धनबाद, (पुटकी से संजय रवानी की रिपोर्ट): धनबाद के मुनीडीह स्थित बीसीसीएल (BCCL) की कोल वाशरी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां स्लरी लोडिंग के दौरान अचानक मलबा ढहने से करीब चार दिहाड़ी मजदूरों दब गए, जिससे सभी की मौत हो चुकी है. हालांकि, अब तक केवल 3 मजदूरों के शव ही बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है.
मैन्युअल लोडिंग के दौरान हुआ हादसा
मृतकों की पहचान माणिक बाउरी (45 वर्ष) और दिनेश बाउरी (52 वर्ष) (गोपीनाथडीह निवासी), दीपक बाउरी (50 वर्ष) (समशिखरा, मुनिडीह निवासी), मोड़ा गोप (59 वर्ष) (रुदी कपूरिया निवासी) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त उस जगह पर करीब 7 से 10 मजदूर काम कर रहे थे और सभी लोग मैन्युअल लोडिंग के माध्यम सेट्रक में स्लरी लोडिंग कर रहे थे, उसी समय ये हादसा हो गया.
The post धनबाद में भीषण हादसा: मलबे में दबने से 4 दिहाड़ी मजदूरों की मौत, 3 के शव बरामद appeared first on Naya Vichar.

