Hot News

May 17, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

KKR को लगा तगड़ा झटका, सिर्फ 8 गेंद फेंककर मैदान से बाहर हुआ यह विदेशी गेंदबाज

KKR: श्रीलंका के ‘जूनियर मलिंगा’ कहे जाने वाले मथीशा पथिराना के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. सीजन के 12वें मैच में KKR के लिए अपना पहला मुकाबला स्पोर्ट्सने उतरे पथिराना को चोट के कारण महज 8 गेंदों के भीतर ही मैदान से बाहर होना पड़ा. सिर्फ 8 गेंद फेंक पाए पथिराणा आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. केकेआर ने इस मैच में चोट से उबर रहे मथीशा पथिराना को अनफिट होने के बावजूद टीम में जगह दी थी. मुकाबला शुरू होने के बाद पथिराना केवल 8 गेंदें ही डाल सके, जिसमें उन्होंने 9 रन दिए. इसके बाद दायीं हैमस्ट्रिंग में दोबारा दिक्कत होने की वजह से उन्हें गेंदबाजी बीच में ही छोड़नी पड़ी और वे मैदान से बाहर चले गए. मैनेजमेंट के इस फैसले से अब पथिराना की चोट और गंभीर होने की आशंका बढ़ गई है. सौरभ दूबे ने पूरा किया ओवर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में मथीशा पथिराना ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में गेंदबाजी करने आए थे. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन्हें चौथे ओवर में गेंद सौंपी, जिसमें उन्होंने 7 रन दिए.इसके बाद पथिराना अपना दूसरा ओवर फेंकने आए, तो पहली ही गेंद के बाद उन्हें कुछ तकलीफ महसूस हुई. फिर मैदान पर फिजियो को बुलाया गया और मदद लेने के बाद उन्होंने दूसरी गेंद भी फेंकी. लेकिन उनकी परेशानी कम नहीं हुई, जिसकी वजह से उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. उनके ओवर की बची हुई गेंदें सौरभ दुबे ने पूरी कीं. केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा केकेआर (KKR) ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान वे चोटिल हो गए और उन्हें मैच के बीच में ही गेंदबाजी छोड़कर जाना पड़ा था. इस चोट के कारण वे काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे.इसी वजह से पथिराना शुरुआत में केकेआर से नहीं जुड़ सके. जब तीन बार की चैंपियन टीम केकेआर इस सीजन में अपने चार मैच स्पोर्ट्स चुकी थी, तब जाकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें स्पोर्ट्सने की इजाजत दी. टीम के साथ जुड़ने के बाद भी पथिराना तुरंत मैच नहीं स्पोर्ट्स पाए. आखिरकार, कोलकाता ने उन्हें 16 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतारा. लेकिन उनकी किस्मत खराब रही, वे मैदान पर केवल आधा घंटा ही टिक सके और दोबारा चोट उभरने के कारण उन्हें वापस जाना पड़ा. The post KKR को लगा तगड़ा झटका, सिर्फ 8 गेंद फेंककर मैदान से बाहर हुआ यह विदेशी गेंदबाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 54 DSP समेत 34 राजस्व अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Bihar News: बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रशासनिक स्तर पर बड़े फैसले ले रही है. इसी कड़ी में शनिवार देर रात बिहार प्रशासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार पुलिस सेवा के 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. साइबर क्राइम, ईओयू, ट्रैफिक, सीआईडी और मद्य निषेध विभाग में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है. कई महत्वपूर्ण पदों पर नई पोस्टिंग जारी आदेश के अनुसार मो. अली अंसारी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (रेल) पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) बनाया गया है. वहीं अशफाक अंसारी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से स्थानांतरित कर मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. आशीष कुमार सिंह को पटना का नया ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है. मनोज राम को वैशाली से अपराध अनुसंधान विभाग (CID) पटना भेजा गया है. वंदना मुखर्जी को मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है. साइबर क्राइम यूनिट में भी बदलाव प्रशासन ने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए भी कई अहम बदलाव किए हैं. शाहनवाज अख्तर को रोहतास से साइबर क्राइम नवादा भेजा गया है, जबकि अब्दुर रहमान दानिश को सारण से साइबर क्राइम गया में पोस्टिंग मिली है. अभिषेक कुमार को औरंगाबाद से जमुई साइबर क्राइम, डीएसपी भेजा गया है. इसके अलावा महेश चौधरी को डीएसपी ईओयू, धीरज कुमार को एसडीपीओ इमामगंज (गया), नीलाभ कृष्ण को सीनियर डीएसपी ईओयू और कमलेश कुमार को सीआईडी कमजोर वर्ग का सीनियर डीएसपी बनाया गया है. CamScanner-05-16-2026-22.39Download कैमूर और कटिहार में भी नई जिम्मेदारी दयानंद कुमार को ट्रैफिक डीएसपी कैमूर बनाया गया है, जबकि मो. आसिफ आलम को कटिहार का साइबर क्राइम डीएसपी नियुक्त किया गया है. अशोक कुमार, देवेंद्र प्रसाद और अनुराग कुमार को भी ईओयू में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं. राजस्व विभाग में भी बड़ा बदलाव पुलिस विभाग के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. विभाग ने 34 राजस्व पदाधिकारियों का तबादला किया है. अनुमंडल स्तर पर तैनात अधिकारियों को अब अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी का पदनाम दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग इन्हें DCLR की शक्तियां भी प्रदान करेगा. sdo-revenueDownload जारी आदेश के मुताबिक अमरनाथ चौधरी को अररिया का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है. प्रशासन का मानना है कि इन बदलावों से प्रशासनिक कामकाज और तेज होगा तथा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. dclrDownload Also Read: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से चल सकती है हवा The post बिहार में आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 54 DSP समेत 34 राजस्व अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ गई जजों की संख्या, कैबिनेट का फैसला मंजूर; राष्ट्रपति ने जारी किया अध्यादेश

Supreme Court Judge Number Increased: हिंदुस्तानीय सुप्रीम कोर्ट में अब न्यायाधीशों की संख्या बढ़ गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवााल ने रविवार को इसकी जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 मई को संसद में ‘द सुप्रीम कोर्ट (नंबर ऑफ जजेज) अमेंडमेंट बिल, 2026’ पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इसका उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या मौजूदा 33 से बढ़ाकर 37 करना है, जिसमें हिंदुस्तान के मुख्य न्यायाधीश शामिल नहीं होंगे. कानून मंत्री मेघवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘राष्ट्रपति ने ‘द सुप्रीम कोर्ट (नंबर ऑफ जजेज) अमेंडमेंट ऑर्डिनेंस, 2026’ जारी करके सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 (हिंदुस्तान के मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) करने की मंजूरी दे दी है. इसके जरिए ‘सुप्रीम कोर्ट (नंबर ऑफ जजेज) एक्ट, 1956’ में संशोधन किया गया है.’ कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस फैसले का व्यापक स्वागत किया है और इसे सुप्रीम कोर्ट में बढ़ते लंबित मामलों और मुकदमों के बोझ से निपटने की दिशा में एक समयानुकूल कदम बताया है. The President is pleased to increase the Judge strength of the Supreme Court from 33 to 37 Judges (Excluding the Chief Justice of India) by promulgating The Supreme Court (Number of Judges) Amendment Ordinance, 2026, which has further amended the “Supreme Court (Number of Judges)… — Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) May 16, 2026 लंबित मामलों के निपटारे के लिए बढ़ाई गई संख्या हिंदुस्तानीय संविधान के अनुच्छेद 124(1) के तहत संसद को यह अधिकार दिया गया है कि वह कानून बनाकर सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या तय कर सके. प्रशासन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का मकसद अदालत की कार्यक्षमता को मजबूत करना और लोगों को जल्दी न्याय दिलाना है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में 93 हजार से ज्यादा मामले लंबित हैं, जिनके तेजी से निपटारे के लिए यह कदम उठाया गया है. इसी फैसले को लागू करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 मई को संसद में ‘सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026’ लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. सुप्रीम कोर्ट में अब कुल जजों की संख्या 33 से बढ़कर 37 हो गई है. हालांकि कुल संख्या 38 होगी, क्योंकि इसमें मुख्य न्यायाधीश को शामिल नहीं किया जाता. सुप्रीम कोर्ट में अब भी तय 33 जजों में से 2 पद खाली हैं. हालांकि, आने वाले समय में जल्द इन पर नियुक्ति की जा सकती है. ये भी पढ़ें:- आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- भूगोल का हिस्सा बने रहना है या इतिहास ये भी पढ़ें:- चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा-मुझे दुख है कि फर्जी डिग्रीधारकों पर मेरी टिप्पणी को गलत ढंग से पेश किया गया संसद से लेनी पड़ेगी मंजूरी राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश को अभी संसद से भी मंजूरी लेनी पड़ेगी. क्योंकि संसद न चलने के दौरान प्रशासन प्रेसिडेंट के मार्फत अध्यादेश जारी कर सकती है, जो 6 महीने तक विधायी रहता है. इसके बाद अगर संसद ने मंजूरी दी तो वह कानून बन जाता है, वरना अध्यादेश स्वतः निरस्त माना जाता है. राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश. फोटो- स्क्रीनशॉट. समय-समय पर बढ़ाई जाती रही है संख्या मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समय-समय पर जजों की संख्या में बदलाव किए जाते रहे हैं. 1950 में हिंदुस्तान की सर्वोच्च न्यायालय में कुल 8 जज ( 7 न्यायाधीश और 1 प्रधान न्यायाधीश) थे. सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956 के तहत मुख्य न्यायाधीश के अलावा केवल 10 जजों का प्रावधान था. बाद में जरूरत के अनुसार इस संख्या को कई बार बढ़ाया गया. वर्ष 1960 में इसे 13 किया गया, 1977 में 17, 1986 में 25 और 2008 में 30 जज कर दिए गए. इसके बाद 2019 में आखिरी बार संशोधन हुआ, जब मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर अन्य जजों की संख्या 30 से बढ़ाकर 33 कर दी गई थी. The post सुप्रीम कोर्ट में बढ़ गई जजों की संख्या, कैबिनेट का फैसला मंजूर; राष्ट्रपति ने जारी किया अध्यादेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीदरलैंड ने लौटाए 1000 साल पुराने चोल काल के ताम्रपत्र, पीएम मोदी ने कहा भारतीयों के लिए गर्व का पल

Netherlands Returns Chola Plates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड्स की यात्रा पर हैं. इसी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुस्तान की विरासत के बारे में एक अहम जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि नीदरलैंड्स के लीडेन यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी ने 11वीं सदी की चोल ताम्रपट्टिकाएं हिंदुस्तान प्रशासन को लौटा दीं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और उनके डच समकक्ष रॉब जेटेन मौजूद रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने इस वापसी को हर हिंदुस्तानीय के लिए गर्व और खुशी का क्षण बताया. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘हर हिंदुस्तानीय के लिए यह एक खुशी का पल है! 11वीं सदी की चोल ताम्रपट्टिकाएं नीदरलैंड्स से हिंदुस्तान वापस लाई जा रही हैं. इस समारोह में प्रधानमंत्री मार्क रुट्टे की उपस्थिति में हिस्सा लिया.’ प्रधानमंत्री के साथ फोटो में नीदरलैंड के वर्तमान पीएम रॉब जेटेन मौजूद थे, संभवतः चूक की वजह से जेटेन की जगह रुट्टे का नाम लिख दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि चोल ताम्रपट्टिकाएं 21 बड़ी और 3 छोटी पट्टिकाओं का संग्रह हैं, जिनमें अधिकांश लेख तमिल भाषा में हैं, जो दुनिया की सबसे सुंदर भाषाओं में से एक है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘ये महान राजेंद्र चोल प्रथम से जुड़ी हैं, जिन्होंने अपने पिता राजा राजराजा प्रथम द्वारा किए गए मौखिक वचन को औपचारिक रूप दिया था. ये पट्टिकाएं चोल साम्राज्य की महानता को भी दर्शाती हैं. हिंदुस्तान में हम सभी चोलों, उनकी संस्कृति और उनकी समुद्री शक्ति पर बेहद गर्व करते हैं.’ उन्होंने नीदरलैंड्स प्रशासन और विशेष रूप से लीडेन यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त किया, जहां ये ताम्रपट्टिकाएं 19वीं सदी के मध्य से सुरक्षित रखी गई थीं. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि चोल ताम्रपट्टिकाएं 21 बड़ी और 3 छोटी तांबे की पट्टिकाओं का एक संग्रह हैं, जिन्हें 11वीं शताब्दी ईस्वी में चोल राजाओं द्वारा जारी किया गया था. இந்தியர் அனைவருக்கும் ஒரு மகிழ்ச்சிகரமான தருணம்! 11-ம் நூற்றாண்டைச் சேர்ந்த சோழர்கால செப்பேடுகள், நெதர்லாந்தில் இருந்து இந்தியாவிற்குத் திரும்பவும் கொண்டுவரப்பட இருக்கின்றன. இது தொடர்பான விழாவில் பிரதமர் ராப் ஜெட்டன் அவர்களுடன் இணைந்து பங்கேற்றேன். சோழர் கால செப்பேடுகள், 21… pic.twitter.com/af4NWacMwt — Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026 इन प्लेटों में किसका जिक्र है? इन शाही अभिलेखों में तमिलनाडु के नागपट्टिनम स्थित चूलामणिवर्म-विहार नामक बौद्ध विहार को आनैमंगलम गांव दान में देने का औपचारिक उल्लेख है. इन पट्टिकाओं पर तमिल और संस्कृत भाषाओं में लेख अंकित हैं. विज्ञप्ति में कहा गया कि इन चोल ताम्रपट्टिकाओं की वापसी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य कहानी हैं. इनकी स्वदेश वापसी हिंदुस्तान के लोगों के लिए गहरी भावनात्मक महत्व रखती है. ये भी पढ़ें:- क्या झालमुड़ी यहां पहुंच गई है? नीदरलैंड्स में PM मोदी ने ली चुटकी ये भी पढ़ें:- भीख में मिला पैसा, बंदूक पर खर्च करने की तैयारी: पाकिस्तान बढ़ाएगा 100 अरब का रक्षा बजट पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे पर शुक्रवार को यूएई के बाद नीदरलैंड पहुंचे. इसके बाद पीएम मोदी स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे.  The post नीदरलैंड ने लौटाए 1000 साल पुराने चोल काल के ताम्रपत्र, पीएम मोदी ने कहा हिंदुस्तानीयों के लिए गर्व का पल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवघर में राशन व्यवस्था में गड़बड़ी पर FIR तय, बरसात से पहले गोदाम दुरुस्त करने का अल्टीमेटम

Deoghar News, देवघर (संजीत मंडल की रिपोर्ट): झारखंड के देवघर जिले में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है. खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही मिलने पर संबंधित डीलर और संवेदक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. वहीं बरसात शुरू होने से पहले सभी प्रशासनी और पैक्स गोदामों को दुरुस्त करने का अल्टीमेटम भी दिया गया है. ये निर्देश उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए. बैठक में जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न भंडारण और डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई. जनवितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने पर जोर बैठक में डीसी ने कहा कि जनवितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों तक समय पर राशन पहुंच सके. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न उठाव से लेकर डोर स्टेप डिलीवरी तक पूरी आपूर्ति श्रृंखला की लगातार निगरानी की जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या अनियमितता सामने आने पर संबंधित डीलर और संवेदक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीसी ने अधिकारियों से कहा कि राशन वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम लोगों को किसी भी स्थिति में परेशानी नहीं होनी चाहिए. बरसात से पहले गोदामों की मरम्मत का निर्देश उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बैठक के दौरान सभी प्रशासनी और पैक्स गोदामों की स्थिति की भी समीक्षा की. उन्होंने बरसात शुरू होने से पहले सभी गोदामों की मरम्मत तय समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि बारिश के दौरान यदि अनाज खराब होता है, तो इसके लिए संबंधित अधिकारियों और प्रबंधकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्यान्न की सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर डीलरों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे और अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई होगी. उन्होंने गोदामों की साफ-सफाई, छत की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. Also Read: Ramgarh: कस्तूरबा और बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक कमजोर जनजातीय परिवारों पर विशेष ध्यान बैठक में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के परिवारों को लेकर भी चर्चा की गई. डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे परिवारों की सूची तैयार कर उनका भौतिक सत्यापन कराया जाए. उन्होंने कहा कि यदि कोई परिवार अपने मूल स्थान से दूसरे इलाके में शिफ्ट हो गया है, तो वहां भी उन्हें राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. प्रशासन का उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र परिवार राशन योजना के लाभ से वंचित न रहे. डोर स्टेप डिलीवरी की होगी निगरानी डीसी ने डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि खाद्यान्न समय पर और सही मात्रा में जनवितरण दुकानों तक पहुंचे, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है. उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों और गोदाम प्रबंधकों को जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया और कहा कि किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए. बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति विभाग से जुड़े कई अधिकारी मौजूद थे. बैठक में प्रीतिलता किस्कू, रोहित कुमार विद्यार्थी सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और गोदाम प्रबंधक शामिल हुए. बैठक के दौरान राशन वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने और खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. Also Read: Deoghar: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका केंद्र प्रशासन का पुतला The post देवघर में राशन व्यवस्था में गड़बड़ी पर FIR तय, बरसात से पहले गोदाम दुरुस्त करने का अल्टीमेटम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अकेले रहकर भी क्यों खुश रहते हैं कुछ लोग? आचार्य चाणक्य ने बताया बड़ा कारण

Chanakya Niti: आज के समय में आपको दो तरह के लोग सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगे, पहले वे जो भीड़ में रहकर भी हर समय दुखी महसूस करते हैं और दूसरे वो जो अकेले रहते हुए भी काफी ज्यादा शांत और खुश नजर आते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार उनकी ये खुशी बाहरी नहीं होती हैं, बल्कि उनकी सोच और कॉन्फिडेंस में छिपी हुई होती है. उनके अनुसार जो भी लोग खुद को अच्छे से समझ लेते हैं, उन्हें हर समय किसी के साथ की जरूरत नहीं पड़ती है. चाणक्य कहते हैं कि अकेले रहना कभी भी दुख की निशानी नहीं होती है, कई बार ये एक इंसान को खुद को और भी बेहतर तरीके से समझने का मौका देती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि आखिर क्यों कुछ लोग पूरी तरह से अकेले रहने के बावजूद भी दूसरों से ज्यादा खुश रहते हैं. चलिए जानते हैं इसके पीछे छिपे हुए कारण. खुद से प्यार करना जानते हैं ये लोग आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति खुद की कद्र करना सीख जाता है, उसे कभी भी अकेलेपन से परेशानी नहीं होती है. इस तरह के लोग अपनी कमियों और खूबियों को पूरी तरह से स्वीकार कर चुके होते हैं. इस तरह के लोगों को कभी भी दूसरों की तारीफ या फिर अटेंशन की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके अलावा ये लोग अपने समय का भी इस्तेमाल सही तरीके से करना जानते हैं. इन्हें आकर आप किताबें पढ़ते हुए, नयी चीजें सीखते हुए या फिर अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम करते हुए ही देख पाएंगे. उनकी यही आदत उन्हें अंदर से खुश और सेटिस्फाइड बनाती है. यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा हर रिश्ते से उम्मीद नहीं रखते ये लोग कई बार आपको जीवन में दुख इसलिए भी मिलता है क्योंकि आप दूसरों से ज्यादा ही उम्मीदें रखने लगते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार एक समझदार व्यक्ति कभी भी हर किसी से उम्मीदें नहीं रखता है. उसे इस बात का अंदाजा होता है कि हर इंसान जीवनभर कभी भी साथ नहीं रहता है. चाणक्य के अनुसार जो भी लोग अकेले खुश रहते हैं, वे रिश्तों की कीमत समझते हैं लेकिन अपनी खुशियों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहते हैं. अगर कोई उनका साथ दे रहा है तो भी अच्छी बात है और अगर न दे तो भी वे मायूस होकर टूटते नहीं है. उनकी यही सोच उन्हें अकेलेपन में भी खुश रहने में मदद करती है. मन को शांत रखना जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार एक शांत मन वाला व्यक्ति हर हालात में खुद को संभालकर रख पाता है. अकेले रहने वाले लोग जीवन में होने वाले बेकार के बहस, तुलना और दिखावे से पूरी तरह से दूर रहते हैं. चाणक्य कहते हैं कि ये लोग अपनी जिंदगी को दूसरों की नजरों से नहीं, बल्कि अपनी समझदारी से जीते हैं. इस तरह के लोग कभी दूसरों के दबाव में आकर खुद को कमजोर नहीं समझते हैं. उन्हें इस बात का अंदाजा काफी अच्छे से होता है कि असली खुशी अंदर से आती है, भीड़ या फिर दिखावे से बिलकुल भी नहीं. यह भी पढ़ें: आपके सामने दोस्त और पीठ पीछे दुश्मन? इन 5 संकेतों से पहचानें लोगों का असली चेहरा The post अकेले रहकर भी क्यों खुश रहते हैं कुछ लोग? आचार्य चाणक्य ने बताया बड़ा कारण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

थलापति विजय का नाम सुनते ही ब्लश करने लगीं तृषा कृष्णन, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

Trisha Krishnan: साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी नई फिल्म करुप्पु को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच तृषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वीडियो में थलापति विजय का नाम सुनते ही तृषा का रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है. थिएटर विजिट के दौरान हुआ मजेदार मोमेंट ‘करुप्पु’ के मॉर्निंग शो के दौरान चेन्नई के रोहिणी थिएटर में खास माहौल देखने को मिला. फिल्म की टीम अचानक थिएटर पहुंची, जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो गई. इस दौरान डायरेक्टर आरजे बालाजी, तृषा कृष्णन, म्यूजिक कंपोजर साई अभ्यंकर और कार्थी भी मौजूद थे. “Thalapathy ah kettenu sollunga”Trisha replies, “Kandipa” 😅❤️ pic.twitter.com/CLZUTP3QIn — Deepu (@deepu_drops) May 15, 2026 थिएटर से बाहर निकलते वक्त फैंस ने तृषा से कहा, “थलापति विजय को हमारी तरफ से नमस्ते कहना.” यह सुनते ही अभिनेत्री मुस्कुराने लगीं और शर्माते हुए उन्होंने जवाब दिया, “ऑफ कोर्स.” उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को पसंद है विजय-तृषा की जोड़ी तृषा कृष्णन और थलापति विजय को कोलीवुड की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है. इनमें गिल्ली, थिरुपाची, आथी, कुरुवी और लियो जैसी फिल्में शामिल हैं. पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं होती रही हैं, हालांकि दोनों ने कभी इन समाचारों पर खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी. यह भी पढ़ें: वरुण धवन की फिल्म को बताया गया ‘सैंडविच’ की कॉपी, अब सामने आई सच्चाई The post थलापति विजय का नाम सुनते ही ब्लश करने लगीं तृषा कृष्णन, वीडियो इंटरनेट पर वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फिन एलन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Finn Allen ने आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच स्पोर्ट्से गए मैच में फिन एलन ने तूफानी अंदाज में 10 छक्के जड़े. इसके साथ ही वह IPL इतिहास में एक ही सीजन में दो बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले फिन एलन ने 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी स्पोर्ट्सी थी, जिसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए थे. अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन बनाते हुए फिर से 10 छक्के जड़ दिए. क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने का रिकॉर्ड IPL इतिहास में कई बल्लेबाज एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं, लेकिन फिन एलन से पहले कोई भी खिलाड़ी एक ही सीजन में यह कारनामा दो बार नहीं कर पाया था. क्रिस गेल अब भी IPL में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2009 से 2021 के बीच चार अलग-अलग मौकों पर यह उपलब्धि हासिल की थी, हालांकि वह भी किसी एक सीजन में दो बार ऐसा नहीं कर सके थे. IPL की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी खिलाड़ी टीम रन छक्के विरोधी टीम मैदान तारीख क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 175* 17 पुणे वॉरियर्स बेंगलुरु 23 अप्रैल 2013 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 128* 13 दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 17 मई 2012 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 117 12 पंजाब किंग्स बेंगलुरु 6 मई 2015 क्रिस गेल पंजाब किंग्स 104* 11 सनराइजर्स हैदराबाद मोहाली 19 अप्रैल 2018 वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 103 12 सनराइजर्स हैदराबाद जयपुर 25 अप्रैल 2026 वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 101 11 गुजरात टाइटंस जयपुर 28 अप्रैल 2025 अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 141 10 पंजाब किंग्स हैदराबाद 12 अप्रैल 2025 अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 135* 10 दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद 21 अप्रैल 2026 फिन एलन कोलकाता नाइट राइडर्स 100* 10 दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 8 मई 2026 फिन एलन कोलकाता नाइट राइडर्स 93 10 गुजरात टाइटंस कोलकाता 16 मई 2026 ब्रेंडन मैक्कुलम कोलकाता नाइट राइडर्स 158* 13 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 18 अप्रैल 2008 एबी डीविलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 129* 12 गुजरात लायंस बेंगलुरु 14 मई 2016 सनथ जयसूर्या मुंबई इंडियंस 114* 11 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई (वानखेड़े) 14 मई 2008 मुरली विजय चेन्नई सुपर किंग्स 127 11 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई 3 अप्रैल 2010 आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 88* 11 चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 10 अप्रैल 2018 एडम गिलक्रिस्ट डेक्कन चार्जर्स 109* 10 मुंबई इंडियंस नवी मुंबई 27 अप्रैल 2008 संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स 92* 10 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 15 अप्रैल 2018 श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स 93* 10 कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली 27 अप्रैल 2018 कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस 83 10 पंजाब किंग्स मुंबई (वानखेड़े) 10 अप्रैल 2019 क्विंटन डी कॉक लखनऊ सुपर जायंट्स 140* 10 कोलकाता नाइट राइडर्स नवी मुंबई 18 मई 2022 राशिद खान गुजरात टाइटंस 79* 10 मुंबई इंडियंस मुंबई (वानखेड़े) 12 मई 2023 शुभमन गिल गुजरात टाइटंस 129 10 मुंबई इंडियंस अहमदाबाद 26 मई 2023 विल जैक्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 100* 10 गुजरात टाइटंस अहमदाबाद 28 अप्रैल 2024 गुजरात के खिलाफ वैभव पहले ही कर चुके हैं ये कारनामा फिन एलन अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL मैच में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए हैं. वह ऐसा करने वाले कुल तीसरे बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले वैभव सूर्यवंशी और विल जैक्स यह कारनामा कर चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 28 अप्रैल 2025 को जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 103 रन की तूफानी पारी के दौरान 11 छक्के लगाए थे. वहीं विल जैक्स ने 28 अप्रैल 2024 को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाते हुए 10 छक्के जड़े थे. यह भी पढ़ें: KKR ने ईडन गार्डन्स में रचा इतिहास, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी The post फिन एलन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज से मलमास आरंभ, जानें क्या करें क्या नहीं

Malmas 2026: हिंदू धर्म में मलमास, जिसे अधिक मास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, बेहद विशेष और आध्यात्मिक महत्व वाला समय माना जाता है. वर्ष 2026 में यह पवित्र मास 17 मई से 15 जून तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में भगवान विष्णु की आराधना करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है. हालांकि इस दौरान मांगलिक और शुभ कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है. यदि आप शादी, गृह प्रवेश या नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले मलमास की अवधि जरूर जान लें. क्या है मलमास? जब सूर्य पूरे एक चंद्र मास तक किसी नई राशि में प्रवेश नहीं करते, तब अधिक मास बनता है. इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, क्योंकि यह भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है. यह समय सांसारिक सुखों की बजाय भक्ति, साधना, दान और आत्मचिंतन के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. मलमास में क्या न करें? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मलमास में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए. इस दौरान शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ संस्कार और नए निर्माण कार्य शुभ नहीं माने जाते. इसके अलावा नया बिज़नेस, शोरूम, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने से भी परहेज करना चाहिए. नए व्रत या उद्यापन शुरू करना भी इस समय उचित नहीं माना जाता. मलमास में क्या करें? यह समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना गया है. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है. अन्न, वस्त्र, जल, तिल और सत्तू का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही श्रीरामचरितमानस, भगवद्गीता और विष्णु पुराण का पाठ करना लाभकारी माना गया है. ये भी पढ़े: अधिक मास में इनकी पूजा करने से मिलता है शुभफल सात्विक जीवन का महत्व मलमास में सात्विक जीवन अपनाने पर विशेष जोर दिया जाता है. इस दौरान प्याज-लहसुन, मांस और मदिरा से दूरी बनाकर साधना और भक्ति में मन लगाने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि इस अवधि में किया गया दान, जप और भक्ति कई गुना फल देता है. The post आज से मलमास आरंभ, जानें क्या करें क्या नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

17 मई की टॉप 20 खबरें: NEET पेपर लीक मामले में एक और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी, आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी

1. NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, एक और मास्टरमाइंड गिरफ्तार NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 2. NEET पेपर लीक: NTA में फेरबदल; दो नए जॉइंट सेक्रेटरी और दो जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त केंद्र प्रशासन ने पेपर लीक होने की वजह से सवालों के घेरे में आई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया है. दो जॉइंट सेक्रेटरी और दो नए जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति की गई है. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 3. आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- भूगोल का हिस्सा बने रहना है या इतिहास सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आखिरी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि पाक को खुद तय करना होगा कि उसे भुगोल का हिस्सा बने रहना है या इतिहास का. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 4. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा-मुझे दुख है कि फर्जी डिग्रीधारकों पर मेरी टिप्पणी को गलत ढंग से पेश किया गया चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने फर्जी डिग्री धारकों पर सख्त टिप्पणी की थी, जिस पर देश में चर्चा जारी है. सीजेआई ने अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैंने फर्जी डिग्रीधारकों को परजीवी बताया था ना कि देश के युवाओं को. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 5. क्या झालमुड़ी यहां पहुंच गई है? नीदरलैंड्स में PM मोदी ने ली चुटकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के हेग में कम्युनिटी इवेंट को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में बीजेपी की धमाकेदार जीत की चर्चा की. पीएम ने झालमुड़ी की भी चर्चा की और जमकर चुटकी ली. प्रधानमंत्री 15 से 20 मई तक पांच देशों के दौरे पर हैं. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 6. नीट परीक्षा रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, NTA को भंग करने की मांग; NSUI का प्रदर्शन एनटीए द्वारा नीट परीक्षा रद्द किए जाने का मामला अभी गरमाया हुआ है. कई संगठन एनटीए को भंग करने की मांग कर रहे हैं, वहीं नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने शनिवार को एनटीए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और एनटीए पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. इस वजह से एनटीए कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 7. हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हुई पूजा-अर्चना, श्रद्धालु बोला- बिना रोक टोक हुए दर्शन, अब हर दिन… धार के भोजशाला में हिंदू पक्ष के समर्थन वाला फैसला आने के बाद पहली बार पूजा अर्चना की गई. शनिवार को श्रद्धालुओं ने परिसर में दर्शन किए. एक श्रद्धालु ने बताया कि बिना रोक टोक दर्शन हुआ, अब वह रोज दर्शन करने आया करेगा. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 8. भीख में मिला पैसा, बंदूक पर खर्च करने की तैयारी: पाकिस्तान बढ़ाएगा 100 अरब का रक्षा बजट पाकिस्तान भीख में मिले पैसों से बंदूक पर खर्च करने की तैयारी कर रहा है. पाक अगले वित्त वर्ष में रक्षा बजट में करीब 100 अरब रुपये की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 9. कौन है ISIS का आतंकी अबू बक्र अल-मैनुकी, जो अमेरिका-नाइजीरिया के संयुक्त अभियान में मारा गया अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा है कि अमेरिका और नाइजीरिया ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर इस्लामिक स्टेट के ग्लोबल कमांडर अबू बक्र अल-मैनुकी को मार दिया. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 10. ईरान पर अगले हफ्ते से शुरू हो सकते हैं हमले! यूएस-इजरायल टारगेट लिस्ट बनाने में जुटे अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के ऊपर फिर से अटैक कर सकते हैं. यह हमले अगले हफ्ते से किए जा सकते हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दो पूर्व अधिकारियों के हवाले से ऐसा दावा किया गया है. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 11. सगे भाइयों ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, शिशु की शर्ट बनी कैमूर हत्याकांड का सुराग, 48 घंटे में मिली थीं चार सिरकटी लाशें कैमूर में सूटकेस और बोरियों में मिले चार सिरकटे शवों की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है. जांच में खुलासा हुआ है कि घरेलू कलह और जमीन विवाद में कृष्ण मुरारी गुप्ता के सगे भाइयों ने ही पूरे परिवार की हत्या कर दी. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 12. पटना ब्लैकआउट मर्डर केस का हो गया खुलासा, मजदूर बनकर 15 दिन की रेकी, पुलिस ने हत्या की पूरी कहानी बताई पटना के मुसल्लहपुर में ब्लैकआउट के दौरान मसाला कारोबारी पिंटू कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बेऊर जेल में बंद अपराधी की साजिश, नाबालिग शूटर, 15 दिन की रेकी और साइलेंसर पिस्टल के जरिए अंजाम दी गई इस हत्या ने सभी को चौंका दिया. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 13. झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा कदम: ईंधन संकट के बीच राज्य के सिविल कोर्टों में होगी ‘वर्चुअल सुनवाई’ झारखंड में बढ़ते ईंधन और ऊर्जा संकट को देखते हुए हाईकोर्ट ने राज्य की सभी अधीनस्थ अदालतों में मुकदमों की सुनवाई ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन/ऑफलाइन) में करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही जजों और अदालती कर्मचारियों के लिए कार-पूलिंग को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है. पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहां पढ़ें. 14. तीसरे शिशु पर 30 हजार और चौथे पर मिलेगा 40 हजार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की घोषणा आंध्र प्रदेश में युवाओं की घटती जनसंख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ज्यादा शिशु पैदा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है. नई जनसंख्या प्रबंधन नीति के तहत वैसे परिवारों को कैश सहायता दी जा रही है,जो दो से अधिक शिशु पैदा कर रहे हैं. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 15. बंगाल में ‘कट मनी’ पर शुभेंदु अधिकारी का निर्देश, बिना सबूत दिखाये नहीं होगी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर बार-बार झूठे आरोप लगाए गए तो आरोप लगानेवाले के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी संदेश दिया है कि ऑटो और टोटो से जबरन वसूली बंद होनी चाहिए. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 16. तृणमूल में अंदरूनी कलह पर ममता सख्त, बोलीं- पार्टी मंच पर रखें शिकायत चुनाव बाद हिंसा से जुड़ी सच्चाई सामने लाने के लिए फैक्ट फाइंडिंग टीमों का गठन किया गया है. टीएमसी की फैक्ट फाइंडिंग टीम शनिवार को दौरा करेगी. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 17. बंगाल में 5

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top