UPSC CSE Result Name Confusion: इस बार यूपीएससी रिजल्ट जारी होने के बाद कई जगह एक ही नाम की वजह से लोगों ने जल्दीबाजी में अलग-अलग दावे कर दिए. यूपीएससी रिजल्ट (UPSC CSE Result) के ऑफिशियल PDF में कैंडिडेट्स के नाम के साथ रोल नंबर भी आता है. इसके बावजूद कैंडिडेट्स कैसे कंफ्यूज हो जा रहे हैं ये सोचने वाली बात है. आइए समझते हैं कि नाम को लेकर कंफ्यूजन कैसे हो जाता है.
सोशल मीडिया ने बढ़ाया कंफ्यूजन
आज के समय में रिजल्ट आते ही समाचारें और पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर फैलने लगती हैं. कई लोग बिना पूरी जानकारी जांचे ही किसी नाम को लेकर पोस्ट कर देते हैं. ऐसे में जब किसी टॉपर का नाम सामने आता है और उसी नाम के कई लोग अलग-अलग जगह रहते हैं, तो भ्रम बढ़ जाता है. लोग मान लेते हैं कि सफलता उसी व्यक्ति को मिली है जिसका नाम उनसे मिलता है.
UPSC CSE Result में एक जैसा नाम होना
हिंदुस्तान जैसे बड़े देश में लाखों लोगों के नाम एक जैसे होना आम बात है. UPSC CSE Result में भी यही स्थिति बनती है. रिजल्ट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर दोनों दिए जाते हैं. लेकिन कई बार लोग सिर्फ नाम देखकर ही निष्कर्ष निकाल लेते हैं. ऐसा ही केस UPSC Rank 113 पर हुआ.

UPSC रैंक 113 पर शिखा का नाम है. रिजल्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर शिखा सिंह जो बुलंदशहर की रहने वाली हैं उनका नाम काफी वायरल होने लगा. शिखा के पिता चपरासी हैं तो इमोशनल एंगल से लोगों ने खूब शेयर किया. बाद में शिखा सिंह ने देखा कि 113 रैंक पर जिस शिखा का नाम है उनका रोल नंबर अलग है.
UPSC CSE 2025 Final Result Check Here
अधूरी जानकारी के कारण
UPSC CSE Result आते ही कई जगह जल्दी समाचार बनाने या पोस्ट करने की होड़ लग जाती है. कई बार पूरी जानकारी की पुष्टि किए बिना ही किसी नाम को टॉपर बता दिया जाता है. ऐसा ही मामला रैंक 79 पर हुआ. इस रैंक पर प्रियंका चौहान का नाम है. सोशल मीडिया पर यूपी के गाजीपुर की रहने वाली ड्राइवर की बेटी प्रियंका चौहान की फोटो वायरल होने लगीं.

गाजीपुर की प्रियंका के पिता पेशे से ड्राइवर हैं ऐसे में उनकी स्टोरी को खूब वायरल किया गया. लेकिन कुछ समय के बाद ही क्लियर हो गया कि जिस प्रियंका चौहान की बात की जा रही है वो गाजीपुर की नहीं बल्कि बीकानेर की रहने वाली हैं. उनके पति मुकेश रेप्सवाल भी IAS हैं और हिमाचल प्रदेश के चंबा में पोस्टेड हैं.
प्रियंका चौधरी की डिटेल्स

प्रियंका चौधरी का पूरा केस जानने के लिए यहां क्लिक करें
मशहूर होने का लालच
सोशल मीडिया के जमाने में कुछ कैंडिडेट्स ऐसे हैं जो जानबूझकर मशहूर होने के लिए अपनी फोटो वायरल कराते हैं. जैसा कि बिहार की आकांक्षा सिंह के बारे में देखा गया. बिहार के आरा की रहने वाली आकांक्षा ने दावा किया कि UPSC CSE Result रैंक 301 पर उन्हीं का नाम है. जबकि, इस रैंक पर गाजीपुर की रहने वाली डॉ आकांक्षा सिंह का नाम था.
सोशल मीडिया पर इस रैंक को लेकर काफी चर्चाएं हुईं. अंत में UPSC ने पोस्ट शेयर कर यह क्लियर किया कि गाजीपुर की रहने वाली प्रियंका ही इस रैंक की असली हकदार हैं. UPSC ने नाम पता के साथ एक पोस्ट शेयर किया था.
बिहार का फर्जी IAS
आकांक्षा सिंह के अलावा बिहार के ही एक शख्स का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस शख्स का नाम रंजीत कुमार है. रंजीत ने दावा किया कि UPSC CSE Result में उन्हें रैंक 440 प्राप्त हुआ है. इसके बाद पूर्व विधायक और थाना प्रभारी ने उन्हें सम्मानित भी कर दिया. डॉक्यूमेंट्स चेक हुआ तो रंजीत की सच्चाई सामने आई.
यह भी पढ़ें: मिठाई बांटी, फूल बरसे, IAS बनने की खुशी पल में गायब, UPSC लिस्ट में निकली दूसरी शिखा
The post आकांक्षा, शिखा अब प्रियंका, UPSC रिजल्ट में नाम का कंफ्यूजन क्यों? appeared first on Naya Vichar.
