Hot News

राखी बांधने से पहले बहनें जरूर कर लें ये काम, वरना त्योहार वाले दिन पड़ जाएंगे लेने के देने

Raksha Bandhan Preparation Tips: रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के रिश्ते को खास बनाने का दिन भी है. इस दिन हर बहन चाहती है कि उसकी राखी की थाली से लेकर उसका पूरा लुक तक एकदम सही रहे.

अगर आप भी राखी बांधने से पहले अपनी तैयारी पूरी रखना चाहती हैं, तो कुछ छोटे-छोटे काम पहले ही निपटा लें. इससे आखिरी समय की भागदौड़ कम होगी और आप त्योहार को आराम से एंजॉय कर पाएंगी.

राखी की थाली पहले से तैयार कर लें

राखी बांधने के समय सबसे पहले पूजा की थाली की जरूरत पड़ती है. इसलिए इसे आखिरी वक्त के लिए न छोड़ें. एक साफ थाली में राखी, रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और थोड़ा सा फूल रख दें. अगर चाहें तो थाली को फूलों या छोटी सजावटी चीजों से सजा सकती हैं. रात में ही थाली तैयार करने से अगले दिन काफी समय बचेगा.

भाई के लिए गिफ्ट पैक करके रखें (Raksha Bandhan Preparation Tips)

राखी पर भाई को गिफ्ट देने का भी रिवाज है. अगर आपने उसके लिए कोई तोहफा खरीदा है, तो उसे उसी दिन पैक करने के बजाय पहले से तैयार रखें. गिफ्ट पेपर, रिबन या छोटा सा ग्रीटिंग कार्ड लगाकर इसे खास बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: राखी पर गिफ्ट से पहले भेजें ये प्यारे मैसेज, पढ़ते ही चेहरे पर आ जाएगी स्माइल

अपना आउटफिट और ज्वेलरी निकालकर रखें

राखी वाले दिन तैयार होने में काफी समय लग जाता है. इसलिए एक रात पहले ही अपनी साड़ी, सूट या कोई भी पसंदीदा आउटफिट निकालकर रख लें. इसके साथ ज्वेलरी, चूड़ी, बिंदी, फुटवियर और बैग भी तैयार रखें.

भाई की पसंद की मिठाई और नाश्ता रखें

राखी पर सिर्फ मिठाई ही नहीं, भाई की पसंद का कोई नाश्ता या खाना भी तैयार रखा जा सकता है. अगर वह घर आने वाला है, तो उसकी पसंद की कोई डिश पहले से तय कर लें. ज्यादा मेहनत वाली चीज बनाने के बजाय ऐसी रेसिपी चुनें, जिसे आसानी से और कम समय में तैयार किया जा सके. इससे भाई को सरप्राइज भी मिलेगा और त्योहार का मजा भी बढ़ जाएगा.

यह भी पढ़ें: भाई-बहन के लिए लगाएं ये प्यारे और दिल छू लेने वाले स्टेटस

The post राखी बांधने से पहले बहनें जरूर कर लें ये काम, वरना त्योहार वाले दिन पड़ जाएंगे लेने के देने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top