Hot News

इस गर्मी घर पर बनाएं अंगूर मसाला सोडा, मेघना ने बताई रेसिपी 

Grapes Masala Soda: गर्मियों के दिनों में अक्सर हम सबका मन कुछ ठंडा-ठंडा पीने का करता है. इस मौसम में शरबत, ड्रिंक, लस्सी या सोडा हर कोई कुछ न कुछ घर पर बनाता है. अगर आप भी इस गर्मी में कुछ नया और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो अंगूर मसाला सोडा आपके लिए परफेक्ट ड्रिंक है. इसे आप घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर अंगूर मसाला सोडा बनाने की रेसिपी. इस रेसिपी को बनाने का तरीका इंस्टाग्राम अकाउंट @meghnasfoodmagic पर बताया गया है. 

अंगूर मसाला सोडा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • काले अंगूर
  • ताजा पुदीने के पत्ते
  • ताजे नींबू का रस
  • खड़ी शक्कर (या शहद)
  • काला नमक
  • चाट मसाला
  • भुना जीरा पाउडर
  • बर्फ के टुकड़े
  • सब्जा बीज (या चिया बीज)
  • क्लब सोडा
  • पानी (बीज भिगोने के लिए)

अंगूर मसाला सोडा बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले सब्जा बीज या चिया बीज को पानी में भिगोकर कुछ समय के लिए अलग रख दें.
  • अब एक ब्लेंडर में काले अंगूर, कुछ पुदीने के पत्ते और ताजे नींबू का रस डालें. स्वाद के लिए खड़ी शक्कर या शहद मिलाएं. 
  • अब इसमें थोड़ा काला नमक और चाट मसाला डालें. लास्ट में भुना जीरा पाउडर और कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें. 
  • अब आप एक गिलास में पहले भिगोए हुए सब्जा या चिया बीज डालें. फिर उसके ऊपर अंगूर का जूस आधा गिलास तक डालें. इसके बाद आप इसमें आधा कटा हुआ 2 नींबू का टुकड़ा डालें. अब आप ऊपर से प्लेन सोडा डालें. 
  • अब आप गिलास को ऊपर से अंगूर और पुदीने के पत्तों से सजाएं.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

The post इस गर्मी घर पर बनाएं अंगूर मसाला सोडा, मेघना ने बताई रेसिपी  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top