Hot News

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की फ्लाइट मंगलवार (8 सितंबर) को लखनऊ एयरपोर्ट पर तेज हवाओं के कारण पहली बार लैंड नहीं कर सकी. पायलट को विमान को दोबारा ऊपर ले जाना पड़ा. इसके बाद दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित लैंड कर गया. विमान में सवार सभी यात्री सामान्य रूप से बाहर निकले. घटना के बाद किसी यात्री के घायल होने की समाचार नहीं है.

इंडिया टुडे ने अपने सूत्रों के हवाले से समाचार दी कि दिल्ली से लखनऊ जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 ने मंगलवार दोपहर करीब 3:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार उतरने की कोशिश रद्द कर दी. फ्लाइट के चालक दल ने मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया. इसके करीब 10 मिनट बाद, शाम 3:55 बजे विमान ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

गो-अराउंड क्या होता है?

गो-अराउंड विमान में लैंडिंग की एक सामान्य प्रक्रिया है. इसमें पायलट किसी वजह से विमान को रनवे पर उतारने की कोशिश रोक देता है और विमान को दोबारा ऊपर ले जाता है. इसके बाद स्थिति ठीक होने पर फिर से लैंडिंग की जाती है. खराब मौसम, रनवे की स्थिति, ज्यादा हवाई यातायात या लैंडिंग के दौरान किसी खतरे के कारण ऐसा किया जा सकता है.

राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा

राहुल गांधी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने सोमवार (7 सितंबर) को बताया कि राहुल अपने इस दौरे पर ‘दिशा’ (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे.

The post राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top