Hot News

प्रधान शिक्षकों की बैठक में उठीं एरियर व वेतन संरक्षण की मांगें, 15 सदस्यीय कमेटी गठित

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन – सरायरंजन प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में शनिवार को प्रधान शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक नेता एवं प्रदेश नेतृत्वकर्ता बलवंत सिंह ने की। मंच संचालन सुजीत कुमार ठाकुर ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के प्रधान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक नेता बलवंत सिंह ने कहा कि प्रधान शिक्षकों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इसमें विरमण तिथि से ग्रेड पे का एरियर, विशिष्ट सेवा का एरियर तथा वेतन संरक्षण प्रमुख है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर जल्द ही उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। अधिकारियों के समक्ष प्रधान शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा और लंबित मांगों को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक के दौरान प्रधान शिक्षकों की 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नवगठित कमेटी के सदस्यों को प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी ने पाग पहनाकर सम्मानित किया। कमेटी में सत्यनारायण दास को अध्यक्ष, रामानंद सहनी को सचिव तथा अनुरंजन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसी प्रकार दिवस्पति मिश्रा को प्रवक्ता बनाया गया। पल्लवी कुमारी, नीतू कुमारी एवं हिंदुस्तान भूषण को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में रीना रौशन एवं उषा प्रियंबदा का चयन किया गया। जिला प्रतिनिधि के रूप में सुजीत कुमार ठाकुर, अफशाना निगार, आशुतोष रंजन एवं डॉ. विकास कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं राज्य प्रतिनिधि के रूप में बलवंत सिंह एवं सरोज कुमार झा का चयन किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन के माध्यम से प्रधान शिक्षकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर प्रयास करने की बात कही। नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को उपस्थित शिक्षकों ने बधाई दी। बैठक के अंत में सरोज कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top