Crude Oil Price: दुनियाभर में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों को लेकर एक बड़ी चेतावनी सामने आई है. नूवामा (Nuvama) की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगर खाड़ी देशों में स्थित हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का रास्ता अगले 4 से 8 हफ्तों तक बंद रहता है, तो कच्चे तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं.
क्या है Strait of Hormuz और यह क्यों जरूरी है ?
हॉर्मुज जलडमरूमध्य समुद्र का एक ऐसा पतला रास्ता है जहां से दुनिया का करीब 20% तेल (2 करोड़ बैरल रोज) गुजरता है. यह रास्ता खाड़ी देशों (जैसे सऊदी अरब, ईरान, यूएई) को पूरी दुनिया से जोड़ता है. फिलहाल तनाव की वजह से यहाँ जहाजों की आवाजाही लगभग रुक गई है.
तेल की कीमतों में लगी आग: $110 से $150 का खतरा
रिपोर्ट कहती है कि अगर यह रास्ता ज्यादा दिनों तक बंद रहा, तो सप्लाई में भारी कमी आएगी.
- असर: कच्चा तेल जो अभी सामान्य चल रहा है, वह बढ़कर $110 से $150 प्रति बैरल के बीच पहुंच सकता है.
- खतरा: अगर कीमतें इतनी बढ़ीं, तो दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगेंगे, जिससे महंगाई बढ़ेगी और लोग तेल का इस्तेमाल कम करने को मजबूर हो जाएंगे.
हिंदुस्तान और एशिया पर सबसे ज्यादा मार
एशियाई देश जैसे हिंदुस्तान, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया अपनी तेल की जरूरतों के लिए सबसे ज्यादा इसी रास्ते पर निर्भर हैं.
- हर दिन करीब 1.3 करोड़ बैरल तेल इसी रास्ते से होकर एशियाई देशों तक पहुंचता है.
- हिंदुस्तान की स्थिति: हिंदुस्तान के लिए कच्चा तेल मिलना तो फिर भी शायद मुमकिन हो जाए, लेकिन गैस (LNG) की कीमतें बढ़ने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
LPG पर मंडरा रहा है सबसे बड़ा संकट
रिपोर्ट में एक खास बात कही गई है कि अगर तनाव लंबा खिंचा, तो पेट्रोलियम उत्पादों में LPG (रसोई गैस) पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. हिंदुस्तान अपनी जरूरत की काफी गैस इसी क्षेत्र से आयात करता है, इसलिए गैस की कीमतों या सप्लाई में दिक्कत आ सकती है.
Also Read: दूध बेचने वालों को लेना होगा लाइसेंस, नहीं तो बंद करना होगा कारोबार
The post $150 तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, हॉर्मुज संकट से हिंदुस्तान में LPG और पेट्रोल की बढ़ेगी टेंशन appeared first on Naya Vichar.