Hot News

कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत दिया धरना

खगड़िया. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत समाहरणालय के समक्ष शिव मंदिर के निकट धरना दिया गया. शुक्रवार को आयोजित धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ने किया. पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि नये विधेयक के खिलाफ धरना प्रदर्शन है. यह विधेयक अधिकार आधारित जन कानून को कमजोर करेगा, मनरेगा कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी के नाम मूल्यों और विरासत को मिटाने की एक सोची समझी नेतृत्वक साजिश है. मौके पर जिला प्रभारी मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, कुन्दन कुमार सिन्हा, बिनोद मालाकार, सूर्यनारायण वर्मा, गायत्री हिंदुस्तानी, जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता अरुण कुमार, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष घनश्याम कुशवाहा, मनोज कुमार, अरुण कुमार, राजीव उर्फ गुड्डु, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, कांग्रेस नेता जनार्दन यादव, कैलाश शर्मा, मनोज मिश्रा, विप्लव रणधीर, शोभाकांत चौधरी, फिरोज आलम, मो. इजराइल, मो. अकरम, सुभाष रत्न, राजीव कुमार रंजन, अजय कुमार सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, रविन्द्र चौरसिया, प्रभाकर यादव, प्रवीण कुमार पंकज, ब्रजनन्दन यादव, राजा गुप्ता, फूलचंद यादव, नीरज कुमार, किरण देवी, नूतन कुमारी आदि मौजूद थी.

The post कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत दिया धरना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top