Hot News

मुंद्रा पोर्ट पहुंचते ही जमशेदपुर के फौलादी बेटे अंश ने मां को किया फोन, बोला- मां, मैं लौट आया

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट

Jamshedpur News: जब हौसला फौलादी हो और इरादे नेक हों, तो समंदर की लहरें भी रास्ता दे देती हैं. खाड़ी देशों के युद्धग्रस्त जलक्षेत्र (होर्मुज जलडमरूमध्य) में मौत को मात देकर जमशेदपुर के होनहार लाल और शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सेकंड इंजीनियर अंश त्रिपाठी आखिरकार सुरक्षित हिंदुस्तानीय सीमा में दाखिल हो ही गए. हिंदुस्तान के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी मां चंद्रा त्रिपाठी को फोन किया और कहा, ‘मां, मैं लौटा आया और सुरक्षित हूं.’

पहली कॉल, ‘मां, पहुंच गया हूं, अभी थोड़ा काम है’

जैसे ही अंश का विशालकाय जहाज ‘शिवालिक’ गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह की सीमा में पहुंचा और नेटवर्क मिला, अंश ने सबसे पहले अपनी मां चंदा त्रिपाठी को फोन लगाया. यह वही पल था, जिसका इंतजार परिवार समेत पूरे जमशेदपुर को था. पूरा परिवार पिछले कई दिनों से सांसें रोककर कर रहा था. अंश ने छोटी बात की, लेकिन पूरी मजबूती के साथ कहा , “मां, मैं हिंदुस्तान पहुंच गया हूं और पूरी तरह सुरक्षित हूं. अभी जहाज कुछ तकनीकी कामों में व्यस्त हूं. जैसे ही फ्री होता हूं, तुमसे लंबी बात करूंगा. बेटे की यह चंद लाइनें मां के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं थीं.

घर में जश्न का माहौल: टल गयी ‘अग्निपरीक्षा’

अंश की सुरक्षित वापसी से पारडीह स्थित उनके निवास ‘आशियाना वुडलैंड’ में उत्सव जैसा माहौल है. यूसीआईएल सेवानिवृत्त उप-प्रबंधक और अंश के बुजुर्ग पिता मिथिलेश कुमार त्रिपाठी जो आंखें कल तक नम पड़ी थीं, बेटे की आवाज सुनकर अब उनमें चमक आ गई है.

मां की दुआएं आईं काम

अंश की आवाज सुनकर मां चंदा त्रिपाठी भावुक हो गईं. खुशी से उनकी आंखों में आंसू आ गए. रूंधे गले से उन्होंने कहा, “बेटे की आवाज सुनकर ऐसा लगा, जैसे खोई हुई सांसें वापस आ गईं. उसने कहा कि वह व्यस्त है, पर उसकी आवाज की खनक बता रही थी कि मेरा शेर सुरक्षित लौट आया है.

पत्नी को पति पर है पूरा भरोसा

टाटा स्टील में सीए के पद पर कार्यरत पत्नी चंदा मिश्रा त्रिपाठी ने इसे ईश्वर और हिंदुस्तान प्रशासन की कूटनीति की जीत बताया. अब पूरा परिवार अंश के जमशेदपुर में कदम रखने का इंतजार कर रहा है. चंदा मिश्रा त्रिपाठी को अपने पति पर पूरा भरोसा है.

अंश की नसों में दौड़ता है देशसेवा का जज्बा

जमशेदपुर के जांबाज इंजीनियर अंश त्रिपाठी का साहस और सूझबूझ उन्हें विरासत में मिली है. अंश के पिता मिथिलेश कुमार त्रिपाठी देश के उन चुनिंदा सपूतों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी के सुनहरे साल मां हिंदुस्तानी की रक्षा में समर्पित किए हैं.

मिथिलेश त्रिपाठी ने हिंदुस्तानीय वायुसेना में एक गौरवशाली पारी स्पोर्ट्सी. सीमाओं की सुरक्षा और आसमान की ऊंचाइयों में देश का मान बढ़ाने के बाद वे वहां से सेवानिवृत्त हुए. यही कारण है कि जब अंश होर्मुज की लहरों के बीच युद्ध के तनाव से जूझ रहे थे, तो एक सैनिक पिता का दिल धड़कने के साथ-साथ बेटे के कर्तव्य के प्रति दृढ़ भी था.

वायुसेना से अपनी सेवा पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और अनुशासन का लाभ यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को दिया.वे दशकों तक देश की रक्षा और औद्योगिक प्रगति में योगदान देने के बाद साल 2020 में सेवानिवृत्त हुए.

इसे भी पढ़ें: धनबाद के रेस्टोरेंट और फास्ट फूड कॉर्नर में घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा इस्तेमाल, उपभोक्ता परेशान

मेरे अपने बेटे पर गर्व है: मिथिलेश

अंश के पिता मिथिलेश कुमार त्रिपाठी कहते हैं, “मैंने वर्दी पहनी और देश की सेवा की. आज मेरा बेटा समंदर के बीच से देश के लिए ‘ऊर्जा’ (गैस) लेकर आ रहा है. एक सैनिक पिता के लिए इससे बड़े गर्व की बात और क्या हो सकती है कि उसका बेटा भी राष्ट्र की सेवा के मिशन पर है.”

इसे भी पढ़ें: होर्मुज की लहरों में मौत को छूकर आज वतन लौटेगा जमशेदपुर का अंश, पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे पापा-मम्मी

The post मुंद्रा पोर्ट पहुंचते ही जमशेदपुर के फौलादी बेटे अंश ने मां को किया फोन, बोला- मां, मैं लौट आया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top