Hot News

PHOTOS: मां काली की शरण में हेमंत सोरेन, कोलकाता के कालीघाट मंदिर में ऐसे की पूजा

Hemant Soren in Kalighat: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2 दिन से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हैं. बृहस्पतिवार (6 फरवरी 2025) को वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ कोलकाता के प्रसिद्ध काली मंदिर पहुंचे. हेमंत सोरेन ने ह्वाइट एंड ब्लू स्ट्राइप वाली टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी. कल्पना मुर्मू सोरेन सफेद सलवार सूट में थीं. उन्होंने सिर पर सफेद रंग का दुपट्टा भी रखा था.

Hemant Soren Kalpana Murmu Soren Kalighat
काली मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना करते हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन. फोटो : नया विचार

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने काली मंदिर के गर्भगृह में एक साथ मां काली की पूजा-अर्चना की. कालीघाट के पंडा ने मंत्रोच्चार करवाया. दोनों ने मिलकर मां काली के चरण स्पर्श किये. उनके साथ झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी और अन्य वरीय पदाधिकारी भी थे. पंडा ने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के कंधे पर चुनरी डाली. मंदिर से बाहर निकलने तक चुनरी दोनों के कंधे पर थी.

Hemant Soren Kalpana Soren Kalighat News
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के साथ झारखंड के अधिकारियों ने भी कालीघाट मंदिर में की पूजा-अर्चना. फोटो : नया विचार

इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश और राज्य के विकास में कई लोगों की भागीदारी होती है. हमारे राज्य में कई लोग निवेश करते हैं. बंगाल और झारखंड में कई समानताएं हैं. यह पूछने पर कि क्या झारखंड में भी बंगाल की तरह निवेशक सम्मेलन करेंगे, उन्होंने कहा कि झारखंड में तो लोग ऐसे ही रुचि रखते हैं.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Hemant Soren Kalpana Soren Kalighat News Photo
काली मंदिर में हेमंत सोरेन ने कल्पना मुर्मू सोरेन को लगााय टीका. फोटो : नया विचार

हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के न्योते पर बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे थे. उन्होंने बुधवार को इस समिट में झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन किया था. बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में झारखंड को 26 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है, जिससे 15 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.

Hemant Soren Kalpana Murmu Soren Kalighat Kolkata 2
कालीघाट मंदिर में हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और झारखंड प्रशासन के पदाधिकारी. फोटो : नया विचार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ कोलकाता स्थित शक्तिपीठ कालीघाट में मां काली के दर्शन किये. दोनों ने गर्भगृह में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने झारखंड राज्य की उन्नति, सुख, समृद्धि एवं शांति के साथ-साथ राज्य के लोगों की खुशहाली की कामना भी की.

इसे भी पढ़ें

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में झारखंड को मिला 26000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 15000 लोगों को मिलेगा रोजगार

झारखंड आ रहीं हैं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें कब आयेंगीं और क्या है उनका कार्यक्रम

जैक बोर्ड परीक्षा का रास्ता साफ, डॉ नटवा हांसदा झारखंड एकेडेमिक काउंसिल के अध्यक्ष नियुक्त

झारखंड समेत 6 राज्यों को केंद्र ने नहीं दिया PVTG योजना का पैसा, जानें क्यों

The post PHOTOS: मां काली की शरण में हेमंत सोरेन, कोलकाता के कालीघाट मंदिर में ऐसे की पूजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top