Hot News

April 16, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गाड़ी कम चलती है, फिर भी पेट्रोल जल्दी खत्म हो रहा है? ये छोटी गलती हो सकती है जिम्मेदार

Tyre Pressure: आजकल जब पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, तो हर ड्राइवर यही चाहता है कि गाड़ी ज्यादा माइलेज दे. लोग आमतौर पर इंजन या ड्राइविंग स्टाइल पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक छोटी-सी चीज अक्सर नजरअंदाज हो जाती है. हम बात कर रहे हैं टायर प्रेशर की. कॉन्टिनेंटल टायर के मुताबिक, अगर टायर सही तरीके से फुलाए रखें, तो बिना एक रुपया खर्च किए ही माइलेज करीब 3% तक बढ़ सकता है. टायर का प्रेशर माइलेज पर कैसे असर डालता है? आपकी गाड़ी के टायर ही वो एकमात्र पार्ट होते हैं जो सीधे रोड से कनेक्ट होते हैं. जब टायर में हवा कम हो जाती है, तो वो ज्यादा फैल जाते हैं और रोड से ज्यादा चिपकने लगते हैं. इससे घर्षण (Friction) बढ़ जाता है, जिसे रोलिंग रेजिस्टेंस कहते हैं. अब गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, और सीधा असर पड़ता है आपके फ्यूल पर. चौंकाने वाली बात ये है कि थोड़ा सा प्रेशर कम होना भी मायने रखता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हर 1 PSI कम होने पर माइलेज करीब 0.2% से 0.4% तक गिर सकता है. कई बार लोग बिना जाने ही 5-10 PSI कम प्रेशर में गाड़ी चलाते रहते हैं, जिससे माइलेज में करीब 3% तक की कमी आ सकती है. सही टायर प्रेशर माइलेज को कैसे बेहतर बनाता है? जब आपके टायर सही तरीके से भरे होते हैं, तो गाड़ी रोड पर स्मूद चलती है और इंजन को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. इसका सीधा मतलब है कि कम मेहनत और फ्यूल खर्च में आपको बेहतर माइलेज मिलेगा. लेकिन अगर टायर कम हवा वाले हों, तो मामला उल्टा हो जाता है. गाड़ी भारी लगती है, ड्रैग बढ़ता है और हर बार एक्सीलेरेशन में इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है. नतीजा यह होता है कि फ्यूल ज्यादा जलता है और माइलेज गिर जाता है. शहर बनाम हाईवे ड्राइविंग का असर शहर में गाड़ी चलाते समय बार-बार ब्रेक और एक्सीलरेशन करना पड़ता है. ऐसे में अगर टायर का प्रेशर कम हो तो इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और पेट्रोल जल्दी खत्म होता है. वहीं हाईवे पर असर थोड़ा कम दिखता है, लेकिन सही टायर प्रेशर रखने से गाड़ी स्मूद चलती है और लंबी दूरी में भी बेहतर माइलेज मिलता है. यह भी पढ़ें: आपकी ऑटोमैटिक कार में ये छोटा सा बटन आखिर इतना जरूरी क्यों है? जानें इसके फायदे The post गाड़ी कम चलती है, फिर भी पेट्रोल जल्दी खत्म हो रहा है? ये छोटी गलती हो सकती है जिम्मेदार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BPSC 71वीं कंबाइंड मेंस परीक्षा 25 अप्रैल से, यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

BPSC 71st Mains Exam Date: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी Bihar Public Service Commission की 71वीं कंबाइंड मेंस परीक्षा का इंतजार अब खत्म हो गया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. मेंस परीक्षा 25 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी. सबसे जरूरी बात ये है कि एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा. बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड करना बेहद जरूरी है. BPSC 71st Mains एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. होमपेज पर BPSC 71st Mains Admit Card का लिंक दिखेगा. उस लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ डालें. लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें. BPSC की ओर से जारी नोटिस वैकेंसी डिटेल्स इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जून 2025 से शुरू हुए थे और आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तय की गई थी. प्रीलिम्स परीक्षा 30 अगस्त 2025 को आयोजित हुई थी. अब मेंस परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2026 तक कराई जाएगी. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1250 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें जनरल वर्ग के लिए 570 पद, EWS के लिए 123, EBC के लिए 188, BC के लिए 160, BC Female के लिए 34, SC के लिए 165 और ST के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं. यह भी पढ़ें: टॉप रैंक से शानदार प्लेसमेंट तक, जानें IIT कानपुर का कटऑफ और एडमिशन डिटेल्स The post BPSC 71वीं कंबाइंड मेंस परीक्षा 25 अप्रैल से, यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बोरिंग इडली को बनाना है मजेदार, तो ट्राई करें रागी चॉकलेट की रेसिपी 

Ragi Chocolate Idli: रागी चॉकलेट इडली एक हेल्दी और स्वादिष्ट फ्यूजन रेसिपी है, जो पारंपरिक इडली को एक नया और दिलचस्प ट्विस्ट देती है. रागी, जिसे पोषण का खजाना माना जाता है, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है, वहीं चॉकलेट का फ्लेवर इसे खासकर बच्चों के लिए और भी आकर्षक बना देता है. यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो हेल्दी खाने के साथ स्वाद से भी समझौता नहीं करना चाहते. नाश्ते या स्नैक के रूप में इसे आसानी से बनाया जा सकता है. कम समय में तैयार होने वाली यह डिश पोषण और स्वाद दोनों का बेहतरीन संतुलन है. रागी चॉकलेट इडली बनाने का सामान  1 कप रागी का आटा ½ कप सूजी  2 बड़े चम्मच कोको पाउडर  3–4 बड़े चम्मच गुड़ पाउडर या शक्कर 1 कप दही ½ कप दूध  1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा या ईनो 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस  1 चुटकी नमक थोड़ा सा घी  कैसे बनाते हैं रागी चॉकलेट इडली 1. बैटर तैयार करें सबसे पहले एक बड़े बाउल में रागी का आटा, सूजी, कोको पाउडर, गुड़ या शक्कर और एक चुटकी नमक डालें. अब इन सभी सूखी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि कोई गांठ न रहे और मिश्रण एकसार हो जाए. 2. गीला मिश्रण मिलाएं अब इस सूखे मिश्रण में दही और दूध डालें. धीरे-धीरे मिलाते हुए एक स्मूद और हल्का गाढ़ा बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा, ताकि इडली सॉफ्ट और स्पंजी बने. 3. रेस्ट पर रखें  तैयार बैटर को ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें. इससे सूजी अच्छे से फूल जाती है और बैटर का टेक्सचर बेहतर हो जाता है, जिससे इडली और भी मुलायम बनती है. 4. फाइनल टच दें अब बैटर में बेकिंग सोडा या ईनो डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. ज्यादा मिक्स न करें, वरना बैटर की हवा निकल सकती है. चाहें तो इसमें वनीला एसेंस डालकर हल्का चॉकलेटी फ्लेवर और बढ़ा सकते हैं. 5. इडली स्टीम करें इडली स्टैंड या मोल्ड में हल्का घी लगाएं ताकि इडली चिपके नहीं. अब इसमें बैटर डालें और पहले से गरम किए हुए स्टीमर में 10–12 मिनट तक मध्यम आंच पर स्टीम करें. 6. सर्व करें जब इडली अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें और उन्हें थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद चम्मच की मदद से मोल्ड से निकालें और गरमा-गरम सर्व करें. चाहें तो ऊपर से चॉकलेट सिरप या ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं. यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते शिशु? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा यह भी पढ़ें: किचन के बदबूदार कपड़ों को है चमकाना, तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके  The post बोरिंग इडली को बनाना है मजेदार, तो ट्राई करें रागी चॉकलेट की रेसिपी  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब नहीं भटकेंगे मेहमान, Google Maps का Plus Code बताएगा घर का सटीक लोकेशन

किसी को सही लोकेशन तक पहुंचाना हमेशा उतना आसान नहीं होता जितना एक एड्रेस शेयर करना. कई बार एड्रेस अधूरा होता है, गलत एंट्री गेट पर ले जाता है या सही जगह को ठीक से दिखा ही नहीं पाता. जैसे बड़े अपार्टमेंट, यूनिवर्सिटी कैंपस, गेटेड सोसाइटी या बड़े पार्किंग एरिया. यहां लोग अक्सर भटक जाते हैं.यहीं पर काम आता है Google Maps का Plus Code. ये एक तरह का डिजिटल लोकेशन कोड होता है. यह मैप पर आपकी सटीक जगह को पिनपॉइंट (pinpoint) कर देता है. आप बस ये कोड शेयर करें और सामने वाला बिना कन्फ्यूजन सीधे सही जगह पहुंच जाएगा.  किस काम आता है Plus Code? जब नॉर्मल एड्रेस काम नहीं आते, तब Plus Codes एक सटीक डिजिटल पता देते हैं. ये कन्फ्यूजन से बचाते हैं और लोगों को सही जगह, सही एंट्री या मिलने की जगह तक आसानी से पहुंचने में मदद करते हैं. Plus Codes का यूज कैसे करें? Google Maps खोलें और उस जगह को ढूंढें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं. उस जगह पर टैप करें या वहां पिन ड्रॉप करें. लोकेशन की डिटेल्स खोलें और सबसे नीचे Plus Code देखें. उस कोड को कॉपी करें या जिस व्यक्ति को बुलाना है, उसे शेयर करें. अगर जगह थोड़ी कन्फ्यूजिंग है, तो साथ में कोई पहचान (लैंडमार्क) भी बता दें. क्यों है ये इतना काम का? सोचिए आपको किसी जगह का बिल्कुल सही एंट्रेंस या मिलने की लोकेशन तुरंत मिल जाए वो भी बिना किसी कन्फ्यूजन के. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. ऊपर से पुराने या अधूरे एड्रेस पर डिपेंड रहने की जरूरत ही नहीं पड़ती. सबसे बढ़िया बात यह है कि आप इसे आसानी से मैसेज या ऐप के जरिए किसी के साथ शेयर कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: अब बिना बैंक अकाउंट के भी शिशु कर सकेंगे UPI पेमेंट, GPay लाया Pocket Money फीचर The post अब नहीं भटकेंगे मेहमान, Google Maps का Plus Code बताएगा घर का सटीक लोकेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का पहला रिव्यू आया सामने, इंटरवल सीन करेगा रोंगटे खड़े

Bhooth Bangla First Review: भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल की रात से शुरू हो जाएंगे. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका पहला रिव्यू सोशल मीडिया पर सामने आ गया है. पहले रिव्यू में ‘भूत बंगला’ ने जीता दिल साउथ के ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर किया. उन्होंने फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, यह फिल्म एक परतदार सुपरनैचुरल कहानी के रूप में सामने आती है, जो वधुसुर की डरावनी कथा और एक ऐसे गांव पर आधारित है, जो लंबे समय से उसकी काली ताकत के असर में है. इस कहानी के केंद्र में एक भूतिया बंगला भी है. फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें भूत और इंसानों के बीच एक अलग तरह का रिश्ता दिखाया गया है, जिसमें डर के साथ-साथ हास्य का भी बैलेंस बना रहता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है. #BhoothBangla : ⭐️⭐️⭐️⭐️ It unfolds as a layered supernatural tale rooted in the eerie legend of Vadhusur and a village long possessed by his dark presence, including the haunted bungalow itself. Beneath the horror lies an intriguing backstory that slowly reveals itself, adding… pic.twitter.com/LcqcfRGM62 — Ramesh Bala (@rameshlaus) April 15, 2026 अक्षय कुमार की जबरदस्त एक्टिंग अक्षय कुमार ने अपने करियर के बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक दिया है. उन्होंने कॉमिक टाइमिंग और गंभीर सीन के बीच बेहतरीन बैलेंस बनाया है. परेश रावल और राजपाल यादव ने भी अपनी शानदार कॉमिक केमिस्ट्री से फिल्म के पहले हिस्से को बेहद मनोरंजक बना दिया है. इंटरवल का सीन काफी दमदार है, जो रोंगटे खड़े कर देता है. इसके बाद फिल्म धीरे-धीरे अपने रहस्यों को खोलती है और दर्शकों को आखिर तक जोड़े रखती है.अगर आपने ‘भूल भुलैया’ पसंद की थी, तो यह फिल्म भी आपको उसी तरह का नॉस्टैल्जिक अनुभव दे सकती है. स्टार कास्ट की जानकारी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ‘भूत बंगला’ पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, फिर बाद में इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दिया गया . फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है और इसका कुल रनटाइम करीब 164 मिनट है. यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla: रिलीज से पहले ही आया ‘भूत बंगला’ का रिव्यू, क्लाइमैक्स का हुआ खुलासा The post अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का पहला रिव्यू आया सामने, इंटरवल सीन करेगा रोंगटे खड़े appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फेंकी हुई आइसक्रीम स्टिक्स से बनाएं खूबसूरत होम डेकोर, ट्राई यूनिक DIY गिफ्ट आइडियाज

DIY Ice Cream Stick Crafts: आइसक्रीम स्टिक एक ऐसी साधारण चीज है जिसे हम अक्सर इस्तेमाल के बाद फेंक देते हैं, लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इसे खूबसूरत और उपयोगी चीजों में बदला जा सकता है. ये स्टिक्स न सिर्फ सस्ती होती हैं, बल्कि आसानी से उपलब्ध भी होती हैं, जिससे DIY  प्रोजेक्ट्स के लिए परफेक्ट मटेरियल बन जाती हैं. इनसे आप घर की सजावट के सामान, गिफ्ट आइटम्स और बच्चों के लिए क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स बना सकते हैं. आइसक्रीम स्टिक को री-यूज करना नेचर के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इससे कचरा कम होता है और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा मिलता है. 1. पेन स्टैंड किसी खाली टिन, प्लास्टिक कप या छोटे डिब्बे को बेस बनाकर उसके चारों तरफ आइसक्रीम स्टिक्स को एक-एक करके चिपकाएं. ध्यान रखें कि सभी स्टिक्स बराबर ऊंचाई में लगें. ऊपर से इसे पेंट करें या रंगीन पेपर, ग्लिटर और रिबन से सजाएं. यह न सिर्फ स्टाइलिश दिखता है, बल्कि आपके स्टडी टेबल को भी ऑर्गनाइज रखने में मदद करता है. पेन स्टैंड (image: ai generated) 2.  मिनी फोटो फ्रेम आइसक्रीम स्टिक्स को चौकोर या आयताकार शेप में ग्लू की मदद से अच्छे से चिपकाकर एक फ्रेम तैयार करें. चाहें तो इसे डबल लेयर में बनाकर मजबूत भी कर सकते हैं. इसके बाद फ्रेम को अपने पसंदीदा रंगों से पेंट करें, ग्लिटर, स्टोन या बीड्स से सजाएं और अपनी यादगार फोटो लगाएं. यह आपके कमरे की दीवार या टेबल को बेहद क्यूट और पर्सनल टच देता है. मिनी फ़ोटो फ्रेम (image: ai generated) 3. छोटा प्लांट पॉट आइसक्रीम स्टिक्स को बॉक्स या क्रेट (crate) के आकार में जोड़कर एक छोटा गमला बनाएं. अंदर प्लास्टिक शीट या छोटा कंटेनर रख सकते हैं ताकि पानी बाहर न निकले. इसमें छोटे पौधे, सक्युलेंट्स या आर्टिफिशियल प्लांट्स लगाकर आप इसे टेबल, बालकनी या विंडो पर सजा सकते हैं. यह नेचुरल और फ्रेश लुक देता है. छोटा प्लांट पॉट (image: ai generated) 4. कैंडल होल्डर स्टिक्स को गोल, चौकोर या हेक्सागन शेप में चिपकाकर एक सुंदर कैंडल स्टैंड तैयार करें. बीच में कैंडल रखने के लिए जगह जरूर छोड़ें. आप इसे पेंट, ग्लिटर या जूट से सजाकर और भी आकर्षक बना सकते हैं. यह खासतौर पर त्योहारों या डिनर डेकोरेशन के लिए परफेक्ट रहता है और घर को वार्म लुक देता है. कैंडल होल्डर (image: ai generated) 5. गिफ्ट बॉक्स आइसक्रीम स्टिक्स की मदद से एक छोटा बॉक्स बनाएं, जिसमें बेस, साइड्स और ढक्कन अलग-अलग तैयार करें. इसे मजबूत बनाने के लिए दो लेयर भी बना सकते हैं. बॉक्स को रंगीन पेपर, पेंट, स्टोन या रिबन से सजाएं और इसमें छोटे गिफ्ट, ज्वेलरी या चॉकलेट्स रखें. यह एक यूनिक और पर्सनलाइज्ड DIY गिफ्ट आइडिया है, जो किसी को भी खास महसूस कराएगा. गिफ्ट बॉक्स (image: ai generated) यह भी पढ़ें: कचरे को बनाएं खूबसूरत चीजें, प्लास्टिक बोतलों का ऐसे करें स्मार्ट इस्तेमाल यह भी पढ़ें: बेकार पड़ी बैंगल्स से बनाएं शानदार होम डेकोर, देखने वाले भी हो जाएंगे हैरान The post फेंकी हुई आइसक्रीम स्टिक्स से बनाएं खूबसूरत होम डेकोर, ट्राई यूनिक DIY गिफ्ट आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद में कोयला कारोबारी पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल, साथी पर रॉड से वार

धनबाद से धर्मेंद्र गुप्त की रिपोर्ट  Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के काको स्थित आठ लेन मार्ग पर बुधवार शाम अपराधियों ने कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया. फायरिंग में मनीष सिंह गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद चंदन पासी को रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. होटल के बाहर निकले ही शुरू हुई फायरिंग जानकारी के अनुसार निचितपुर कॉलोनी निवासी मनीष सिंह अपनी एसयूवी जेएच 01डीआर 0665 से अपने साथी मालकेरा पासीटांड़ निवासी चंदन पासी के साथ काको स्थित एटलेन मार्ग के एक होटल में कतरास के एक कारोबारी से पैसों के लेन-देन के सिलसिले में पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया.  बताया जाता है कि होटल से बाहर निकलते ही अपराधियों ने मनीष सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.  कतरास क्षेत्र के रहने वाले हैं हमलावर  बताया जाता है कि कतरास के कुछ लोगों ने मनीष सिंह की कार पर अंधाधुंध गोलियां चलाई. इस दौरान सात राउंड से अधिक फायरिंग होने की बात सामने आ रही है. हमले में मनीष सिंह की बाएं जांघ में गोली लगी. वहीं, चंदन पासी को रॉड से हमला कर घायल कर दिया गया. घायल होने के बावजूद मनीष सिंह साहस दिखाते हुए खुद ही कार चलाकर घटनास्थल से निकल गए. वे तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए बरवाअड्डा तक पहुंचे और रास्ते में अपने परिचितों को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद उनके जानने वाले लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए पहले असर्फी अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. वहीं चंदन पासी को इलाज के लिए निचितपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रॉड से हुए हमले में उसके पैर की हड्डी टूट गई है. किसान चौक से कारोबारी की कार बरामद घटना के बाद बरवाअड्डा पुलिस ने जीटी रोड स्थित किसान चौक के पास उस कार को बरामद किया, जिस पर फायरिंग की गई थी. कार के आगे के शीशे में दो गोलियों के निशान और पीछे के दाहिने गेट के शीशे में तीन गोलियों के निशान मिले हैं. कार के अंदर सीट पर खून फैला हुआ था, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. मामले की सूचना मिलते ही तेतुलमारी और बरवाअड्डा पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस टीम जीटी रोड, किसान चौक, संत निरंकारी चौक, कसियाटांड़, बड़ापिछरी रोड और राजगंज से बरवाअड्डा आने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है, जिससे अपराधियों की पहचान की जा सके. बैंक के लिए रिकवरी एजेंट का भी काम करते हैं मनीष सिंह  बताया जा रहा है कि मनीष सिंह कोयला कारोबार से जुड़े हैं और एक बैंक के लिए रिकवरी एजेंट का भी काम करते हैं. वहीं चंदन पासी के बारे में जानकारी मिली है कि वह सुनील पासी का भाई है, जो कई आपराधिक मामलों में संलिप्त बताया जाता है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे आपसी रंजिश, कारोबारी विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं है. तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि फायरिंग की घटना की जानकारी मिली है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल The post धनबाद में कोयला कारोबारी पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल, साथी पर रॉड से वार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप की ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्ट: इजरायल-लेबनान के बीच 34 साल बाद कल होगी ऐतिहासिक बातचीत

Trump Announces Israel-Lebanon Meeting: पिछले 34 सालों में यह पहली बार है जब दोनों देशों के बड़े लीडर्स के बीच इस लेवल पर बातचीत होगी. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में खुशी जताते हुए लिखा कि वह इजरायल और लेबनान के बीच चल रहे तनाव को कम करके उन्हें थोड़ी राहत देना चाहते हैं. पहली बार आमने-सामने बैठे दोनों देश अमेरिकी विदेश विभाग (US Department of State) के एक बयान के अनुसार, मंगलवार को अमेरिका की मेजबानी में इजरायल और लेबनान के बीच एक हाई-लेवल मीटिंग हुई. साल 1993 के बाद यह पहला मौका था जब दोनों देश इस तरह एक साथ बैठे. इस मीटिंग का असली मकसद सीधे बातचीत शुरू करना और एक ऐसा फ्रेमवर्क तैयार करना है जिससे इलाके में शांति बनी रहे और सुरक्षा को लेकर आपसी तालमेल बैठ सके. ये बड़े चेहरे मीटिंग में हुए शामिल अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट बताती है कि इस मीटिंग में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, काउंसलर माइकल नीधम और लेबनान में अमेरिकी राजदूत लीसा ए जॉनसन शामिल थीं. वहीं इजरायल की तरफ से अमेरिका में उनके राजदूत येचिएल लीटर और लेबनान की तरफ से उनकी राजदूत नादा हमदेह मोआवाद ने हिस्सा लिया. अमेरिका ने इस मुलाकात को एक बड़ी उपलब्धि बताया है और लेबनान प्रशासन की इस बात में मदद करने का वादा किया है कि वहां सिर्फ प्रशासनी सेना का ही कंट्रोल रहे और बाहरी दखल खत्म हो. शांति के साथ लेबनान की आर्थिक रिकवरी पर जोर अमेरिका चाहता है कि यह बातचीत 2024 के समझौते से भी आगे बढ़कर एक पक्के शांति समझौते में बदले. अमेरिका ने साफ किया है कि कोई भी समझौता दोनों प्रशासनों के बीच ही होगा और इसमें अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका निभाएगा. अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, अगर यह बातचीत सफल रहती है तो लेबनान में फिर से कंस्ट्रक्शन और इकोनॉमी को पटरी पर लाने के लिए बड़ी मदद दी जाएगी, जिससे दोनों देशों में इन्वेस्टमेंट के नए रास्ते खुलेंगे.ये ये भी पढ़ें: अमेरिका ने घेरे ईरानी बंदरगाह; अराघची की चेतावनी- ‘खतरनाक होंगे अंजाम’, खाड़ी में बढ़ा तनाव इजरायल और लेबनान की अपनी-अपनी शर्तें इजरायल ने मीटिंग में अपनी बात दोहराते हुए कहा कि लेबनान में मौजूद सभी प्राइवेट हथियारबंद ग्रुप्स को खत्म करना होगा और आतंकी नेटवर्क को जड़ से मिटाना होगा. इजरायल ने शांति के लिए डायरेक्ट बातचीत करने की इच्छा जताई है. दूसरी ओर, लेबनान ने नवंबर 2024 के युद्धविराम को पूरी तरह लागू करने की मांग की है. लेबनान ने अपनी जमीन की सुरक्षा और संप्रभुता (Sovereignty) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युद्ध की वजह से वहां जो मानवीय संकट पैदा हुआ है, उसे तुरंत दूर करने की जरूरत है. ये भी पढ़ें: ईरान की पड़ोसी देशों से अपील; कहा- अमेरिका और इजरायल का साथ न दें, इन्हें क्षेत्र की शांति से मतलब नहीं The post ट्रंप की ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्ट: इजरायल-लेबनान के बीच 34 साल बाद कल होगी ऐतिहासिक बातचीत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किचन के बदबूदार कपड़ों को है चमकाना, तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके 

Kitchen Cloth Cleaning Tips:  किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े जैसे डिश क्लॉथ, पोंछा और टॉवल रोज़ाना गंदगी, तेल और पानी के संपर्क में रहते हैं, जिससे उनमें बदबू और चिपचिपाहट आ जाती है. अगर इन्हें समय पर साफ न किया जाए तो ये बैक्टीरिया का घर बन सकते हैं और स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं. इसलिए किचन के कपड़ों की नियमित और सही तरीके से सफाई करना बेहद जरूरी है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इन कपड़ों को न सिर्फ साफ बल्कि ताजगी से भरपूर भी बना सकते हैं. इससे आपका किचन साफ-सुथरा और हाइजीनिक बना रहेगा. कपड़ों को साफ करने के लिए ये 5 आसान तरीके  1. गर्म पानी + नींबू का इस्तेमाल एक बाल्टी गर्म पानी लें और उसमें 1–2 ताजे नींबू का रस निचोड़कर अच्छे से मिलाएं. अब किचन के गंदे और बदबूदार कपड़ों को इसमें 20–30 मिनट तक भिगोकर रखें. चाहें तो हल्का सा हाथ से रगड़ भी सकते हैं. नींबू में मौजूद नैचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण बदबू को दूर करते हैं और कपड़ों को फ्रेश व साफ बनाते हैं. 2. बेकिंग सोडा से सफाई गर्म पानी में 1–2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह घोल लें. अब कपड़ों को इसमें 30 मिनट तक भिगोकर रखें, फिर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें. बेकिंग सोडा चिपचिपाहट, तेल और जिद्दी गंध को हटाने में बेहद असरदार होता है और कपड़ों को नई जैसी सफाई देता है. 3. सिरका का उपयोग एक बाल्टी पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं और किचन के कपड़ों को इसमें 25–30 मिनट तक डुबोकर रखें. इसके बाद सामान्य तरीके से धो लें. सिरका बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करता है, जिससे कपड़ों की बदबू पूरी तरह दूर हो जाती है और वे हाइजीनिक बनते हैं. 4. डिटर्जेंट + नमक से धोना कपड़े धोते समय अपने नियमित डिटर्जेंट में 1 चम्मच नमक मिलाएं और फिर अच्छे से धोएं. अगर कपड़े ज्यादा गंदे हैं तो पहले 10–15 मिनट भिगोकर रखें. नमक गंदगी को ढीला करता है, दाग हटाने में मदद करता है और कपड़ों को साफ, मुलायम व चमकदार बनाता है. 5. धूप में अच्छी तरह सुखाएं कपड़ों को धोने के बाद उन्हें खुली और तेज धूप में अच्छी तरह सुखाएं. कोशिश करें कि कपड़े पूरी तरह सूख जाएं और उनमें नमी बिल्कुल न रहे. धूप एक नेचुरल डिसइन्फेक्टेंट की तरह काम करती है, जो बैक्टीरिया को खत्म करती है और कपड़ों में ताजगी बनाए रखती है. यह भी पढ़ें: अब गंदा सोफा नहीं करेगा शर्मिंदा, इन घरेलू तरीकों से पाएं शानदार चमक यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते शिशु? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा The post किचन के बदबूदार कपड़ों को है चमकाना, तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान की पड़ोसी देशों से अपील; कहा- अमेरिका और इजरायल का साथ न दें, इन्हें क्षेत्र की शांति से मतलब नहीं

Iran Appeals Neighboring Countries: ईरान ने अमेरिका और इजरायल (जायोनी शासन) पर तीखा हमला बोला है. ईरान का कहना है कि ये दोनों देश खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता फैला रहे हैं. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने साफ शब्दों में कहा कि पिछले 40 दिनों की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल को इस क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है. उनकी मौजूदगी सिर्फ देशों के बीच फूट डालने का काम करती है. पड़ोसी देशों को सख्त संदेश ईरान ने अपने पड़ोसी देशों से अपील की है कि वे अपनी जमीन, समुद्र या आसमान का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए न होने दें. बघाई ने चिंता जताते हुए कहा कि जाने-अनजाने में कुछ क्षेत्रीय देशों ने अपनी सुविधाओं का गलत इस्तेमाल होने दिया है. ईरान ने स्पष्ट किया कि वह पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते और एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान चाहता है, लेकिन ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में सहयोग को तुरंत रोका जाना चाहिए. पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान तनाव के बीच कूटनीतिक कोशिशें भी तेज हो गई हैं. बुधवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का तेहरान में स्वागत किया. अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि पाकिस्तान शांति और बातचीत को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है. बता दें कि ‘इस्लामाबाद टॉक्स’ के बेनतीजा रहने के बाद अब बातचीत के दूसरे दौर की तैयारी चल रही है. Delighted to welcome Field Marshal Munir to Iran. Expressed gratitude for Pakistan’s gracious hosting of dialogue, emphasizing that it reflects our deep and great bilateral relationship. Our commitment to promoting peace and stability in the region remains strong—and shared. pic.twitter.com/e74lm6hL8r — Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 15, 2026 सीजफायर बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं ट्रंप डिप्लोमैटिक सोर्सेज के मुताबिक, जनरल मुनीर अपने साथ वाशिंगटन (अमेरिका) का एक नया संदेश लेकर तेहरान पहुंचे हैं. इसका मकसद डेडलॉक को खत्म करना और बातचीत के लिए नया फ्रेमवर्क तैयार करना है. यह कोशिश ऐसे समय में हो रही है जब दो हफ्ते का सीजफायर खत्म होने वाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे सीजफायर बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन वे समझौते के जरिए समाधान चाहते हैं. ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में इस पर कोई बड़ा अपडेट आ सकता है. ये भी पढ़ें: US-Iran में सुलह कराएगा पाकिस्तान? तेहरान पहुंचे आर्मी चीफ मुनीर, 21 अप्रैल को खत्म होगा सीजफायर ये भी पढ़ें: अमेरिका का बड़ा फैसला: रूस और ईरान से तेल खरीदने पर पाबंदियां फिर से लागू, हिंदुस्तान की मुश्किलें बढ़ीं The post ईरान की पड़ोसी देशों से अपील; कहा- अमेरिका और इजरायल का साथ न दें, इन्हें क्षेत्र की शांति से मतलब नहीं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top