Hot News

27 अप्रैल को गिर गए सोने-चांदी के दाम, खरीदारी करने का है अच्छा मौका

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 27 April 2026: अगर आप आज सोने-चांदी के गहने खरीदने या इनमें इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो बाजार से आपके लिए एक राहत भरी समाचार है. आज, यानी 27 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है. हफ्ते की शुरुआत में बाजार काफी शांत है और पिछले दिनों की भारी उठा-पटक के बाद अब कीमतें थमती नजर आ रही हैं.

हालांकि आपको बट दें कि यहां दिए गए रेट्स पिछले क्लोजिंग और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं. 

सोने के रेट में क्या बदलाव आया?

आज सोने की कीमतों में प्रति ग्राम 1 रुपये की गिरावट आई है. 24 कैरेट 15,403 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर गहने बनाने में होता है, 14,119 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है. पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद अब सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल रेट्स में ज्यादा बड़ा उछाल आने की उम्मीद कम है. 

आज का सोने का रेट टेबल 27 अप्रैल 2026:

शुद्धता  रेट (प्रति 1 ग्राम) रेट (प्रति 10 ग्राम) कल से बदलाव
24 कैरेट  ₹15,403 ₹1,54,030 – ₹10  
22 कैरेट  ₹14,119 ₹1,41,190 – ₹10  
18 कैरेट  ₹11,552 ₹1,15,520 – ₹10 

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव 

शहर 24 कैरेट  22 कैरेट  18 कैरेट 
मुंबई ₹15,403 ₹14,119 ₹11,552
दिल्ली ₹15,418 ₹14,134 ₹11,567
कोलकाता ₹15,403 ₹14,119 ₹11,552
बेंगलुरु ₹15,403 ₹14,119 ₹11,552
चेन्नई ₹15,490 ₹14,199 ₹11,849
पटना ₹15,567 ₹14,270 ₹11,675
रांची ₹15,567 ₹14,270 ₹11,675

चांदी की चमक बढ़ी या घटी?

चांदी की बात करें तो यहां भी मामूली सुस्ती देखने को मिल रही है. आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,59,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है. अगर आप एक ग्राम चांदी खरीदते हैं, तो यह आपको लगभग 259.90 रुपये की पड़ेगी. पिछले कुछ दिनों से चांदी के रेट्स में काफी उतार-चढ़ाव रहा है, लेकिन आज यह स्थिर बनी हुई है.

आज का चांदी का रेट टेबल:

मात्रा   आज का रेट (₹) कल का रेट (₹) बदलाव
1 ग्राम ₹259.90 ₹260 – ₹0.10
100 ग्राम ₹25,990 ₹26,000 – ₹10
1 किलोग्राम ₹2,59,900 ₹2,60,000 – ₹100

प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव:

शहर 10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किलोग्राम चांदी
मुंबई ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900
दिल्ली ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900
कोलकाता ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900
बेंगलुरु ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900
चेन्नई ₹2,699 ₹26,990 ₹2,69,900
पटना ₹2,700 ₹27,000 ₹2,70,000
रांची ₹2,700 ₹27,000 ₹2,70,000

ये भी पढ़ें: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले, चेक करें 27 अप्रैल का रेट लिस्ट 

The post 27 अप्रैल को गिर गए सोने-चांदी के दाम, खरीदारी करने का है अच्छा मौका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top