कोलकाता से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट
Arup Biswas: तृणमूल पार्टी के कोषाध्यक्ष व राज्य के पूर्व स्पोर्ट्स मंत्री अरूप विश्वास ने एचडीएफसी बैंक की सेंट्रल प्लाजा शाखा को पत्र लिखकर पार्टी के सभी अकाउंट फ्रीज करने और लेनदेन रोकने की मांग की है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि पार्टी में भारी गड़बड़ी चल रही है. कई सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं, विधायक बगावत कर रहे हैं.
अकाउंट चलाने को लेकर है विवाद
अकाउंट चलाने को लेकर विवाद है. उन्होंने डर जताया कि ऑफिस में उनके साइन वाले चेक का गलत इस्तेमाल हो सकता है, इसलिए जब तक आंतरिक विवाद सुलझ न जाये, सारे लेन-देन बंद रखे जाये. इस पत्र के बाद तृणमूल पार्टी और मुश्किल में है. पहले से ही वोट के बाद टूटी पार्टी अब ममता-अभिषेक की लीडरशिप भी चैलेंज में है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तृणमूल को फंड का संकट
अब सैकड़ों करोड़ के फंड पर संकट आ गया है. मालूम हो कि इधर, मेसी इवेंट केस में आयोजक शताद्रु दत्त ने पूर्व स्पोर्ट्स मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए विधाननगर कमिश्नरेट को ई-मेल किया है. अरूप विश्वास को मिले राहत के आदेश को उन्होंने हाईकोर्ट डिवीजन बेंच में चुनौती दी है.
Also Read: कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं अभिषेक बनर्जी, HC ने अरेस्ट वारंट पर लगी रोक हटायी
The post अरूप विश्वास ने तोड़ा ममता बनर्जी का विश्वास, फ्रीज होगा तृणमूल कांग्रेस का अकाउंट appeared first on Naya Vichar.