Hot News

April 16, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या सरकारी कर्मचारियों की सैलरी ₹69,000 हो जाएगी? समझिए पूरी हकीकत

8th Pay Commission: प्रशासनी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की चर्चाएं तेज हो गई हैं. कर्मचारी यूनियनों ने प्रशासन के सामने एक बड़ा प्रस्ताव रखा है, जिसने हर तरफ खलबली मचा दी है. लेकिन क्या जो मांगा गया है, वो सच में मिलेगा? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं. डिमांड क्या है? यूनियनों ने मांग की है कि न्यूनतम बेसिक सैलरी को ₹18,000 से बढ़ाकर सीधे ₹69,000 कर दिया जाए. इसके अलावा, फिटमेंट फैक्टर (जिससे सैलरी तय होती है) को भी 2.57 से बढ़ाकर 3.83 करने की बात कही गई है. साथ ही, सालाना 6% इंक्रीमेंट और पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) की वापसी जैसी मांगें भी लिस्ट में हैं. क्या वाकई इतना पैसा मिलेगा? सुनने में ₹69,000 का आंकड़ा बहुत बड़ा लगता है, लेकिन जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ ‘मोलभाव’ (Negotiation) की एक शुरुआत है. इसे ऐसे समझिए कि अक्सर यूनियनें अपनी मांगें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर रखती हैं ताकि बातचीत के बाद एक सम्मानजनक आंकड़े पर समझौता हो सके. इतिहास कहता है कि 7वें वेतन आयोग के वक्त यूनियनों ने ₹26,000 की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने उसे ₹18,000 पर फाइनल किया. यानी जो मांगा जाता है, हकीकत उससे काफी कम होती है. असल में कितनी बढ़ सकती है सैलरी? अगर पुराने ट्रेंड को देखें, तो प्रशासन फिटमेंट फैक्टर को 3 से 3.2 के बीच रख सकती है. अगर ऐसा होता है, तो न्यूनतम सैलरी ₹54,000 से ₹58,000 के आसपास पहुंच सकती है. यह भी एक बड़ी बढ़त होगी, लेकिन ₹69,000 के मुकाबले कम है. प्रशासन के सामने क्या है चुनौती? प्रशासन के लिए मांग पूरी करना इतना आसान नहीं है क्योंकि करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी इतनी बढ़ाने से देश के बजट पर भारी दबाव पड़ेगा. प्रशासन को विकास कार्यों, सड़कों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए भी पैसा बचाना होता है. आगे क्या होगा? फिलहाल यह सिर्फ एक प्रस्ताव है, कोई फैसला नहीं. आने वाले महीनों में वेतन आयोग सभी पक्षों से बात करेगा और अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगा. उसके बाद ही तय होगा कि आपकी जेब में कितनी बढ़ोतरी होगी. ₹69,000 की समाचार पढ़कर खुश होना ठीक है, लेकिन हकीकत में यह आंकड़ा थोड़ा कम रहने की उम्मीद है. फिलहाल इसे एक ‘स्टार्टिंग पॉइंट’ मानकर चलें. Also Read: गलत गाड़ी नंबर वाले टैग होंगे तुरंत ब्लैकलिस्ट; जानें NHAI के नए आदेश का आप पर क्या होगा असर? The post क्या प्रशासनी कर्मचारियों की सैलरी ₹69,000 हो जाएगी? समझिए पूरी हकीकत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LIC HFL में नौकरी का सुनहरा मौका, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती

LIC HFL Recruitment 2026: अगर आप प्रशासनी नौकरी या बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है. LIC HFL ने जूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, जो एक पॉपुलर इंस्टीट्यूट के साथ जुड़कर अपने प्रोफेशनल सफर की शुरुआत करना चाहते हैं. जूनियर असिस्टेंट के पोस्ट पर कुल 180 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 16 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स LIC HFL की ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 तक है.  जरूरी योग्यता (Eligibility Criteria) आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.   कम से कम 55% से 60% मार्क्स जरूरी है.  कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 30 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.   जूनियर असिस्टेंट के पोस्ट के लिए कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होना बहुत जरूरी है.  LIC HFL Recruitment 2026 Notice Check Here सैलरी डिटेल्स  जूनियर असिस्टेंट के पद पर शुरुआती इन-हैंड सैलरी 30,000 से 35,000 रुपये प्रति महीने के आसपास हो सकती है.  इसके अलावा आपको कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं जैसे: मेडिकल इंश्योरेंस प्रोविडेंट फंड (PF) हाउस रेंट अलाउंस (HRA) करियर प्रमोशन के मौके LIC HFL Recruitment 2026: ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?  सबसे पहले LIC HFL की ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाएं.  होमपेज पर Careers सेक्शन में जाएं.  अब Junior Assistant Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.  सारी डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.  इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.  फिर फीस का भुगतान करें.  लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.  यह भी पढ़ें: बिहार में इंस्ट्रक्टर की वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई The post LIC HFL में नौकरी का सुनहरा मौका, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छोटानागरा जंगल में सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का हवलदार घायल

गुवा से संदीप की रिपोर्ट IED Blast News: झराखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में गुरुवार सुबह चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक घटना का सामना करना पड़ा. नक्सल प्रभावित इस इलाके में अभियान के दौरान अचानक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट हो गया. जिसमें 210 कोबरा बटालियन के हवलदार अभिनय कुमार मित्तल गंभीर रूप से घायल हो गए. यह विस्फोट बाबू डेरा जंगल क्षेत्र के पास हुआ, जहां पहले से नक्सल गतिविधियों की आशंका जताई जाती रही है.  सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट  प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब कोबरा जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान पहले से प्लांट किए गए आईईडी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आकर हवलदार मित्तल बुरी तरह घायल हो गए. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उनका बायां पैर और बायां हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मौके पर मौजूद जवानों ने तुरंत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी. एयरलिफ्ट कर रांची भेजा  घटना की गंभीरता को देखते हुए घायल हवलदार को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया, जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक विशेष अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों को उम्मीद है कि समय पर मिले इलाज से स्थिति में सुधार हो सकता है.  विस्फोट के बाद फायरिंग और मुठभेड़  आईडी ब्लास्ट के तुरंत बाद नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अचानक हुए इस हमले के बावजूद कोबरा बटालियन के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और कई राउंड गोलियां चलाईं. दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक मुठभेड़ जारी रही. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अब तक घटनास्थल से कोई शव बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सुरक्षा बल इस दिशा में भी जांच कर रहे हैं और इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन और भी तेज कर दिया गया है.  जंगल में तलाशी अभियान जंगल के हर हिस्से में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि नक्सलियों के ठिकानों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसे हमलों को रोका जा सके. स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं.  इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी में बंगाली समुदाय ने धूमधाम से मनाया पोइला वैशाख, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक इसे भी पढ़ें: कमला नेहरू कॉलेज में ‘नया विचार’ का नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने लिया आजीवन नशा न करने का संकल्प The post छोटानागरा जंगल में सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का हवलदार घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीआरपी की जंग में उलटफेर, ‘अनुपमा’ को तगड़ा झटका, बदल गया पूरा गेम

TV TRP Report: टीवी इंडस्ट्री की इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट ने एक बार फिर बड़ा सरप्राइज दिया है. दर्शकों की पसंद में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर टॉप शोज की रैंकिंग पर पड़ रहा है. खासतौर पर लंबे समय तक नंबर 1 पर राज करने वाला ‘अनुपमा’ अब लगातार पिछड़ता नजर आ रहा है. पहले नंबर पर कायम ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस हफ्ते भी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. शो की कहानी में आए नए मोड़ों ने दर्शकों को बांधे रखा है. तुलसी और मिहिर की वापसी के साथ ही शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे इसे 2.0 की रेटिंग हासिल हुई है. ‘वसुधा’ ने लगाई लंबी छलांग जी टीवी का शो ‘वसुधा’ इस बार दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. पिछले हफ्ते जहां यह मुश्किल से टॉप 5 में था, वहीं अब 1.9 रेटिंग के साथ इसने जबरदस्त उछाल मारा है. शो की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. तीसरे स्थान पर ‘गंगा माई की बेटियां’ ‘गंगा माई की बेटियां’ भी इस हफ्ते शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे नंबर पर रही. 1.8 की रेटिंग के साथ यह शो धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. मेकर्स लगातार नए ट्विस्ट लाकर दर्शकों को जोड़े रखने की कोशिश कर रहे हैं. ‘अनुपमा’ की गिरती रेटिंग बनी चिंता एक समय टीआरपी चार्ट पर राज करने वाला ‘अनुपमा’ अब चौथे स्थान पर खिसक गया है. 1.7 रेटिंग के साथ शो की गिरती लोकप्रियता साफ नजर आ रही है. हालांकि कहानी में नए बदलावों के जरिए मेकर्स इसे फिर से ऊपर लाने की कोशिश कर रहे हैं. स्पिन-ऑफ शो ने भी बनाई जगह ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ ने इस बार टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है. 1.7 रेटिंग के साथ यह शो पांचवें नंबर पर रहा और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लगातार बदल रही है टीआरपी की तस्वीर टीआरपी रिपोर्ट से साफ है कि दर्शकों की पसंद तेजी से बदल रही है. हर हफ्ते टॉप शोज की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है, जिससे टीवी इंडस्ट्री में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है. यह भी पढ़ें: क्या करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने कर ली सीक्रेट शादी? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी The post टीआरपी की जंग में उलटफेर, ‘अनुपमा’ को तगड़ा झटका, बदल गया पूरा गेम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Friday OTT Releases: थकान भरे हफ्ते के बाद इस शुक्रवार OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, नोट करें लिस्ट

Friday OTT Releases 17 April: पूरा हफ्ता 9 टू 5 की नौकरी या स्कूल-कॉलेज की भागदौड़ में निकल जाता है और थकान के बाद बस थोड़ा आराम और अच्छा एंटरटेनमेंट चाहिए होता है? तो यह शुक्रवार आपके लिए खास होने वाला है, क्योंकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज का मजेदार कंटेंट आ रहा है. ऐसे में अब अपनी बोरियत को कहिए टाटा बाय-बाय और तैयार हो जाइए कॉमेडी, क्राइम, ड्रामा और इमोशन से भरी कहानियों का एंजॉय करने के लिए. Matka King – Amazon Prime Video (17 April) यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जो 1960 के दशक के मुंबई में सेट है. इसमें एक साधारण कपास (कॉटन) व्यापारी कैसे धीरे-धीरे गैरकानूनी जुए की दुनिया में पहुंच जाता है, यह दिखाया गया है. इस सीरीज में पावर, पैसा और लालच की कहानी है. विजय वर्मा इसमें मुख्य भूमिका में हैं. यह शो गंभीर और दमदार कहानी पसंद करने वालों के लिए अच्छा है. Euphoria Season 3 – JioHotstar (15 April) ‘यूफोरिया’ का नया सीजन और भी ज्यादा इमोशनल और डार्क कहानी लेकर आया है. अब कहानी हाई स्कूल के बाद की जिंदगी दिखाती है. रू (Zendaya) अब मैक्सिको में अपनी जिंदगी की परेशानियों से जूझ रही है. इस सीजन में पहचान, प्यार और नशे जैसी गंभीर समस्याओं को बहुत गहराई से दिखाया गया है. Assi – ZEE5 (17 April) ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. इसमें एक टीचर की कहानी दिखाई गई है जो अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ती है. यह फिल्म समाज में होने वाले गलत व्यवहार और इंसाफ की लड़ाई को दिखाती है. इसमें तापसी पन्नू और मनोज पाहवा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. Roommates – Netflix (17 April) यह फिल्म कॉलेज लाइफ और दोस्तों की कहानी पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे युवा अपनी जिंदगी, पढ़ाई और रिश्तों को समझते हैं. यह फिल्म हल्की-फुल्की और इमोशनल दोनों तरह की है, जिसे यंग ऑडियंस आसानी से रिलेट कर सकते हैं. Alpha Males Season 5 – Netflix (17 April) यह एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है. इसमें चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो अपनी जिंदगी, रिश्तों और परेशानियों से जूझ रहे हैं. इस बार वे एक कम्यून में रहते हैं और अपनी नई जिंदगी को समझने की कोशिश करते हैं. यह शो मजेदार होने के साथ-साथ थोड़ा इमोशनल भी है. यह भी पढ़ें: 24 Season 3 Release Date हुई कन्फर्म, अनिल कपूर फिर शुरू करेंगे हाई-ऑक्टेन एक्शन The post Friday OTT Releases: थकान भरे हफ्ते के बाद इस शुक्रवार OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, नोट करें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB vs LSG 2026 : खतरनाक रिदम में दिख रहे हैं आरसीबी के तेज गेंदबाज, टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

RCB vs LSG 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने इरादों को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ स्पोर्ट्सते हुए बता दिया है. उसकी तेज गेंदबाजी ने ना सिर्फ टीम को मैच जिता दिया, बल्कि प्वाइंट टेबल में नंबर वन की पोजिशन पर खड़ा कर दिया है. आईपीएल के इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर आरसीबी ने इतिहास रच दिया है और इसमें उसके तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम रही. लगातार 3 मैच जीती आरसीबी की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों पर हावी रहकर अपनी टीम को जीत दिलाई. आरसीबी ने आईपीएल 2025 में अपने घरेलू मैदान पर तीन मैच हारे थे जो उसके पहले खिताब के शानदार सफर में उसके लिए एकमात्र निराशाजनक पहलू रहा था, लेकिन इस बार टीम कुछ अलग ही रिदम में नजर आ रही है. इस सीजन की शुरुआत से पहले आरसीबी का चिन्नास्वामी स्टेडियम में 96 मैचों में 46 हार और 45 जीत का रिकॉर्ड था, जबकि मुंबई इंडियंस या सीएसके के घरेलू मैदान आमतौर पर उनके गढ़ माने जाते हैं. तेज गेंदबाजों ने किया कमाल आईपीएल 2026 की शुरुआत में ही आरसीबी के तेज गेंदबाजों ने अपने इरादे बता दिये थे.बदलाव का पहला संकेत 28 मार्च को मिला जब जैकब डफी ने तीन विकेट लेकर सनराइजर्स के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया. जोश हेजलवुड की शुरुआती मैचों में अनुपस्थिति में उन्होंने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई. हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद डफी ने कहा था, मैं तो बस उस दिग्गज खिलाड़ी की जगह संभाल रहा हूं. जोश ने पिछले साल यहां बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए बात बस इतनी थी कि उसने जो अच्छा किया था, उसे मैं आगे बढ़ाते हुए अपने तरीके से वैसा ही प्रदर्शन करने की कोशिश करूं.हेजलवुड ने वापसी करने के बाद अपना जलवा दिखाया और लखनऊ की टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया. इसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. The post RCB vs LSG 2026 : खतरनाक रिदम में दिख रहे हैं आरसीबी के तेज गेंदबाज, टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमित शाह ने लोकसभा में अखिलेश यादव को दिया जवाब- देश में शुरू हो चुकी है जाति आधारित जनगणना की प्रक्रिया

Amit Shah : लोकसभा में स्त्री आरक्षण अधिनियम से संबंधित संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 के पेश होने से पहले खूब हंगामा हुआ. प्रशासन का पक्ष रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव ने पूछा कि जनगणना क्यों नहीं हो रही है. मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. प्रशासन करा रही है जाति आधारित जनगणना अमित शाह ने कहा कि प्रशासन ने जाति आधारित जनगणना कराने का फैसला किया है. इस प्रक्रिया में सभी जातियों की संख्या के साथ ही जनगणना होगी. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर अगर समाजवादी पार्टी का बस चलता, तो वे घरों की भी जाति बताते. मुस्लिम स्त्रीओं को नहीं मिलेगा आरक्षण गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि धर्मेंद्र यादव ने मुस्लिम स्त्रीओं को रिजर्वेशन देने की बात कही, लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि धर्म के आधार पर रिजर्वेशन गैर-संवैधानिक है. संविधान निर्माताओं ने आजादी के बाद सिर्फ जाति आधारित आरक्षण की व्यवस्था की थी. बिल की मेरिट पर बात नहीं कर रहा विपक्ष अमित शाह ने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल को जवाब देते हुए कहा कि आप बिलों की मेरिट पर बात नहीं कर रहे हैं, केवल टेक्निकल ऑब्जेक्शन उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष बहस से बचना चाह रहा है, लेकिन हम उन्हें बहस के दौरान कड़ा जवाब देंगे. ये भी पढ़ें : लोकसभा में स्त्री आरक्षण और परिसीमन से संबंधित विधेयक पेश, विपक्ष ने किया हंगामा कैसे दिया जाए स्त्रीओं को आरक्षण, 16 से 18 तक संसद में चर्चा; समझिए क्यों उबल रहे दक्षिण के राज्य? The post अमित शाह ने लोकसभा में अखिलेश यादव को दिया जवाब- देश में शुरू हो चुकी है जाति आधारित जनगणना की प्रक्रिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सस्ती बिजली और रोजगार पर फोकस, कोयला मंत्रालय शुरू करेगा 17 अप्रैल से नीलामी का 15वां दौर

Commercial Coal Mine Auction: हिंदुस्तान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र प्रशासन एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. कोयला मंत्रालय 17 अप्रैल को कमर्शियल कोल माइन ऑक्शन (व्यावसायिक कोयला खदान नीलामी) के 15वें दौर की शुरुआत करेगा. इस खास मौके पर मुंबई में एक स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन (हितधारक परामर्श) का भी आयोजन किया जाएगा, जिसकी थीम ‘आत्मनिर्भर हिंदुस्तान: ऊर्जा सुरक्षा के लिए कोयला’ रखी गई है. इस कार्यक्रम में कोयला सचिव विक्रम देव दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. प्रशासन का लक्ष्य घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ाकर विदेशों से होने वाले आयात को कम करना है. क्या है नई नीलामी की तैयारी? ANI की रिपोर्ट के अनुसार, इस 15वें दौर में प्रशासन पूरी तरह से खोजी गई (fully explored) और आंशिक रूप से खोजी गई (partially explored) कोयला खदानों को पेश करेगी. यह नीलामी केवल बड़ी कंपनियों के लिए ही नहीं, बल्कि नए निवेशकों और आधुनिक तकनीक वाली छोटी फर्मों के लिए भी एक बेहतरीन अवसर है. खदानों को निजी हाथों में देने का मकसद सेक्टर में पारदर्शिता लाना और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है. आम आदमी और उद्योगों को क्या होगा फायदा? 2020 में शुरू हुई कमर्शियल माइनिंग की नीति ने कोयला क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है. जब देश में कोयले का उत्पादन बढ़ेगा, तो बिजली, स्टील और सीमेंट जैसे मुख्य उद्योगों को कच्चा माल आसानी से और सस्ते दामों पर मिल सकेगा. इससे न केवल उद्योगों की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को भी सस्ती और बिना रुकावट वाली बिजली मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है. साथ ही, इन खदानों के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों नए मौके पैदा होंगे. आत्मनिर्भर हिंदुस्तान के लिए यह क्यों जरूरी है? हिंदुस्तान की ऊर्जा मांग तेजी से बढ़ रही है. वर्तमान में, हमें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशों से महंगा कोयला खरीदना पड़ता है. ‘आत्मनिर्भर हिंदुस्तान’ अभियान के तहत प्रशासन चाहती है कि हम अपनी जरूरतों के लिए खुद के संसाधनों पर निर्भर रहें. नीलामी का यह नया दौर निवेशकों का भरोसा बढ़ाएगा और देश के ऊर्जा इकोसिस्टम को और अधिक मजबूत और लचीला बनाएगा. क्या इस बदलाव से निवेश बढ़ेगा? जी हां, मंत्रालय का मानना है कि नीलामी का यह पारदर्शी ढांचा निवेशकों को आकर्षित करने में सफल रहा है.  इससे पहले हुए राउंड्स में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिससे घरेलू उत्पादन में सुधार देखा गया है. प्रशासन की कोशिश ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ यानी व्यापार करने की आसानी को बढ़ावा देना है, ताकि कोयला क्षेत्र में एफिशिएंसी आए और देश को लंबे समय तक सस्ती और भरोसेमंद ऊर्जा मिलती रहे.  ये भी पढ़ें: WEF की रिपोर्ट का खुलासा, 2030 तक दुनिया की टू-थर्ड तरक्की संभालेंगे मिडल इनकम वाले देश The post सस्ती बिजली और रोजगार पर फोकस, कोयला मंत्रालय शुरू करेगा 17 अप्रैल से नीलामी का 15वां दौर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खामेनेई के सलाहकार ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ नहीं छोड़ेगा ईरान

Strait Of Hormuz Blockade: पूर्व आईआरजीसी कमांडर मोहसिन रजाई ने प्रेस टीवी से कहा कि अमेरिका लंबी लड़ाई से डरता है, लेकिन ईरान इसके लिए पूरी तरह अनुभवी और तैयार है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ईरान की नौसेना खत्म हो गई है, तो अमेरिकी जहाज होर्मुज पार करने से क्यों बच रहे हैं? रजाई के अनुसार, अब बातचीत की शर्तें ईरान तय कर रहा है. होर्मुज का यह रास्ता दुनिया के कुल तेल सप्लाई का पांचवां हिस्सा संभालता है, जो अब विवाद का केंद्र बन गया है. अमेरिका की ओर से की गई सख्त नाकाबंदी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने ईरान के बंदरगाहों की पूरी तरह घेराबंदी कर ली है. सेंटकॉम के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर के अनुसार, ऑपरेशन शुरू होने के 36 घंटों के भीतर ही ईरान में आने-जाने वाले सभी समुद्री व्यापार को रोक दिया गया है. अमेरिका का कहना है कि अब इस क्षेत्र के प्रमुख जलमार्गों पर उनका नियंत्रण है. ईरान और चीन के बीच हुई बातचीत ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका की इस कार्रवाई को उकसाने वाला बताया है. आईआरईबी (IRIB) की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने बुधवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात की. उन्होंने चेतावनी दी कि फारस की खाड़ी में अमेरिका के इन कदमों से हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं. अराघची ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका के प्रस्ताव को एकतरफा बताया और चीन-रूस के समर्थन के लिए उनका आभार जताया. पाकिस्तान की मध्यस्थता और बातचीत की कोशिश तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, गुरुवार को ईरान के अधिकारी और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर तेहरान में मुलाकात करेंगे. इस बैठक में उन संदेशों पर चर्चा होगी जो ईरान और अमेरिका के बीच साझा किए गए हैं. इससे पहले 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में हुई बातचीत बेनतीजा रही थी. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी मुनीर के साथ हैं और माना जा रहा है कि वे वाशिंगटन से एक नया संदेश लेकर आए हैं ताकि बातचीत का दूसरा दौर शुरू हो सके. ये भी पढ़ें: ट्रंप की ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्ट: इजरायल-लेबनान के बीच 34 साल बाद कल होगी ऐतिहासिक बातचीत ट्रंप का रुख   अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे संघर्ष विराम (सीजफायर) बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे समझौते के पक्ष में हैं. ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में कोई बड़ा बदलाव दिख सकता है. बातचीत के अगले दौर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ जेरेड कुशनर की बड़ी भूमिका हो सकती है.   ये भी पढ़ें: अमेरिका ने घेरे ईरानी बंदरगाह; अराघची की चेतावनी- ‘खतरनाक होंगे अंजाम’, खाड़ी में बढ़ा तनाव The post खामेनेई के सलाहकार ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ नहीं छोड़ेगा ईरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुस्से में बेकाबू हुए पवन सिंह, मां के सामने दी खुली चुनौती- वीडियो वायरल

Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक लाइव इवेंट के दौरान पावर स्टार का ऐसा एग्रेसिव रूप देखने को मिला, जिसने फैंस को चौंका भी दिया और उत्साहित भी कर दिया. स्टेज पर मौजूद हजारों दर्शकों के बीच पवन सिंह ने अपने विरोधियों और फेक न्यूज फैलाने वालों को जमकर लताड़ लगाई. हेटर्स को दी सीधी चुनौती View this post on Instagram A post shared by singhpawan999 (@bhai_golu999) इवेंट के दौरान पवन सिंह ने गुस्से में कहा कि उनके बारे में झूठी समाचारें फैलाई जा रही हैं, खासकर उनकी तबीयत को लेकर. उन्होंने मंच से साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी में हिम्मत है तो सामने आकर बात करे. उनके इस बयान पर दर्शकों में जोश देखने को मिला और तालियों की गूंज से पूरा माहौल भर गया. मां के सामने दिखा दबंग अंदाज इस दौरान खास बात यह रही कि पवन सिंह की मां भी उसी मंच पर मौजूद थीं. वह बेटे को गौर से देखती रहीं, जबकि पवन सिंह अपने तेवर में नजर आए. उनका यह दबंग और बेबाक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. डांस और परफॉर्मेंस से जीता दिल View this post on Instagram A post shared by singhpawan999 (@bhai_golu999) गुस्से भरे बयान के बाद पवन सिंह ने अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्म भी किया. उनके ठुमकों और एनर्जी ने पूरे इवेंट में जान डाल दी. दर्शक भी उनके साथ झूमते नजर आए और सीटियों-तालियों से माहौल गूंज उठा. यह भी पढ़ें: भोजपुरी इंडस्ट्री का असली सोशल मीडिया किंग कौन? नाम जानकर चौंक जाएंगे The post गुस्से में बेकाबू हुए पवन सिंह, मां के सामने दी खुली चुनौती- वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top