Hot News

मिसाइल हमले में बिहार के मरीन इंजीनियर की इराक में मौत, अंतिम दर्शन के लिए तरस रहा परिवार

Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बिहार के भागलपुर जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कहलगांव के रानी बमियां गांव निवासी देवनंदन प्रसाद सिंह की मिसाइल हमले में मौत हो गई. वह एक अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी में एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. मिली जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त वह ‘सेफसी विष्णु’ नामक ऑयल टैंकर पर ड्यूटी कर रहे थे.

यह जहाज इराक के बसरा बंदरगाह से निकलकर फुजैराह होते हुए सिंगापुर की ओर जा रहा था. यह टैंकर मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत संचालित हो रहा था. बताया जा रहा है कि जहाज की आखिरी लोकेशन बसरा के पास दर्ज की गई थी.

अचानक हुआ मिसाइल हमला

बुधवार की रात इलाके में तनाव के बीच अचानक जहाज पर मिसाइल हमला हो गया. इस हमले में देवनंदन प्रसाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना की पुष्टि संबंधित शिपिंग कंपनी ने भी कर दी है. घटना की समाचार मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

गांव में पसरा मातम

जैसे ही यह समाचार रानी बमियां गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी, भाई और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं. गांव के लोग भी इस घटना से काफी दुखी हैं.

दिल्ली रवाना हुए परिजन

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी और उनका भाई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. परिवार के लोग प्रशासन से मदद की अपील कर रहे हैं. परिवार का कहना है कि किसी भी तरह उनका पार्थिव शरीर हिंदुस्तान लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार से पहले वे उनका अंतिम दर्शन कर सकें.

गांव को था इंजीनियर पर गर्व

देवनंदन प्रसाद सिंह समुद्र में काम करते हुए देश का नाम रोशन कर रहे थे. गांव के लोग उन्हें एक मेहनती और ईमानदार इंजीनियर के रूप में जानते थे. अब पूरा गांव यही इंतजार कर रहा है कि उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचे. यह घटना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके के लिए गहरा सदमा बन गई है.

Also Read: भोजपुर में जदयू जिलाध्यक्ष की कुर्सी 24 घंटे भी नहीं बची, जानिए क्यों हटाए गए गौरीशंकर शर्मा

The post मिसाइल हमले में बिहार के मरीन इंजीनियर की इराक में मौत, अंतिम दर्शन के लिए तरस रहा परिवार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top