अगर आप WhatsApp यूज करते हैं, तो ये समाचार आपके लिए बेहद जरूरी है. WhatsApp जल्द ही कुछ पुराने Android स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा. यानी, अगर आपका फोन काफी पुराना है, तो आने वाले महीनों में आप उसमें WhatsApp यूज नहीं कर पाएंगे. कंपनी ने ऐलान किया है कि 8 सितंबर से Android 6.0 से पुराने वर्जन पर WhatsApp का सपोर्ट खत्म कर दिया जाएगा. इसका सीधा मतलब है कि Android 5.0 और 5.1 चलाने वाले स्मार्टफोन्स पर WhatsApp पूरी तरह बंद हो जाएगा. ऐसे में, अगर आपका फोन पुराने Android वर्जन पर चल रहा है, तो अभी से अलर्ट हो जाएं.
WhatsApp ने क्यों लिया फैसला?
WhatsApp अब अपने प्लेटफॉर्म को और बेहतर, सेफ और नए फीचर्स के लिए तैयार बना रहा है. यही वजह है कि कंपनी पुराने Android वर्जन का सपोर्ट धीरे-धीरे बंद कर रही है. इन डिवाइसेज पर नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स ठीक से काम नहीं कर पाते.
दिलचस्प बात ये है कि एक तरफ Android 17 आने की तैयारी में है, वहीं हिंदुस्तान, ब्राजील और साउथ ईस्ट एशिया जैसे कई देशों में आज भी लाखों लोग ऐसे स्मार्टफोन्स इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें कंपनियों ने काफी पहले अपडेट देना बंद कर दिया है.
अब आगे क्या करना होगा यूजर्स को?
यूजर्स को अचानक परेशानी न हो, इसके लिए WhatsApp ने पहले से ही ऐप के अंदर अलर्ट दिखाना शुरू कर दिया है. सपोर्ट खत्म होने के बाद WhatsApp ऐसे फोन्स पर काम करना बंद कर देगा. ऐसे में आपके पास दो ही ऑप्शन होंगे. अगर आपके फोन में नया सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल करें. वरना, WhatsApp यूज करने के लिए नया स्मार्टफोन लेना पड़ेगा.
कंपनी ने यूजर्स को यह भी सलाह दी है कि अपने चैट्स का बैकअप जरूर ले लें, ताकि किसी भी तरह का डेटा लॉस न हो. इसके लिए आप क्लाउड सर्विस का यूज कर सकते हैं या फिर अपने फोन में लोकल कॉपी सेव करके उसे बाद में मैन्युअली किसी दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर कर सकते हैं.
यह अपडेट फिलहाल सिर्फ Android यूजर्स के लिए लागू है. वहीं iPhone और iPad यूजर्स के लिए सपोर्ट पहले की तरह जारी रहेगा, बस शर्त यही है कि उनका डिवाइस iOS के कम्पैटिबल वर्जन पर चल रहा हो.
यह भी पढ़ें: WhatsApp डेटा रखना है सुरक्षित? बस ऑन कर लें ये सिक्योरिटी फीचर
The post 8 सितंबर से इन फोन्स में बंद हो जाएगा WhatsApp सपोर्ट, कहीं आपका मोबाइल भी तो नहीं शामिल? appeared first on Naya Vichar.

