Hot News

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से संवर जाएंगे 6 राशि वालों के भाग्य, जमीन-जायदाद से होगा जबरदस्त फायदा

Mangal Nakshatra Parivartan Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और भूमि यानी जमीन का कारक माना गया है. दूसरे ग्रहों की तरह मंगल ग्रह भी समय-समय पर अपनी चाल बदलता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल 2 सितंबर 2026 को पुनर्वसु नक्षत्र प्रवेश करेगा. पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु यानी बृहस्पति देव माने गए हैं. ऐसे में गुरु के नक्षत्र में मंगल के प्रवेश से 6 राशि के संबंधित जातकों का भाग्योदय होगा. साथ ही इन राशि के जातकों को जीवन में कई बदलाव नजर आएंगे. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि 6 के जातकों के जीवन में क्या खास बदलाव होगा.

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी. घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन में मन प्रसन्न रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में धन लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों का भाग्योदय होगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाएंगे. कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा. आमदनी में जबरदस्त इजाफा हो सकता है.

कर्क राशि

जमीन से जुड़े कार्यों में आर्थिक लाभ के कई योग हैं. जमीन से जुड़ी पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी. सेना में काम करने वाले जातकों की पदोन्नति का रास्ता साफ होगा. कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी. माता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Grahan 2027: 6 मिनट 22 सेकंड तक छा जाएगा अंधेरा, नोट कर लें सूर्य और चंद्रग्रहण की तारीख

वृश्चिक राशि

जमीन खरीद सकते हैं. अपना घर होने का सपना पूरा होगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. नौकरी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास और मजबूत होगा. क्रोध पर नियंत्रण बना रहेगा, जिससे परिवार और दोस्तों के बीच सम्मान बढ़ेगा.

धनु राशि

परिवार में भाई-बहन से आर्थिक लाभ का योग है. मंगल ग्रह की अनुकूलता से भाग्य मजबूत होगा. नौकरी करने वाले जातक इस दौरान प्रमोशन का पत्र प्राप्त कर सकते हैं. पुलिस में काम करने वाले लोगों को अधिकारियों से बड़ी मदद मिलेगी. संपत्ति में वृद्धि होगी.

मकर राशि

सेना में नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को खुशसमाचारी मिलेगी. जमीन से जुड़े कार्यों से आमदनी होगी. व्यापार करने वाले जातकों का भाग्य साथ देगा, जिससे आमदनी में बढ़ोतरी होगी. कार्यक्षेत्र में जोश बना रहेगा, जिससे अधिकारी लोग खुश रहेंगे.

मीन राशि

छोटे भाई या बहन के सहयोग से कोई बड़ा आर्थिक काम बनेगा. जमीन से जुड़े विवाद दूर होंगे. मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव से मानसिक तनाव कम होगा. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा काम सफल होगा, जिससे भविष्य में धन लाभ होगा.

ये भी पढ़ें: बुध का नक्षत्र परिवर्तन 5 राशि वालों के लिए वरदान! जॉब-बिजनेस में होगी तरक्की

पुनर्वसु नक्षत्र में कब तक रहेगा मंगल?

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, मंगल ग्रह 2 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेगा. पुनर्वसु नक्षत्र में मंगल ग्रह की मौजूदगी 24 सितंबर तक रहेगी.

The post मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से संवर जाएंगे 6 राशि वालों के भाग्य, जमीन-जायदाद से होगा जबरदस्त फायदा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top