Deoghar Crime News, देवघर : देवघर में अवैध बालू ढोने वाले हर बार नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं, ताकि पुलिस-प्रशासन की पकड़ से बच सकें. शनिवार सुबह जसीडीह इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां ट्रैक्टर के ऊपर पुआल ढककर नीचे अवैध बालू छिपाकर ले जाया जा रहा था. देवघर के कुछ इलाकों में अवैध बालू ढ़ुलाई पर रोक के बावजूद कारोबारी सक्रिय हैं. बालू ढोने के लिए कभी ट्रैक्टरों पर ऊपर से ईंट बिछा दी जाती है और नीचे बालू भरकर ले जाया जाता है, तो कभी पुआल की आड़ में बालू की तस्करी की जा रही है.
ट्रैक्टर में पुआल के नीचे छिपा था अवैध बालू
शनिवार सुबह जसीडीह इलाके में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर देखा गया, जिसके ऊपर पुआल ढ़का था और उसके नीचे अवैध बालू लदा हुआ था. उक्त ट्रैक्टर और ट्रेलर पर कहीं भी कोई नंबर अंकित नहीं दिखा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुआल से ढका यह ट्रैक्टर काफी तेज गति में जा रहा था. इससे आसपास के लोगों में भी चर्चा रही. उल्लेखनीय है कि इससे पहले कुंडा थाना क्षेत्र में ईंट के नीचे बालू छिपाकर ले जाते ट्रैक्टरों को पुलिस दो बार पकड़ चुकी है. इसके बावजूद अवैध बालू ढुलाई अलग-अलग तरीकों से जारी है.
Also Read: साहिबगंज में सनसनी: सेवानिवृत्त शिक्षक की घर में घुसकर निर्मम हत्या, बरामदे में लहूलुहान पड़ा मिला शव
Also Read: खरसावां आकर्षणी पीठ के पास दिन में ही पहुंचा जंगली हाथी, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
The post देवघर में माफियाओं का नया जुगाड़: पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रैक्टर पर बिछाई पुआल, नीचे मिला अवैध बालू! appeared first on Naya Vichar.
