लिट्टीपाड़ा. बीडीओ संजय कुमार व एमओ राजेश हांसदा ने आहार दिवस पर सोमवार को संयुक्त रूप से दर्जनों राशन दुकानों का निरीक्षण किया. डीलर को राशन वितरण संबंधी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बीडीओ ने कहा कि डीलर चावल के साथ-साथ लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण सुनिश्चित करेंगे. साथ ही छूटे हुए शत-प्रतिशथ लाभुकों का केवाईसी करना सुनिश्चित करेंगे. सभी डीलरों को 12 अक्तूबर तक शत प्रतिशत लाभुकों के बीच राशन वितरण करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post बीडीओ ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

