खास बातें
West Bengal Election 2026 Repoll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से पहले निर्वाचन आयोग (ECI) ने सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त रुख अपनाया है. दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथ पर फिर से मतदान के बीच 242 नये ऑब्जर्वर नियुक्त किये हैं. मतगणना केंद्रों पर किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए 165 अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस ऑब्जर्वर्स की तैनाती की गयी है.
मतगणना केंद्रों पर ‘थ्री-लेयर’ सुरक्षा और हाई-टेक निगरानी
चुनाव आयोग ने कहा है कि मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में होगी. सुरक्षा के लिए कई बड़े कदम उठाये गये हैं, जिसमें 77 पुलिस ऑब्जर्वर की नियुक्ति शामिल है. ये अधिकारी मतगणना केंद्रों के बाहर कानून व्यवस्था की निगरानी करेंगे, ताकि किसी भी तरह की हिंसा या दबाव को रोका जा सके.
बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
165 विधानसभा क्षेत्रों में अतिरिक्त ऑब्जर्वर
165 विधानसभा क्षेत्रों में, जहां एक से अधिक काउंटिंग हॉल हैं, वहां सुचारु कामकाज के लिए अतिरिक्त ऑब्जर्वर को तैनात किया जायेगा. मतगणना केंद्र के भीतर भी कड़ी सुरक्षा रहेगी. प्रवेश केवल उन्हीं को मिलेगा, जिनके पास QR कोड वाला फोटो आईडी होगा. काउंटिंग हॉल के अंदर केवल काउंटिंग ऑब्जर्वर और रिटर्निंग ऑफिसर (RO) को ही मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी.

15 बूथों पर पुनर्मतदान, ढोल बजाकर दी गयी जानकारी
चुनाव आयोग ने मगराहट पश्चिम (11 बूथ) और डायमंड हार्बर (4 बूथ) में 29 अप्रैल की वोटिंग को रद्द कर दिया है. इन इलाकों में 2 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक फिर से वोटिंग हो रही है. आयोग ने निर्देश दिया है कि स्थानीय इलाकों में ढोल-नगाड़े बजाकर लोगों को इस दोबारा मतदान की जानकारी दी जाये, ताकि अधिक से अधिक मतदाता शामिल हो सकें.
इसे भी पढ़ें : बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण
चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान गड़बड़ी की पुष्टि के बाद डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 मतदान केंद्रों पर चुनाव रद्द (Void) कर दिये. इसके बाद 2 मई को पुनर्मतदान के आदेश दिये गये.
कौन हैं सुनील बंसल? जिनकी ‘साइलेंट’ रणनीति ने उड़ा दी ममता बनर्जी की नींद, सामने आया बीजेपी का सबसे बड़ा ‘गेमचेंजर’
माइक्रो-ऑब्जर्वर रखेंगे एक-एक वोट का हिसाब
पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार हर टेबल पर माइक्रो-ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे. वे स्वतंत्र रूप से कंट्रोल यूनिट (CU) से नतीजे नोट करेंगे और क्रॉस-वेरिफिकेशन के लिए इसे मुख्य ऑब्जर्वर को सौंपेंगे. साथ ही, काउंटिंग एजेंटों की उपस्थिति में फॉर्म 17C-II तैयार किया जायेगा और उनके हस्ताक्षर लिये जायेंगे.
West Bengal Election 2026 Repoll: मगराहाट पश्चिम में इन केंद्रों पर दोबारा हुई वोटिंग
| क्रम संख्या | बूथ का नंबर और नाम, जहां हुआ पुनर्मतदान |
|---|---|
| 1 | 46- उत्तर इयारपुर एफपी स्कूल, रूम नंबर 2 |
| 2 | 126- नजरा एफपी स्कूल, रूम नंबर 1 |
| 3 | 127- नजरा एफपी स्कूल, रूम नंबर 2 |
| 4 | 128- देउला एफपी स्कूल, रूम नंबर 1 |
| 5 | 142- घोला नयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, रूम नंबर 2 |
| 6 | 214- एकतारा मलाया एफपी स्कूल, रूम नंबर 1 |
| 7 | 215- एकतारा मलाया एफपी स्कूल, रूम नंबर 2 |
| 8 | 216- एकतारा मलाया धोरा एफपी स्कूल, रूम नंबर 1 |
| 9 | 230- बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, रूम नंबर 1 |
| 10 | 231- बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, रूम नंबर 2 |
| 11 | 232- बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, रूम नंबर 3 |
डायमंड हार्बर में इन केंद्रों पर दोबारा हुई वोटिंग
| क्रम संख्या | बूथ का नंबर और नाम, जहां हुआ पुनर्मतदान |
|---|---|
| 1 | 117- बागदा जूनियर हाई स्कूल |
| 2 | 179- चंदा एफपी स्कूल, रूम नंबर 2 |
| 3 | 194- हरिदेवपुर एफपी स्कूल |
| 4 | 243- रायनगर एफपी स्कूल, रूम नंबर 2 |
इसे भी पढ़ें
दक्षिण 24 परगना की 2 विधानसभा सीटों के 15 बूथ पर फिर वोट, देखें पूरी लिस्ट
बंगाल में वोटिंग का महा-रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाया त्रिपुरा का 2013 का वो कीर्तिमान
बंगाल में काउंटिंग के दिन हिंसा रोकने को तैनात होंगी CAPF की 700 कंपनियां, QR कोड के बिना एंट्री नहीं
बंगाल चुनाव में ‘सिंघम’ और ‘पुष्पा’ की एंट्री : अजय पाल शर्मा पर भड़के TMC के जहांगीर खान, बोले- झुकेगा नहीं…
The post बंगाल में काउंटिंग से पहले खलबली, 15 बूथों पर री-पोलिंग के बीच इलेक्शन कमीशन ने 242 नये ऑब्जर्वर तैनात किये appeared first on Naya Vichar.

