Hot News

May 18, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान; अब तक मिल चुके हैं 32 वैश्विक पुरस्कार

PM Modi Norway Highest Honor: ग्रैंड क्रॉस रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट का सर्वोच्च स्तर है. यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां वैश्विक सम्मान है. इससे पहले स्वीडन ने प्रतिष्ठित सम्मान रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार से पीएम मोदी को सम्मानित किया था. यह स्वीडन द्वारा किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है. Oslo: Norway confers its highest honour- Grand Cross of the Royal Norwegian Order of Merit on Prime Minister Narendra Modi. The Grand Cross is the highest grade of the Royal Norwegian Order of Merit. This is the 32nd global honour for PM Modi. pic.twitter.com/D7fB5cEJ9Y — ANI (@ANI) May 18, 2026 प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का किया आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मिडिल ईस्ट संकट और यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया. उन्होंने कहा- केवल सैन्य कार्रवाई से स्थायी शांति प्राप्त नहीं की जा सकती है. मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ व्यापक वार्ता करने के बाद ये टिप्पणियां कीं. किसी भी मुद्दे का समाधान केवल सैन्य संघर्ष से नहीं किया जा सकता : पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा- हिंदुस्तान और नॉर्वे, दोनों ही नियम-आधारित व्यवस्था, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं. हम इस बात से सहमत हैं कि किसी भी मुद्दे का समाधान केवल सैन्य संघर्ष से नहीं किया जा सकता है. चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के लिए किए जा रहे हर प्रयास का समर्थन करना जारी रखेंगे. प्रधानमंत्री ने वैश्विक संस्थानों में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया. ये भी पढ़ें: नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी, जोरदार स्वागत, तीसरे हिंदुस्तान-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा The post पीएम मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान; अब तक मिल चुके हैं 32 वैश्विक पुरस्कार appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली एवं मारपीट का आरोप

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नो एंट्री व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुसरीघरारी से समस्तीपुर जाने वाली हैवी वाहनों की नो एंट्री सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहती है, लेकिन अक्सर आरोप लगते रहे हैं कि पैसे लेकर प्रशासन द्वारा वाहनों को प्रवेश कराया जाता है। सोमवार को मुसरीघरारी में ताजा मामला सामने आया, जहां आरोप है कि पैसे लेकर एक वाहन को नो एंट्री के दौरान पास कराया गया, जबकि दूसरे वाहन चालक को जाने से रोकने पर उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि चालक को डंडे से मारा गया जिससे उसके हाथ में चोट आई। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया और जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नो एंट्री के समय भारी वाहनों के प्रवेश से मुसरीघरारी चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि चौराहे पर तैनात कई सिपाहियों की वर्दी पर नेम प्लेट नहीं है और न ही उनके पास कोई पहचान पत्र दिखाई देता है। वाहन चालकों ने पैसे लेकर नो एंट्री में एंट्री कराने एवं मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इधर आरोपित पुलिस प्रीति कुमारी ने बताया कि उन्होंने आत्म सुरक्षा के लिए गाड़ी के शीशे पर लाठी चलाई थी, जो फुटकर उनके हाथ में जा लगी है। उनके साथ मारपीट करने एवं घायल करने का उनका कोई इरादा नहीं था। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई करता है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम मोदी की अपील का असर, घोड़े पर सवार होकर ब्लॉक पहुंचे जिला परिषद उपाध्यक्ष

साहिबगंज से सुनील ठाकुर की रिपोर्ट Sahibganj News: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट के बीच पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर अब छोटे शहरों और कस्बों तक दिखाई देने लगा है. झारखंड के साहिबगंज में सोमवार को एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जब जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव घोड़े पर सवार होकर सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे. उनके इस अलग अंदाज को देखकर कार्यालय परिसर में मौजूद लोग हैरान रह गए. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस अनोखी पहल की चर्चा करने लगा. लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं सुनील यादव जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव जिले में अपने अलग और आकर्षक अंदाज के लिए पहले से चर्चित रहे हैं. आमतौर पर वे लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ नजर आते हैं. बताया जाता है कि उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं और वे अक्सर थार वाहन से चलते हैं. लेकिन सोमवार को उन्होंने पूरी तरह अलग संदेश देने की कोशिश की. चारपहिया या दोपहिया वाहन के बजाय वे घोड़े पर सवार होकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे. लोगों के लिए यह दृश्य बिल्कुल नया था, इसलिए आसपास के लोग मोबाइल निकालकर वीडियो और तस्वीरें बनाने लगे. पीएम मोदी की अपील से हुए प्रेरित सुनील यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर दिए गए संदेश से प्रेरित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि देशहित में ईंधन की बचत करना आज समय की जरूरत बन गई है. लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल खपत न केवल आर्थिक बोझ बढ़ा रही है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी गंभीर चुनौती बनती जा रही है. देशहित की शुरुआत खुद से करनी होगी: सुनील यादव ब्लॉक परिसर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सुनील यादव ने कहा कि अगर समाज में बदलाव लाना है तो उसकी शुरुआत खुद से करनी होगी. उन्होंने कहा कि उनका घोड़े पर सवार होकर कार्यालय पहुंचना केवल दिखावा नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी पहल मिलकर बड़े बदलाव का रास्ता तैयार करती हैं. यदि लोग अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें और वैकल्पिक उपाय अपनाएं, तो इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी. सोशल मीडिया पर भी छाया मामला सुनील यादव ने अपनी इस पहल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “जब देशहित की बात हो, तो पहल खुद से शुरू करनी चाहिए.” उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. कई लोगों ने इसे पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत की दिशा में सकारात्मक कदम बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे अलग अंदाज में प्रचार पाने की कोशिश भी कहा. इलाके में चर्चा का विषय बनी पहल साहिबगंज में इस पहल की चर्चा सिर्फ प्रशासनिक हलकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि आम लोगों के बीच भी यह बड़ा विषय बन गया. जिले के कई लोग इसे एक प्रतीकात्मक संदेश मान रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा यदि इस तरह के संदेश दिए जाएं तो आम लोगों में भी जागरूकता बढ़ेगी. खासकर ऐसे समय में, जब ऊर्जा संकट और पर्यावरण संरक्षण वैश्विक मुद्दे बन चुके हैं. पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश सुनील यादव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अब हर व्यक्ति को जिम्मेदारी समझनी होगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां संभव हो, वहां सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें. उन्होंने कहा कि यदि आज से ही ईंधन बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की आदत विकसित की जाए, तो आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग को मिले छह नये सहायक आचार्य, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र झारखंड और बिहार में भी हो रही चर्चा जिला परिषद उपाध्यक्ष की यह पहल अब साहिबगंज से निकलकर झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में चर्चा का विषय बन चुकी है. लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं, लेकिन इतना तय है कि इस कदम ने ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है. इसे भी पढ़ें: छह महीने बाद अपने परिवार से मिला मूक-बधिर बालक, प्रशासन के प्रयास से हुआ संभव The post पीएम मोदी की अपील का असर, घोड़े पर सवार होकर ब्लॉक पहुंचे जिला परिषद उपाध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आप भी अपना फोन हमेशा रखते हैं साइलेंट? जानें आपकी इस आदत का मेंटल हेल्थ से क्या है कनेक्शन

Lifestyle Tips: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिनका फोन पूरे-पूरे दिन साइलेंट मोड पर ही रहता है? या फिर नोटिफिकेशन की आवाज सुनते ही परेशान हो जाते और अचानक आयी कॉल्स को आपको उठाने का मन ही नहीं करता है? आज के समय में बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना सोचे-समझे भी अपने फोन को हर समय साइलेंट पर ही रखना पसंद करते हैं. अक्सर ऐसा करने के पीछे कुछ कारण हो सकते हैं. कई बार आप ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि आपको शांति की चाहत होती है तो कई बार आप अपने फोन को साइलेंट में इसलिए रखते हैं क्योंकि आप अनवांटेड कॉल्स और मैसेजेस से बचना चाहते हैं. अगर आप ऐसा करते भी हैं तो क्या आपने कभी यह सोचा है कि कैसे आपकी यह छोटी सी आदत आपके मेंटल कंडीशन और इमोशंस के बारे में काफी कुछ बता सकता है? आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बेहद ही आसान भाषा में समझाने वाले है कि हर समय फोन को साइलेंट पर रखने के पीछे क्या छिपे हुए कारण हो सकते हैं और इसके आपके मेंटल कंडीशन से क्या रिश्ता है. तो चलिए जानते हैं विस्तार से. बार-बार नोटिफिकेशन से बचने की कोशिश आज के समय में अगर स्मार्टफोन को हम देखते हैं तो यह सिर्फ एक कॉल करने का ही जरिया नहीं रह गया है. स्मार्टफोन का इस्तेमाल हम सोशल मीडिया से कनेक्टेड रहने के लिए, ऑफिस ग्रुप के अपडेट्स पाने के लिए और यहां तक की ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने लग गए हैं. ऐसे में जब ऐप्स की वजह से पूरे दिन नोटिफिकेशन की घंटी बजती रहती है, तो हमारा ध्यान हर समय भटकता रहता है. कई बार ऐसा भी होता है कि बार-बार नोटिफिकेशन आने की वजह से हमारा दिमाग पूरी तरह से थक भी जाता है. यह एक बड़ी वजह है कि कुछ लोग अपने दिमाग को रिलैक्स करने के लिए फोन को साइलेंट में करके रख देते हैं. फोन को साइलेंट में रखकर उन्हें शांति महसूस होती है और वे खुद को कम स्ट्रेस में महसूस करने लग जाते हैं. ये भी पढ़ें: ऑफिस की कुर्सी से चिपके रहने के कारण अकड़ गई है कमर? हर दिन करें ये 5 आसान एक्सरसाइज और पाएं तुरंत आराम अचानक आने वाले कॉल्स से होती है घबराहट कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अचानक से फोन बजने या फिर नोटिफिकेशन आने की वजह से बेचैनी और घबराहट महसूस होने लगती है. उन्हें अचानक से ऐसा लगने लगता है कि हैं कोई जरूरी काम या फिर चिंता करने वाली बात न हो. इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो तुरंत जवाब देने के प्रेशर में भी परेशान हो जाते हैं. इसी घबराहट और बेचैनी से बचने के लिए वे अपने फोन को साइलेंट में रख देते हैं. मेंटली रिलैक्स रहने के लिए भी लोग यह तरीका अपनाना पसंद करते हैं. ऐसा करके वे अपनी सुविधा के हिसाब से कॉल्स या फिर मैसेज का जवाब देते हैं और साथ ही अपने ऊपर महसूस होने वाले प्रेशर को कम भी कर पाते हैं. काम और पढ़ाई में फोकस बढ़ाने का तरीका बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे किसी जरूरी काम को करते समय या फिर पढ़ाई करते समय अपने फोन को साइलेंट में रखना पसंद करते हैं. वे अपने ध्यान को भटकने से बचाने के लिए यह तरीका अपनाते हैं. कई बार फोन से आने वाली एकदम छोटी सी बीप भी आपके फोकस को पूरी तरह से बिगाड़ सकती है. कई बार ऐसा भी होता है कि लोग सिर्फ एक नोटिफिकेशन को देखने के लिए ही अपने फोन को उठाते हैं लेकिन फिर लंबे समय तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग के जाल में फंसकर रह जाते हैं. ऐसे में फोन को साइलेंट में रखना अपने फोकस और प्रोडक्टिविटी को बूस्ट करने का एक आसान तरीका माना जाता है. ये भी पढ़ें: क्या आप भी रातभर जागकर पुरानी बातें सोचते रहते हैं? जानें ओवरथिंकिंग के इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने का तरीका अकेले रहने और मेंटल पीस की चाहत कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि जब कोई व्यक्ति हद से ज्यादा स्ट्रेस, काम के प्रेशर या फिर इमोशनल प्रॉब्लम्स से जूझ रहा होता है, तो ऐसे में में वह दुनिया से थोड़ी सी दूरी बनाने के लिए अपने फोन को साइलेंट में डालकर छोड़ देता है. जब आपको इस तरह की प्रॉब्लम्स हों तो फोन को साइलेंट में रखकर खुद के साथ थोड़ा सा समय बिताना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. उन्हें ऐसा लगता है कि थोड़ी देर बिना कॉल्स और मैसेजेस के रहने से उनका दिमाग शांत रह पाता है. कई बार फोन को साइलेंट में रखना दिमागी थकान को कम करने का भी एक तरीका बन जाता है. कब यह आदत बन सकती है चिंता की बात? अगर आप अपने फोन को साइलेंट में डालकर रख रहे हैं तो यह बिलकुल भी गलत आदत नहीं है. लेकिन जब आप जरूरी कॉल्स और मैसेजेस को देखकर भी अनदेखा करने लगते हैं, लोगों से बात करने से बचने की कोशिश करते हैं या फिर आने वाली हर एक नोटिफिकेशन से चिड़चिड़ा जाते हैं, तो यह आपके मेंटल स्ट्रेस और अकेलेपन का संकेत भी हो सकता है. आपकी यह आदत अगर आपके डेली रूटीन और रिश्तों पर असर डालने लग जाती हैं , तो आपको अपने मेंटल कंडीशन पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए. कैसे बनाएं लाइफ में सही बैलेंस? आपके लिए हर समय अपने फोन को साइलेंट में डालकर रखना भी सही नहीं होता है और ठीक इसी तरह हर समय फोन को रिंगर में डालकर रखना भी सही नहीं होता है. सबसे बेहतर होगा कि आप अपने फोन का इस्तेमाल अपने जरूरत के हिसाब से करना शुरू कर दें. जब आप काम या फिर आराम कर रहे हों, तो अपने फोन को साइलेंट में डालकर रखें, लेकिन अगर आपके कॉन्टैक्ट में जरूरी लोग हैं तो उनके नंबर को ‘फेवरेट’ में सेव करके रखें. जब आप ऐसा करेंगे तो आप उनका एक भी इमरजेंसी कॉल मिस नहीं करेंगे. इसके अलावा आपको अपने दिन का कुछ समय

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीट पेपर लीक मामला: कोचिंग सेंटर के संस्थापक को 9 दिनों की CBI हिरासत, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

NEET Paper Leak Case: गिरफ्तारी के बाद शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे 9 दिनों की CBI हिरासत में भेज दिया गया. CBI ने मोटेगांवकर की 10 दिनों की हिरासत मांगी थी. सीबीआई ने कोचिंग सेंटर के संस्थापक से की थी 8 घंटे की पूछताछ सीबीआई ने रविवार को मोटेगांवकर के आवास की तलाशी ली थी और उस दौरान उसके मोबाइल फोन से मेडिकल प्रवेश परीक्षा का लीक हुआ प्रश्न पत्र मिला, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मोटेगांवकर नीट यूजी प्रश्नपत्र को लीक करने और प्रसारित करने में शामिल संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य था. #WATCH | Delhi: NEET UG Exam Paper leak case | Rouse Avenue court granted 9 days’ custody to Shivraj Raghunath Motegaonkar to the CBI. The CBI sought 10 days’ custody of Motegaonkar. https://t.co/gLFMSBvpRx pic.twitter.com/uQLQBGq2YF — ANI (@ANI) May 18, 2026 परीक्षा से 10 दिन पहले मोटेगांवकर को मिल गया था पेपर सीबीआई ने गिरफ्तारी के अपने आधारों में कहा है कि अन्य आरोपियों के साथ, मोटेगांवकर को परीक्षा से दस दिन पहले 23 अप्रैल को प्रश्न पत्र और उत्तर प्राप्त हुए थे. उन्होंने बताया कि सीबीआई जब्त किए गए मोबाइल फोन को फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजेगी ताकि यदि कोई डेटा मिटाया गया हो तो उसे पुन: प्राप्त किया जा सके. सीबीआई का आरोप है कि मोटेगांवकर ने लीक हुए प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां हस्तलिखित नोट्स के रूप में कई लोगों को उपलब्ध कराई थीं, जिन्हें परीक्षा होने के बाद नष्ट कर दिया गया था. सीबीआई ने इससे पहले दो मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार सीबीआई ने इससे पहले रसायन विज्ञान के लेक्चरर पीवी कुलकर्णी और जीव विज्ञान की लेक्चरर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया था, जो दोनों मनीषा वाघमारे नामक एक स्त्री के माध्यम से एक-दूसरे को जानते थे. मनीषा वाघमारे भी सीबीआई की हिरासत में है. आरोप है कि दोनों शिक्षकों ने वाघमारे को परीक्षा से पहले नीट उम्मीदवारों को विशेष सत्रों के लिए लाने के लिए राजी किया था. The post नीट पेपर लीक मामला: कोचिंग सेंटर के संस्थापक को 9 दिनों की CBI हिरासत, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Peddi Trailer: क्रिकेट, कुश्ती और खून-खराबा, राम चरण की ‘पेड्डी’ ने इंटरनेट हिला दिया

Peddi Trailer: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अपकमिंग एक्शन-स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है. सोमवार को मुंबई में हुए एक बड़े इवेंट में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया. फिलहाल ट्रेलर सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुआ है, इसलिए इसे समझने के लिए दर्शकों को सबटाइटल्स का सहारा लेना पड़ सकता है. लेकिन ट्रेलर में दिखाए गए दमदार सीन्स और राम चरण के शानदार अंदाज से साफ पता चलता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और इमोशंस देखने को मिलने वाले हैं. अगर आप ट्रेलर देखकर पूरी कहानी नहीं समझ पाए हैं, तो आइए आसान भाषा में बताते हैं कि इसमें क्या दिखाया गया है. यहां देखें ट्रेलर- ट्रेलर में क्या-क्या दिखाया गया? करीब 3 मिनट के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि गांव के लोग ‘पेड्डी’ यानी राम चरण से बहुत प्यार करते हैं. वह क्रिकेट स्पोर्ट्सने, कुश्ती लड़ने और दौड़ने में बेहद माहिर हैं. गांव के शिशु और युवा उन्हें सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि अपने हीरो की तरह मानते हैं. ट्रेलर में राम चरण कई अलग-अलग अवतारों में नजर आते हैं. कहीं वह दुबले और फुर्तीले क्रिकेटर के रूप में दिखते हैं, तो कहीं ताकतवर और भारी-भरकम पहलवान के रूप में. ट्रेलर के आखिर में उनका एक दमदार डायलॉग सुनाई देता है, “आप सबको लगता है कि मैंने स्पोर्ट्स स्पोर्ट्सा, लेकिन सर… असल में मैंने लड़ाई लड़ी है.” जान्हवी कपूर का किरदार भी खास फिल्म में जान्हवी कपूर ‘अचियम्मा’ नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर में राम चरण उन्हें “आसमान से गिरा तारा” कहते नजर आते हैं. जान्हवी का किरदार खुशमिजाज, मजबूत और गांव से जुड़ी लड़की का है. फैंस का रिएक्शन फिल्म की कहानी क्या है? फिल्म की कहानी पेड्डी और उसके गांव के लोगों के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. गांव के गरीब लोग कुछ ताकतवर और दबंग लोगों की परेशानियों का सामना कर रहे होते हैं. ऐसे में पेड्डी अपने स्पोर्ट्स, हिम्मत और ताकत के दम पर उन बुरे लोगों के खिलाफ खड़ा होता है और अपने गांव वालों की रक्षा करता है. स्टार कास्ट और रिलीज डेट इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन और बोमन ईरानी जैसे कई दमदार कलाकार भी नजर आएंगे. यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके कुछ खास शो 3 जून से ही शुरू कर दिए जाएंगे. खास बात यह है कि फिल्म हिंदी समेत कई अलग-अलग भाषाओं में रिलीज की जाएगी, ताकि देशभर के दर्शक इसे अपनी पसंदीदा भाषा में देख सकें. यह भी पढ़ें: Toxic बाकी फिल्मों से क्यों है अलग? यश ने खुद बता दिया The post Peddi Trailer: क्रिकेट, कुश्ती और खून-खराबा, राम चरण की ‘पेड्डी’ ने इंटरनेट हिला दिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘फिट लग रहा हूं न…’, NSG कमांडो सेंटर पहुंचे धोनी, मशीनगन और पिस्टल से लगाया निशाना

MS Dhoni: आईपीएल 2026 के दौरान पूर्व हिंदुस्तानीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले रविवार को चेन्नई स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे. जहां उन्होंने कमांडोज के साथ कुछ वक्त बिताए. इस दौरान उन्होंने सब मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई. इसके साथ ही पिस्टल से निशाना भी लगाया. धोनी ने इस दौरान कमांडोज एवं उनके परिवारों के भोजन भी किया और उनसे बातचीत भी की. जिसके बाद उन्होंने कमांडोज से पूछा “फिट लग रहा हूं न?” इस पर जवानों ने जवाब दिया कि पिछली बार जब वे यहां आए थे, तब उससे भी ज्यादा फिट थे. इसके जवाब में धोनी ने कहा कि जैसे-जैसे समय बढ़ता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है. यह पहली बार नहीं है जब धोनी NSG कैंप पहुंचे. इससे पहले वह 2023 में भी NSG कैंप में शामिल हो चुके हैं. लेफ्टिनेंट कर्नल हैं धोनी धोनी हिंदुस्तानीय सेना से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं. वह टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक रखते हैं और 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं. उन्होंने कश्मीर में हिंदुस्तानीय सेना के साथ ट्रेनिंग भी की थी. 2015 में उन्होंने सैन्य एयरक्राफ्ट से पांच अनिवार्य जंप पूरी कर क्वालिफाइड पैराट्रूपर का दर्जा हासिल किया था. क्या हैदराबाद के खिलाफ स्पोर्ट्सेंगे धोनी? धोनी काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं स्पोर्ट्स पाए हैं. आज चेन्नई सुपर किंग्स का चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी घरेलू मुकाबला है. हालांकि, अभी तक धोनी या टीम प्रबंधन की ओर से उनके स्पोर्ट्सने को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिए गए हैं. धोनी ने अब तक आईपीएल में 278 मुकाबले में 5439 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.45 का रहा है. आईपीएल में धोनी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन है. मृणाल कुमार पांडेय यह भी पढ़ें: धोनी की नई चोट ने बढ़ाई CSK की टेंशन, SRH मैच से पहले बाहर हुए MS Dhoni The post ‘फिट लग रहा हूं न…’, NSG कमांडो सेंटर पहुंचे धोनी, मशीनगन और पिस्टल से लगाया निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आर्ट्स छात्रों के लिए भी खुलेगा MNCs का रास्ता, BA के बाद कर लें ये डिग्री

MBA after BA: आज के समय में बहुत से छात्र 12वीं के बाद ग्रेजुएशन के लिए BA यानी बैचलर ऑफ आर्ट्स चुनते हैं. लेकिन डिग्री पूरी होने के बाद उनके मन में एक बड़ा सवाल आता है क्या BA के बाद MBA किया जा सकता है. अक्सर लोगों को लगता है कि MBA सिर्फ BBA, BCom या इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. अगर आपने BA किया है, तब भी आप MBA कर सकते हैं और एक अच्छा करियर बना सकते हैं. आइए जानते हैं बीए के बाद एमबीए (MBA after BA) कैसे करें.  क्या BA के बाद MBA करना संभव है? MBA यानी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है, जिसमें एडमिशन लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना जरूरी होता है. अगर आपने BA किया है, तब भी आप MBA के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें यह जरूरी नहीं कि आपका बैकग्राउंड कॉमर्स या बिजनेस से ही जुड़ा हो.  MBA करने के लिए क्या योग्यता चाहिए? ज्यादातर कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में MBA के लिए कुछ सामान्य योग्यताएं होती हैं. जैसे-  किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन. न्यूनतम मार्क्स (कई इंस्टीट्यूट में 50% या उससे ज्यादा). एंट्रेंस एग्जाम पास करना. कुछ कॉलेज सीधे मेरिट के आधार पर भी एडमिशन देते हैं, जबकि कई बड़े इंस्टीट्यूट में एंट्रेंस एग्जाम देना जरूरी होता है.  MBA में एडमिशन कैसे मिलता है? अगर आप BA के बाद MBA करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको एंट्रेंस एग्जाम के बारे में जानकारी रखनी चाहिए. हिंदुस्तान में कई पॉपुलर MBA  एंट्रेंस एग्जाम होते हैं, जैसे-  CAT MAT CMAT XAT इन परीक्षाओं में परफॉर्मेंस के बेसिस पर कॉलेज मिलते हैं. कुछ कॉलेज ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी लेते हैं.  MBA after BA: बीए के बाद एमबीए करने का फायदा क्या है? कई छात्रों को लगता है कि BA करने के बाद नौकरी के विकल्प सीमित हो जाते हैं. लेकिन MBA करने से करियर की दिशा बदल सकती है. MBA आपको बिजनेस, मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस और HR जैसे क्षेत्रों में काम करने का मौका देता है. अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी है और आप मैनेजमेंट फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो MBA आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है.  कौन-कौन से MBA स्पेशलाइजेशन चुन सकते हैं? MBA में कई तरह की स्पेशलाइजेशन होती हैं. अपनी रुचि और करियर गोल के अनुसार छात्र इन्हें चुन सकते हैं. अगर आपको लोगों से बातचीत करना पसंद है, तो HR और मार्केटिंग अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं बिजनेस और डेटा में इंटरेस्ट है, तो फाइनेंस या एनालिटिक्स पर सोच सकते हैं. नीचे कुछ एमबीए स्पेशलाइजेशन दिए गए हैं.  मार्केटिंग ह्यूमन रिसोर्स (HR) फाइनेंस बिजनेस एनालिटिक्स इंटरनेशनल बिजनेस हॉस्पिटल मैनेजमेंट MBA after BA: एमबीए के बाद नौकरी के मौके MBA पूरा करने के बाद मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, HR मैनेजर, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, ऑपरेशन मैनेजर और सेल्स मैनेजर जैसे कई क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. साथ ही कई बड़ी कंपनियां MBA ग्रेजुएट्स को अच्छी सैलरी पैकेज पर नौकरी देती हैं. हालांकि सैलरी कॉलेज, स्किल और अनुभव पर निर्भर करती है.  यह भी पढ़ें: टेक इंडस्ट्री में मची है इस BTech ब्रांच की धूम, जानिए करियर और नौकरी के मौके The post आर्ट्स छात्रों के लिए भी खुलेगा MNCs का रास्ता, BA के बाद कर लें ये डिग्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाजार में ‘मंडे पैनिक’ के बाद शानदार रिकवरी: सेंसेक्स-निफ्टी निचले स्तरों से सुधरे, सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर!

Stock Market : सोमवार 18 मई का कारोबारी दिन हिंदुस्तानीय शेयर बाजार के लिए बेहद उतार-चढ़ाव (Volatile) वाला रहा. वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और रिकॉर्ड कमजोर होते रुपये के कारण सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों में हड़कंप मच गया था. हालांकि, दोपहर बाद आईटी (IT) और बैंकिंग शेयरों में हुई ‘वैल्यू बाइंग’ (सस्ते दामों पर खरीदारी) के दम पर बाजार ने अपनी पूरी गिरावट को पाट दिया और अंत में हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा.शाम को बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 77 अंक और निफ्टी करीब 6 अंक की मामूली बढ़त के साथ लगभग सपाट बंद हुए. सुबह लगी थी ‘लोअर सर्किट’ जैसी चपत सेंसेक्स (BSE Sensex): सुबह सेंसेक्स 890 अंक (1.18%) की भारी गिरावट के साथ 74,347.68 पर खुला था. लेकिन शाम को यह निचले स्तरों से करीब 950 अंक सुधरकर 75,315.04 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी (NSE Nifty 50): निफ्टी भी सुबह 229 अंक (0.97%) टूटकर खुला था, जो शाम को रिकवर करके 23,649.95 के स्तर पर बंद हुआ. आईटी (IT) शेयरों ने बचाया, ऑटो और प्रशासनी बैंकों में मंदी बाजार को संभालने में सबसे बड़ा योगदान आईटी सेक्टर का रहा. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक, अनिश्चितता के इस दौर में निवेशक अब एक्सपोर्ट (निर्यात) से जुड़ी कंपनियों में पैसा लगाना सुरक्षित समझ रहे हैं. टॉप गेनर: निफ्टी आईटी (Nifty IT) इंडेक्स आज 2.43% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा. गिरावट वाले सेक्टर्स: दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो (1.71%), प्रशासनी बैंक (1.92%) और मीडिया (2.24%) सेक्टर्स में आज भारी बिकवाली देखी गई. अमेरिका-ईरान विवाद सुलझना जरूरी विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों को लेकर चल रहा गतिरोध जब तक कूटनीतिक बातचीत से नहीं सुलझता, तब तक बाजार में यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में अब भी 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जो हिंदुस्तान जैसी तेल आयातक वित्तीय स्थिति के लिए चिंता का विषय है. इसी दबाव के कारण हिंदुस्तानीय रुपया आज डॉलर के मुकाबले 96.34 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ. सोने-चांदी के दामों ने रच दिया नया इतिहास शेयर बाजार और रुपये की कमजोरी के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की मांग में जबरदस्त उबाल आ गया है. कमोडिटी मार्केट से आ रहे आंकड़े आम जनता को चौंकाने वाले हैं: सोना (Gold): 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत आज देश के इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर 1,58,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. चांदी (Silver): चांदी की चमक भी सातवें आसमान पर है और यह 2,72,721 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है. एशियाई बाजारों का हाल हिंदुस्तान के अलावा एशिया के अन्य बाजारों में भी मिला-जुला रुख रहा. जापान का निक्केई (0.76%) और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग (1.30%) गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के बाजारों में मामूली बढ़त देखी गई. Also Read : पेट्रोल-डीजल के ₹3 बढ़ने से कितनी बढ़ेगी महंगाई ? जानें एसबीआई (SBI) की रिपोर्ट का पूरा हिसाब The post बाजार में ‘मंडे पैनिक’ के बाद शानदार रिकवरी: सेंसेक्स-निफ्टी निचले स्तरों से सुधरे, सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Theatre Release This Week: ‘चांद मेरा दिल’ से ‘दृश्यम 3’ तक, इस हफ्ते थिएटर में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होंगी 10 फिल्में

Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. ‘चांद मेरा दिल’ से लेकर ‘दृश्यम 3’ तक, अलग-अलग भाषाओं की 10 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस, फैमिली ड्रामा और इमोशंस का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा. तो देर किस बात की, आइए फटाफट पूरी लिस्ट जानते हैं और अपनी पसंदीदा फिल्म की रिलीज डेट नोट कर लीजिए. Drishyam 3 (मलयालम) – 21 मई 2026 मोहनलाल की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा पार्ट इस हफ्ते रिलीज होने जा रहा है. फिल्म में जॉर्जकुट्टी एक बार फिर अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता नजर आएगा. पुराने राज और नए खतरे उसकी जिंदगी को फिर मुश्किल बना देते हैं. फिल्म में मोहनलाल, मीना, सिद्धीक, आशा शरथ और कई बड़े कलाकार नजर आएंगे. Chand Mera Dil (हिंदी) – 22 मई 2026 अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म में दो युवाओं की कहानी दिखाई गई है, जो प्यार, दिल टूटने और दूसरी शुरुआत जैसी भावनाओं से गुजरते हैं. जो लोग रोमांटिक और म्यूजिकल फिल्में पसंद करते हैं, उन्हें यह फिल्म पसंद आ सकती है. Ugly Story (तेलुगु) – 22 मई 2026 यह तेलुगु साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. कहानी नेहा नाम की लड़की की है, जिसकी जिंदगी एक लड़के से मिलने के बाद डर और परेशानी में बदल जाती है. फिल्म में टॉक्सिक रिश्तों और जुनून के खतरनाक असर को दिखाया गया है. Dose (मलयालम) – 22 मई 2026 यह मलयालम थ्रिलर फिल्म एक डॉक्टर की कहानी दिखाती है, जिसे अपने अस्पताल में हुई एक संदिग्ध मौत के पीछे का सच पता चलता है. इसके बाद कई राज खुलने लगते हैं. Ramani Kalyanam (तेलुगु) – 22 मई 2026 यह फिल्म राज और संजना की कहानी है, जो अपने पुराने दर्द और यादों के साथ जिंदगी जी रहे होते हैं. बार-बार मिलने के बाद दोनों की जिंदगी बदलने लगती है और पुराने जख्म फिर सामने आने लगते हैं. September 21 (कन्नड़) – 22 मई 2026 यह कन्नड़ फिल्म एक बेटे और उसके पिता की कहानी दिखाती है. फिल्म में अल्जाइमर बीमारी से जूझ रहे पिता और उनके परिवार की परेशानियों को भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है. Purushaha (तेलुगु) – 22 मई 2026 यह फिल्म गोविंद नाम के फैमिली थेरेपिस्ट की कहानी है, जिसकी खुद की शादी टूटने लगती है. इसके बाद उसे अपने रिश्ते और जिंदगी को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. First Time (तेलुगु) – 22 मई 2026 यह तेलुगु फिल्म दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की कहानी है, जिनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब पृथ्वी पर एलियंस आ जाते हैं. फिल्म में साइंस, रहस्य और सुपरनैचुरल चीजों का मिश्रण देखने को मिलेगा. Kuchuku (कन्नड़) – 22 मई 2026 यह फिल्म दो दोस्तों की कहानी है, जिनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है. लेकिन उनके शिशु अब भी अच्छे दोस्त होते हैं. धीरे-धीरे परिवारों के बीच बढ़ता तनाव बच्चों की जिंदगी को भी प्रभावित करने लगता है. Asurana Kaiyalli Parijata (कन्नड़) – 22 मई 2026 यह कन्नड़ फिल्म राहुल और रश्मि की कहानी दिखाती है. राहुल का कर्मचारी शर्मा रश्मि के लिए खतरनाक जुनून पाल लेता है. धीरे-धीरे कहानी में प्यार, जलन और मर्डर जैसे ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release Date: OTT पर इस दिन रिलीज होगी रणवीर सिंह की 1700 करोड़ी ‘धुरंधर 2’, रिलीज डेट कन्फर्म The post Theatre Release This Week: ‘चांद मेरा दिल’ से ‘दृश्यम 3’ तक, इस हफ्ते थिएटर में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होंगी 10 फिल्में appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top