Hot News

June 3, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तारक मेहता में ‘जमील जमाली’ की एंट्री से मचा बवाल, बाबूलाल को देख गोकुलधाम में फैली अफरा-तफरी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक बार फिर ‘धुरंधर’ फेम एक्टर राकेश बेदी की एंट्री होने जा रही है. फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके किरदार को मिली चर्चा के बाद अब उनकी वापसी को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. बाबूलाल के किरदार में लौटे राकेश बेदी जारी किए गए प्रोमो में राकेश बेदी एक बार फिर बाबूलाल के रोल में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वह कार में बैठे हुए तारक मेहता को फोन करते हैं और उनकी लोकेशन के बारे में पूछते हैं. दूसरी तरफ तारक मेहता उन्हें बताते हैं कि वह रास्ते में हैं. हालांकि बाबूलाल को उनकी बात पर भरोसा नहीं होता और वह कहते हैं कि ट्रैफिक की कोई आवाज सुनाई नहीं दे रही. तभी पास खड़े जेठालाल और अंजलि माहौल संभालने के लिए खुद ही गाड़ियों की आवाज निकालने लगते हैं. यह प्रोमो काफी मेजदार है. देखें प्रोमो View this post on Instagram A post shared by Sony SAB (@sonysab) गोकुलधाम पहुंचते ही हुई बड़ी गलतफहमी कहानी में नया मोड़ तब आता है जब अब्दुल, तारक मेहता को फोन कर बताता है कि उनके बॉस गोकुलधाम सोसाइटी पहुंचने वाले हैं. कुछ ही देर बाद बाबूलाल अपनी कार से उतरते हैं, लेकिन वहां मौजूद लोग उन्हें जमील जमाली समझ बैठते हैं. लोग उनके पीछे दौड़ पड़ते हैं और बाबूलाल खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं. बाबूलाल भागकर अंजलि भाभी के घर जाते हैं. प्रोमो देखकर फैंस हुए उत्साहित नए प्रोमो को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कौशिक दास नाम के यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, धुरंधर के जमील जमाली को पहचान लिया सब ने. इसीलिये सब पीछे पड़े हैं महेता के बॉस के. राजन नाम के यूजर ने लिखा, जमील मामू टेंशन मत लो हमारा एजेंट सुंदर आएगा आपको बचाने. कुशल नाम के यूजर ने लिखा, सारा फैंस जमील जमाली को पहचान लिए इसलिए सब लोग पीछे पड़े हैं. यह भी पढ़ें- Anupama: दिग्विजय ने राही को दिखाया आईना, अंश-प्रेरणा की बढ़ीं नजदीकियां The post तारक मेहता में ‘जमील जमाली’ की एंट्री से मचा बवाल, बाबूलाल को देख गोकुलधाम में फैली अफरा-तफरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हमले के बाद खान सर की कोचिंग बंद, बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

Khan Sir Coaching Controversy: पटना में मंगलवार रात हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद खान सर ने बड़ा फैसला लिया है. बुधवार (3 जून) को उनकी कोचिंग पूरी तरह बंद रहेगी और अगले कुछ दिनों तक संस्थान के संचालन पर रोक रहने की संभावना है. घटना के बाद कोचिंग परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया था. आज सुबह बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग पहुंचे हैं. छात्रों ने खान सर जिंदाबाद के नारे लगाए. खान सर ने छात्रों से कहा कि आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी. खान सर ने बताया कि कुछ लोग कोचिंग में घुस आए और गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया. घटना के समय ऑनलाइन क्लासेस भी चल रही थीं. घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी घटना के बाद कोचिंग परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बिल्डिंग के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके. हमले के बाद खान सर ने मीडिया से बातचीत में सुरक्षा की भी मांग की है. धमकी और साजिश के आरोप खान सर ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने कोचिंग को दो दिन के अंदर ‘उड़ा देने’ की धमकी दी है. उन्होंने इसे सुनियोजित और बचकाना हरकत बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगल-बगल के कुछ कोचिंग वाले इस घटना में शामिल हो सकते हैं. गोलीबारी के बयान पर सफाई शुरुआत में खान सर ने गोली चलने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय माहौल काफी तनावपूर्ण था, जिससे स्थिति को लेकर भ्रम हो गया. उन्होंने आगे कहा कि जैसा गार्ड ने बताया वही मैंने बोला. मारपीट में गार्ड बुरी तरह से घायल हो गया है. उसका इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि अभी तक गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है. जांच जारी है. FIR दर्ज, CCTV से जांच खान सर ने इस मामले में नामजद FIR दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है. पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा है कि सभी सबूतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं टाउन DSP राजेश रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल मामले में मारपीट और तोड़फोड़ की जांच जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है. Also Read: खान सर ने पहले कोचिंग में गोलीबारी का किया दावा, बाद में अपने ही बयान से पलटे, कहा- गार्ड जैसा बताया… Also Read: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल; प्रतिद्वंद्वी संस्थान पर जताया शक The post हमले के बाद खान सर की कोचिंग बंद, बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने लगाए जिंदाबाद के नारे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुवैत में फिर बरसीं मिसाइलें, बहरीन में बजा सायरन; ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला!

Iran Attack Middle East News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बुधवार तड़के कुवैत में कई इलाकों से जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. कुवैती सेना ने बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय रूप से शत्रुतापूर्ण मिसाइलों और ड्रोन को रोकने के अभियान में जुटी हुई है. घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. कुवैती सेना ने स्पष्ट किया कि ये विस्फोट किसी सीधे हमले के नहीं, बल्कि एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा हवाई खतरों को रोकने की कार्रवाई का परिणाम थे. पहले सुनाई दिए धमाके, फिर सेना ने जारी किया आधिकारिक बयान घटना के बाद कुवैती सेना के जनरल स्टाफ ने एक आधिकारिक बयान जारी किया. उन्होंने बताया कि देश की वायु रक्षा इकाइयां उस समय सक्रिय थीं और आने वाले मिसाइल तथा ड्रोन खतरों को निष्क्रिय करने का काम कर रही थीं. सेना के अनुसार, यदि लोगों ने धमाकों की आवाजें सुनी हैं तो वे एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा किए गए इंटरसेप्शन ऑपरेशन की वजह से थीं. सेना ने कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था फिलहाल शत्रुतापूर्ण मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रही है और इन खतरों को हवा में ही नष्ट करने की कार्रवाई जारी है. सोशल मीडिया पर इस घटना का दावा करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. देखें- A video showing air defenses engaging hostile aerial targets over Kuwait short time ago. Kuwaiti authorities reported that the country came under missile & drone attack tonight. pic.twitter.com/2SNbdJSbSb — Status-6 (War & Military News) (@Archer83Able) June 2, 2026 लोगों को मलबे और संदिग्ध वस्तुओं से दूर रहने की चेतावनी हवाई खतरों को रोकने की कार्रवाई के बाद सैन्य अधिकारियों ने नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षा सलाह जारी की. लोगों से कहा गया कि जमीन पर गिरे किसी भी मलबे, धातु के टुकड़े, शरापनेल या अज्ञात वस्तु को न छुएं और न ही उसके पास जाएं, क्योंकि वे गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं. कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअजीज़ अल-ओतैबी ने नागरिकों और देश में रह रहे विदेशी निवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि किसी को कहीं संदिग्ध मलबा या असामान्य वस्तु दिखाई दे तो वह तुरंत आपातकालीन हेल्पलाइन पर सूचना दें. कर्नल अल-ओतैबी ने लोगों से अफवाहों और अपुष्ट समाचारों पर भरोसा न करने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि सभी जानकारी केवल प्रशासनी और आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त की जाए तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन किया जाए. कुवैती सेना के शीर्ष नेतृत्व ने भी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि पूरे देश में सुरक्षा और जन-सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. تتصدى حالياً الدفاعات الجوية الكويتية لهجمات صاروخية وطائرات مسيرة معادية. تنوه رئاسة الأركان العامة للجيش أن أصوات الانفجارات إن سمعت فهي نتيجة اعتراض منظومات الدفاع الجوي للهجمات المعادية. يرجى من الجميع التقيد بتعليمات الأمن والسلامة الصادرة عن الجهات المختصة.… pic.twitter.com/us5KIAGcih — KUWAIT ARMY – الجيش الكويتي (@KuwaitArmyGHQ) June 2, 2026 ईरानी प्रशासनी मीडिया का दावा; अमेरिकी ठिकानों को बनाया गया निशाना कुवैत की सुरक्षा एजेंसियां हालात को नियंत्रित करने में जुटी थीं, तब क्षेत्रीय मीडिया में हमलों के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आने लगे. ईरान के प्रशासनी न्यूज एजेंसी आईआरआईबी ने दावा किया कि इन हवाई हमलों का मेन टारगेट कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेस था. एजेंसी ने इसे हाल के पश्चिमी कदमों के जवाब के रूप में पेश किया. आईआरआईबी के मुताबिक, फारस की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य और केश्म आईलैंड क्षेत्र में अमेरिका की कथित गतिविधियों के बाद कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया गया. Following the hostile actions of the U.S. in the Persian Gulf, the Strait of Hormuz, and Qeshm Island, American bases in Kuwait were hit. pic.twitter.com/iVGC0P1r3p — IRIB (Islamic Republic of Iran Broadcasting) (@iribnews_irib) June 2, 2026 अमेरिका बोला- सारे हमले किए नाकाम अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कुवैत पर हुए इस हमले पर जवाब दिया. उसने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘ईरान की ओर से कुवैत में अमेरिकी बलों पर हमला करने के लिए भेजे गए ड्रोन के एक और समूह का हमला आज रात अपने सेट टारगेट को नहीं भेद सका. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) की वायु रक्षा प्रणालियों ने कई ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया और यह सुनिश्चित किया कि किसी भी अमेरिकी सैन्यकर्मी या सैन्य संसाधन को कोई नुकसान न पहुंचे.’ An additional wave of Iranian drones attempting to attack U.S. forces in Kuwait failed to impact intended targets tonight. U.S. Central Command air defenses successfully downed multiple drones and ensured no American personnel or assets were harmed. — U.S. Central Command (@CENTCOM) June 3, 2026 बहरीन में भी बजा वार्निंग सायरन तनाव के बीच बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी चेतावनी सायरन सक्रिय किए. मंत्रालय ने नागरिकों और निवासियों से शांत रहने तथा नजदीकी सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की. साथ ही लोगों से कहा गया कि वे केवल आधिकारिक सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से दूर रहें. दूसरी ओर, आईआरआईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि बहरीन के आसमान से मिसाइलें गुजरती हुई दिखाई दीं. ईरान ने जवाबी कार्रवाई का किया दावा आईआरआईबी के अनुसार, ईरानी सशस्त्र बलों ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी पांचवें बेड़े (यूएस फिफ्थ फ्लीट) और क्षेत्र में मौजूद एक अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है. ईरान का दावा है कि यह कार्रवाई एक दूरसंचार एंटीना और ईरानी तेल टैंकर पर कथित अमेरिकी हमले के जवाब में की गई. ईरानी सेना ने कहा कि उसने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि उसके खिलाफ कोई आक्रामक कदम उठाया गया तो जवाब पहले से अधिक कठोर और अलग होगा. सेना का कहना है कि उसने उसी चेतावनी के अनुरूप कार्रवाई की है. 🚨 Missiles passing over the skies of Bahrain pic.twitter.com/AsOARa2Se7 — IRIB (Islamic Republic of Iran Broadcasting) (@iribnews_irib) June 2, 2026 अमेरिका ने दावों को बताया गलत ईरान के दावों के तुरंत बाद अमेरिका इन दावों से इनकार किया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने स्पष्टीकरण जारी किया. सेंटकॉम ने क्षेत्र में अपने ठिकानों पर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हेमंत सरकार ने दी एसपीवी के गठन की मंजूरी

रांची से विवेक चंद्र की रिपोर्ट Ranchi News: झारखंड प्रशासन ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. प्रशासन ने ”झारखंड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड” (एसपीवी) के गठन को मंजूरी दे दी है. इस संस्था का मुख्य उद्देश्य हिंदुस्तान नेट परियोजना को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए राज्य की सभी ग्राम पंचायतों और गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा पहुंचाना है. प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में ई-गवर्नेंस, मोबाइल गवर्नेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और पर्यटन से जुड़ी सेवाओं का लाभ डिजिटल माध्यम से लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगा. इसे नेशनल टेलीकॉम पॉलिसी-2012 के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 20 करोड़ की पूंजी से होगी शुरुआत राज्य प्रशासन इस कॉर्पोरेशन की स्थापना 20 करोड़ रुपये की प्रारंभिक अधिकृत पूंजी के साथ करेगी. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधानों के तहत उपलब्ध करायी जायेगी. भविष्य में हिंदुस्तान प्रशासन से मिलने वाली वित्तीय सहायता के आधार पर इसकी संरचना में आवश्यक बदलाव भी किये जा सकेंगे. इंटरनेट नेटवर्क का होगा विस्तार कॉर्पोरेशन राज्य के सभी गांवों और ग्राम पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित करेगा. इसके तहत मौजूदा हिंदुस्तान नेट नेटवर्क को रिंग आधारित आईपी-एमपीएलएस आर्किटेक्चर में अपग्रेड किया जायेगा. साथ ही ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) और रेडियो लिंक के माध्यम से नेटवर्क का विस्तार किया जायेगा. प्रशासन ने कॉर्पोरेशन को संचालन और रखरखाव के लिए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राजस्व सृजन की रणनीति तैयार करने का भी दायित्व दिया है. कंपनी एक्ट के तहत होगा गठन इस कॉर्पोरेशन का पंजीकरण कंपनी अधिनियम 2013 के तहत किया जायेगा और इसका मुख्यालय झारखंड में होगा. इसके निदेशक मंडल के पदेन अध्यक्ष एडमिनिस्ट्रेटर डीबीएन होंगे. बोर्ड में सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, पंचायती राज, राजस्व और शिक्षा विभाग के सचिवों के अलावा बीएसएनएल और आईआईएससी बेंगलुरु के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है. मालूम हो कि कॉर्पोरेशन के गठन का निर्णय 15 अप्रैल 2026 को ही मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया था. अब इसे आधिकारिक गजट के माध्यम से अधिसूचित कर दिया गया है. प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार होगा और डिजिटल समावेशन को नई गति मिलेगी. इसे भी पढ़ें: प्रधान सहायक की गैर-हाजिरी पर भड़के सांसद सुखदेव भगत, कार्रवाई की कर दी अनुशंसा इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ ई-गवर्नेंस सेवाएं मोबाइल गवर्नेंस ऑनलाइन शिक्षा टेलीमेडिसिन एवं स्वास्थ्य सेवाएं कृषि परामर्श और बाजार जानकारी पर्यटन एवं डिजिटल कारोबार ग्रामीण उद्यमिता और स्टार्टअप इसे भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग The post झारखंड के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हेमंत प्रशासन ने दी एसपीवी के गठन की मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इन गर्मियों में घर पर बनाएं क्रीमी लीची चीजकेक, स्वाद ऐसा कि बाकी सभी डेजर्ट हो जाएंगे फेल

Lychee Cheesecake Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में रसीले और मीठे फलों की भरमार हो जाती है, लेकिन इन फलों में लीची का स्वाद सबसे अलग और स्पेशल माना जाता है. आमतौर पर लोग लीची को छीलकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इससे बना कोई शानदार डेजर्ट ट्राई किया है? अगर नहीं, तो अब समय है कुछ नया और रिफ्रेशिंग बनाने का. मशहूर शेफ संजीव कपूर की लीची चीजकेक रेसिपी एक ऐसा ही फ्यूजन डेजर्ट है जो स्वाद और क्रीमी टेक्सचर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. यह डिश न सिर्फ दिखने में अट्रैक्टिव है बल्कि खाने में भी बेहद लाजवाब है, जिसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. यह रेसिपी लगभग 4 लोगों के लिए है और इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी. लीची चीजकेक बनाने के लिए जरूरी सामग्री 10 से 12 लीची, छिली और बीज निकाली हुई कुछ फ्रेश पुदीने के पत्ते एक तिहाई कप पिघला हुआ जिलेटिन आधा कप कैस्टर शुगर आधा कप क्रीम चीज एक चौथाई कप कंडेन्स्ड मिल्क 2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम एक चौथाइ कप व्हिप्ड क्रीम 2 बड़े चम्मच पिघला हुआ जिलेटिन 3 से 4 डाइजेस्टिव बिस्किट ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज लीची चीजकेक बनाने की रेसिपी लीची चीजकेक बनाने के लिए सबसे पहले एक सिलिकॉन मोल्ड लें. अब इसमें कुछ पुदीने के पत्ते रखें और ऊपर लीची लगाएं. अब इसमें थोड़ा और पुदीना डाल दें ताकि खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएं. इसके बाद एक बाउल में पिघला हुआ जिलेटिन और कैस्टर शुगर मिलाएं और अच्छे से घोलें. जब शुगर पूरी तरह घुल जाए, तो इसे लीची वाले मोल्ड में डाल दें. अब इसे करीब 1 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने रखें. अब एक बड़े बाउल में क्रीम चीज, कंडेन्स्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और व्हिप्ड क्रीम डालकर अच्छे से फेंटें, ऐसा तबतक करते रहें जब तक स्मूद और क्रीमी मिश्रण तैयार न हो जाए. अब इस तैयार मिक्स में पिघला हुआ जिलेटिन डालकर अच्छे से मिला लें ताकि टेक्सचर सेट हो सके. अब इस चीजकेक मिक्स को सेट हो चुकी लीची लेयर के ऊपर धीरे-धीरे डालें और बराबर फैला दें. इसके बाद डाइजेस्टिव बिस्किट्स को जिपलॉक बैग में डालकर बेलन से क्रश करें. इस क्रश को ऊपर से छिड़ककर हल्का दबा दें ताकि बेस बन जाए. अब इसे 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें ताकि यह पूरी तरह सेट हो जाए. सेट होने के बाद सावधानी से मोल्ड से निकालें, टुकड़ों में काटें और ठंडा-ठंडा सर्व करें. The post इन गर्मियों में घर पर बनाएं क्रीमी लीची चीजकेक, स्वाद ऐसा कि बाकी सभी डेजर्ट हो जाएंगे फेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ममता बनर्जी का कोलकाता की सड़कों पर चटाई बिछाकर धरना, टीएमसी में टूट की आशंका के बीच ‘दिल्ली चलो’ का नारा

खास बातें कार्यकर्ताओं के बीच जमीन पर बैठीं दीदी वाई-चैनल पर मेगाफोन पॉलिटिक्स मनोवैज्ञानिक नैरेटिव की लड़ाई दिल्ली में बनेगा भाजपा विरोधी ‘चक्रव्यूह’ धरना-प्रदर्शन में साथ रहे दीदी के पुराने वफादार Mamata Banerjee Dharna-Protest: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित हार और पार्टी के भीतर मची भारी भगदड़ के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भावनात्मक कार्ड स्पोर्ट्सा है. मंगलवार को मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड में आयोजित एक दिवसीय धरने के दौरान ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि चुनाव में मिली हार या मुकदमों के डर से वे अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को कभी अकेले मंझधार में नहीं छोड़ेंगी. कार्यकर्ताओं के बीच जमीन पर बैठीं दीदी ममता बनर्जी के धरना ने तृणमूल कांग्रेस के शुरुआती दिनों के संघर्ष की यादें ताजा कर दीं. जो कोलकाता पुलिस कुछ दिनों पहले तक ममता बनर्जी के निर्देशों पर काम करती थी, उसी पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर रानी रासमनी रोड पर धरना देने की उनकी अनुमति रद्द कर दी. वाई-चैनल पर मेगाफोन पॉलिटिक्स वीआईपी ट्रीटमेंट न मिलने पर ममता बनर्जी सीधे एस्प्लेनेड के वाई-चैनल (Y-Channel) पर जमीन पर बैठ गयीं. प्रशासन ने उन्हें मंच बनाने और लाउडस्पीकर लगाने तक की इजाजत नहीं दी. इसके जवाब में उन्होंने हाथ में छोटा मेगाफोन (हैंडी लाउडस्पीकर) लिया और अपनी आवाज बुलंद की. इसे भी पढ़ें : बागी विधायकों ने बनाया सीक्रेट हेडक्वार्टर! प्रशांत किशोर के पुराने नेटवर्क की मदद से ‘ममता मुक्त TMC’ की तैयारी मनोवैज्ञानिक नैरेटिव की लड़ाई नेतृत्वक विश्लेषकों का मानना है कि ममता बनर्जी जान-बूझकर इस दमन को अपनी ताकत बना रही हैं. वे कार्यकर्ताओं को यह संदेश देना चाहती हैं कि भले ही उनके बड़े नेता और नये विधायक भाजपा के डर से पाला बदल रहे हों, लेकिन वे खुद आज भी साधारण कार्यकर्ता की तरह सड़क पर लड़ने के लिए तैयार हैं. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें दिल्ली में बनेगा भाजपा विरोधी ‘चक्रव्यूह’ ममता बनर्जी ने कहा कि अगले हफ्ते नयी दिल्ली में इंडिया (INDIA) गठबंधन के तमाम बड़े नेताओं की अहम बैठक है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की ताकत को कम आंकने की भूल न करे भाजपा. उन्होंने यह भी कहा कि उनका आंदोलन केवल टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह बिना पुनर्वास के हॉकर्स को बेदखल करने और देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े नीट (NEET) परीक्षा घोटाले के खिलाफ भी एक साझा लड़ाई है. इसे भी पढ़ें : 177 सीटों पर धांधली का ममता बनर्जी ने लगाया आरोप, दिल्ली में भाजपा विरोधी ‘चक्रव्यूह’ बनाने का ऐलान Mamata Banerjee Dharna-Protest: धरना-प्रदर्शन में साथ रहे दीदी के पुराने वफादार धरने में ममता बनर्जी के साथ फिरहाद हकीम, मदन मित्रा, डेरेक ओब्रायन, कल्याण बनर्जी, शोभनदेव चट्टोपाध्याय और डोला सेन जैसे पार्टी के सबसे पुराने चेहरे डटे रहे. नये विधायकों ने दीदी से दूरी बना रखी है. दीदी ने अंत में ऐलान किया कि चाहे जितनी धमकियां मिलें, उनका सत्याग्रह बंगाल के चाय बागानों, डुआर्स और कोलकाता की सड़कों पर लगातार जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें ममता बनर्जी से 60 विधायकों ने बनायी दूरी, बिना मंच-लाउडस्पीकर के दीदी का धरना, खूब गरजीं टीएमसी सुप्रीमो बंगाल में महाराष्ट्र जैसे विभाजन के दावों पर भड़के शोभनदेव चट्टोपाध्याय, कहा- ममता बनर्जी के पास ही रहेगा ‘जोड़ा फूल’ विधायकों की गुमशुदगी के बीच तृणमूल के 3 पूर्व विधायक और कई म्युनिसिपल चीफ गिरफ्तार, क्या बिखर रहा है ममता बनर्जी का कुनबा? मैं भी बड़ी खिलाड़ी हूं, समय आने पर दूंगी जवाब, चौतरफा संकट के बीच फेसबुक लाइव पर गरजीं ममता बनर्जी The post ममता बनर्जी का कोलकाता की सड़कों पर चटाई बिछाकर धरना, टीएमसी में टूट की आशंका के बीच ‘दिल्ली चलो’ का नारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल; प्रतिद्वंद्वी संस्थान पर जताया शक

Khan Sir Coaching Patna Firing: पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार को चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. घटना में एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने की सूचना है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पहले मारपीट, फिर फायरिंग की घटना जानकारी के मुताबिक, कोचिंग संस्थान के बाहर हुए विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई. इस दौरान सुरक्षा गार्ड को चोटें आईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पटना के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह मारपीट से जुड़ा मामला प्रतीत होता है और घायल गार्ड का बयान दर्ज किया जा रहा है. साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी घटना की समाचार मिलते ही पटना के एसएसपी, एसपी और कई पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और मामले से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने शुरू कर दिए हैं. #WATCH पटना, बिहार: SSP कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा, “…जानकारी मिली है कि गार्ड को चोटें आई हैं; इसलिए, उनका बयान और साथ ही स्थानीय लोगों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल व्यक्ति का फिलहाल इलाज चल रहा है।” https://t.co/z7u1Gdtr6W pic.twitter.com/AzDlKl64GV — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2026 खान सर ने लगाया प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान पर आरोप घटना के बाद खान सर भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आशंका जताई कि इसके पीछे किसी प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान का हाथ हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘क्लासें खत्म हो चुकी थीं. बिहार पुलिस भर्ती का परिणाम आया था और हजारों छात्र चयनित हुए थे. हम लोग थके हुए थे. तभी कुछ असामाजिक तत्व आए, उन्होंने हमें धमकाना शुरू कर दिया और गार्डों के साथ मारपीट की. ऐसा लगता है कि उनका संबंध कोचिंग संस्थानों से है. वे हमारी कम फीस से परेशान हैं. मेरा मानना है कि गरीबों को भी पढ़ने का अधिकार है.’ खान सर ने कहा कि गरीब छात्रों को भी अच्छी शिक्षा पाने का अधिकार है और जब किसी संस्थान से बड़ी संख्या में परिणाम आते हैं तो कुछ असामाजिक तत्व खुद को असुरक्षित महसूस करने लगते हैं. उन लोगों की पहचान कर ली गई है. मुझे सुरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन यह प्रशासन पर निर्भर करता है. सीसीटीवी फुटेज प्रशासन को सौंप दी गई है. देखें उनका पूरा बयान- VIDEO | Patna: After firing outside his coaching centre, educator and YouTuber Khan Sir says, “Classes had got over, results of Bihar Police recruitment had come, thousands qualified, we were tired, then some anti-social elements came, started threatening us, beat up the guards,… pic.twitter.com/ZbOUVjwnup — Press Trust of India (@PTI_News) June 2, 2026 कार्यालय में तोड़फोड़ का भी आरोप खान सर ने दावा किया कि हमलावरों ने उनके कार्यालय में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और इसके बाद गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है. उनका कहना है कि घायल सुरक्षा गार्ड ने भी कथित तौर पर हमलावरों की पहचान कर ली है. खान सर ने आरोप लगाया कि पास में संचालित एक कोचिंग संस्थान से जुड़े लोग इस घटना में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि पहले उनके संस्थान को उड़ाने जैसी धमकियों का जिक्र किया गया था. ये भी पढ़ें:- बिहार में राजभवन का बड़ाफैसला: विश्वविद्यालयों में अब नहीं होगी PAT परीक्षा, UGC NET स्कोर पर मिलेगा PhD में एडमिशन ये भी पढ़ें:- बिहार में जून में होगी शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, सीएम सम्राट ने दिया आदेश पुलिस कर रही है सभी पहलुओं की जांच फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि घायल गार्ड और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी. The post पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल; प्रतिद्वंद्वी संस्थान पर जताया शक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

South OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर साउथ फिल्मों का धमाका, सस्पेंस से थ्रिलर तक मिलेगा पूरा डोज

South OTT Releases This Week 1 to 7 June: इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ की अलग-अलग तरह की कई नई फिल्में रिलीज हो रही हैं. इनमें मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों का शानदार मिक्स देखने को मिलेगा. हर फिल्म अपनी अलग कहानी और अलग अंदाज के साथ दर्शकों के सामने आ रही है. कहीं सस्पेंस और थ्रिलर है, तो कहीं इमोशन और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. कुल मिलाकर यह हफ्ता OTT लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है. अब जानते हैं पूरी लिस्ट कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं. Patriot (Malayalam) – ZEE5 Streaming Date: June 5, 2026 ममूटी और मोहनलाल स्टारर ‘पैट्रियट’ एक साइंस और थ्रिलर कहानी है. इसमें एक साइंटिस्ट डॉ. डेनियल जेम्स एक बड़ी सर्विलांस साजिश का खुलासा करता है, जिसमें एक पावरफुल टेक कंपनी और स्पाइवेयर सिस्टम शामिल होता है. वह लंदन जाकर भी इस साजिश को उजागर करता रहता है. आगे चलकर कुछ पुराने साथियों की मदद से वह इस पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. Moolyam (Telugu) – ETV Win Streaming Date: June 5, 2026 ‘मूल्यम’ एक इमोशनल कहानी है जो सम्मान, ईमानदारी और आत्म-सम्मान के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक व्यक्ति अपनी पहचान और सम्मान के लिए संघर्ष करता है. The Rise of Ashoka (Kannada) – SunNXT Streaming Date: June 5, 2026 यह कहानी एक ऐसे युवक की है जो गरीब परिवार से आता है. वह अपनी जिंदगी छोड़कर अपने गांव की इज्जत और लोगों के अधिकार के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ता है. Carmeni Selvam (Tamil) – Prime Video Streaming Date: June 3, 2026 इस फिल्म में सेल्वम नाम का एक ड्राइवर है जो अपनी पत्नी के साथ बेहतर जिंदगी का सपना देखता है. लेकिन पैसों की तंगी और हालात उसे मुश्किल में डाल देते हैं. धीरे-धीरे उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. 29 (Tamil) – Netflix Streaming Date: June 5, 2026 यह फिल्म एक 29 साल के युवक की कहानी है जो अपनी पहचान और जिंदगी को लेकर उलझा हुआ है. इस दौरान उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन रिश्ते में सच्चाई और सपनों के बीच संघर्ष दिखाया गया है. Peter (Kannada) – Prime Video Streaming Date: June 5, 2026 ‘पीटर’ एक ड्रमर की कहानी है जो अपने गांव लौटता है. वहां पुरानी दुश्मनी और एक त्योहार से जुड़ा विवाद उसकी जिंदगी को बदल देता है. KD: The Devil (Kannada) – ZEE5 Streaming Date: June 5, 2026 यह फिल्म काली दास (KD) की कहानी है जो एक गैंगस्टर को अपना आइडियल मानता है. लेकिन धीरे-धीरे उसकी जिंदगी अपराध और खतरनाक दुनिया में फंस जाती है. यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र की बायोपिक पर बोले Bobby Deol, कहा- न मैं, न भाई सनी देओल निभा सकते उनका रोल The post South OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर साउथ फिल्मों का धमाका, सस्पेंस से थ्रिलर तक मिलेगा पूरा डोज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फुटबॉल में Offside Rule क्या होता है? फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले समझें ये नियम

Offside Rule: फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स है, लेकिन इस स्पोर्ट्स का एक नियम ऐसा है जिसे लेकर दर्शकों में सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन होता है. ऑफसाइड नियम को दर्शक अच्छे से समझ ही नहीं पाए हैं. मैच के दौरान कई बार खिलाड़ी शानदार गोल कर देता है, पूरा स्टेडियम जश्न में डूब जाता है, लेकिन तभी रेफरी सीटी बजाकर गोल रद्द कर देता है. ऐसे में आम दर्शक समझ नहीं पाते कि आखिर खिलाड़ी से क्या गलती हुई. फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून 2026 से होने जा रही है. इस बार टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं. इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मैच स्पोर्ट्से जाएंगे. इतने बड़े टूर्नामेंट में ऑफसाइड रूल सबसे अहम नियमों में से एक साबित होगा, क्योंकि कई बार इसी एक नियम की वजह से पूरे मैच का नतीजा बदल जाता है. क्या होता है Offside Rule? इसे एक लाइन में समझें तो ऑफसाइड का मतलब है कि आप विरोधी टीम के इलाके में चोरी-छिपे पहले से ही सबसे पीछे जाकर खड़े नहीं हो सकते, ताकि वहां आराम से गेंद मिलने का इंतजार करें और आसान गोल कर दें। नियम सिर्फ इतना कहता है कि जिस पल आपका साथी खिलाड़ी आपकी तरफ गेंद बढ़ाए, ठीक उस पल आपको विरोधी टीम के आखिरी डिफेंडर (जो गोलकीपर के आगे रक्षा कर रहा होता है) के पीछे नहीं, बल्कि उसके सामने या बराबर होना चाहिए। सीधा फंडा यह है कि आप दुश्मन के आखिरी सिपाही की पीठ पीछे छिपकर गलत फायदा नहीं उठा सकते; आपको उसे सामने से चकमा देकर अपनी रफ्तार से पार करना होगा, तभी आपका गोल मान्य होगा. कब Offside नहीं होता? हर आगे खड़े खिलाड़ी को ऑफसाइड नहीं दिया जाता. फुटबॉल के नियमों के अनुसार, निम्नलिखित स्थितियों में ऑफसाइड का नियम लागू नहीं होता: अपने हाफ में: यदि खिलाड़ी गेंद मिलने के वक्त मैदान के अपने हिस्से (Own Half) में हो. थ्रो-इन (Throw-in) पर: जब गेंद मैदान से बाहर जाने के बाद हाथों से फेंककर स्पोर्ट्स शुरू किया जाए. कॉर्नर किक (Corner Kick) पर: जब सीधे कॉर्नर से पास आए. गोल किक (Goal Kick) पर: जब गोलकीपर अपने बॉक्स से लंबी किक मारे. गेंद से पीछे होने पर: यदि खिलाड़ी पास देने वाले साथी और गेंद की लाइन से पीछे खड़ा हो. सिर्फ आगे खड़े होने से Offside क्यों नहीं मिलता? यह फुटबॉल फैंस के बीच सबसे बड़ा भ्रम होता है. नियम के मुताबिक, कोई खिलाड़ी सिर्फ ऑफसाइड पोजीशन में खड़े होने भर से दोषी नहीं माना जाता. उसे ऑफसाइड तब दिया जाएगा, जब वह उस पोजीशन में रहकर स्पोर्ट्स में सक्रिय भूमिका (Active Play) निभाए. सक्रिय भूमिका का मतलब है: गेंद को छूना या उसे रिसीव करना. विरोधी डिफेंडर के रास्ते में आकर उसे परेशान करना. गोलकीपर के सामने खड़े होकर उसकी नजर (Line of Sight) को रोकना. ऑफसाइड पोजीशन का फायदा उठाकर गेंद छीनने की कोशिश करना. यदि कोई खिलाड़ी आगे खड़ा है लेकिन वह गेंद से दूर है और स्पोर्ट्स में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर रहा है, तो रेफरी ऑफसाइड की सीटी नहीं बजाएगा. रेफरी और VAR कैसे तय करते हैं फैसला? मैदान पर मुख्य रेफरी की मदद के लिए दोनों साइडलाइंस पर सहायक रेफरी (लाइनमैन) होते हैं. उनके हाथ में एक झंडा होता है. जैसे ही उन्हें लगता है कि कोई खिलाड़ी ऑफसाइड पोजीशन में रहकर स्पोर्ट्स में शामिल हुआ है, वे तुरंत झंडा उठा देते हैं. VAR (Video Assistant Referee) का रोल अब आधुनिक फुटबॉल में VAR तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. मैदान के चारों ओर लगे हाई-टेक कैमरों, सेंसर और ‘सेमी-ऑटोमेटेड ऑफसाइड तकनीक’ की मदद से खिलाड़ियों की सटीक पोजीशन जांची जाती है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भी इस एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि रेफरी के फैसले शत-प्रतिशत सटीक हों. Offside Trap क्या होता है? कई चतुर टीमें इस नियम का इस्तेमाल एक रक्षात्मक हथियार के रूप में करती हैं, जिसे Offside Trap (ऑफसाइड जाल) कहा जाता है. इसमें जैसे ही विरोधी टीम का मिडफील्डर आगे पास देने वाला होता है, वैसे ही डिफेंडर्स की पूरी लाइन एक साथ तेजी से आगे की ओर दौड़ पड़ती है. ऐसा करने से विरोधी स्ट्राइकर अचानक अकेला और डिफेंडर्स से आगे (ऑफसाइड पोजीशन में) छूट जाता है. यह रणनीति बेहद जोखिम भरी होती है. अगर एक भी डिफेंडर की टाइमिंग गलत हुई, तो विरोधी टीम को गोल करने का खुला मौका मिल जाता है. क्यों Offside Rule है सबसे खूबसूरत Offside Rule फुटबॉल का सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत नियम है. अगर यह नियम न हो, तो स्पोर्ट्स का रोमांच ही खत्म हो जाएगा. स्ट्राइकर हमेशा विरोधी गोलपोस्ट के पास खड़े रहेंगे और मैच सिर्फ लंबे पास फेंकने का स्पोर्ट्स बनकर रह जाएगा. यह नियम स्पोर्ट्स को निष्पक्ष बनाता है और डिफेंस व अटैक के बीच संतुलन रखता है. शुरुआत में यह नियम थोड़ा उलझा हुआ लग सकता है, लेकिन एक बार समझ आने के बाद फुटबॉल मैच देखने का मजा दोगुना हो जाता है. आगामी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जब आप मैच देखेंगे, तो रेफरी और VAR के इन फैसलों को और बेहतर ढंग से एन्जॉय कर पाएंगे. मृणाल कुमार पांडेय यह भी पढ़ें: VAR Check आते ही क्यों छा जाता है सन्नाटा… फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले समझें क्या है रूल? पेले से लेकर गावी तक…फीफा वर्ल्ड कप में सबसे उम्र में गोल करने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट The post फुटबॉल में Offside Rule क्या होता है? फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले समझें ये नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

3 जून की टॉप 20 खबरें: डीके शिवकुमार की ताजपोशी, 60 विधायकों ने बनायी ममता से दूरी, जर्मनी ने हटाई ट्रांजिट वीजा पाबंदी

बंगाल में बदला सियासी मिजाज! भाजपा की 3000 रुपए वाले ‘अन्नपूर्णा भंडार’ के फॉर्म बांट रहे ममता बनर्जी के पार्षद TMC Councillors Distribute Annapurna Bhandar Forms: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद टीएमसी पार्षदों ने व्यावहारिक रुख अपनाया है. कोलकाता के विभिन्न वार्डों में तृणमूल पार्षद खुद भाजपा प्रशासन की अन्नपूर्णा भंडार योजना के फॉर्म बंटवा रहे हैं. पार्षदों ने कहा कि वे फिजूल का विरोध नहीं करेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट ममता बनर्जी से 60 विधायकों ने बनायी दूरी, बिना मंच-लाउडस्पीकर के दीदी का धरना, खूब गरजीं टीएमसी सुप्रीमो Mamata Banerjee Protest: बंगाल चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के खिलाफ ममता बनर्जी ने कोलकाता के एस्प्लेनेड में एक दिवसीय धरना दिया. पुलिस द्वारा मंच और लाउडस्पीकर की अनुमति न मिलने पर ममता ने मेगाफोन से जनता को संबोधित किया. धरने से टीएमसी के अधिकांश नये विधायक गायब रहे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट बागी विधायकों ने बनाया सीक्रेट हेडक्वार्टर! प्रशांत किशोर के पुराने नेटवर्क की मदद से ‘ममता मुक्त TMC’ की तैयारी TMC Rebellion Secret War Room: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मचे घमासान के बीच नया खुलासा हुआ है. तारक सिंह और शांतनु सेन के बाद 60 बागी विधायकों ने ममता बनर्जी से अलग ‘नया वॉर रूम’ तैयार कर लिया है. चुनाव आयोग में सिंबल पर दावा ठोकने की तैयारी की क्या है इनसाइड स्टोरी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 177 सीटों पर धांधली का ममता बनर्जी ने लगाया आरोप, दिल्ली में भाजपा विरोधी ‘चक्रव्यूह’ बनाने का ऐलान Mamata Banerjee Rigging Claim: कोलकाता में मेगाफोन लेकर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने बंगाल की 177 सीटों पर मतगणना में धांधली करके चुनाव जीता है. उन्होंने आरोप लगाया कि घायल अभिषेक बनर्जी को भर्ती न करने के लिए अस्पतालों पर शुभेंदु प्रशासन का भारी दबाव था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट कर्नाटक कैबिनेट का ब्लूप्रिंट तैयार: दिल्ली में राहुल-खरगे संग सिद्धारमैया और शिवकुमार की हाई-लेवल बैठक Karnataka: डीके शिवकुमार 3 जून बुधवार को कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं. शपथ लेने से पहले शिवकुमार और सिद्धारमैया ने अगले मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली में राहुल गांधी और खरगे के साथ मंथन की. दोनों नेता सोमवार को दिल्ली पहुंच गए थे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट जर्मनी ने हिंदुस्तानीयों को दी बड़ी राहत, 3 जून से ट्रांजिट वीजा की पाबंदी पूरी तरह समाप्त Germany Transit Visa: जर्मनी ने हिंदुस्तानीय यात्रियों को बड़ी राहत दी है. ट्रांजिट वीजा की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट अमित शाह और नितिन नबीन से मिले अन्नामलाई, जल्द कर सकते हैं बीजेपी छोड़ने की घोषणा Annamalai: बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने और नया दल बनाने की अटकलों के बीच मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट CBSE OSM: बोले जयराम रमेश- अधिकारियों का तबादला गड़बड़ी का सबूत, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा CBSE OSM: कांग्रेस ने सीबीएसई की ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र प्रशासन पर निशाना साधा है. बोर्ड के चेयरमैन और सचिव के तबादले के बाद पार्टी ने कहा कि जवाबदेही केवल नौकरशाहों की नहीं, बल्कि नेतृत्वक नेतृत्व की भी तय होनी चाहिए. कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को कर देगा तबाह, रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण, जानें खूबियां RudraM II Missile: हिंदुस्तान ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी बढ़त हासिल की है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और हिंदुस्तानीय वायु सेना (IAF) ने स्वदेशी रूप से विकसित रुद्रम-II एयर-टू-सर्फेस एंटी-रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन 2.0 के तहत झारखंड प्रशासन और केंद्र के जल शक्ति मंत्रालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 6,500 करोड़ रुपये की लंबित सहायता राशि जारी करने की मांग उठाई. बैठक में ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं, फंडिंग, निगरानी और परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट विधान परिषद चुनाव: AIMIM ने RJD से मांगी एक सीट, अख्तरुल इमान बोले- रिश्ता बना रखना चाहते हैं तो हमें मौका दें Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की टेंशन कहीं ना कहीं बढ़ने वाली है. AIMIM की ओर से विधान परिषद की एक सीट की डिमांड की गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट बिहार के पंचायत प्रशासन भवनों में खुलेंगे डाकघर-आधार सेंटर और पुस्तकालय, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं Bihar News: बिहार के गांवों में अब डाकघर, आधार सेवा केंद्र, पुस्तकालय और बैंकिंग जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी. पंचायत प्रशासन भवनों को बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट Success Story: रजरप्पा की बेटी ने कर दिया कमाल, 21 साल की उम्र में बना दिया स्वदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA Success Story: झारखंड के रजरप्पा की 21 वर्षीय श्रेया पंडा ने स्वदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA विकसित कर नई मिसाल कायम की है. शिक्षा क्षेत्र के लिए तैयार यह रोबोट एआई, रोबोटिक्स और कोडिंग की व्यावहारिक जानकारी देने में सक्षम है. श्रेया की उपलब्धि युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा बनी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट CBSE री-ईवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक, 2 मिनट में भेजी गई 15 लाख हिट्स CBSE Revaluation Portal: सीबीएसई बोर्ड के री-इवैल्यूएशन पोर्टल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बोर्ड की साइबर सिक्योरिटी टीम ने जानकारी दी है कि री-ईवैल्यूएशन प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर साइबर हमले की कोशिश की गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट EV ने कैसे दिया 89 kmpl का माइलेज? जानिए वह गणित जिसने पेट्रोल कारों को पीछे छोड़ दिया एक लीटर पेट्रोल के बराबर ऊर्जा पर 89 किलोमीटर तक चलने वाली EV ने सभी को चौंका दिया है. जानिए इलेक्ट्रिक कारें पेट्रोल और डीजल वाहनों से इतनी ज्यादा एफिशिएंट क्यों मानी जाती हैं. यहां

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top