Hot News

हिजबुल्लाह का अल्टीमेटम, कहा- हथियार नहीं छोड़ेंगे, इजराइल से सीधी बातचीत से इनकार

Hezbollah Ultimatum: आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह (Hezbollah) के चीफ नईम कासिम (Naim Qassem) ने इजराइल से किसी तरह की सीधी बात करने से इनकार कर दिया है. न्यूज चैनल अल जजीरा (Al Jazeera) की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह के प्रमुख नईम कासिम ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सीधी बातचीत संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि संगठन अपने सैन्य रुख पर भी कायम रहेगा. कासिम ने दो टूक कहा- हम हथियार नहीं छोड़ेंगे.

लेबनान प्रशासन पर हमलावर हिजबुल्लाह

नईम कासिम ने लेबनान की प्रशासन के रुख पर भी नाराजगी जताई है. नईम ने कहा कि लेबनान प्रशासन ने इजराइल को अनावश्यक और अनुचित रियायतें दी हैं. हिजबुल्लाह का कहना है कि इजराइल के साथ लेबनान प्रशासन अप्रत्यक्ष (Indirect) बातचीत का रास्ता अपनाये. इसका साफ मतलब है कि हिज्बुल्लाह नहीं चाहता कि लेबनान की प्रशासन इजरायल के दबाव में आकर कोई ऐसा समझौता करे जिससे हिज्बुल्लाह कमजोर हो.

आईडीएफ की कार्रवाई जारी

इस बीच, इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने कहा कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान में खतरे की संभावना को देखते हुए सैनिक अभियान चलाया. रविवार (26 अप्रैल) को आईडीएफ सैनिकों ने तीन आतंकवादियों की पहचान की जो उस जगह की ओर बढ़ रहे थे जहां इजराइली सेना तैनात है. पहचान के बाद इजरायली वायु सेना ने आतंकवादियों पर हमला कर उन्हें मार गिराया. आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के कई ठिकानों और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने की भी बात कही.

इजराइल का कड़ा एक्शन जारी

आईडीएफ ने यह भी कहा कि वह इजराइली नागरिकों और सैनिकों की सुरक्षा के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखेगी. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने हिजबुल्लाह पर युद्धविराम समझौते को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इजराइल की सेना लेबनान में सक्रिय रूप से अभियान चला रही है और यह कार्रवाई उत्तरी सीमा की सुरक्षा तय करने के लिए जरूरी है.

क्या खत्म हो सकता है युद्धविराम?

पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह युद्धविराम को खत्म करने की कोशिश में लगा है. उन्होंने साफ कर दिया है कि इजराइल का प्राथमिक दायित्व अपने नागरिकों, सैनिकों और सीमावर्ती समुदायों की सुरक्षा करना है.

ट्रंप ने की थी इजराइल-लेबनान युद्धविराम को तीन सप्ताह बढ़ाने की घोषणा

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 23 अप्रैल को इजराइल और लेबनान के बीच युद्धविराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की थी. ट्रंप ने यह भी कहा था कि अमेरिका, लेबनान को हिजबुल्लाह से अपनी सुरक्षा मजबूत करने में सहयोग करेगा.

Also Read: ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान: बोला- हमारा गणित अलग है, 1 के बदले उड़ाएंगे 4 तेल के कुएं

The post हिजबुल्लाह का अल्टीमेटम, कहा- हथियार नहीं छोड़ेंगे, इजराइल से सीधी बातचीत से इनकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top