हजारीबाग: रांची से पटना जा रही वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस (22350) गुरुवार की शाम हजारीबाग स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर पहले रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर से टकरा गयी. हादसे में ट्रेन के इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक मौके पर रुकी रही. ट्रैक्टर को रेलवे ट्रैक से हटाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया.
रांची से शाम 4:15 बजे खुली वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस को शाम 6:21 बजे हजारीबाग स्टेशन पहुंचना था. हादसे के कारण ट्रेन करीब आधे घंटे तक दुर्घटनास्थल पर रुकी रही. इसके बाद ट्रेन शाम 7:05 बजे हजारीबाग स्टेशन पहुंची.
जांच के बाद कोडरमा के लिए रवाना हुई ट्रेन
हजारीबाग स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन की जांच की गयी. जांच के बाद वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस हजारीबाग स्टेशन से कोडरमा के लिए रवाना हो गयी.
The post रांची से पटना जा रही Vande Bharat Express ट्रैक्टर से टकरायी, इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त appeared first on Naya Vichar.