Hot News

‘जो गांधी के हत्यारे हैं, उन्हें हमें एंटी नेशनल कहने का कोई अधिकार नहीं,’ अभिजीत दीपके का RSS पर हमला

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने कहा है कि देश में अगर कोई पहला एंटी नेशनल था तो वो नाथूराम गोडसे था. उसकी विचारधारा के समर्थक हमें एंटी नेशनल कह रहे हैं.

मुझे लगता है कि उनके पास को मोरल राइट नहीं है कि वो हमें एंटी नेशनल कहें. एनएनआई न्यूज एजेंसी के साथ लंबी बातचीत में अभिजीत दीपके ने मोदी प्रशासन और आरएसएस पर हमला किया है.

दीपके ने झारखंड में हो रहे आंदोलन को समर्थन देने की बात कही

अभिजीत दीपके लगातार यह कहते आए हैं कि उनकी नेतृत्व में कोई रुचि नहीं है और वे सिर्फ छात्रों के मुद्दों को उठा रहे हैं. लेकिन झारखंड में जेपीएसी और जेएसएससी परीक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों के पक्ष में उनका कोई स्टेटमेंट नहीं आया था. जब इस बारे में उनसे पूछा गया, तो दीपके ने कहा कि हम झारखंड के युवाओं के साथ हैं. मेरी कल रात को उनसे बातचीत हुई है. हम उनके मांगों के साथ हैं,जैसे ही मेरी तबीयत ठीक होगी मैं वहां जाकर उनके आंदोलन का हिस्सा बनूंगा.

आरक्षण को समर्थन देने की कही बात

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद आरक्षण को समाप्त करने की बात भी उठ रही है. ऐसे में जब दीपके से आरक्षण के बारे में पूछा गया, तो वे इसके समर्थन में बोले. दीपके ने कहा कि शिक्षा देने में क्या दिक्कत है. यह प्रशासन का दायित्व है कि वो अधिक से अधिक लोगों तक शिक्षा पहुंचाए. इसके लिए अगर आरक्षण दिया जाता है, तो इसमें गलत क्या है. जहां तक बात सीट की है, तो प्रशासन सीट बढ़ाए. प्रशासन स्कूल काॅलेज बढ़ाएं, इसके लिए आरक्षण खत्म करने की क्या जरूरत है.

प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर उठाए सवाल

अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था, जो मिल गया है. हमारी मांग पूरी हुई है, लेकिन जिन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया है वो बलात्कारियों का स्वागत करने वाले व्यक्ति हैं. प्रह्लाद जोशी पर बिलकिस बानो के रेपिस्टों का स्वागत करने का आरोप लगा है. ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा कि शिक्षा मंत्री कौन है-बलात्कारियों का स्वागत करने वाला.

ये भी पढ़ें : पढ़ाई के खर्च को लेकर उठ रहे सवालों पर अभिजीत दीपके का जवाब- स्कॉलरशिप से विदेश गया, एजुकेशन लोन के दस्तावेज दिखाऊंगा

The post ‘जो गांधी के हत्यारे हैं, उन्हें हमें एंटी नेशनल कहने का कोई अधिकार नहीं,’ अभिजीत दीपके का RSS पर हमला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top