Hot News

आधा भारत नहीं जानता LPG, PNG, CNG और LNG फुलफॉर्म, जान जाएगा तो बोलेगा फर्राटेदार

LPG PNG CNG And LNG Gas: आमतौर पर लोग रसोई घर में और गाड़ियों में गैस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को आम जीवन में इस्तेमाल होने वाली गैसों के फुलफॉर्म के बारे में जानकारी नहीं होती. जैसे, रसोई घरों में इस्तेमाल होने वाली गैस को संक्षेप में एलपीजी कहते हैं. मगर अधिकतर लोगों को एलपीजी की भी जानकारी नहीं होगी. उन्हें तो गैस सिलेंडर और गैस टंकी की ही जानकारी है. आज हम आपको LPG, LNG, CNG और PNG जैसे संक्षेप में लिखे गए शब्दों के फुलफॉर्म के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए, इन्हें विस्तार से जानते हैं.

LPG क्या है?

LPG का पूरा नाम Liquefied Petroleum Gas है, जिसका इस्तेमाल घरों में खाना पकाने के लिए किया जाता है. यह एक साफ और आसानी से इस्तेमाल होने वाला ईंधन है. LPG मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन गैसों से मिलकर बनती है और यह कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) को रिफाइन करने और प्राकृतिक गैस की प्रोसेसिंग से बनती है.

PNG क्या है?

PNG का मतलब Piped Natural Gas. इसे पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों और इमारतों तक पहुंचाया जाता है. PNG का इस्तेमाल घरों, रेस्टोरेंट में खाना पकाने और फैक्ट्री में फ्यूल पहुंचाने के लिए किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती और गैस की लगातार सप्लाई मिलती रहती है.

LNG क्या है?

LNG का पूरा नाम लिक्विफाइड नेचुरल गैस (Liquefied Natural Gas) है. लिक्विड के फॉर्म में इस गैस को विदेशों से बड़े जहाजों में हिंदुस्तान पहुंचाई जाती है. प्राकृतिक गैस को लगभग -162 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा करने पर यह लिक्विड फॉर्म में बदल जाती है. लिक्विड बनने के बाद इसका वॉल्यूम काफी कम हो जाता है. इसे विशेष टर्मिनलों पर लिक्विड फॉर्म से गैस के रूप में बदला जाता है. इसके बाद इसे पाइपलाइन के जरिए घरों या फिर सीएनजी फिलिंग स्टेशनों में इस्तेमाल के लिए भेजा जाता है.

CNG क्या है?

CNG का मतलब Compressed Natural Gas है. यह प्राकृतिक गैस होती है, जिसे हाई प्रेशर में कंप्रेस करके सिलेंडर में भरा जाता है. CNG का इस्तेमाल मुख्य रूप से कार, बस, ट्रक और ऑटो-रिक्शा में ईंधन के रूप में किया जाता है. इसे पर्यावरण के लिए बेहतर माना जाता है, क्योंकि इससे प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन (Excretion) कम होता है. हिंदुस्तान के कई बड़े शहर जैसे दिल्ली और मुंबई में पब्लिक बसें और ऑटो-रिक्शा CNG से चलते हैं.

यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान का सिलिकॉन वैली किसे कहा जाता है? जानें क्यों है ये सबसे बड़ा IT हब

The post आधा हिंदुस्तान नहीं जानता LPG, PNG, CNG और LNG फुलफॉर्म, जान जाएगा तो बोलेगा फर्राटेदार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top