Hot News

शिवसेना(यूबीटी) की बैठक में नहीं पहुंचे 6 बागी सांसद, संजय राउत ने कहा-गद्दारों की सदस्यता समाप्त होगी

Shiv Sena UBT : शिवसेना(उद्धव बालासाहेब ठाकुर गुट) की संसदीय दल की मीटिंग के बाद पार्टी के शीर्ष नेता संजय राउत ने कहा कि व्हिप जारी किए जाने के बाद भी 6 सांसद बैठक में नहीं पहुंचे. हम उन सांसदों को गद्दार मानते हैं और हम उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए कदम उठाएंगे.

बेईमानी कर रहे हैं गद्दार सांसद : संजय राउत

संजय राउत ने मीडिया के सामने यह कहा कि जो सांसद पार्टी के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्हें पार्टी कारण बताओ नोटिस जारी करेगी और उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. राउत ने कहा कि पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करना अनुशासनहीनता है. वे बेईमानी कर रहे हैं और धोखा कर रहे हैं. पार्टी के सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि उन्हें शोकाॅज नोटिस आज ही भेजा जाएगा और उनसे पूछा जाएगा कि वे पार्टी की बैठक में क्यों नहीं आए.

गंदी नेतृत्व का परिणाम भुगतना पड़ेगा

संजय राउत ने मीडिया के सामने यह कहा कि एकनाथ शिंदे और बीजेपी जिस तरह की गंदी नेतृत्व कर रही है उसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा. संजय राउत ने बृहस्पतिवार को भी मीडिया के सामने बागी सांसदों के लिए अपशब्द कहे. उन्होंने कहा कि ये लोग बेईमान और धोखेबाज हैं, इसके साथ ही उन्होंने अपशब्द भी कहे. बुधवार को संजय राउत ने यह दावा किया था कि उनके सांसदों को 50-50 करोड़ देकर खरीदा जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा था कि जो जाना चाहते हैं वो जाएं, लेकिन इस्तीफा देकर जाएं. इससे पीछे तर्क यह है कि वे शिवसेना के नाम पर जीतकर आएं हैं, तो जनता के साथ धोखेबाजी नहीं चलेगी. जिन छह सांसदों के अलग ग्रुप बनाने की संभावना है, उनके नाम हैं-संजय जाधव (परभणी), भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी), संजय देशमुख (यवतमाल), नागेश पाटिल अष्टीकर (हिंगोली), ओमराजे निंबालकर (धाराशिव), संजय पाटिल (मुंबई नॉर्थ ईस्ट).

ये भी पढ़ें : शिवसेना में फूट पर बोले जयराम रमेश-2/3 मेजॉरिटी के लिए सभी पार्टियों को तोड़ने में जुटे हैं पीएम मोदी-अमित शाह

संजय राउत का दावा-50-50 करोड़ में खरीदे जा रहे हैं सांसद, 15 करोड़ दिया एडवांस, बौखलाहट में मीडिया के सामने दी गाली

The post शिवसेना(यूबीटी) की बैठक में नहीं पहुंचे 6 बागी सांसद, संजय राउत ने कहा-गद्दारों की सदस्यता समाप्त होगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top