Hot News

करोड़ों में फीस लेने वाले शाहिद, करीना और आलिया ने इस फिल्म के लिए घटा दी थी फीस, किया था बड़ा समझौता

करीना कपूर, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं. अब सालों बाद निर्देशक अभिषेक चौबे ने बताया कि तीनों स्टार्स ने मूवी के लिए अपनी फीस कम कर दी थी. उन्होंने बताया कि उस समय आलिया भट्ट नई थीं, जबकि करीना और शाहिद काफी पॉपुलर थे. अगर वो दोनों अपनी ओरिजनल अमाउंट चार्ज करते तो फिल्म कभी बन ही नहीं पाती.

करोड़ों चार्ज करने वाले स्टार्स ने इस फिल्म के लिए कम की थी फीस

अभिषेक ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कहा, ”तीनों स्टार्स ने अपनी भूमिकाओं के लिए फीस काफी कम कर दी थी. इसी वजह से फिल्म बन पाई. आलिया तब नई थीं, लेकिन अगर शाहिद और करीना मार्केट अमाउंट चार्ज करते, तो बजट इतना बढ़ जाता कि फिल्म बनाना संभव नहीं होता.”

उड़ता पंजाब को लेकर क्या बोले निर्देशक

उन्होंने आगे कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह मेनस्ट्रीम के सितारों वाली फिल्म होगी. फैंटम फिल्म्स ने मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया. आखिरकार, यह एक साहसिक और गंभीर फिल्म थी. इसलिए हर किसी को पसंद नहीं आई, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की.”

कैसे बनी उड़ता पंजाब फिल्म

उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे ‘उड़ता पंजाब’ बनी. निर्देशक ने कहा, “महामारी से पहले की सारी बातें अब पुरानी यादों जैसी लगती हैं, लेकिन हां, मुझे 2013 में सुदीप शर्मा से मिलना याद है. मैंने NH10 की स्क्रिप्ट पहले ही पढ़ ली थी, जो मुझे बहुत पसंद आई थी. इसलिए, मैं उनके साथ काम करना चाहता था. मेरे मन में ड्रग्स पर आधारित फिल्म बनाने का एक हल्का-फुल्का विचार था, लेकिन तब कहानी पंजाब में नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान में फैली हुई थी.”

उड़ता पंजाब के बारे में

17 जून, 2016 को रिलीज हुई ‘उड़ता पंजाब’ ने पंजाब के उन युवाओं की काली सच्चाई को बेबाकी से उजागर किया, जो नशे, भ्रष्टाचार और अपराध से जूझ रहे थे. फिल्म की दमदार कहानी ने नशे की लत से तबाह हुई चार जिंदगियों को एक साथ पिरोया. आलिया, करीना और शाहिद के अलावा, फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी थे.

यह भी पढ़ें- 3 ब्लॉकबस्टर सीजन बाद बड़ा सीक्रेट आउट, The Family Man के लिए मनोज वाजपेयी नहीं, ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद

The post करोड़ों में फीस लेने वाले शाहिद, करीना और आलिया ने इस फिल्म के लिए घटा दी थी फीस, किया था बड़ा समझौता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top