Hot News

July 21, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘मुझे फिर एंटी-नेशनल कहा जाएगा’, छात्रों के सपोर्ट में बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है

Diljit Dosanjh Student Protest: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सीजेपी (CJP) आंदोलन के तहत प्रदर्शन कर रहे छात्रों का सपोर्ट किया है. दिलजीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अपनी बात रखने की वजह से उन्हें एक बार फिर एंटी-नेशनल कहा जाता है, तो भी उन्हें इसकी परवाह नहीं है. Diljit Dosanjh Instagram Statement: दिलजीत दोसांझ ने कहा-‘छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए’ दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर छात्रों के सपोर्ट में एक लंबा मैसेज लिखा. उन्होंने लिखा,”आज जो हुआ, वह बहुत गलत हुआ. छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए था. मैं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे छात्रों की मांगों को ध्यान से सुनें. लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है.” Diljit Recalls Farmers Protest Backlash: दिलजीत ने कहा- ‘मुझे फिर एंटी-नेशनल कहा जाएगा’ अपने पोस्ट में दिलजीत ने किसान आंदोलन के दौरान मिले विरोध और मुश्किलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “मुझे पहले भी कई बार एंटी-नेशनल कहा जा चुका है. अब भी लोग मुझे यही कहेंगे. किसान आंदोलन के बाद मुझे काफी विरोध झेलना पड़ा. कई कानूनी परेशानियां भी आईं, जिनके बारे में मैं आज भी खुलकर बात नहीं कर सकता. बाकी सब भगवान देख रहे हैं, वही सब अच्छा करेंगे.” सोनम वांगचुक के आंदोलन को मिल रहा सितारों का साथ सोनम वांगचुक ने 28 जून को सीजेपी के धरने में शामिल होकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू की थी. इसके बाद 20 जुलाई को सीजेपी की ‘संसद चलो’ रैली में हजारों लोग संसद की ओर मार्च करते हुए नजर आए. इस आंदोलन को शबाना आजमी, जीनत अमान, नसीरुद्दीन शाह और अभय देओल ने प्रशासन से सोनम वांगचुक के साथ बातचीत करने की अपील की है. इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, दिया मिर्जा, अनुराग कश्यप, शिल्पा राव भी छात्रों और आंदोलन के सपोर्ट में अपनी आवाज उठा चुके हैं. ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने पर वॉलंटियर्स ने पहुंचाई मदद, वीडियो The post ‘मुझे फिर एंटी-नेशनल कहा जाएगा’, छात्रों के सपोर्ट में बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Parliament Session LIVE: एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू, राज्यसभा में आज पेश हो सकता है वंदे मातरम बिल

Parliament Session LIVE: संसद के मानसून सत्र का मंगलवार को (21 जुलाई) दूसरा दिन है. पहले दिन की तरह आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं. विपक्ष नीट पेपर लीक और राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों को लेकर प्रशासन को घेरने की तैयारी में है, वहीं प्रशासन महत्वपूर्ण विधायी कामकाज को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी. संसद की हर हलचल और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ. The post Parliament Session LIVE: एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू, राज्यसभा में आज पेश हो सकता है वंदे मातरम बिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Farmers Delhi March LIVE : दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, शंभू बॉर्डर सील

Farmers Delhi March LIVE : हिंदुस्तान-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है. पंजाब के कई इलाकों से किसान मंगलवार ( 21 जुलाई) को किसान घाट पहुंचेंगे, जहां रैली आयोजित की जाएगी. इस मार्च के हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. The post Farmers Delhi March LIVE : दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, शंभू बॉर्डर सील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड: शहर में जमीन-मकान लेना हुआ महंगा, रजिस्ट्री के लिए देना होगा 10% अतिरिक्त सरचार्ज

Jharkhand Property Registration News: झारखंड के शहरी क्षेत्रों में जमीन, मकान या फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे लोगों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. राज्य प्रशासन ने ‘झारखंड नगरपालिका भूमि, भवन स्थानांतरण अधिभार नियमावली-2026’ लागू कर दी है. इसके लागू होने के साथ ही सभी शहरी निकाय क्षेत्रों-नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में भूमि और भवन के स्थानांतरण पर कुल निबंधन शुल्क का 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज भी खरीदार को देना होगा.  फिलहाल, जमीन या फ्लैट के निबंधन के लिए खरीदारों को संपत्ति के मूल्य अथवा प्रशासनी निर्धारित सर्किल रेट, जो अधिक हो, उसके आधार पर पांच प्रतिशत जीएसटी के अलावा चार प्रतिशत स्टांप शुल्क और तीन प्रतिशत निबंधन शुल्क समेत कुल सात प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना होता है. अब इसके साथ 10 प्रतिशत अतिरिक्त अधिभार भी जुड़ जायेगा. राज्य प्रशासन को अधिभार से मिलने वाली राशि संबंधित नगर निकायों को उपलब्ध करायी जायेगी. इसका उपयोग सड़क, पेयजल, नाली, स्ट्रीट लाइट, पार्क और अन्य शहरी आधारभूत सुविधाओं के विकास में किया जायेगा. रियल एस्टेट कारोबारी बोले- खरीदारों पर बढ़ेगा बोझ इधर, रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि नयी व्यवस्था से संपत्ति खरीदने वालों की शुरुआती लागत बढ़ेगी. बिल्डर मनोज सिंह कहते हैं कि रजिस्ट्री पहले से ही महंगी है. इसमें सरचार्ज की वसूली से क्रेता पर ही बोझ बढ़ेगा. हालांकि, प्रशासन का तर्क है कि सरचार्ज से मिलने वाला राजस्व अंततः शहरी विकास पर खर्च होगा. एक्सप्लेनर: 50 लाख की प्रोपर्टी लेने पर लगेंगे अतिरिक्त 35 हजार रुपये फिलहाल राज्य के किसी शहरी क्षेत्र में पहले 50 लाख रुपये की संपत्ति खरीदने पर जीएसटी के रूप में कुल मूल्य का पांच प्रतिशत यानी ढाई लाख रुपये देने होते हैं. इसके अलावा चार प्रतिशत स्टाम्प शुल्क के रूप में दो लाख रुपये और तीन प्रतिशत निबंधन शुल्क के रूप में डेढ़ लाख रुपये (कुल 3.5 लाख रुपये) का भुगतान करना होता है. नयी व्यवस्था लागू होने के बाद उक्त मूल्य की संपत्ति खरीदने पर कुल निबंधन शुल्क (3.5 लाख रुपये) का 10 प्रतिशत यानी 35000 रुपये अतिरिक्त सरचार्ज भी देना होगा. इस तरह नये नियमों के तहत 50 लाख रुपये की संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर कुल छह लाख 35 हजार रुपये शुल्क के रूप में देने होंगे. ये भी पढ़ें: मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट की बैठक, मॉनसून सत्र पर लग सकती है मुहर ये भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश ने माउंट कुन फतह कर रचा इतिहास, सैनिक स्कूल तिलैया से कर चुके हैं पढ़ाई The post झारखंड: शहर में जमीन-मकान लेना हुआ महंगा, रजिस्ट्री के लिए देना होगा 10% अतिरिक्त सरचार्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिक्किम टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, देखें Video

सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना के निर्माणाधीन सुरंग (टनल) में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. यह हादसा समरदुंग, झोलुंगे इलाके में हुआ. जिला प्रशासन के मुताबिक, अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों के शवों को सिंगतम जिला अस्पताल, एसटीएनएम अस्पताल गंगटोक और नामची जिला अस्पताल भेजा गया है. सुरंग में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं. इस अभियान में नामची जिला प्रशासन के साथ एनएचपीसी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिक्किम पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभाग जुटे हुए हैं.सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) भी पूरे अभियान पर लगातार नजर बनाए हुए है. प्रशासन का कहना है कि बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना सबसे बड़ी प्राथमिकता है. The post सिक्किम टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कहीं राहत तो कहीं बढ़ी कीमत, बिहार-झारखंड समेत चेक करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल रेट

Petrol Diesel Price: देश में 21 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अलग-अलग शहरों में बदलाव देखने को मिला. कई बड़े शहरों में रेट स्थिर रहे, जबकि बिहार और झारखंड के कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ तो कुछ जगहों पर कीमत बढ़ी. पटना में पेट्रोल ₹113.53 और डीजल ₹99.54 प्रति लीटर पहुंच गया. वहीं, रांची में पेट्रोल ₹1.02 और डीजल ₹0.90 प्रति लीटर महंगा हुआ. आज पेट्रोल का क्या रेट है? दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर पर स्थिर है. मुंबई में पेट्रोल ₹111.21, कोलकाता में ₹113.51 और चेन्नई में ₹107.76 प्रति लीटर है. वहीं, पटना में पेट्रोल का रेट बढ़कर ₹113.53 प्रति लीटर हो गया. झारखंड में रांची में पेट्रोल ₹1.02 महंगा होकर ₹106.19 प्रति लीटर पहुंच गया. देवघर में कीमत ₹0.95 घटकर ₹104.99 और धनबाद में ₹0.13 घटकर ₹105.36 प्रति लीटर हो गई. पेट्रोल रेट टेबल: शहर 20 जुलाई का रेट 21 जुलाई का रेट बदलाव पटना ₹113.37 ₹113.53 +₹0.16 बेगूसराय ₹113.94 ₹113.59 -₹0.35 भागलपुर ₹114.37 ₹113.61 -₹0.76 दरभंगा ₹114.16 ₹114.10 -₹0.06 गया ₹114.31 ₹113.93 -₹0.38 मुजफ्फरपुर ₹114.10 ₹114.10 कोई बदलाव नहीं देवघर ₹105.94 ₹104.99 -₹0.95 धनबाद ₹105.49 ₹105.36 -₹0.13 जमशेदपुर  ₹105.22 ₹105.28 +₹0.06 रांची ₹105.17 ₹106.19 +₹1.02 लखनऊ ₹101.89 ₹101.86 -₹0.03 नोएडा ₹101.96 ₹101.96 कोई बदलाव नहीं दिल्ली ₹102.12 ₹102.12 कोई बदलाव नहीं कोलकाता ₹113.51 ₹113.51 कोई बदलाव नहीं मुंबई ₹111.21 ₹111.21 कोई बदलाव नहीं चेन्नई ₹107.76 ₹107.76 कोई बदलाव नहीं बेंगलुरु ₹111.68 ₹110.82 -₹0.86 गुरुग्राम ₹102.97 ₹102.97 कोई बदलाव नहीं भोपाल ₹114.57 ₹114.54 -₹0.03 डीजल के दाम में क्या बदलाव हुआ? डीजल की कीमतों में भी अलग-अलग शहरों में बदलाव हुआ है. दिल्ली में डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर स्थिर है. मुंबई में यह ₹97.83 और कोलकाता में ₹99.82 प्रति लीटर है. पटना में डीजल ₹0.18 महंगा होकर ₹99.54 प्रति लीटर हो गया. रांची में डीजल का रेट ₹0.90 बढ़कर ₹101.31 प्रति लीटर पहुंच गया. हालांकि, देवघर में डीजल ₹0.85 और भागलपुर में ₹0.71 प्रति लीटर सस्ता हुआ है. डीजल रेट टेबल: शहर 20 जुलाई का रेट 21 जुलाई का रेट बदलाव पटना ₹99.36 ₹99.54 +₹0.18 बेगूसराय ₹99.90 ₹99.57 -₹0.33 भागलपुर ₹100.30 ₹99.59 -₹0.71 दरभंगा ₹100.10 ₹100.05 -₹0.05 गया ₹100.26 ₹99.91 -₹0.35 मुजफ्फरपुर ₹100.05 ₹100.05 कोई बदलाव नहीं देवघर ₹101.06 ₹100.21 -₹0.85 धनबाद ₹100.67 ₹100.56 -₹0.11 जमशेदपुर  ₹100.42 ₹100.48 +₹0.06 रांची ₹100.41 ₹101.31 +₹0.90 लखनऊ ₹95.36 ₹95.36 कोई बदलाव नहीं नोएडा ₹95.44 ₹95.44 कोई बदलाव नहीं दिल्ली ₹95.20 ₹95.20 कोई बदलाव नहीं कोलकाता ₹99.82 ₹99.82 कोई बदलाव नहीं मुंबई ₹97.83 ₹97.83 कोई बदलाव नहीं चेन्नई ₹99.55 ₹99.55 कोई बदलाव नहीं बेंगलुरु ₹99.56 ₹98.77 -₹0.79 गुरुग्राम ₹95.64 ₹95.64 कोई बदलाव नहीं भोपाल ₹99.64 ₹99.64 कोई बदलाव नहीं कच्चे तेल की कीमत फिर क्यों चर्चा में है? अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कई महीनों के ऊंचे स्तर के करीब बनी हुई हैं. मंगलवार को ब्रेंट क्रूड करीब 89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. पिछले दिन ब्रेंट क्रूड 1.3% बढ़कर 89.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि WTI क्रूड 0.9% चढ़कर 83.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. तेल की कीमतों में यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को लेकर सख्त बयान के बाद बाजार में चिंता बढ़ी. इसके अलावा, यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री प्रतिबंध की घोषणा की है. इससे दुनिया भर में तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इस महीने कच्चे तेल की कीमत करीब 20% बढ़ चुकी है. The post कहीं राहत तो कहीं बढ़ी कीमत, बिहार-झारखंड समेत चेक करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल रेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान पर फिर बरसे अमेरिकी बम, बंदर अब्बास समेत कई शहरों में धमाके

अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर बड़े सैन्य हमले किए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बहुत ही अधिक बढ़ गया है. इन हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात और बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है. अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर यह मिलिट्री एक्शन शुरू किया गया. सेंटकॉम का दावा है कि हमले ईरान की उन सैन्य ताकत को कमजोर करने के लिए किए गए, जिनका इस्तेमाल होर्मुज स्ट्रेट (होर्मुज जलडमरूमध्य/Strait of Hormuz) में गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर हमलों में किया जा रहा था. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे व्यस्त और अहम ट्रेड रूट में से एक माना जाता है. बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में जोरदार धमाका अमेरिका के हमले शुरू होते ही ईरानी प्रशासनी टीवी ने बताया कि होर्मुज के पास स्थित रणनीतिक बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में जोरदार धमाका हुआ. इसके कुछ देर बाद मेहर न्यूज एजेंसी ने समाचार दी कि बुशेहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के आसपास एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए हैं. इससे साफ है कि ईरान ने किसी भी हमले से निपटने के लिए अपनी सैन्य तैयारी और सतर्कता बढ़ा दी है. चाबहार और कोनारक में भी कई धमाके ईरानी मीडिया के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी शहर चाबहार और कोनारक में भी कई धमाके हुए हैं. ये दोनों शहर ओमान की खाड़ी के किनारे स्थित हैं. कोनारक में ईरानी नौसेना का बड़ा बेस है, जबकि चाबहार ईरान के सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक बंदरगाहों में शामिल है. अल जजीरा ने फार्स न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि केश्म द्वीप पर एक के बाद एक कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इन विस्फोटों के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है. ये भी पढ़ें: कुवैत का दावा : ईरानी मिसाइल और ड्रोन से हमला, अलर्ट मोड पर एयर डिफेंस सिस्टम इस बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान के प्रशासनी प्रसारक आईआरआईबी (IRIB) ने एक्स पर एक जलते हुए जहाज की तस्वीर साझा की. आईआरआईबी का दावा है कि यह तस्वीर होर्मुज स्ट्रेट की है. आईआरआईबी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अमेरिका पर भरोसा करने का नतीजा… कुछ घंटे पहले होर्मुज का नजारा… The post ईरान पर फिर बरसे अमेरिकी बम, बंदर अब्बास समेत कई शहरों में धमाके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जन नायकन से लेकर द इंडिया स्टोरी तक, जानें कौन-कौन सी फिल्में हो रही हैं इस हफ्ते थिएटर में रिलीज

Bollywood Films Releasing in Theatre this Week: अगर आप इस हफ्ते नई फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइये क्योंकि इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रही हैं कई शानदार फिल्में. रोमांटिक ड्रामा से लेकर कॉमेडी और एक्शन तक. आइये जानते हैं, 20 जुलाई से 26 जुलाई, 2026 के बीच कौन-कौन सी फिल्में हो रही हैं  रिलीज. जन नायकन  (Jana Nayagan) – 23 July, 2026 सी. एम विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म जन नायकन 23 जुलाई को थिएटर में  रिलीज होने जा रही है. फिल्म में थलापति विजय के अलावा पूजा हेंगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वशुदेव और प्रियमणि है. एच.विनोथ की यह फिल्म पॉलिटिकल थ्रिलर है और एक ईमानदार और निडर पूर्व पुलिस अधिकारी की कहानी दर्शाती है, जो भ्रष्ट व्यवस्था और ताकतवर नेताओं के खिलाफ लड़ता हैं. दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दुल्हनिया ले आएगी (Dulhaniya Le Aaeegi) – 24 July, 2026 अगर आपको कॉमेडी फिल्में देखने का शोक है, तो आप इसे थिएटर में देख सकते हैं. ‘दुल्हनिया ले आएगी’ खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा और ओंकार कपूर की पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी  ‘नव्या’ (खुशाली) की भव्य शादी के इर्द-गिर्द घूमती है. आकाश आदित्य लामा की यह फिल्म 24 जुलाई को थिएटर में रिलीज होगी. तेरा यार हूं मैं (Tera Yaar Hoon Main) – 24 July, 2026 मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो दोस्ती, प्यार और रिश्तों के ताने-बाने को दिखाती है. इस फिल्म से फिल्म मेकर इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.  फिल्म में अमन इंद्र कुमार, परेश रावल, आकांक्षा शर्मा, जॉनी लीवर, और सुप्रिया पिलगांवकर है. यह फिल्म दर्शकों को इमोशनल करने के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन का वादा करती है. यह फिल्म आप 24 जुलाई को थिएटर में देख सकते हैं. उत्तर दा पुत्तर (Uttar Da Puttar)- 24 July, 2026 अन्नू कपूर स्टारर उत्तर दा पुत्तर वास्तु शास्त्र’, किस्मत और जिंदगी में सही दिशा जैसे अनोखे विषय पर आधारित है. यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में पवन मल्होत्रा, बृजेंद्र काला और रुखसार रहमान जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे. आज के दौर की भारी-भरकम एक्शन फिल्मों के बीच, यह फिल्म दर्शकों को ठहाके लगाने के साथ-साथ एक प्यारा सा पारिवारिक संदेश भी देगी.  मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी (Max, Min & Meowzaki) – 24 July, 2026 मेधा शंकर की मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’  एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.  पद्मकुमार नरसिम्हा मूर्ति द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी मुंबई के मानसून की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो ब्रेकअप, आधुनिक रिश्तों के बिखराव और एक बिल्ली के जरिए दोबारा जोड़ने वाली उम्मीद को दिखाती है. फिल्म में  मेधा के अलावा सिद्धार्थ मेनन, नसीरुद्दीन शाह, मंदिरा बेदी, आदिल हुसैन और नफीसा अली मुख्य भूमिका में दिखेंगे. द  इंडिया स्टोरी  (The India Story) – 24 July, 2026 श्रेयश तलपड़े और काजल अग्रवाल स्टारर फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ कोर्टरूम ड्रामा-थ्रिलर है, जो मिलावटी खान-पान और कीटनाशकों के खतरनाक घोटालों से पर्दा उठाती है. फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी, जो दर्शकों को एक झकझोर देने वाला सामाजिक संदेश देगी.  यह भी पढ़े: Movies To Watch In Theatres This Week: इस वीक थियेटर्स में एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, इन फिल्मों को कर सकेंगे एंजॉय The post जन नायकन से लेकर द इंडिया स्टोरी तक, जानें कौन-कौन सी फिल्में हो रही हैं इस हफ्ते थिएटर में रिलीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले क्या देखते हैं आप? इसी में छिपा है पूरे दिन के अच्छे या बुरे होने का राज

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सुबह के समय को दिन का सबसे जरूरी समय बताया गया है. ऐसी मान्यताएं हैं कि हमारे दिन की शुरुआत जैसी होती है, हमारा पूरा दिन भी बिल्कुल वैसा ही बीतता है. अगर सुबह आंखें खुलते ही हमारे सामने अच्छी और पॉजिटिव चीजें रहेंगी, तो हमारा मूड एकदम फ्रेश और बढ़िया रहेगा. इसके अलावा जब दिन की शुरुआत बेहतर होती है, तो हमें पूरे दिन कामों को करने में मन लगता है और साथ ही शरीर भी ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करता है. वहीं, अगर सुबह उठते ही हम गलत चीजें देख लें, तो पूरे दिन टेंशन, गुस्सा और छोटी-छोटी बातों पर भी चिड़चिड़ापन बना रहता है. अगर आप अपने दिन की शुरुआत को ज्यादा पॉजिटिव और पूरे दिन को ज्यादा बेहतर बनाकर रखना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का होने वाला है. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है, जिन्हें सुबह उठते ही सबसे पहले देखना हमारे लिए बहुत ही ज्यादा लकी माना जाता है. तो चलिए इस आर्टिकल में उन 5 चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिन्हें सुबह के समय देखने मात्र से आपका पूरा दिन बेहतर गुजरने लगता है. lucky things to see in the morning सुबह उठकर अपनी हथेलियों को देखना वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह जब आपकी आंखें खुलें, तो सबसे पहले किसी और चीज या फिर मोबाइल को देखने से पहले अपने दोनों ही हाथों को आपस में जोड़कर अपनी हथेलियों को देखें. पुरानी मान्यताओं के अनुसार, हमारे हाथों के आगे वाले हिस्से में माता लक्ष्मी, बीच वाले हिस्से में मां सरस्वती और निचले हिस्से में भगवान विष्णु का वास होता है. सुबह-सुबह अपने हाथों को देखकर चेहरे पर फेरने से इन तीनों देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है. इससे आपके अंदर एक अच्छी एनर्जी आती है और आपके काम में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं. ये भी पढ़ें: सुबह किचन में सबसे पहले किस चीज की सफाई करनी चाहिए? गैस, स्लैब या फिर सिंक में कौन आता है पहले? यहां जानें सही क्रम भगवान की मुस्कुराती हुई फोटो या मूर्ति वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब आप सुबह अपने बिस्तर से उठें, तो आपकी नजरें सबसे पहले भगवान की एक शांत और मुस्कुराती हुई तस्वीर पर पड़नी चाहिए. ऐसा हो सके, इसके लिए आप अपने कमरे के सामने वाली दीवार पर या मंदिर को इस तरह से सेट कर सकते हैं कि सुबह उठते ही भगवान आपको अपनी आंखों के सामने दिखें. जब आप सुबह के समय भगवान का चेहरा देखते हैं, तो आपके मन को शांति मिलती है और साथ ही दिमाग से हर तरह के बुरे विचार खत्म हो जाते हैं. सिर्फ इस बात का ख्याल रखें कि सुबह के समय भगवान की गुस्सा होने वाली या फिर युद्ध वाली तस्वीरें देखने से बचना चाहिए. माता-पिता या बड़ों का चेहरा देखना और पैर छूना हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग हमारे लिए साक्षात भगवान की तरह ही होते हैं. ऐसे में अगर आप सुबह उठकर अपने माता-पिता या फिर दादा-दादी का चेहरा देखते हैं और उनके पैरों को छूकर आशीर्वाद लेते हैं, तो इससे बड़ा कोई वास्तु का उपाय हो ही नहीं सकता है. बड़ों के दिलों से निकली दुआओं में इतनी ताकत होती है कि वह आपके बिगड़ते हुए कामों को भी बना देती है. जब आप सुबह उठकर बड़े-बुजुर्गों का चेहरा देखते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं, तो घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है, परिवार में प्यार बढ़ता है और इसके साथ ही आपका पूरा दिन भी बहुत ही अच्छा बीतता है. ये भी पढ़ें: मोरपंख की असली ताकत जानकर रह जाएंगे हैरान, किस्मत और जिंदगी बदलनी है तो इसे घर की इन जगहों पर जरूर रखें हरे-भरे पेड़-पौधे और हरियाली देखना वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठकर अपने घर की बालकनी, छत या फिर खिड़की से हरे-भरे पौधों या फिर फूलों को देखना बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है. हरा रंग शांति और तरक्की का प्रतीक होता है और ऐसे में जब आप सुबह के फ्रेश ऑक्सीजन में पेड़-पौधों को देखते हैं, तो आपकी आंखों को आराम मिलता है और साथ ही आपको काम और पढ़ाई करने में भी मन लगता है. इसके अलावा यह आपके स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करता है. अगर आपके घर में पेड़-पौधे हैं, तो सुबह उठकर उन्हें कुछ देर निहारना आपके पूरे दिन को खुशनुमा बना सकता है. पक्षियों की आवाज सुनना और पानी से भरा हुआ बर्तन देखना वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप सुबह के समय पक्षियों को देखते हैं या फिर उनकी चहचहाहट सुनते हैं, तो इसे भी एक बहुत ही शुभ संकेत माना गया है. इसके अलावा अगर आप सुबह सोकर उठते ही पानी से भरा हुआ कोई बर्तन देखते हैं, तो इसे जीवन में जल्द मिलने वाली कामयाबी की निशानी माना जाता है. वास्तु के अनुसार, भरा हुआ पानी यह दिखाता है कि आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा. इसके अलावा इससे घर में कभी भी बरकत की कमी नहीं होती और पॉजिटीविटी भी बनी रहती है. ये भी पढ़ें: सिर्फ 10 रुपये की फिटकरी बदल सकती है आपकी किस्मत और जिंदगी, घर के मुख्य दरवाजे पर टांगते ही दिख सकते हैं ये चमत्कारी फायदे The post सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले क्या देखते हैं आप? इसी में छिपा है पूरे दिन के अच्छे या बुरे होने का राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BTech बायोटेक या BSc बायोटेक क्या एक जैसे दिखने वाले ये कोर्स अलग-अलग हैं? जानें

BTech Biotechnology vs BSc Biotechnology: अगर NEET UG से MBBS क्लियर नहीं हुआ है तो आप बायोलॉजी से जुड़े दूसरे कोर्सेज से डिग्री लेकर भी लाखों कमा सकते हैं. अगर आपका इंटरेस्ट बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी के फील्ड में है, तो BTech Biotechnology और BSc Biotechnology दोनों ही अच्छे करियर ऑप्शन हो सकते हैं. कुछ लोगों को इन दोनों कोर्स में डिफरेंस समझ नहीं आता है. ऐसे तो दोनों ही कोर्स सुनने में कॉमन लगते हैं, लेकिन दोनों की योग्यता, फीस और डिटेल अलग-अलग है.  BTech Biotechnology क्या है? BTech Biotechnology चार साल का अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स है. इसमें कुल 8 सेमेस्टर होते हैं. इस कोर्स में बायोलॉजी के साथ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस किया जाता है. बायोटेक इंडस्ट्री, रिसर्च, फार्मास्युटिकल और बायोप्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है. कई NIT और बीटेक कॉलेज में ये कोर्स ऑफर किया जाता है. NIT Durgapur में बीटेक बायोटेक्नोलॉजी का कोर्स ऑफर किया जाता है. NIT दुर्गापुर कोर्स डिटेल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट) BSc Biotechnology क्या है? BSc Biotechnology तीन साल का अंडरग्रेजुएट साइंस कोर्स है. इसमें 6 सेमेस्टर होते हैं. इस कोर्स में बायोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, जेनेटिक्स और बायोकैमिस्ट्री जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाती है. यह कोर्स रिसर्च, लैब वर्क और आगे MSc या अन्य उच्च शिक्षा करने के इच्छुक छात्रों के लिए सही माना जाता है. कई सारी स्टेट यूनिवर्सिटी ये कोर्स ऑफर करती है. आधार BTech Biotechnology BSc Biotechnology कोर्स अवधि 4 वर्ष 3 वर्ष सेमेस्टर 8 6 कोर्स का प्रकार इंजीनियरिंग साइंस योग्यता 12वीं में PCM (Physics, Chemistry, Mathematics) 12वीं में PCB (Physics, Chemistry, Biology) पढ़ाई का फोकस इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और प्रोडक्ट डेवलपमेंट साइंस, रिसर्च, लैब और बायोलॉजिकल स्टडी औसत फीस 4-8 लाख रुपये 2-3 लाख रुपये औसत शुरुआती पैकेज 4-8 लाख प्रति वर्ष रुपये 2-4 लाख प्रति वर्ष रुपये किस कोर्स में किस विषय की जरूरत? BTech Biotechnology में प्रवेश के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) होना जरूरी होता है. BSc Biotechnology में एडमिशन के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) होना आवश्यक है. किसमें ज्यादा करियर अवसर? अगर आप इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के साथ बायोटेक इंडस्ट्री, प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग या बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो BTech Biotechnology बेहतर ऑप्शन हो सकता है. वहीं, यदि आपकी रुचि रिसर्च, लैबोरेटरी, क्लिनिकल रिसर्च, माइक्रोबायोलॉजी या आगे MSc, PhD जैसी उच्च शिक्षा में है, तो BSc Biotechnology आपके लिए अधिक सही होगा. किस कोर्स का चयन करें? दोनों कोर्स अपने-अपने क्षेत्र में अच्छे हैं. यदि आपके पास PCM है और आप इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाना चाहते हैं, तो BTech Biotechnology चुन सकते हैं. वहीं, PCB वाले छात्र जो साइंस और रिसर्च में रुचि रखते हैं, उनके लिए BSc Biotechnology बेहतर ऑप्शन है. कोर्स चुनने से पहले अपनी रुचि, करियर लक्ष्य और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखना जरूरी है. यह भी पढ़ें- CA और CS में कौन है ज्यादा दमदार, देखें करियर स्कोप The post BTech बायोटेक या BSc बायोटेक क्या एक जैसे दिखने वाले ये कोर्स अलग-अलग हैं? जानें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top