Hot News

Diwali 2025 Ganesh Mantra: दिवाली पर करें भगवान गणेश के इन 4 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, हर कार्य में मिलने लगेगी सफलता

Diwali 2025 Ganesh Mantra: दिवाली सनातन धर्म का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है. इस पर्व को पूरे देश में बड़े उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया जाता है. पर्व के शुरू होने के कई दिनों पहले से लोग अपने-अपने घरों की सफाई करना शुरू कर देते हैं और घर को रंगबिरंगी लाइटों, रंगोलियों और दीयों से सजाते हैं. इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है.

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के समय भगवान गणेश का स्मरण करना शुभ माना जाता है. ऐसे में पूजा के दौरान भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करना अत्यंत लाभकारी होता है. इस आर्टिकल में हम भगवान गणेश के कुछ प्रमुख मंत्रों को प्रस्तुत कर रहे हैं.

भगवान गणेश के मंत्र

1. मुख्य गणेश मंत्र

ॐ गं गणपतये नमः.

मुख्य गणेश मंत्र का महत्व: यह भगवान गणेश का सबसे प्रसिद्ध मंत्र है. माना जाता है कि किसी भी नए कार्य, परीक्षा, यात्रा या शुभ कार्य को शुरू करने से पहले यदि इस मंत्र का जाप किया जाए तो कार्य में सफलता और शुभ परिणाम मिलते हैं. साथ ही जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.

2. वक्रतुण्ड गणेश मंत्र

ॐ वक्रतुण्डाय हुं.

गणेश मंत्र का महत्व: माना जाता है कि इस मंत्र के उच्चारण से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा, भय और बुरी शक्तियों का प्रभाव दूर होता है. यह श्री गणेश के वक्रतुण्ड यानी टेढ़े सूंड वाले रूप की आराधना का प्रतीक है.

3. गणेश बीज मंत्र

ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं.

गणेश बीज मंत्र का महत्व:  यह भगवान गणेश का एक अत्यंत शक्तिशाली बीज मंत्र है. इस मंत्र के जाप से मन की शुद्धि होती है, आत्मबल और ध्यान शक्ति बढ़ती है. साथ ही इसका नियमित उच्चारण मानसिक तनाव को कम करता है और मन को शांति प्रदान करता है.

4. हरिद्रा गणपति मंत्र

ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपतये वरवरद सर्वजन हृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा.

हरिद्रा गणपति मंत्र का महत्व: यह भगवान गणेश का अत्यंत शक्तिशाली तांत्रिक मंत्र है. माना जाता है कि इस मंत्र के नियमित जाप से व्यक्ति को आकर्षण, प्रभाव और वाणी की शक्ति प्राप्त होती है. साथ ही यह मंत्र शत्रु निवारण, आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने में भी सहायक है.

यह भी पढ़ें: Diwali 2025 Mahalaxmi Stotra: दिवाली के दिन करें महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ, धन और अन्न से सदा भरा रहेगा घर

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

The post Diwali 2025 Ganesh Mantra: दिवाली पर करें भगवान गणेश के इन 4 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, हर कार्य में मिलने लगेगी सफलता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top