Hot News

June 25, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

8 साल बाद भी बरकरार है ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का क्रेज, यूट्यूब पर पार किया 650 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड

Sapna Choudhary Superhit Song Teri Aakhya Ka Yo Kajal: यूट्यूब और सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए गाने आते हैं और कुछ दिनों में लोग उन्हें भूल जाते हैं. लेकिन हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का एक गाना ऐसा है, जिसका जादू सालों बाद आज भी वैसा ही बना हुआ है. हम बात कर रहे हैं उनके सबसे आइकॉनिक और ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर गाने ‘तेरी अखियां का यों काजल’ की. इस गाने ने रिलीज के बाद जबरदस्त रिकॉर्ड बना लिया था और आज भी यह लोगों के बीच उतनी ही लोकप्रियता बनाए हुए है. खास बात यह है कि यह गाना करीब 8 साल पहले आया था, लेकिन आज भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है. इस गाने ने कैसे बदली सपना चौधरी की किस्मत? (Sapna Choudhary Career Turning Point) यही वो गाना है जिसने सपना चौधरी को हरियाणा की पहचान से निकालकर पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाई. ‘तेरी अखियां का यों काजल’ में उनका सादा सा सूट वाला देसी अंदाज और दमदार डांस स्टेप्स लोगों को काफी पसंद आए. गाना रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गया और सपना चौधरी को बड़े लेवल पर पहचान मिलने लगी. इस गाने का क्रेज सिर्फ आम लोगों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि कई बार बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स भी इस पर डांस करते नजर आ चुके हैं. यह भी पढ़ें: सपना चौधरी के देसी ठुमकों ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर छाया ‘मटक मटक के’ सॉन्ग Teri Aakhya Ka Yo Kajal YouTube Views: 8 साल मे बटोरे 650 मिलियन से ज्यादा व्यूज इस गाने ने यूट्यूब पर 664 मिलियन से ज्यादा व्यूज का बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया है. इतनी बड़ी संख्या में व्यूज मिलना इसे खास बनाता है और यही वजह है कि किसी भी रीजनल गाने के लिए इस लेवल की पॉपुलैरिटी हासिल करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है. यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary Divorce: सपना पर था अफेयर का शक, इसलिए मारपीट करता था पति? को-स्टार का बड़ा दावा The post 8 साल बाद भी बरकरार है ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का क्रेज, यूट्यूब पर पार किया 650 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं सबसे अलग और खूबसूरत नाम? ये 20 प्यारे नाम देंगे उसे एक खास पहचान

Rare Baby Girl Names: घर पर एक बेटी का जन्म होते ही पूरे परिवार में खुशियों की लहर सी दौड़ जाती है. घर और परिवार वालों को ऐसा महसूस होता है जैसे उनकी कोई मन्नत पूरी हो गयी हो. बच्ची की पहली किलकारी सुनते ही माता-पिता सबकुछ भूल जाते हैं. यह जितना प्यारा एहसास होता है उतनी ही इसमें जिम्मेदारियां भी होती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी है इस नन्हीं सी जान के लिए एक नाम का चुनाव करना. आजकल हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनकी लाडली का नाम बिल्कुल हटके, छोटा सा और डीप मीनिंग वाला हो, जो उसे पूरी दुनिया में एक बिलकुल ही अलग पहचान दे सके. अगर आपके घर पर भी एक बेटी का जन्म हुआ है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपकी बेटी के लिए कुछ बहुत ही कम सुने गए नामों की एक लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम सुनने में जितने मॉडर्न और स्वीट हैं, इनके अर्थ भी उतने ही खूबसूरत हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर. आपकी बेटी के लिए बेहद ही कम सुने गए खूबसूरत नाम आद्विका: इस नाम का मतलब होता है अद्वितीय या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो. अनाविका: इस नाम का मतलब होता है शांतिप्रिय या सौम्य. अनविया: इसका अर्थ होता है ज्ञान की देवी या जो सब पर कृपा करे. आरिका: इस नाम का मतलब होता है सुंदर या कमल का फूल. इनाया: यह एक बेहद कोमल सा नाम है जिसका अर्थ होता है सहानुभूति या ईश्वर का उपहार. इवांका: इसका अर्थ होता है ईश्वर का उपहार. इशानी: भगवान शिव की पत्नी यानी माता पार्वती को इशानी कहा जाता है. ट्रेडिशनल होते हुए भी यह नाम बेहद ही यूनिक है. कायरा: सुनने में बेहद मॉडर्न लगने वाले इस नाम का मतलब होता है शांतिपूर्ण या अनोखी. गाम्या: इस सुंदर नाम का मतलब होता है सुंदर भाग्य या पाने योग्य. जियाना: इसका नाम का अर्थ होता है साहसी या बोल्ड. त्विषा: इस नाम का अर्थ होता है प्रकाश, चमक या सूरज की किरण. तारांशी: इस नाम का मतलब होता है तारों का अंश या आकाशगंगा. प्रिशा: इसका बेहद खूबसूरत मतलब होता है भगवान का दिया हुआ उपहार या प्यारी. पीहू: यह नाम सुनने में बहुत चुलबुला है और इसका अर्थ होता है चिड़िया की चहचहाहट. बानी: माता सरस्वती का एक नाम बानी भी है, जिसका अर्थ होता है ज्ञान की देवी. मिहिका: इस बेहद प्यारे नाम का मतलब होता है ओस की बूंदें या धुंध. मायरा: इस नाम का अर्थ होता है प्रिय या अमृत. रीवा: नर्मदा नदी का एक नाम रीवा भी है और इसका मतलब तारा या फुर्तीली होता है. समायरा: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर द्वारा संरक्षित या रात की जादुई कहानी. ह्रिदा: इस छोटे और यूनिक नाम का मतलब होता है दिल या शुद्ध. ये भी पढ़ें: घर आई लक्ष्मी के लिए बेस्ट हैं ये 3 अक्षरों वाले नाम, बोलने में आसान और अर्थ भी बेहद खास ये भी पढ़ें: मां दुर्गा के इन 20 नामों में छिपा है शक्ति, सौभाग्य और सफलता का आशीर्वाद, अर्थ जानकर तुरंत कर लेंगे पसंद The post बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं सबसे अलग और खूबसूरत नाम? ये 20 प्यारे नाम देंगे उसे एक खास पहचान appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समस्तीपुर में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर । सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त हिंदुस्तान अभियान योजना के अंतर्गत दिनांक 17 जून 2026 से 26 जून 2026 तक आयोजित सप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं के माध्यम से आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करना है। इसी क्रम में दिनांक 25 जून 2026 को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा जन-जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही समाहरणालय सभाकक्ष में दीप प्रज्ज्वलन, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी प्वाइंट, रंगोली कार्यक्रम तथा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला स्पोर्ट्स कार्यालय, जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र एवं एनसीसी कैडेट्स विंग के लगभग 550 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा), समस्तीपुर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर, अधीक्षक, मद्य निषेध, समस्तीपुर, प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा, समस्तीपुर, जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी, समस्तीपुर, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, समस्तीपुर, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, समस्तीपुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

बिहार, समस्तीपुर

वीबी-जी राम जी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर में वीबी-जी राम जी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पूरे देश में वीबी-जी राम जी योजना दिनांक 01 जुलाई 2026 से लागू की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक ग्राम पंचायतों को ऐसा विकसित बनाना है, जहां शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में प्रभावी कार्य हो, अकुशल श्रमिकों को कौशलयुक्त बनाया जा सके तथा प्रत्येक व्यक्ति किसी-न-किसी आजीविका से जुड़ा हो। उन्होंने बताया कि योजना में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, गरीबी उन्मूलन, स्त्री सशक्तिकरण, युवाओं तथा अन्नदाता किसानों के हितों पर विशेष जोर दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि एमआर सात दिनों के भीतर निर्गत होगा तथा अगले तीन दिनों के अंदर डीबीटी के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि समस्तीपुर जिले में 30 जून तक सभी मनरेगा कर्मियों एवं सभी पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण पूर्ण करा दिया जाएगा, ताकि योजना का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्तीपुर, बेगूसराय एवं खगड़िया जिले के कार्यपालक अभियंता, कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला वित्त प्रबंधक, लेखा सहायक, जिला अंकेक्षण प्रबंधक, अंकेक्षण सहायक एवं खगड़िया जिले के युवा पेशेवर उपस्थित थे। कार्यक्रम में सरायरंजन, उजियारपुर, खानपुर एवं मोरवा के कार्यक्रम पदाधिकारी मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

आपातकाल की वर्षगांठ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना– प्रदर्शन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : आज ही के दिन 25 जून 1975 को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी ने सुबह-सुबह आपातकाल की घोषणा की थी। दरअसल वह घोषणा लोकतंत्र को कब्जे में लेने की थी, मौलिक कर्तव्यों को बन्दी बनाने की थी। कांग्रेस की इस काली करतूत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हिंदुस्तानीय लोकतंत्र का सबसे दुःखद व काला अध्याय आपातकाल था। इस निमित्त गुरुवार को भाजपा सरायरंजन दक्षिणी में अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा बांह में काली पट्टी बांधकर खजुरी चौक पर धरना एवं विरोध –प्रदर्शन किया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में मण्डल प्रभारी राजकुमार दास, मण्डल महामंत्री कुंदन सिंह,दुर्गा सिंह,कन्हाईलाल साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

शिक्षा, समस्तीपुर

भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी की जयंती मनी 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन , : प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगापुर में गुरुवार को प्रसिद्ध हिंदुस्तानीय स्वतंत्रता सेनानी एवं नेतृत्वज्ञ सुचेता कृपलानी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि सुचेता कृपलानी का जन्म 25 जून 1908 को हरियाणा राज्य के अंबाला शहर में हुआ था। वह उत्तर प्रदेश की चौथी एवं हिंदुस्तान की प्रथम स्त्री मुख्यमंत्री थी। उन्होंने संविधान के साथ हिंदुस्तानीय समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर शिक्षक –शिक्षिकाओं में त्रिभुवन प्रसाद शर्मा, राज कुमार,नूतन कुमारी ज्योति कुमारी रुबी कुमारी आरती कुमारी,रिंकू कुमारी, शुभम कुमारी,सृष्टि सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वेनेजुएला में भूकंप का कहर, अब तक 164 लोगों की मौत 971 घायल; राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने किया कंफर्म

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में बुधवार शाम आए लगातार दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी. देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को बताया कि इस आपदा में अब तक कम से कम 164 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 971 लोग घायल हुए हैं. रोड्रिगेज ने कहा कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि मलबे में कई और लोग दबे हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के इन भूकंपों के बाद आपातकालीन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चला रही हैं. पड़ोसी देशों तक महसूस हुए झटके कार्यवाहक राष्ट्रपति ने बताया कि ला गुएरा प्रांत इस प्राकृतिक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा- कई इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं और बचाव अभियान लगातार जारी है. भूकंप के झटके इतने ताकतवर थे कि पड़ोसी देशों तक भी महसूस किए गए. ब्राजील के अमेजन क्षेत्र में एहतियात के तौर पर कई इमारतों को खाली कराया गया, जबकि अन्य प्रभावित इलाकों में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी अधिकारियों के अनुसार, दोनों शक्तिशाली भूकंपों के बाद बचावकर्मी लगातार क्षतिग्रस्त इमारतों और मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं. कई क्षेत्रों में सड़क और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे राहत कार्यों में चुनौतियां सामने आ रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरा दुख जाहिर किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की जनता वेनेजुएला की प्रशासन और वहां के लोगों के साथ खड़ी है. पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि हिंदुस्तान इस कठिन समय में हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है. अमेरिका ने भेजी राहत और बचाव सहायता अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी घोषणा की है कि अमेरिका तत्काल खोज एवं बचाव दल, चिकित्सा संसाधन तथा मानवीय सहायता वेनेजुएला भेज रहा है. रुबियो ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने और बचाव कार्यों को मजबूत करने के लिए अमेरिकी एजेंसियां स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रही हैं. जापान में भी आया 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप इसी बीच जापान के उत्तरी तट के पास गुरुवार को 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. हालांकि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने साफ कर दिया है कि इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है. एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 50 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. प्रारंभिक रिपोर्ट में इसकी तीव्रता 6.9 बताई गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7.2 कर दिया गया. भूकंप के झटके जापान के पूर्वोत्तर क्षेत्रों के साथ-साथ राजधानी तोक्यो में भी हल्के रूप से महसूस किए गए. इसे भी पढ़ें वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजरवेनेजुएला में तबाही का डबल झटका: एक मिनट में आए दो बड़े भूकंप फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं जापान प्रशासन के शीर्ष प्रवक्ता मिनोरू किहारा ने बताया कि भूकंप के बाद तत्काल किसी व्यक्ति के हताहत होने या बड़े पैमाने पर संपत्ति नुकसान की सूचना नहीं मिली है. हालांकि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि प्रशासन की आपातकालीन टीम स्थिति का लगातार आकलन कर रही है और जरूरत पड़ने पर राहत कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार है. Also Read: ऐसा लग रहा जैसे वेनेजुएला पर हजारों बम बरसे हों, बदहवास अपनों को ढूंढती आंखें; भूकंप से मचा हाहाकार; लगी इमरजेंसी The post वेनेजुएला में भूकंप का कहर, अब तक 164 लोगों की मौत 971 घायल; राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने किया कंफर्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लव और मर्डर का खेल : मंगेतर केतन की हत्या के बाद अब प्रेमी-प्रेमिका सिया और चेतन में ब्लेम गेम

Ketan Agarwal Murder Case : इंडियन एक्सप्रेस की समाचार के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपी चेतन चौधरी ने दावा किया कि वह सिया के साथ भाग जाना चाहता था, लेकिन सिया ही थी जिसने केतन को रास्ते से हटाने की जिद की. दूसरी तरफ, सिया ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए पुलिस को बताया कि केतन को मारने का आइडिया पूरी तरह चेतन का था. सिया ने यह भी आरोप लगाया कि 14 जून को जब हत्या की पहली कोशिश नाकाम रही, तो चेतन उसके सामने फूट-फूटकर रोया था. यह सिर्फ खुद को बचाने का है पैंतरा : पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने बताया- दोनों आरोपी खुद को पाक-साफ दिखाने और सजा से बचने के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. लेकिन हमारे पास ऐसे पुख्ता सबूत हैं जो साबित करती हैं कि केतन को ठिकाने लगाने की इस साजिश में दोनों बराबर के भागीदार थे. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पुलिस को यह भी पता चला है कि 31 मई से 4 जून के बीच सिया और चेतन ने पुणे के एक कैफे में मुलाकात की थी. पुलिस को शक है कि इसी बैठक में हत्या का पूरा खाका तैयार किया गया था. 18 जून को लोहागढ़ किले के निकट एक घाटी में हुई थी केतन की हत्या पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने 18 जून को पुणे में लोहागढ़ किले के निकट एक घाटी में उन्हें कथित तौर पर धक्का दे दिया था. सिया गोयल (20) और चौधरी (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है. अग्रवाल और गोयल की शादी नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक महल में होने वाली थी. पिता के रियल एस्टेट बिजनेस में डायरेक्टर था केतन मृतक केतन अग्रवाल बोस्टन से मास्टर डिग्री पूरी कर हिंदुस्तान लौटा था और अपने पिता के रियल एस्टेट बिजनेस में डायरेक्टर था. केतन और सिया का परिवार 1990 के दशक से एक-दूसरे को जानता था. इसी साल फरवरी में गुलबर्गा में एक शादी के दौरान दोनों मिले और परिवारों की मर्जी से एक हफ्ते के भीतर दोनों की सगाई हो गई. पुणे कारोबारी हत्या मामले में एसआईटी गठित करने का निर्देश महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी राजू खरे ने प्रशासन को केतन अग्रवाल की हत्या मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया. NCP नेता सुनील शेलके ने गोयल के परिवार को भी आरोपी बनाने की मांग की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सदस्य सुनील शेलके ने राज्य विधानसभा में यह मुद्दा उठाया और मांग की कि हत्या के मामले में गोयल के परिवार को भी आरोपी बनाया जाये. उन्होंने दावा किया कि गोयल परिवार ने अग्रवाल परिवार से उसके (सिया) किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की जानकारी छिपाई थी और कहा कि हत्या का मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाना चाहिए. खरे ने प्रशासन को हत्या की जांच के लिए एक एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया. ये भी पढ़ें: पुणे मर्डर केसः दीवाली पार्टी में हुई दोस्ती, मंगेतर की मौत तक पहुंची कहानी The post लव और मर्डर का स्पोर्ट्स : मंगेतर केतन की हत्या के बाद अब प्रेमी-प्रेमिका सिया और चेतन में ब्लेम गेम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राम मंदिर दान विवाद पर BJP प्रदेश अध्यक्ष का बयान, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर की दान राशि की चोरी का मामला अब नेतृत्वक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. जांच को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस बीच, मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट उत्तर प्रदेश प्रशासन को सौंप दी है. यह रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को दी गई है. SIT रिपोर्ट के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई दिल्ली में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए SIT का गठन किया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. इसके साथ ही, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के संभावित इस्तीफे की अटकलों पर भी उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया. #WATCH | Delhi | On alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement case, Uttar Pradesh BJP chief Pankaj Chaudhary says, “The CM has taken strict action in this matter and an SIT has been constituted. Once the SIT report comes, everything will become clear.” “It would be too… pic.twitter.com/asRMQxUYJT — ANI (@ANI) June 25, 2026 जानिए राम मंदिर दान विवाद बतादें कि राम मंदिर दान राशि चोरी का मामला उस समय चर्चा में आया जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों पर मंदिर में आने वाले दान और वित्तीय लेनदेन में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए गए. आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. हालांकि अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है और किसी भी व्यक्ति की भूमिका आधिकारिक रूप से साबित नहीं हुई है. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का नाम भी चर्चाओं में आया, लेकिन उनके खिलाफ कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है. जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस संग मिलकर मुलायम की विरासत डुबो रही सपा The post राम मंदिर दान विवाद पर BJP प्रदेश अध्यक्ष का बयान, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर

Venezuela Earthquake Photos: वेनेजुएला में बुधवार 24 जून 2026 की रात को आए दो बेहद शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है. इनकी तीव्रता क्रमश: 7.1 और 7.5 दर्ज की गई. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, ये दोनों बड़े झटके राजधानी काराकस के पास मात्र 39 सेकंड के अंतर पर आए, जिससे कई बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं, सड़कें फट गईं और हालात बिल्कुल युद्ध जैसे नजर आने लगे.  1967 के बाद आए इस सबसे भयानक भूकंप के चलते कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि अब तक इस घटना में 32 लोगों के मारे जाने और 700 लोगों के घायल होने की सूचना है. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर मृतकों का सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन USGS ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस आपदा में 10 हजार से 1 लाख लोगों तक के मारे जाने की आशंका है. सोशल मीडिया पर इस त्रासदी के दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं, जहाँ बदहवास लोग नम आँखों से अपनों को तलाशते हुए भाग रहे हैं. 10 फोटोज में देखें तबाही के मंजर कभी किसी का घर अब मलबे का ढेर… भूकंप के बाद टूटे कंक्रीट के बीच बचाव दल जिंदगी के निशान तलाश रहा है. मलबे के अंधेरे में जिंदगी की तलाश… वेनेजुएला में भूकंप के बाद रातभर राहतकर्मी टूटी इमारतों के बीच फंसे लोगों को बचाने की कोशिश में जुटे रहे. हर पत्थर के नीचे किसी की उम्मीद छिपी है. सुबकती मां को बेटे की सांत्वना… भूकंप की दहशत के बाद घर छोड़कर बाहर आए फिर घर ही नहीं बचा. रोती और आंसुओं को संभालने की कोशिश करती मां को सहारा और सांत्वाना देता बेटा. तबाही के बीच भी डटे हैं रक्षक… सुरक्षा बल और राहत दल रात के अंधेरे में लोगों की मदद और बचाव अभियान में जुटे हैं. प्रकृति के एक झटके ने सब कुछ बदल दिया… गिरी हुई दीवारों के नीचे फंसी कार उस तबाही की गवाही दे रही है, जिसने पलभर में शहर का चेहरा बदल दिया. मलबे से ज्यादा दर्द आंखों में दिखता है… भूकंप के बाद अपनों और अपने घरों को खोने के डर से टूटे एक इंसान को लोग संभालते नजर आए. जो अपने हाथ नहीं उन्हें बचाना जरूरी… भूकंप के बाद वृद्ध लोगों को सबसे पहले रेस्क्यू किय गया. उन्हें हॉस्पिटल कंपाउंड में ही व्यवस्थित तरीके से सभी जरूरी चीजों के साथ सुरक्षित किया गया. उजड़े आशियाने के बीच एक बुजुर्ग अपने हाथों से रास्ता बना रहा है… तबाही के बाद जिंदगी को फिर से जोड़ने की छोटी सी कोशिश. ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारतें… कंक्रीट के इन मलबों में दबे हैं कई सपने, कई यादें और कई अधूरी कहानियां. सर्च लाइट की रोशनी में जारी है उम्मीद की तलाश… बचावकर्मी मलबे के हर हिस्से में जिंदगी की एक आहट खोज रहे हैं. एक मां की गोद में सिमटी बच्ची और आंखों में छिपा डर… भूकंप की त्रासदी के बीच यह तस्वीर इंसानी दर्द की सबसे मार्मिक कहानी कहती है. मलबे के पहाड़ के बीच इंसानियत की मिसाल… नागरिक, स्वयंसेवक और बचावकर्मी मिलकर उम्मीद की एक नई सुबह तलाश रहे हैं. ये भी पढ़ें:- न्यूयॉर्क के किंगमेकर बने जोहरान ममदानी, प्राइमरी चुनावों उनके 3 कैंडिडेट ने दर्ज की धमाकेदार जीत, हैवीवेट नेताओं को हराया ये भी पढ़ें:- PoK को तड़पाकर दम लेगी मुनीर की पलटन! विरोध करने की सजा- आटा, तेल और दवाई की नाकेबंदी; हालात बेकाबू The post वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top