Hot News

Instagram पर पोस्ट के बाद भी बदल सकते हैं कैरोसेल का ऑर्डर, जानें तरीका

क्या आपने कभी इंस्टाग्राम पर कैरोसेल (carousel) पोस्ट किया है और बाद में लगा हो कि सबसे अच्छी फोटो आखिर में चली गई या कोई बढ़िया वीडियो बीच में दबकर रह गया? अब तक अगर आपको कैरोसेल का ऑर्डर बदलना होता था, तो एक ही रास्ता था. और वो था पूरी पोस्ट डिलीट करो और फिर से शुरू करो. यह काम बड़ा ही झंझट वाला था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. इंस्टाग्राम ने हाल ही में एक नया फीचर रोलआउट किया है, जिससे आप अपनी लाइव कैरोसेल (live carousel) पोस्ट के फोटोज और वीडियोज का आर्डर आसानी से बदल सकते हैं. इस अपडेट की जानकारी खुद इंस्टाग्राम ने अपने ऑफिसियल क्रिएटर पेज के जरिए दी है.

ध्यान रखने वाली बातें

सबसे अच्छी बात ये है कि पोस्ट के इंगेजमेंट (engagement) पर इसका कोई असर नहीं होगा. यानी आपके लाइक्स, कमेंट्स और बाकी इंटरेक्शन्स पहले जैसे ही बने रहेंगे. लेकिन एक लिमिटेशन भी है. आप किसी एक्सिस्टिंग कैरोसेल यानी पोस्ट हो चुकी कैरोसेल में नई फोटो या वीडियो ऐड नहीं कर सकते. और हां, ये फीचर अभी धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच रहा है, तो हो सकता है अभी आपके अकाउंट में ये ऑप्शन न दिखे.

इंस्टाग्राम कैरोसेल को रीऑर्डर कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने Android या iOS फोन में Instagram ऐप खोलें
  • स्क्रीन के नीचे बाईं तरफ दिख रहे Profile icon पर टैप करें
  • अब उस कैरोसेल पोस्ट को ढूंढें, जिसमें आप बदलाव करना चाहते हैं
  • पोस्ट खोलने के बाद ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें और Edit ऑप्शन चुनें
  • अब जिस फोटो या वीडियो को आगे-पीछे करना है, उसे दबा रख रखें और खिसकाएं
  • बाईं तरफ ले जाएंगे तो वो पहले आ जाएगा
  • दाईं तरफ ले जाएंगे तो वो आखिर में चला जाएगा

यह भी पढ़ें: Telegram पर चुटकियों में भेंजे हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो, जानें फाइल शेयरिंग का सिंपल ट्रिक

The post Instagram पर पोस्ट के बाद भी बदल सकते हैं कैरोसेल का ऑर्डर, जानें तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top