How to Make Resume Using App: नौकरी के लिए आवेदन करते समय सबसे ज्यादा मेहनत Resume तैयार करने में लगती है. कभी बार तो बार-बार जॉब डिस्क्रिप्शन पढ़ने के बाद भी ये क्लिकर नहीं हो पाता है कि किस तरह का रिज्यूम तैयार करें. हर जॉब प्रोफाइल की नीड के अनुसार, रिज्यूम में बदलाव करना जरूरी है. ऐसे में आइए आज हम आपको एक ऐसे एप्लिकेशन के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप मिनटों में अपना Resume तैयार कर सकते हैं.
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Anya ने एक वीडियो में Jobsuit AI के इस्तेमाल का तरीका शेयर किया है, जो जॉब डिस्क्रिप्शन के आधार पर रिज्यूम तैयार करने में मदद करता है.
पहले मनपसंद Job खोजें
यह एक वेबसाइट है, जिसका इस्तेमाल रिज्यूम तैयार करने के लिए किया जाता है. सबसे पहले LinkedIn या किसी दूसरे जॉब प्लेटफॉर्म पर उस जॉब को खोजें, जिसके लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं. नौकरी मिलने के बाद उसके जॉब डिस्क्रिप्शन को कॉपी कर लें और इस वेबसाइट पर डालकर अपना रिज्यूम तैयार करा सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि ये फ्री है.
Jobsuit AI से रिज्यूमे कैसे बनाएं?
- लिंक्डइन या दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहले वैसे जॉब खोजें, जिसके लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं.
- अब जॉब डिस्क्रिप्शन को कॉपी करें.
- इसके बाद Jobsuit AI वेबसाइट पर जाएं.
- यहां पर कॉपी किया हुआ डिस्क्रिप्शन पेस्ट करें.
- अब Format And Add Job के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- ये वेबसाइट आपके लिए दिए गए जॉब डिस्क्रिप्शन में से जरूरी कीवर्ड्स खोज निकालेगा.
- अब क्लिक करें Except or Reject जो भी ऑप्शन चाहें.
- अगर आप Except का ऑप्शन क्लिक करते हैं तो आपका CV तैयार हो जाएगा.
नौकरी के हिसाब से Resume बनाने में मदद
इस तरह हर नौकरी के लिए अलग से रिज्यूम तैयार करने की मेहनत कम हो सकती है. खासकर उन लोगों के लिए यह App उपयोगी हो सकता है, जो अलग-अलग कंपनियों में आवेदन करते समय जॉब डिस्क्रिप्शन के मुताबिक अपने Resume को तैयार करना चाहते हैं. हालांकि AI से तैयार Resume को आवेदन करने से पहले एक बार खुद जरूर पढ़ लें और अपनी सही जानकारी ही उसमें शामिल करें.
ये भी पढ़ें: AI से बनाएं Resume, जॉब इंटरव्यू में जरूर मिलेगी सफलता
The post ChatGPT का बाप निकला ये App, मिनटों में बना देगा Resume appeared first on Naya Vichar.