Hot News

मिथिला रेंज के डीआईजी ने की बंधन बैंक लूट कांड की जांच 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन बाजार के कॉलेज रोड स्थित बंधन बैंक में हुई लूट कांड का मंगलवार की दोपहर मिथिला रेंज के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने गहन जांच की। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को इस मामले के जल्द खुलासे के सख्त निर्देश दिए। डीआईजी ने बैंक के इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से देखा, ताकि लुटेरों के हुलिए और भागने की दिशा का सुराग मिल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को विशेष टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया ।

उन्होंने इस बात की भी जांच की कि लूट के समय बैंक के सुरक्षा मानक क्या थे और गार्ड की तैनाती में क्या कमी रही। डीआईजी ने स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे से घटना के समय की परिस्थितियों पर विस्तृत रिपोर्ट ली। घटना के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस के पास कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही इस कांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटी गई राशि बरामद कर ली जाएगी। इधर, बंधन बैंक के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया इस घटना को लेकर बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस लूट कांड को लेकर एलएसओ सोनू कुमार के लिखित बयान पर सरायरंजन थाना कांड संख्या 101/26 दर्ज कराई गई है। प्राथमिक में पांच अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। उन्होंने बताया कि आज बैंक में आम दिनों की तरह ही काम हो रहा है। आज सभी एक दर्जन कर्मचारी बैंक में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के अभाव में काफी कठिनाई हो रही है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top