बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर बड़ा कैश कांड सामने आया है. बीरभूम जिले के बोलपुर में नाका चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार में देशी-विदेशी नोटों से भरा बक्शा मिला. पुलिस ने संतोष शेख समेत 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. टुलू मंडल कनेक्शन की भी जांच की जा रही है.
किसके हैं पैसे, कहां से आये? जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को पहले से कुछ इनपुट मिला था. इसी के आधार पर महिदापुर इलाके में नाका चेकिंग शुरू की गयी थी. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम किसकी है? इसे कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था? हिरासत में लिये गये दोनों लोगों के मोबाइल फोन, उनके कांटैक्ट्स, यात्रा के रूट और कार से जुड़ी तमाम जानकारियां जुटायी जा रही है.
ये भी पढ़ें: बंगाल के बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर छापा, संदूक से मिले करोड़ों रुपये और सोने के ढेर
टुलू मंडल कनेक्शन ने बढ़ाया रहस्य
देशी-विदेशी मुद्रा का बीरभूम के बालू माफिया टुलू मंडल से कोई कनेक्शन है या नहीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है. समाचार है कि पुलिस ने कार से बक्सा बरामद करने के बाद कई ठिकानों पर छापेमारी की है. हालांकि, इसका पूरा ब्योरा अभी सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: बीरभूम का पत्थर माफिया टुलू मंडल निकला नं-1 आयकरदाता, जानें कितना कमाया और कितना भरा टैक्स
The post बोलपुर में बड़ा कैश कांड : नाका चेकिंग में लग्जरी कार में मिला देशी-विदेशी नोटों से भरा बक्सा, 2 लोग हिरासत में appeared first on Naya Vichar.