IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी 7 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया
IRS Daughter Murder Case : सीनियर आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी घरेलू नौकर राहुल मीणा ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में यह माना है कि उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी. पहले कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था और अब उसे 7 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है. 19 साल के इस लड़के को रेप और मर्डर के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. 22 अप्रैल को गिरफ्तार हुआ था राहुल मीणा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देवांशी जनमेजा ने राहुल मीणा को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने का आदेश दिया. गिरफ्तारी के बाद वह पुलिस रिमांड पर था. रिमांड की अवधि आज खत्म हो रही थी. कोर्ट ने अब उसे 7 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा है. राहुल मीना को पुलिस ने 22 अप्रैल को एक होटल से गिरफ्तार किया था. यूपीएससी की तैयारी कर रही थी पीड़िता पुलिस और सीसीटीवी फुटेज से जो जानकारी मिली उसके अनुसार राहुल मीणा 22 अप्रैल की सुबह 6:24 बजे आईआरएस अधिकारी के घर में प्रवेश करता है और लगभग 7 बजकर 22 मिनट पर वह घर से निकलता है. इस लगभग एक घंटे में वह पीड़िता का यौन शोषण करता है और उसके बाद मोबाइल चार्जिंग के केबल से गला दबाकर उसकी हत्या कर देता है. 22 वर्षीय पीड़िता आईआईटी दिल्ली की छात्रा थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. ये भी पढ़ें : स्त्री वकील पर पति ने धारदार हथियारों से किया हमला, सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर शुरू की सुनवाई रिंकू सिंह बने केकेआर के संकटमोचक, कहा-मैं बस टीम को मुश्किल से निकालने के लिए स्पोर्ट्सता हूं The post IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी 7 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया appeared first on Naya Vichar.

