Hot News

पुलिस सर! नीले ड्राम में लाश रखी है… बच्ची ने बताया कुछ ऐसा की फट जाएगा कलेजा

Dead Body In Blue Drum: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक सनसनीखेज फोन कॉल ने पुलिस को चौंका दिया. यूपी 112 पर आए इस कॉल में बताया गया कि एक स्त्री की हत्या कर उसके 15 टुकड़े कर दिए गए हैं और शव को एक नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया गया है. ये कॉल जैसे ही कॉल सेंटर पर पहुंची, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो कहानी कुछ और ही निकल कर सामने आई.

लोकेशन ट्रेस कर घर पहुंची पुलिस

कॉल आने के बाद पुलिस ने तुरंत कॉलर की लोकेशन ट्रेस की और उस घर तक पहुंच गई जहां से फोन किया गया था. यह घर याकूतगंज चौकी के पकरा गांव में स्थित है. जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि यह कॉल किसी अपराधी ने नहीं बल्कि एक 10 साल की बच्ची ने मज़ाक में की थी.

बच्ची ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर की थी कॉल

बच्ची के पिता उत्तम कुमार पंचायतीराज विभाग में सफाई कर्मचारी हैं उसने बताया कि घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था और उनकी बेटी घर पर अकेली थी. पत्नी का मोबाइल उसके पास था और उसी से बच्ची ने 112 पर कॉल कर दी. पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसने यूट्यूब पर एक ऐसा वीडियो देखा जिसमें स्त्री की हत्या कर शव को ड्रम में डालते दिखाया गया था. उसी को सच मानकर उसने पुलिस को सूचना दे दी.

पुलिस कर रही जांच, कॉल रिकॉर्डिंग की जांच भी होगी

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी सत्यापित किया जाएगा कि कॉल वास्तव में बच्ची ने की थी या किसी बड़े ने. कॉल सेंटर से कॉल रिकॉर्डिंग निकाली जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके. फिलहाल किसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने परिजनों को बच्चों को मोबाइल फोन के प्रयोग को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

The post पुलिस सर! नीले ड्राम में लाश रखी है… बच्ची ने बताया कुछ ऐसा की फट जाएगा कलेजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top