Hot News

September 3, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shakti Kapoor Birthday: जिस विलेन से कभी डरते थे लोग, वही ‘क्राइम मास्टर गोगो’ बनकर बना कॉमेडी का बादशाह

Shakti Kapoor Birthday Special: क्या आप सोच सकते हैं कि बॉलीवुड का वो खौफनाक विलेन, जिसकी एंट्री से बड़े-बड़े हीरोज के पसीने छूट जाते थे, एक दिन लाल केप पहनकर ‘क्राइम मास्टर गोगो’ बनेगा और लोगों को हंसाते-हंसाते अपना दीवाना कर देगा? यही कहानी है सुनील कपूर से शक्ति कपूर बनने की. एक ऐसा सफर, जिसमें कभी उन्होंने पर्दे पर खौफ पैदा किया, तो कभी अपनी कॉमिक टाइमिंग से सिनेमाघरों में ठहाकों की गूंज पैदा कर दी. 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शक्ति कपूर का सफर सिर्फ एक एक्टर की कामयाबी की कहानी नहीं, बल्कि खुद को हर दौर में नए अंदाज में साबित करने की दास्तान है. विलेन से कॉमेडी किंग बनने की यह कहानी 90 के दशक के बॉलीवुड की यादों का अहम हिस्सा है. Shakti Kapoor From Villain to Face of Fear: खलनायक से बने खौफ का चेहरा Shakti Kapoor & Govinda: गोविंदा संग जोड़ी ने मचाया धमाल 90 के दशक की कॉमेडी फिल्मों को याद किया जाए और गोविंदा-शक्ति कपूर की जोड़ी का जिक्र न हो, ऐसा मुश्किल है. दोनों की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आई. गोविंदा की तेज-तर्रार एनर्जी के सामने शक्ति कपूर अपने अलग अंदाज में कॉमेडी करते नजर आए. कई फिल्मों में दोनों की जोड़ी ने ऐसे सीन्स दिए, जिन्हें आज भी 90 के दशक के बॉलीवुड की मजेदार यादों में गिना जाता है. शक्ति कपूर और गोविंदा , फोटो – इंस्टाग्राम Shakti Kapoor Career: 700+ फिल्मों का शानदार सफर शक्ति कपूर का फिल्मी करियर कई दशकों में फैला हुआ है. उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. विलेन से लेकर कॉमेडियन और सपोर्टिंग रोल तक, उन्होंने लगातार अपनी पहचान बदली. यही वजह है कि उनका करियर सिर्फ फिल्मों की संख्या के लिए नहीं, बल्कि किरदारों की विविधता के लिए भी याद किया जाता है. ये भी पढ़ें: YouTube से Bigg Boss के घर तक Nitish Rajput का सफर, अब रियलिटी शो में दिखेगा नया अंदाज The post Shakti Kapoor Birthday: जिस विलेन से कभी डरते थे लोग, वही ‘क्राइम मास्टर गोगो’ बनकर बना कॉमेडी का बादशाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बक्सर में मिडिल स्कूल के दो शिक्षकों ने अपनी ही 12 छात्राओं से दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल

12 Female Students Raped At School : बक्सर जिला के डुमरांव प्रखंड स्थित एक मध्य विद्यालय में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. विद्यालय के ही दो शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने करीब 12 नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया. मामला उजागर होने और सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उग्र ग्रामीणों ने दोनों आरोपित शिक्षकों की जमकर पिटाई कर दी. कई महीनों से कर रहे थे शोषण घटना पर संज्ञान लेकर जिला शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बुधवार की देर रात तक बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कृष्ण ब्रह्म थाने के पास जमा थे. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से आवेदन ले लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. तीन दिन पहले हुआ वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने हंगाम किया बताया जाता है कि दोनों शिक्षक यह शर्मनाक काम पिछले कई दिनों से कर रहे थे. आरोपी शिक्षकों ने छात्राओं को हवस का शिकार बनाने के साथ ही उनका अश्लील वीडियो भी बना लिया था. तीन दिन पहले जब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, तब घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर दोनों आरोपित शिक्षकों की घेराबंदी की और उनकी धुनाई कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. बीइओ की जांच रिपोर्ट पर डीइओ की कार्रवाई मामला सामने आते ही डुमरांव के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) सुधांशु कुमार ने तुरंत विद्यालय पहुंचकर मामले की पड़ताल की और प्राथमिक जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी. जिला शिक्षा पदाधिकारी इंद्र कुमार कर्ण के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा बुधवार को दोनों शिक्षकों के खिलाफ अलग-अलग निलंबन आदेश जारी किये गये. दोनों शिक्षकों पर गिरी गाज, अलग-अलग बीआरसी से हुए संबद्ध इस मामले में दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) से संबद्ध किया गया है. निलंबन अवधि के दौरान दोनों नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता के हकदार होंगे. विभागीय कार्रवाई और पुलिस तफ्तीश तेज शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध जल्द ही औपचारिक आरोप पत्र गठित कर सख्त विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए संचालन व उपस्थापन पदाधिकारी की नियुक्ति अलग से होगी. अभिभावकों में गुस्सा, पुलिस जांच जारी इस जघन्य कृत्य को लेकर पूरे इलाके के अभिभावकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन वायरल वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर कानूनी व पॉक्सो एक्ट के तहत आगे की कड़ी कार्रवाई में जुट गया है. आरोपियों पर जल्द होगी कार्रवाई प्रभारी डीएसपी समीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मुझे मिली है. इसकी जांच करवाई जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. टीम लगातार छापेमारी कर रही है. कार्रवाई के लिए दिये गये निर्देश पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या ने भी बताया कि मामला बहुत गंभीर है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है. इस मामले में जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जाएगी. इसे भी पढ़ें: पटना में इंजीनियर की टीचर वाइफ का मिला डेड बॉडी, मकान में बाहर से लगा था ताला The post बक्सर में मिडिल स्कूल के दो शिक्षकों ने अपनी ही 12 छात्राओं से दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Exclusive: ‘फिल्म नहीं चलेगी’ से 1500 स्क्रीन तक… ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने बताया कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’

किसी फिल्म की किस्मत अगर बॉक्स ऑफिस पर स्क्रीन की संख्या से तय होती है, तो ‘हनुमान अंश’ की कहानी शायद कुछ और होती. 1.9 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म रिलीज के बाद एक वक्त सिर्फ 25 स्क्रीन तक सिमट गई थी. मेकर्स को लगने लगा था कि अब फिल्म का सफर खत्म होने वाला है. हार मानने की बजाय, उन्होंने फिल्म को सड़क पर उतारा डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने हार मानने के बजाय फिल्म को लेकर सड़क का रास्ता पकड़ लिया. शहर-शहर घूमे. लोगों से फिल्म देखने की अपील की. थिएटर मालिकों से स्क्रीन बढ़ाने की गुजारिश की. जगह-जगह भंडारे किए और लोगों के बीच फिल्म को लेकर जागरूकता बढ़ाई. आज विशाल कहते हैं कि फिल्म 1200 से 1500 स्क्रीन तक पहुंच चुकी है और इसके शोज की संख्या 5000 के पार जा चुकी है. दरअसल, ‘हनुमान अंश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि विशाल चतुर्वेदी के लिए एक लंबी और मुश्किल यात्रा रही है. इसकी शुरुआत एक ऐसे अनुभव से हुई, जिसे वह खुद चमत्कार मानते हैं. उनके साथ हुई एक घटना के बाद उनके मन में नीम करोली बाबा को लेकर फिल्म बनाने का विचार आया. कहानी पर काम शुरू हुआ. ड्राफ्ट तैयार हुआ और इसके बाद वह फिल्म को बड़े प्रोड्यूसर्स और मेकर्स के पास लेकर पहुंचे. जब इंडस्ट्री ने कहा – ‘फिल्म स्लो है, ये क्या बना दिया?’ लेकिन यहां से मुश्किलें शुरू हो गईं. किसी ने कहा कि कहानी नहीं चलेगी. किसी ने कहानी को अपने हिसाब से बदलने की सलाह दी. विशाल के मुताबिक, कुछ लोगों ने तो उनकी कहानी की क्रेडिबिलिटी तक पर सवाल खड़े कर दिए. विशाल कहते हैं, “कई लोगों ने मेरी कहानी को डिसक्रेडिट कर दिया. कहा कि इसमें प्रोडक्शन वैल्यू नहीं है. फिल्म बहुत स्लो है. ये क्या बना दिया. इस तरह के लोग भी मिले.” ‘नए मेकर्स खुद अपनी फिल्म मुश्किल बना देते हैं’ विशाल मानते हैं कि नए फिल्ममेकर्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि उसे सही बजट में पर्दे तक पहुंचाना है. उनका मानना है कि नए टैलेंट को मौका देकर इस मुश्किल को काफी हद तक आसान किया जा सकता है. वह कहते हैं, “मैं फिल्ममेकर्स से यही कहना चाहूंगा कि जो नए मेकर्स हैं, वो खुद ही अपनी फिल्म को मुश्किल बना देते हैं. इसे आसान बनाने का एक बेहद सिंपल तरीका है. आप नए लोगों और टैलेंट के साथ काम करें. नए टैलेंट को बड़ी जिम्मेदारी देने की हिम्मत होनी चाहिए. इससे बजट कंट्रोल करने में बड़ा फायदा मिलता है. टीम में ज्यादा टैंट्रम थ्रो करने वालों को दरकिनार करें, तो राहें आसान हो जाती हैं.” ‘हनुमान अंश’ की टीम ने भी इसी सोच के साथ काम किया. विशाल के मुताबिक, फिल्म की टीम ने ऐसे बजट में काम किया, जहां कई फिल्मों में थर्ड और फोर्थ एडी तक काम करने से मना कर देते हैं. बावजूद इसके टीम से जुड़े लोगों ने फिल्म को पूरी शिद्दत से पूरा किया. फिल्म में महाराज की पत्नी का किरदार निभाने वाली पूर्णिमा कुमारी ने कोई फीस नहीं ली. सौभिनव को भी कोई बड़ा अमाउंट नहीं दिया गया. विशाल बताते हैं कि फिल्म को महज 1.9 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया. 25 दिन की शूटिंग तय थी, 22 दिन में समेटनी पड़ी पैसे जुटाने से लेकर शूटिंग पूरी करने तक हर कदम पर चुनौती थी. विशाल ने ऐसे कलाकारों और क्रू मेंबर्स को टीम से जोड़ना शुरू किया, जिन्हें काम की तलाश थी लेकिन बड़ा प्लेटफॉर्म नहीं मिल रहा था. मामूली फीस पर लोगों ने फिल्म के साथ जुड़ना स्वीकार किया. शूटिंग का शेड्यूल 25 दिनों का तय किया गया था. लेकिन शूटिंग के दौरान ही बजट ओवर होने का डर सताने लगा. ऐसे में टीम ने अपनी रफ्तार बढ़ाई और 25 दिन के बजाय 22 दिनों में शूटिंग पूरी कर ली. कई लोगों ने अपनी फीस तक कम कर दी. विशाल के मुताबिक, इस पूरी यात्रा में मुश्किलें लगातार आती रहीं. लेकिन हर बार किसी न किसी तरह रास्ता निकलता गया. वह कहते हैं कि कई बार ऐसा लगा कि अब चीजें हाथ से निकल रही हैं, लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता था कि सब ठीक होने लगता था. उनके लिए यही फिल्म की यात्रा का ‘मैजिक’ था. सेट पर नहीं चला शराब-मांस, हर शॉट से पहले पढ़ी हनुमान चालीसा फिल्म की शूटिंग के दौरान टीम ने कुछ नियमों का भी खास तौर पर पालन किया. विशाल बताते हैं कि पूरी शूटिंग के दौरान किसी ने शराब का सेवन नहीं किया और न ही नॉनवेज खाया. सेट पर गाली-गलौच से भी दूरी रखी गई. हर शॉट शुरू करने से पहले हनुमान चालीसा पढ़ी जाती थी. शूटिंग के दौरान एक घटना ने पूरी टीम को हैरान कर दिया. विशाल के मुताबिक, जहां बाबा जी के पास हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है, वहां अचानक एक लंगूर आया और महाराज जी के पास आकर बैठ गया. विशाल इसे महज संयोग नहीं मानते. वह कहते हैं कि शूटिंग के दौरान ऐसी कई घटनाएं हुईं, जिन्हें उन्होंने चमत्कार जैसा महसूस किया. धर्म पर फिल्म बनाने का डर भी था धर्म और धार्मिक गुरुओं से जुड़ी फिल्मों को लेकर दर्शकों की संवेदनशीलता किसी से छिपी नहीं है. कई बार ऐसी फिल्मों को लेकर विवाद भी खड़े हुए हैं. ऐसे में क्या विशाल को भी डर था कि कहीं ‘हनुमान अंश’ मिसफायर न कर जाए? इस पर वह साफ कहते हैं, “हां, बहुत डर था. लेकिन मैं मानता हूं कि बड़े ही स्वाभिमान के साथ डर होना जरूरी भी है. अगर वो डर नहीं होता, तो मैं इतने सेंसिटिवली फिल्म को हैंडल नहीं करता.” विशाल का मानना है कि शायद इसी सावधानी का असर फिल्म पर भी दिखा. वह बताते हैं कि बुक माय शो पर फिल्म को लेकर करीब 35 हजार कमेंट हैं और इनमें शायद ही एक-दो कमेंट ऐसे हों, जो पूरी तरह नकारात्मक हों. जब 250 स्क्रीन से 25 पर पहुंच गई फिल्म फिल्म की असली परीक्षा रिलीज के बाद हुई. विशाल बताते हैं कि ‘हनुमान अंश’ की रिलीज के समय उनके पास करीब 250 स्क्रीन थीं. अगले हफ्ते जब ‘बंटवारा’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं,

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs Hong Kong: सेमीफाइनल पर भारत की नजरें, हांगकांग के खिलाफ मैच कब-कहां और कैसे देखें LIVE?

India vs Hong Kong China LIVE Streaming: स्त्री एशिया कप 2026 में हिंदुस्तानीय स्त्री क्रिकेट टीम अपने दूसरे ग्रुप मैच में हांगकांग, चीन के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम का मुकाबला 3 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. हिंदुस्तान ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ शानदार जीत के साथ की थी. टीम इंडिया ने यह मुकाबला 94 रन से जीता था. अब हांगकांग, चीन के खिलाफ जीत दर्ज करके हिंदुस्तानीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी. कब और कितने बजे होगा हिंदुस्तान का मैच? हिंदुस्तान और हांगकांग, चीन के बीच स्त्री एशिया कप 2026 का मुकाबला गुरुवार, 3 सितंबर को स्पोर्ट्सा जाएगा. मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. हिंदुस्तानीय समय के अनुसार मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी शाम 7:30 बजे होगा. हिंदुस्तान बनाम हांगकांग मैच टीवी पर कहां देखें? हिंदुस्तान में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. ऐसे में क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए मैच देख सकते हैं. मोबाइल और ऑनलाइन कैसे देखें लाइव? जो दर्शक टीवी पर मैच नहीं देख पाएंगे, वे मोबाइल या अन्य डिवाइस पर सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए हिंदुस्तान बनाम हांगकांग, चीन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग हिंदुस्तानीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगी. ये भी पढ़ें: गंभीर-अगरकर से BCCI मांगेगा जवाब? गिल-अय्यर के सामने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर होगा मंथन थाईलैंड के खिलाफ ऐसा रहा था हिंदुस्तान का प्रदर्शन हिंदुस्तानीय टीम ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 94 रन से हराया था. इस मुकाबले में शेफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हालांकि, हिंदुस्तान की बल्लेबाजी में एक समय बड़ा विकेटों का पतन देखने को मिला था. टीम ने 20 ओवर में 159/9 रन बनाए थे. हांगकांग के खिलाफ हिंदुस्तानीय बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 1.1 ओवर में बिना रन दिए 3 विकेट लिए. उनके अलावा श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ पर भी गेंदबाजी में नजरें रहेंगी. हांगकांग, चीन के लिए भी अहम मुकाबला हांगकांग, चीन को अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड के हाथों 6 रन से हार मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया के खिलाफ जीत उसके लिए टूर्नामेंट में वापसी का बड़ा मौका होगी. India vs Hong Kong China: मैच की पूरी जानकारी मैच: हिंदुस्तान vs हांगकांग, चीन टूर्नामेंट: स्त्री एशिया कप 2026 तारीख: 3 सितंबर 2026, गुरुवार समय: रात 8 बजे IST टॉस: शाम 7:30 बजे वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम TV: Sony Sports Network Live Streaming: Sony LIV ऐप और वेबसाइट ये भी पढ़ें: हिंदुस्तान में होगी पहली स्त्री चैंपियंस ट्रॉफी, 14 से 28 फरवरी 2027 तक स्पोर्ट्सा जाएगा टूर्नामेंट The post IND vs Hong Kong: सेमीफाइनल पर हिंदुस्तान की नजरें, हांगकांग के खिलाफ मैच कब-कहां और कैसे देखें LIVE? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IIT Kanpur का सबसे डिमांडिंग BTech ब्रांच, Google से मिला जॉब ऑफर

IIT Kanpur Placement 2026: देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में शुमार IIT कानपुर हर साल अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए चर्चा में रहता है. यहां का कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच छात्रों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है और इसी ब्रांच से Google, Qualcomm, Microsoft, Amazon जैसी दिग्गज टेक कंपनियों में जॉब ऑफर मिलते हैं. IIT कानपुर की सबसे डिमांडिंग BTech ब्रांच कौन सी है? IIT कानपुर में BTech कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ब्रांच है. JEE एडवांस्ड काउंसलिंग में इस ब्रांच का क्लोजिंग रैंक सबसे कम रहता है, जो साफ दिखाता है कि छात्रों में इसकी मांग कितनी ज्यादा है. सामान्य कैटेगरी में CSE ब्रांच का कटऑफ शुरुआती राउंड में ही टॉप 300 ऑल इंडिया रैंक के अंदर बंद हो जाता है. BTech CSE ब्रांच की डिमांड इतनी ज्यादा क्यों है BTech CSE ब्रांच की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसका प्लेसमेंट रिकॉर्ड है. सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे फील्ड में करियर की भरपूर संभावनाएं होने की वजह से छात्र इस ब्रांच को प्राथमिकता देते हैं. इसके अलावा स्टार्टअप और क्वांट ट्रेडिंग फर्म भी इस ब्रांच के छात्रों को हाथों-हाथ लेते हैं. ये भी पढ़ें: IIT Guwahati का ये BTech ब्रांच दिलाता है तगड़ा प्लेसमेंट, Microsoft से जॉब ऑफर IIT कानपुर प्लेसमेंट 2026 का ओवरव्यू IIT कानपुर के 2025-26 बैच के लिए फेज 1 प्लेसमेंट ड्राइव में 250 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान कुल 1,202 जॉब ऑफर दिए गए, जिनमें से छात्रों ने प्री-प्लेसमेंट ऑफर सहित 1,079 ऑफर स्वीकार किए. खास बात यह रही कि 15 छात्रों को यूरोप, जापान, कोरिया और अमेरिका जैसे देशों से इंटरनेशनल ऑफर भी मिले. IIT Kanpur Placement 2026 Check Here Google और Qualcomm में मिले जॉब ऑफर्स CSE और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे ब्रांच के छात्रों को Google, Microsoft, Amazon और Qualcomm जैसी टेक कंपनियों से नियमित रूप से जॉब ऑफर मिलते हैं. इनके अलावा Databricks, Oracle, Intel, ICICI Bank, Deutsche Bank, American Express, BlackRock और Boeing जैसी कंपनियां भी हर साल कैंपस में आती हैं. सॉफ्टवेयर डेवलपर, बिजनेस एनालिस्ट और मैनेजमेंट कंसल्टेंट जैसे पदों पर सबसे ज्यादा भर्तियां होती हैं. एवरेज और हाईएस्ट पैकेज कितना रहता है पब्लिक सोर्स से मिली 2024 की ब्रांच वाइज जानकारी के मुताबिक CSE ब्रांच का औसत पैकेज करीब 52.80 लाख रुपये सालाना रहा था. वहीं 2026 के फेज 1 प्लेसमेंट में सभी ब्रांच का औसत पैकेज लगभग 26.27 लाख रुपये रहा. संस्थान ने अभी तक 2026 का फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी नहीं किया है, इसलिए सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट spo.iitk.ac.in देखना जरूरी है. ये भी पढ़ें: IIT BHU में 1228 प्लेसमेंट ऑफर, 1.67 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, ये कंपनियां देती हैं जॉब ऑफर The post IIT Kanpur का सबसे डिमांडिंग BTech ब्रांच, Google से मिला जॉब ऑफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकाता में टूटी 60 साल पुरानी परंपरा, जन्माष्टमी उत्सव कमेटी से सभी मुस्लिम बाहर, सिर्फ हिंदू सदस्य

Kolkata Janmashtami: कोलकाता के मोमिनपुर में जन्माष्टमी का जश्न शहर की मिली-जुली संस्कृति का एक बड़ा उदाहरण रहा है. यहां मुस्लिम समाज के लोग इस हिंदू त्योहार के आयोजन में अहम भूमिका निभाते आये हैं. लेकिन इस साल इसमें एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. भाजपा के एक नेता ने इस आयोजन की कमान संभाली है और घोषणा की है कि इसकी आयोजन समिति में केवल हिंदू ही शामिल होंगे. 60 साल पुरानी परंपरा होगी खत्म इस कदम से भू-कैलाश रोड-हुसैन शाह रोड चौराहे पर लगभग 60 साल पुरानी परंपरा खत्म हो जायेगी. पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के हारे हुए उम्मीदवार राकेश सिंह ने कहा कि अब से यह त्योहार सिर्फ हिंदू ही आयोजित करेंगे. उनका तर्क था कि जन्माष्टमी हिंदुओं का धार्मिक त्योहार है. इसकी परंपराओं की रक्षा की जानी चाहिए. हम आपसी सद्भाव में विश्वास करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी को अपने धर्म या रीति-रिवाजों का अपमान करने देंगे. जन्माष्टमी हिंदुओं का त्योहार है और इसे हिंदुओं द्वारा ही मनाया जाना चाहिए. दूसरे धर्मों के लोगों को जरूर पंडालों में जाना चाहिए, लेकिन अपनी धार्मिक गतिविधियों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है. -राकेश सिंह, भाजपा नेता मुसलमानों का था उत्सव पर पूरा नियंत्रण : सिंह इस साल के आयोजन समिति के प्रमुख सिंह ने दावा किया कि पिछले सालों में मुसलमानों का ही इस उत्सव पर पूरा नियंत्रण था. उन्होंने कहा- 18 सदस्यों वाली समिति में 16 मुसलमान थे. इस बार मैंने समिति में बदलाव किया है और इसे पूरी तरह से हिंदुओं की समिति बना दिया है. हम नहीं चाहते कि वे (मुसलमान) हमारे उत्सव का हिस्सा बनें. ये भी पढ़ें: दक्षिण बंगाल में 1700 स्थानों पर जन्माष्टमी महोत्सव मनायेगी विहिप मुसलमानों की भागीदारी पर राकेश को आपत्ति राकेश सिंह ने उन रीति-रिवाजों में मुसलमानों की भागीदारी पर भी आपत्ति जतायी, जिनमें भगवान कृष्ण के साथ गाय की पूजा की जाती है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों में गाय की बलि देने की प्रथा है. राकेश ने ममता बनर्जी के बयान को बताया ‘बेतुका’ भाजपा नेता ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की अक्सर दोहरायी जाने वाली बात कि ‘धर्म व्यक्ति का निजी मामला है, लेकिन त्योहार सबके होते हैं’, पर भी निशाना साधा. उन्होंने इसे ‘बेतुका’ करार दिया. ये भी पढ़ें: बंगाल में अब मचेगी जन्माष्टमी की धूम, पूरे राज्य में जुलूस निकालेगा विहिप फिरहाद हकीम पर आरोप और उत्सव की परंपरा हिंदू स्वरूप को किया कमजोर : राकेश सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम पर इस आयोजन से जुड़े थे. उन्होंने मुसलमानों को इसके प्रबंधन में अहम भूमिका देकर त्योहार के हिंदू स्वरूप को कमजोर करने की कोशिश की. पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजन : कोलकाता नगर निगम के वार्ड-79 में भू-कैलाश रोड-हुसैन शाह रोड चौराहे पर मनाया जाता जन्माष्टमी का जश्न. यह क्षेत्र पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में आता है और भवानीपुर के पास है. दशकों तक हिंदू-मुस्लिम मिलकर मनाते थे जश्न : दशकों से हिंदू और मुस्लिम मिलकर खिदिरपुर में जन्माष्टमी का जश्न मनाते रहे हैं. मोहम्मद काशिम ने की थी शुरुआत : जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत लगभग 60 साल पहले मुस्लिम समाजसेवी मोहम्मद काशिम ने खिदिरपुर समाज कल्याण समिति के बैनर तले की थी. 2011 में फिर से शुरू हुआ आयोजन : उत्सव का महत्व धीरे-धीरे कम हो गया, तो वर्ष 2011 में प्रशासन बदलने के बाद मुस्लिम युवाओं के एक समूह ने इसे फिर से शुरू करने में मदद की. रीति-रिवाजों से समझौते का सवाल ही नहीं : मो आलम तृणमूल कांग्रेस के पदाधिकारी और आयोजन समिति के पूर्व सदस्य मोहम्मद आलम ने कहा कि समुदाय की भागीदारी को कभी भी पूजा के हिंदू स्वरूप के विपरीत नहीं माना गया. हमने सब कुछ मिलकर आयोजित किया. रीति-रिवाजों का पालन किया और प्रसाद बांटा. धार्मिक रीति-रिवाजों से समझौता करने का सवाल ही नहीं उठता. इतने सालों से हम इसे साथ मिलकर मनाते आ रहे थे. इस बार समिति में किसी भी मुस्लिम सदस्य को नहीं रखा गया है. The post कोलकाता में टूटी 60 साल पुरानी परंपरा, जन्माष्टमी उत्सव कमेटी से सभी मुस्लिम बाहर, सिर्फ हिंदू सदस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा लो प्रेशर एरिया, बंगाल में 2 दिन तक होती रहेगी बारिश

West Bengal Weather Forecast 3 September: गंगा के मैदानी इलाकों में पश्चिम बंगाल के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है. इसकी वजह से दक्षिण बंगाल में बृहस्पतिवार (3 सितंबर) से बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग के लिए ऑरेंज अलर्ट आईएमडी ने उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कहा है कि इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. दार्जिलिंग, मालदा, अलीपुरदुआर और दक्षिण दिनाजपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की आशंका है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. दार्जिलिंग में लोको शेड गिरा, 8 रेलकर्मी घायल पश्चिम बंगाल की राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश के कारण शहरों और कस्बों के निचले इलाकों में पानी भर जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. कोलकाता में भी लोगों को जलजमाव का सामना करना पड़ा. दार्जिलिंग में भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन का लोको शेड ट्रेन के एक इंजन पर गिर गया. इससे इंजन तो क्षतिग्रस्त हुआ ही, 8 रेलवेकर्मी भी घायल हो गये. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आयी. ये भी पढ़ें: PHOTOS: उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश, दार्जिलिंग में इंजन पर गिरा लोको शेड, 8 घायल कर्मचारियों ने दिखाया साहस बीरभूम के श्रीनिकेतन में सबसे ज्यादा 263 मिमी वर्षा मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान कोलकाता के अलीपुर में 127 मिलीमीटर वर्षा हुई. राज्य में सबसे अधिक 263 मिलीमीटर वर्षा बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में हुई. ये भी पढ़ें: लगातार बारिश से बोलपुर शहर की सड़कें जलमग्न, उदयनपल्ली समेत कई वार्डों में बाढ़ जैसे हालात डीवीसी ने 1.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति (DVRRC) ने मैथन और पंचेत जलाशयों में जलस्तर बढ़ने के बाद 1.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका जतायी गयी है. तेनुघाट बांध से पानी छोड़े जाने की संभावना के बीच डीवीसी ने पानी छोड़ा है. ये भी पढ़ें: DVC Water : मैथन और पंचेत का बढ़ा जलस्तर, डीवीसी ने अब तक छोड़ा एक लाख 20 हजार क्यूसेक पानी दुर्गापुर बराज से छोड़ा 1.11 लाख क्यूसेक पानी दुर्गापुर शहर और आसपास के इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश में निचले इलाके जलमग्न हो गये. दुर्गापुर बराज का जलस्तर बढ़ने पर यहां से 1,11,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसकी वजह से स्थिति और बिगड़ने की आशंका है. ये भी पढ़ें: 3 दिन से मूसलाधार बारिश, दुर्गापुर बराज का बढ़ा जलस्तर, 111400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, निचले इलाके जलमग्न आसनसोल में 115 मिलीमीटर वर्षा से हालात बिगड़े आसनसोल में 115 मिलीमीटर वर्षा से जनजीवन तरह अस्त-व्यस्त हो गया. दामोदर की सहायक नदी गरुई का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन की भी चिंदा बढ़ गयी है. प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जलजमाव वाले इलाकों में जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को उधर जाने से रोका जा रहा है. ये भी पढ़ें: आसनसोल में 115 मिमी बारिश, दामोदर की सहायक गरुई नदी का जलस्तर बढ़ा, कई पुलों व मार्गों पर यातायात बंद बंगाल के इन जिलों में वर्षा की चेतावनी कलिम्पोंग जलपाईगुड़ी कूचबिहार अलीपुरदुआर हुगली पूर्व बर्धमान पश्चिम बर्धमान बीरभूम कोलकाता उत्तर 24 परगना दक्षिण 24 परगना हावड़ा मुर्शिदाबाद नदिया इन जगहों पर 100 मिमी से अधिक वर्षा स्थान जिला वर्षापात श्री निकेतन बीरभूम 263 मिमी बर्नपुर पश्चिम बर्धमान 210 मिमी अलीपुर कोलकाता 130 मिमी बैरकपुर उत्तर 24 परगना 120 मिमी घेरोपाड़ा बीरभूम 120 मिमी आसनसोल पश्चिम बर्धमान 116 मिमी ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, जानें कल कैसा रहेगा मौसम The post मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा लो प्रेशर एरिया, बंगाल में 2 दिन तक होती रहेगी बारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसम

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 3 और 5 सितंबर के बीच, हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 सितंबर के दौरान जबकि उत्तराखंड में 3 से 8 सितंबर के दौरान बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 से 4 सितंबर के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 सितंबर के दौरान जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 7 सितंबर के दौरान बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार का मौसम कैसा रहेगा? 3 सितंबर 2026 को पूर्वी बिहार के जिलों (जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में 3 और 4 सितंबर को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दोनों ही दिनों में सुबह से दोपहर के बीच कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि दोपहर से शाम के समय कई जगहों पर फिर से हल्की बारिश का एक और दौर आ सकता है. तापमान की बात करें तो 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 23-25°C रहने की संभावना है, जबकि 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 31-33°C और न्यूनतम तापमान 24-26°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है. पूर्वोत्तर राज्यों का मौसम कैसा रहेगा? 3 से 8 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में, 3 से 6 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 7 से 8 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश हो सकती है. The post Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 3 September 2026: गुरुवार को किस राशि पर बरसेगी विष्णु जी की कृपा? जानें मेष से मीन तक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 September 2026: आज 3 सितंबर 2026, गुरुवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. चंद्रमा मेष राशि में और कृत्तिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार आज आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले कई राशियों के लिए लाभदायक हो सकते हैं. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से आज का राशिफल. मेष राशि का आज का राशिफल आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और काम को तेजी से पूरा करने की इच्छा रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार में जल्दबाजी से बचें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खरीदारी पर नियंत्रण रखें. परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव हो तो बातचीत से हल निकालें. प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा. उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें. वृषभ राशि का आज का राशिफल कामकाज में आज आपको धैर्य से आगे बढ़ना होगा. किसी पुराने प्रोजेक्ट से फायदा मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों को अटके हुए भुगतान की उम्मीद मिल सकती है. खर्च बढ़ने से बजट थोड़ा बिगड़ सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान दें. उपाय: पीली दाल का दान करें मिथुन राशि का आज का राशिफल आज आपकी बातचीत की कला काम आएगी. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से मुश्किल काम आसान हो सकता है. व्यापार में नए संपर्क भविष्य में फायदा दे सकते हैं. धन के मामले में कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें. परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा. प्रेम जीवन में पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. कर्क राशि का आज का राशिफल आज जिम्मेदारियां कुछ ज्यादा महसूस हो सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं. कारोबार में जोखिम लेने से पहले परिस्थितियों का आकलन करें. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. परिवार में किसी करीबी की मदद करनी पड़ सकती है. रिश्तों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें. उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं. सिंह राशि का आज का राशिफल आपके लिए आज का दिन आत्मविश्वास और सक्रियता से भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा. व्यापार में नई योजना पर काम शुरू करने से पहले तैयारी पूरी करें. धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. घर में सुखद माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों में साथी से खुलकर बात करने से रिश्ता मजबूत होगा. उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें. कन्या राशि का आज का राशिफल आज किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी सूझबूझ बहुत काम आएगी. नौकरी में लंबित कार्य पूरे करने पर राहत मिलेगी. व्यापार में ग्राहकों या पार्टनर से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. खर्चों पर नजर रखें. परिवार से जुड़ा कोई फैसला मिलकर लेना बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों में छोटी बात को बड़ा न बनाएं. उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को पीले वस्त्र दान करें. तुला राशि का आज का राशिफल आज संतुलित सोच आपके लिए सबसे बड़ा हथियार रहेगी. नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप स्थिति संभाल लेंगे. व्यापार में लाभ के साथ कुछ अतिरिक्त खर्च भी सामने आ सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि खुशी देगी. प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी आराम के लिए समय निकालें. उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. वृश्चिक राशि का आज का राशिफल आज आपको अपने फैसलों पर भरोसा रखना होगा. कार्यक्षेत्र में किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत से समाधान मिल जाएगा. निवेश या बड़े खर्च में जल्दबाजी न करें. परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. प्रेम जीवन में भावनाओं को स्पष्ट रखना फायदेमंद रहेगा. थकान महसूस हो तो पर्याप्त नींद लें. उपाय: पीली मिठाई का दान करें. धनु राशि का आज का राशिफल गुरुवार आपके लिए आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है. नौकरी में किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत हो सकती है. व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है, हालांकि बचत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. परिवार के साथ धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करें. मकर राशि का आज का राशिफल आज आपको काम की प्राथमिकताएं तय करके आगे बढ़ना चाहिए. नौकरी में किसी पुराने मामले का समाधान निकल सकता है. कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, इसलिए रणनीति पर ध्यान दें. पैसों के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. घर में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है. साथी के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा. उपाय: जरूरतमंद को केले का दान करें. कुंभ राशि का आज का राशिफल आज नए विचार आपके काम को बेहतर दिशा दे सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी. व्यापार में कोई नया संपर्क लाभदायक साबित हो सकता है. धन की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अचानक खर्च के लिए तैयार रहें. परिवार में सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में बातचीत के जरिए दूरी कम हो सकती है. उपाय: पीले चने का दान करें. मीन राशि का आज का राशिफल आज दिन की शुरुआत थोड़ी व्यस्त रह सकती है, लेकिन बाद में परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखेंगी. नौकरी में किसी जिम्मेदारी को गंभीरता से पूरा करें. व्यापार में पुराने ग्राहक से फायदा मिल सकता है. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम जीवन में भरोसा बढ़ेगा. उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें. The post Aaj Ka Rashifal 3 September 2026: गुरुवार को किस राशि पर बरसेगी विष्णु जी की कृपा? जानें मेष से मीन तक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Free Fire MAX Redeem Codes 3 September 2026: फ्री में पाएं गन स्किन और बंडल्स, ऐसे करें क्लेम

गेमिंग की दुनिया में गर्दा उड़ाने वाले बैटल रॉयल गेम गरेना फ्री फायर मैक्स (Garena Free Fire MAX) के शौकीनों के लिए 3 सितंबर 2026 का दिन बेहद खास साबित हो सकता है. डेवलपर्स ने एक बार फिर नए रिडीम कोड्स जारी कर दिए हैं, जो खिलाड़ियों को बिना पैसे खर्च किए महंगे गन स्किन, बंडल्स और डायमंड वाउचर पाने का सुनहरा मौका दे रहे हैं. फ्री फायर मैक्स के मैदान में मुकाबला सिर्फ गोलियों का नहीं, बल्कि स्टाइल और पर्सनालिटी का भी होता है, और यही वजह है कि गेमर्स इन फ्री कॉस्मेटिक आइटम्स पर जमकर टूट पड़ते हैं. गेम में 49 विरोधी खिलाड़ियों के बीच टिके रहने और जीत का झंडा गाड़ने के लिए केवल रणनीति ही नहीं, बल्कि सही गियर और इन-गेम एसेट्स भी अहम भूमिका निभाते हैं. डायमंड्स खरीदने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं, लेकिन ये रोजाना जारी होने वाले कोड्स गेमर्स के जेब का बोझ हल्का कर देते हैं. इस बार के रिडीम कोड्स खिलाड़ियों के अवतार को नया और आकर्षक लुक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इन्हें हासिल करने की रेस में वही जीतेगा जो सबसे तेज होगा. Free Fire MAX Redeem Codes 3 September 2026: 3 सितंबर 2026 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड्स Updating Sooner….. लिमिटेड टाइम और यूजर कैप : क्यों है रिडीम करने की जल्दी? फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड्स की सबसे बड़ी खासियत और चुनौती इनकी सीमित अवधि होती है. ये कोड आमतौर पर 12 से 18 घंटे के भीतर ही एक्सपायर हो जाते हैं. इतना ही नहीं, इनमें से कई कोड्स केवल शुरुआती 1000 खिलाड़ियों के लिए ही एक्टिव रहते हैं. अगर आप कोड क्लेम करने में थोड़ी सी भी देरी कर देते हैं, तो स्क्रीन पर ‘Invalid’ का मैसेज दिखना तय है. इसलिए रोजाना एक्टिव रहने वाले गेमर्स तड़के ही कोड रिडीम करने की होड़ में लग जाते हैं. मुफ्त रिवार्ड्स से बेहतर होता है गेमिंग एक्सपीरियंस लाइव-सर्विस गेमिंग के दौर में कॉस्मेटिक आइटम्स खिलाड़ियों के जुड़ाव को बनाए रखने का सबसे बड़ा जरिया बन चुके हैं. फ्री फायर मैक्स में मिलने वाले ये कॉस्मेटिक रिवार्ड्स किसी खिलाड़ी को मैच के दौरान कोई अनुचित बढ़त नहीं देते, जिससे फेयर-प्ले का संतुलन बना रहता है. हालांकि, अलग-अलग वेपन स्किन्स, बैकपैक और बंडल्स के साथ मैदान में उतरने से गेमर्स का आत्मविश्वास और मज़ा दोनों दोगुना हो जाता है. गेमर्स के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अगर आप बिना किसी परेशानी के रिडीम कोड का लाभ उठाना चाहते हैं, तो कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सबसे पहली बात यह है कि गेस्ट अकाउंट वाले खिलाड़ी इन कोड्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते. इसके लिए आपको अपना गेमिंग अकाउंट फेसबुक, गूगल या एक्स (ट्विटर) जैसी सोशल मीडिया प्रोफाइल से लिंक करना होगा. इसके अलावा, टाइपिंग मिस्टेक से बचने के लिए कोड्स को मैन्युअल टाइप करने के बजाय हमेशा कॉपी-पेस्ट करने की सलाह दी जाती है. क्लेम करने के 24 घंटे के भीतर रिवार्ड्स आपके इन-गेम मेलबॉक्स में भेज दिए जाते हैं. {“type”:”faq”,”question”:”1. क्या गेस्ट अकाउंट से फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड का इस्तेमाल किया जा सकता है?”,”answer”:”नहीं, गेस्ट अकाउंट वाले खिलाड़ी रिवार्ड्स क्लेम नहीं कर सकते. कोड रिडीम करने के लिए आपका गेमिंग अकाउंट गूगल, फेसबुक या किसी अन्य समर्थित प्लेटफॉर्म से लिंक होना अनिवार्य है.”}{“type”:”faq”,”question”:”2. रिडीम करने के बाद रिवार्ड्स अकाउंट में कब तक आते हैं?”,”answer”:”सफलतापूर्वक कोड रिडीम होने के बाद इन-गेम रिवार्ड्स आपके फ्री फायर मैक्स के इन-गेम मेलबॉक्स में 24 घंटे के भीतर क्रेडिट कर दिए जाते हैं.”}{“type”:”faq”,”question”:”3. कोड रिडीम करते समय Error या Expired क्यों दिखाता है?”,”answer”:”फ्री फायर मैक्स कोड्स सीमित समय (12-18 घंटे) के लिए या फिर सीमित यूजर्स (जैसे पहले 1000 खिलाड़ी) के लिए ही उपलब्ध होते हैं. लिमिट खत्म होने या समय बीत जाने पर एरर का मैसेज आता है.”} ये भी पढ़ें: Free Fire के 5 पावरफुल गन्स जो मिनटों में बदल देते हैं पूरा गेम, जानें कौन-सी है आपके स्टाइल के लिए परफेक्ट The post Free Fire MAX Redeem Codes 3 September 2026: फ्री में पाएं गन स्किन और बंडल्स, ऐसे करें क्लेम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top