Hot News

Samsung का नया 5G फोन 3 अगस्त को होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स पहले ही आए सामने

अगर आप नया Samsung स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए. कंपनी अगस्त के पहले हफ्ते में हिंदुस्तान में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, RAM और स्टोरेज ऑप्शन, कलर वेरिएंट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई  डिटेल्स सामने आ गई हैं. यह फोन 50MP के मेन कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा. वहीं, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. आइए एक-एक कर जानते हैं इस फोन के बाकी के फीचर्स और कीमत.

Samsung Galaxy F70 Pro 5G: लॉन्च डेट और कीमत

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह स्मार्टफोन हिंदुस्तान में 3 अगस्त को लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले इसकी कीमतों का भी खुलासा हो गया है. फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये होगी. वहीं, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में मिलेगा. वहीं 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है.

हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि ये फोन की रिटेल कीमतें हैं. लॉन्च के समय कस्टमर्स को कुछ स्पेशल ऑफर्स भी मिलेंगे, जिससे फोन को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है. Samsung Galaxy F70 Pro 5G की बिक्री Samsung India के ऑनलाइन स्टोर और Flipkart पर होगी. यह स्मार्टफोन Alpha Black और Aura Green जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

Samsung Galaxy F70 Pro 5G: फीचर्स

  • Samsung Galaxy F70 Pro 5G में फ्लैट फुल-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा.
  • स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन भी दिया गया है. 
  • परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा. हालांकि कंपनी ने अभी चिपसेट का नाम नहीं बताया है. इसके साथ LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की भी कन्फर्मेशन हो चुकी है. 
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका मेन कैमरा 50MP का होगा और इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी मिलेगा. फोन के रियर पैनल पर 2MP मैक्रो सेंसर और 5MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा. इसके साथ LED फ्लैश भी दिया जाएगा. 
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में HDR सेल्फी कैमरा मिलेगा. अच्छी बात यह है कि इससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी.
  • फोन में बड़ी 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

ये भी पढ़ें: Lava ने शुरू की Virat V1 5G और Virat V1 4G की पहली सेल, Flipkart पर मिल रहे हैं दोनों फोन सस्ते में

The post Samsung का नया 5G फोन 3 अगस्त को होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स पहले ही आए सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top