Hot News

क्या सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का खुलेगा राज? हाई कोर्ट ने CBI को सौंपी जांच

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार (2 सितंबर 2026) को 2020 में हुई सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है. अदालत के इस फैसले के बाद अब सीबीआई दिशा सालियान की मौत से जुड़े पूरे मामले की जांच करेगी.

दिशा के पिता सतीश सालियान ने कहा कि वकील निलेश ओझा और उनकी टीम ने इस लड़ाई में उनका काफी साथ दिया है. उनका आगे भी समर्थन मिलता रहेगा. उन्होंने भरोसा जताया कि अब सीबीआई के अधिकारी इस मामले की सही तरीके से जांच करेंगे.

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की याचिका पर हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति को सिर्फ आरोपों के आधार पर आरोपी नहीं माना जा सकता. जांच अधिकारी को पहले उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत या ठोस सामग्री मिलनी चाहिए, तभी उसे आरोपी बनाया जा सकता है.

न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल और न्यायमूर्ति रंजीतसिंह राजा भोंसले की पीठ ने कहा कि सीबीआई प्राथमिकी दर्ज करे और मृतक के पिता सतीश सालियान का बयान दर्ज करे. हालांकि, जांच के दौरान किसी व्यक्ति के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने तक उसे आरोपी नहीं माना जाएगा.

सतीश सालियान ने हाई कोर्ट का रुख किया था

पिछले साल दिशा के पिता सतीश सालियान ने हाई कोर्ट का रुख किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई. सतीश ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने मामले से जुड़े अहम तथ्यों को दबाया.

सतीश सालियान ने अपनी बेटी की मौत की सीबीआई जांच और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी.

दिशा सालियान कौन थीं?

दिशा सालियान मुंबई में काम करने वाली एक सेलिब्रिटी टैलेंट मैनेजर थीं. वह कई फिल्म और टीवी कलाकारों के साथ काम कर चुकी थीं. दिशा का नाम सबसे ज्यादा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मामले के बाद चर्चा में आया. वह सुशांत की मैनेजर थीं.

The post क्या सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का खुलेगा राज? हाई कोर्ट ने CBI को सौंपी जांच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top