा शुभ समाचार मिल सकता है. गृह, भूमि और वाहन का सुख मिलेगा, सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.

आज का सिंह राशिफल

आज का दिन काफी अच्छा और प्रगतिवर्धक रहेगा. विपरीत स्थितियों में सुधार होगा, सामयिक-सामाजिक विकास के योग हैं और शत्रुओं पर विजय मिलेगी. मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा और घरेलू समस्याओं का निवारण होगा.

आज का कन्या राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी और कामकाज अच्छा चलेगा. धनागम के अवसर बढ़ेंगे, इन अवसरों का फायदा उठाएं. परिवार में मांगलिक कार्य होगा, सगे-संबंधियों का आना-जाना बना रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा.

आज का तुला राशिफल

सोचे अनुसार काम कम होंगे. नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों से मतभेद की संभावना है. कर्मक्षेत्र में परिश्रम और संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. राहत की बात यह है कि आर्थिक परेशानी दूर होगी और सेहत में सुधार होगा.

आज का वृश्चिक राशिफल

संतान, परिवार तथा स्वजन-मित्रों से संपर्क ठीक रहेगा. रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, नवीन व्यापारिक योजना सफल होगी और आर्थिक लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

आज का धनु राशिफल

आज का दिन धनु राशि के लिए प्रगतिकारक रहेगा. निराशा दूर होगी, विद्या-बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा तथा बिगड़े काम बनेंगे. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगी. परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.

आज का मकर राशिफल

थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. वाहन सुख मिलेगा और यात्रा सुखद रहेगी. धनलाभ के अवसर बनेंगे, संतान की उन्नति से उत्साह बढ़ेगा. सेहत अच्छी रहेगी और आपकी बहुत पुरानी अभिलाषा पूरी होने का योग है.

आज का कुंभ राशिफल

दिनचर्या अव्यवस्थित रह सकती है, शारीरिक कष्ट और वाहन दुर्घटना का भय है, खर्च अधिक होगा. कोई नई समस्या आ सकती है, लेकिन अपनी सूझ-बूझ से आप उसे सुलझा लेंगे. संतान संबंधी समस्या हल होगी और बकाया रकम की प्राप्ति होगी.

आज का मीन राशिफल

घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा और मानसिक चिंता बढ़ेगी. दुष्ट लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध होगी, दिमागी तनाव रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए जिम्मेदारीपूर्ण कामों में सावधानी रखें.

Disclaimer: अगर आपके जीवन से जुड़ी कोई उलझन है और आप राशिफल के जरिए उसका समाधान जानना चाहते हैं, तो अपना नाम, जन्मतिथि (साल सहित), अपना सवाल astrology.digital@prabhatkhabar.in पर भेजें. आपके सवाल का जवाब प्रसिद्ध ज्योतषाचार्य डॉ एन के बेरा के माध्यम से दिया जाएगा.

The post आज मीन राशि में चंद्रमा का संचार, जानें आज किसे मिलेगा सम्मान और किसे रहना होगा सतर्क appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top