Hot News

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न कमांड की कमान

Ram Mandir CEO: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का नया सीईओ नियुक्त किया है. यह फैसला अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक के दौरान लिया गया. जितेंद्र मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न कमांड की जिम्मेदारी संभाली थी. ट्रस्ट की यह बैठक अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के अयोध्या स्थित मणिराम दास छावनी आवास पर हुई.

ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की भी नियुक्ति

बैठक में ट्रस्ट के लिए तीन नए सदस्यों की नियुक्ति का भी निर्णय लिया गया. इनमें लंबदान मोहन पांडे (अयोध्या), महेश भगचंदका (दिल्ली) और निर्मला यादव (शिकोहाबाद) शामिल हैं. नए सीईओ की नियुक्ति के साथ ट्रस्ट के प्रशासनिक कामकाज को लेकर भी यह बैठक अहम मानी जा रही है.

जितेंद्र मिश्रा

5585 आवेदनों में से हुआ नए CEO का चयन

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ के चयन के लिए कुल 5585 आवेदन मिले थे. आवेदनों की स्क्रीनिंग के लिए एआई आधारित प्रक्रिया के साथ मैनुअल मूल्यांकन भी किया गया. इसके लिए 600 अंकों का मूल्यांकन ढांचा तैयार किया गया था. प्रारंभिक प्रक्रिया में 3577 उम्मीदवारों का मूल्यांकन हुआ, जिनमें 470 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया. इसके बाद 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में 108 आवेदकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत हुई. अंतिम चरण में 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया, जिसके बाद तीन नाम चयन के लिए सामने आए और जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगी.

प्रशासनिक व्यवस्था को संभालने की होगी जिम्मेदारी

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पहली बार पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति की गई है. जितेंद्र मिश्रा अब ट्रस्ट से जुड़े प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी कामकाज को संभालेंगे. उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब राम मंदिर से जुड़े कामकाज और ट्रस्ट की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार गतिविधियां चल रही हैं. बुधवार को हुई बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, स्वामी कमलनयन दास, अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, ट्रस्टी महंत दीनेंद्र दास और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.

चंदे में कथित चोरी के विवाद के बीच हुई नियुक्ति

जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब राम मंदिर को मिले चंदे में कथित चोरी को लेकर विवाद चल रहा है. इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है. वहीं, ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और एक अन्य पदाधिकारी के इस्तीफे की भी बात सामने आई है. ऐसे में नए सीईओ की नियुक्ति को ट्रस्ट की प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

Must Read- Operation Sindoor, फाइटर पायलट और अब राम मंदिर के CEO, जानिए एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का शानदार सफर

The post राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न कमांड की कमान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top