Hot News

राजस्थान बोर्ड 10वीं में झुंझुनू जिला अव्वल, देखें जिलेवार पास प्रतिशत

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 94.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर रिजल्ट माना जा रहा है. बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही जिलेवार पास प्रतिशत भी जारी किया है, जिससे यह साफ हो गया है कि इस बार किस जिले के छात्रों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया.

इस साल झुंझुनू जिला पूरे राजस्थान में पहले स्थान पर रहा, जहां का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है. जिले के छात्रों और छात्राओं दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया.

RBSE Rajasthan Board 10th में लड़कियां अव्वल

राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार छात्रों का पास प्रतिशत 93.63 प्रतिशत रहा. वहीं छात्राओं का पास प्रतिशत 94.90 प्रतिशत दर्ज किया गया.

अगर प्रथम श्रेणी से पास होने वाले छात्रों की बात करें तो 5,51,534 छात्रों में से 2,72,252 छात्र फर्स्ट डिविजन से पास हुए. वहीं 4,97,534 छात्राओं में से 1,99,661 छात्राएं प्रथम श्रेणी में सफल रहीं. इससे साफ है कि इस बार भी लड़कियों ने पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया.

Rajasthan Board 10th First Division में जिलेवार रिजल्ट

जिला फर्स्ट डिविजन छात्र
जयपुर 59,216
सीकर 32,210
जोधपुर 29,294
बीकानेर 22,599
झुंझुनू 21,852

राजस्थान बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक फर्स्ट डिविजन हासिल करने वाले छात्रों में कुछ जिलों के विद्यार्थी सबसे आगे रहे. जयपुर जिले में सबसे ज्यादा छात्र फर्स्ट डिविजन से पास हुए.

इन जिलों का रिजल्ट ज्यादा अच्छा रहा

जिला कुल पास % छात्र % छात्रा %
झुंझुनू 97.77 97.15 98.52
डीडवाना-कुचामन 97.59 97.30 97.92
सीकर 97.43 97.38 97.48
नागौर 97.09 96.89 97.31
जोधपुर 96.48 96.36 96.62
जालौर 96.23 95.90 96.62
बाड़मेर 96.14 95.97 96.35
सिरोही 96.05 95.57 96.59
राजसमंद 95.86 95.34 96.36
डूंगरपुर 95.75 95.21 96.28

राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कई जिलों का पास प्रतिशत 95 प्रतिशत से ऊपर रहा. इनमें झुंझुनू, सीकर, नागौर और जोधपुर जैसे जिले शामिल हैं.

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Direct Link Check Here

कुछ जिलों में पास प्रतिशत कम देखा गया

जिला कुल पास % छात्र % छात्रा %
बूंदी 90.21 88.46 92.17
झालावाड़ 89.94 87.87 92.29
बारां 89.72 88.54 91.03
कोटा 89.25 87.18 91.54
प्रतापगढ़ 88.11 87.11 89.03
धौलपुर 87.52 87.76 87.24

जहां कई जिलों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं कुछ जिलों का पास प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा. हालांकि इन जिलों में भी हजारों छात्र सफल हुए. राजस्थान बोर्ड 10वीं में सबसे कम छात्र धौलपुर जिले से पास हुए हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड में बेटियों की बल्ले-बल्ले, 75% मार्क्स लाने पर मिलेंगे 1.15 लाख रुपये

The post राजस्थान बोर्ड 10वीं में झुंझुनू जिला अव्वल, देखें जिलेवार पास प्रतिशत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top