Trump-Xi Jinping Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बीजिंग में हुई मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई कि क्या बैठक के दौरान ट्रंप को जानबूझकर छोटा दिखाने की कोशिश की गई थी. इस वीडियो में ट्रंप और जिनपिंग के सोफे की ऊंचाई को लेकर चर्चा शुरू हुई है.
वायरल क्लिप में देखा गया कि शी जिनपिंग जिस सोफे पर बैठे थे, वह ट्रंप की सीट से थोड़ा ऊंचा दिखाई दे रहा था. इसके बाद सोशल मीडिया एक्स पर कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग दावे करने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने दावा किया कि चीन की तरफ से बैठक की सेटिंग इस तरह तैयार की गई थी ताकि दोनों नेताओं की ऊंचाई बराबर दिखाई दे. एक यूजर ने लिखा कि ट्रंप वास्तविक तौर पर शी जिनपिंग से लंबे हैं, लेकिन बैठने की व्यवस्था अलग होने से तस्वीरों और वीडियो में वे छोटे नजर आए.
राष्ट्रपति ट्रंप प्रेसिडेंट जिनपिंग से 10 सेमी लंबे हैं. ट्रंप की लंबाई लगभग 190 सेमी है, जबकि जिनपिंग लगभग 180 सेमी लंबे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ट्रंप बैठने में थोड़े असहज हैं. उनके लंबे पैर मुड़े हुए हैं. एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में बाला नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘शी जिनपिंग एक ऊँची कुर्सी पर बैठे, जबकि ट्रंप को एक छोटी कुर्सी दी गई जिसकी सीट नरम थी, ताकि वे उसमें धँस जाएँ और शी जिनपिंग से छोटे नजर आएँ. चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को जलील किया. जरा उनके चेहरे को तो देखिए.’
Xi Jinping sat on a tall chair while Trump was given a shorter chair with a soft seat so he sinks & appears smaller than Xi Jinping.
China humiliated Trump in front of the world. Just look at his face 😂 pic.twitter.com/uQkZwTB80i
— BALA (@erbmjha) May 17, 2026
कुशन हटाने को लेकर भी वायरल हुआ दावा
इसी बीच एक अन्य वायरल पोस्ट में अलग कहानी सामने आई. उसमें दावा किया गया कि ट्रंप की कुर्सी पर अतिरिक्त कुशन रखा गया था, जिसे उन्होंने खुद हटवा दिया. पोस्ट में कहा गया कि कुशन हटने के बाद ट्रंप बैठते समय शी जिनपिंग से छोटे दिखाई देने लगे. हालांकि इन दोनों दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. नया विचार भी Trump-Xi Jinping Sofa Controversy Viral Video वायरल वीडियो की सत्यता को पुष्ट नहीं करता.
इस घटना का एक और लंबा वीडियो सामने आया, जिसमें ट्रंप की असहजता और साफ दिख रही है. इस वीडियो के अंत में थोड़ी देर के लिए अंधेरा हो जाता है. हालांकि, फिर तुरंत ही लाइट आती है और दोनों नेता फिर से सोफे पर बैठते हैं. देखें-
沙发肯定是特制的,习近平座的沙发明显高过川普的沙发,而川普比习近平身高10厘米,中共在这些细节上处处用尽心机。 pic.twitter.com/qP4ifU8im7
— David Tsai/蔡慎坤 (@cskun1989) May 15, 2026
तीन दिन के चीन दौरे पर थे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप चीन के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पहुंचे थे. यह पिछले नौ वर्षों में किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला चीन दौरा था. ट्रंप के चीन दौरे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. इसमें शी जिनपिंग, ट्रंप के साथ ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल, टेंपल ऑफ हेवन और आधिकारिक भोज के दौरान वाइन वाली वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुईं. ट्रंप पहले कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वे शराब नहीं पीते. हालांकि, इस बार उन्होंने संभवतः एक घूंट जरूर पिया.
ये भी पढ़ें:- घड़ी की टिक-टिक…जल्दी फैसला लो वरना वहां कुछ नहीं बचेगा, ट्रंप की ईरान को अल्टीमेट वार्निंग
ये भी पढ़ें:- एयर शो के दौरान हवा में टकराए दो अमेरिकी फाइटर जेट, जमीन पर बने आग का शोला, Video
गंभीर मुद्दों पर हुई बातचीत
ट्रंप की इस हालिया बीजिंग यात्रा में दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. ट्रंप ने दौरे के बाद कहा कि दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौते हुए हैं और कई पुराने विवादों पर भी चर्चा आगे बढ़ी है. बैठक के दौरान चीन ने अमेरिका को ताइवान मुद्दे को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी. इसके साथ ही बीजिंग ने ईरान युद्ध को लेकर भी अमेरिकी नीतियों की आलोचना की. विशेषज्ञों का मानना है कि व्यापार, सुरक्षा और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की नेतृत्व को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद अभी भी बने हुए हैं.
The post क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

